Skip to main content

Posts

Showing posts from January 14, 2022

हम सब में एक चीज बहुत सामान्य है

  इस दुनिया में भले ही हम सब का जन्म अलग- अलग उद्देश्य की पूर्ति करने के लिए, देश के अलग -अलग और प्रान्तों में हुआ हो किन्तु हम सब में एक ऐसी समानता है ∣ जो हम सब को एक साथ जोड़े हुए हैं जिसे हम माने या न माने हम इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष जुड़े हुए हैं ∣  वो है अपने देश के प्रति निस्वार्थ प्रेम जो हमें एकजुटता के साथ रहने को मजबूर करता है ∣  ये भारत ही तो है जहां हमारा पड़ोसी भले हमारे धर्म से न हो हमारी जाति से न हो , हमारी बोल चाल एक सी न हो फिर भी हम लोग आपस में इतने एक दूसरे के प्रति संवेदनशील होते हैं किसी एक की परेशानी में न सिर्फ हम खड़े होते हैं बल्कि उसका पूर्ण रूप से सहयोग भी करते हैं ∣ भारत जो विविधता वाला देश है जिसमें अनेक धर्म, जाति समुदाय के लोग निवास करते हैं ∣ उस देश में एकता का भाव ही तो जो हमें एक साथ जोड़े हुए हैं जो हमें अपने भारत पर गर्व करने को कहता है ∣      ये भारत ही है जहां अहिंसा, सत्य और  प्रेम, दया जैसे  गुणों को  संग अपने लेकर  आगे बढ़ने   का संदेश देता है ∣ "