Skip to main content

Posts

Showing posts from March 28, 2023

हमें नजर अंदाज करने वाले वो लोग

स मय अक्सर वो काम कर जाता है जिसे करने में इंसान के पसीने छूट जाते हैं ∣ जैसे कल की तो बात है जब इस दुनिया में हम आएं थे∣   तब हम बन गए थे इतने बड़े क्रांतिकारी की सारी दुनिया बदल कर रख देगें  ∣  किन्तु समय के साथ हम ने खुद में परिवर्तन करने की जरूरत  जानी ∣ जिंदगी से सिखा हमने  जीवन में निश्चित कुछ भी नहीं है ∣ जहां आज हम है कल नहीं है ∣ इसके बावजूद हमें अपने अस्तित्व बनाएं रखने के लिए इस दुनिया से हर हाल में लड़ जाना होगा ∣  कई बार कुछ बातें दिल पर लग जाने के बावजूद अपने  समय की प्रतीक्षा करनी होगी ∣  ये याद रखना होगा कि इस दुनिया में    समय ही सबसे बड़ा ताकतवर है ∣ केवल उसका सदुपयोग हमें करना होगा  ∣ हमें जो नजर अंदाज कर रहे हैं उनकी बातें अलग रख आगे बढ़ जाना होगा  ∣