Skip to main content

Posts

Showing posts from December 30, 2021

जीवन के हर क्षेत्र के लिए जरूरी है प्रबंधन

  प्रबंधन व्यवसाय में पढ़ा जाने वाला एक महत्वपूर्ण विषय है जिसका उपयोग केवल व्यापार करने में ही नहीं बल्कि जीवन को सही ढंग से जीने के लिए भी किया जाता है ∣ इस प्रबंधन के द्वारा व्यक्ति अपने जीवन को सुव्यवस्थित करता है बात चाहे समय प्रबंधन की हो या धन प्रबंधन की इसकी आवश्यकता हमें अपने जीवन के हर क्षेत्र में होती है ∣ एक व्यक्ति के जीवन में जितना ज्यादा प्रबंधन होता है उसका जीवन उतना ज्यादा अच्छा होता है जहां समय प्रबंधन से व्यक्ति को अपने जीवन जीने की सही दिशा मिलती है तो वही आर्थिक प्रबंधन से व्यक्ति के जीवन में आने वाली आर्थिक चुनौती भी कम होती है ∣ आज वर्तमान समय में जब कोरोना वायरस हमें अपने   प्रकोप से डरा रहा है ऐसे में जरूरी है कि  हम अपने जीवन में समय प्रबंधन के साथ आर्थिक प्रबंधन भी करें  क्योंकि   वो जीवन  की आपातकालीन  परिस्थितियों में  न केवल हमारे बल्कि हमारे अपनों के भी काम आता है  ∣