Skip to main content

Posts

Showing posts from December 9, 2023

जाते हुए वक्त के बीच

  समय तेज चल रहा है धीमे हम हो रहे हैं  कुछ ख्यालों में कुछ सपनों में हम खो रहे हैं।  ऐसा नहीं है इस साल कुछ पाया नहीं हमने पर उससे ज्यादा खुद को खो सा रहे हैं ∣ जैसे जैसे दुनिया को समझ रहे हैं सुकून हम अपना खो रहे हैं ∣ आज के समय में जब फोन की  स्क्रीन छोड़ कोई और काम करना मुश्किल हो रहा है ऐसे समय में अपने समय के मायनों को समझना  इस जाते वक्त के बीच जरुरी हो गया है ∣