Skip to main content

Posts

Showing posts from June 7, 2021

रोटी

जब देश कोरोना महामारी से पीड़ित है ∣ त़ो वहीं कुछ लोग खाली पेट से पीड़ित है ∣ जिन्हें दो वक्त की रोटी भी नहीं नसीब हो पाती पेट भरना तो दूर की बात है ∣ ऐसा नही है कि सरकार ने इस ओर कुछ कार्य नहीं किए को ई योजना नहीँ बनाई किन्तु अभी उस नीति में और भी सुधार किए जाने की जरूरत है ∣ जिससे सरकार द्वारा निर्धारित योजना का लाभ उसके सच्चे पात्रक को मिले  आज विश्व खाद्यान्न सुरक्षा दिवस है ∣ जो कि खाद्यान्न की सुरक्षा पर जोर देता है साथ ही लोगों को इस ओर जागरुक करने की कोशिश करता है ∣ कि लोग इसकी बर्बादी से बचे बात चाहे थाली में भोजन की अधिकता हो या गोदाम में अनाज का सड़ना ये हमारा ध्यान हर उस गरीब व्यक्ति पर केन्द्रित करता है ∣ जिसे दो वक्त की रोटी पाने के लिए सघर्ष करना पड़ता  हैं ∣ आज समकालीन समय में हम सब को इतना प्रयास जरूर करना चाहिए कि जितना जरूरी है उतना ही भोजश थाली में ले भोजन की बर्बादी  से बचे  यही मानवता का धर्म है ∣

युवा पीढ़ी पर कोरोना वायरस का असर

इस कोरोना वायरस महामारी ने अगर सबसे ज्यादा किसी के जीवन को प्रभावित किया है ∣ तो वो युवा पीढ़ी है ∣ जिसे  लंबे समय तक घर पर ही कैद रहना पड़ा बात चाहे भारत की हो या अमेरिका जैसे देश की सब जगह के युवा एक समय तक भरी तनाव से गुजरे है  जिसके कारण उन्हें अपना जीवन उतना रोमांचक नहीं लग रहा है जितना की पहलेे  लगता था वो अब छोटी -छोटी बातों पर बहुत जल्दी गुस्सा करने लगते हैं तो दूसरी और भविष्य की चिंता भी उनका  तनाव बढ़ा रही है  इस तनाव को कम करने के लिए सबके अपने -अपने तरीके हैं फिर भी मैं आपके सामने कुछ तरीको को रख रहीं हूँ जब खुद पर आपका विश्ववास कम होने लगे और आपको लगे कि आप बहुत ज्यादा अनुपयोगी हो चुके हैं ∣ तो उन परिस्थितियों को जरूर याद कीजिये  जिसने आपको मजबूत बनाया, जिसने आपको पहले से अच्छा बनाया, और उन पुराने गीतों को सुने जो आप को  हमेशा जिंदगी जीने की एक नयी वजह दे जाते है ∣ अंत में आप हर दिन खुद से सवाल करे कि मैं क्या हूँ ?मेरे सपने क्या ,उन्हें पाने के लिए मैं क्या कर सकता हूँ?