Skip to main content

Posts

Showing posts from June 16, 2022

जरूरत के साथ अक्सर चीजें बदल जाती है

  जो जरूरत में काम आया वहीं दोस्त कहलाता है∣ पर ये बात अक्सर जब गलत साबित हो जाती है∣ जब काम निकल जाने पर हम उसे ऐसे बदलते देखते हैं∣ जैसे वो कभी  हमारा था ही नहीं∣ ऐसा नहीं है कि उन पुरानी चीजों की याद हमें आती नहीं है पर अक्सर समय के साथ नयी चीजें पुरानी चीजों की जगह ले ही लेती है∣ किसी की जरूरत तो कोई भी बन जाता है∣ पर आदत और दिललगी बहुत कम से ही होती है∣ समय समय का फर्क होता है∣  अक्सर जिंदगी के अनुभव के साथ हमारी आदत बदल जाया करती है∣ एक समय होता है जब हम अपनी पसंद की चीज को पाने के लिए  हजार दुकानें खोजते है∣ पर एक समय के साथ एक ही दुकान में हमें सब चीजें पसंद आने लगती है∣ तब हम नहीं हमारी परिस्थितियां बदलती है∣ कोशिश कीजिए किसी की आदत बनने की क्योंकि जरूरत तो कोई भी पूरा कर देता है  पर आदतें अक्सर चाहकर भी नहीं बदली जाती है∣