Skip to main content

Posts

Showing posts from December 14, 2020

मैं आवारा हूँ

आज राज कपूर की 32 पुण्य तिथि है व़ो हमारे बीच भले ही न हो किन्तु उनके गीत हम सब के बीच आज भी मौजूद है उनकी भूमिका फिल्म क्षेत्र में जितनी सराही जाएं उतनी कम है वो आज भी गीत के जरिए हमारे दिल और दिमाग में जीवित है. उनके फिल्मों के गीत आज भी हम सब को प्रेरित करते हैं जिंदगी जीने का नया तरीका बताते हैं फिल्म जोकर का ये गीत ' जाने कहाँ गए वो दिन' 2020 में पुराने गीतों में सबसे सुना जाने वाला गीत रहा है .  राज कपूर की मूवी हमेशा एक न ए विषय को हमारे सामने लेकर आयी है जिसमें जोकर मूवी, सबसे अहम है जिसने जोकर के बारे में हम सब का नजरिया बदला है और हमें बताया है कि " जिस जोकर का हम सबसे ज्यादा मजाक बनाते हैं उसके काम को कोई काम नहीं समझते वो जोकर हम सब से ज्यादा अपने जीवन में पेशेवर होता है जो रोते हुए भी हमें हंसने को विवश करता है जो सब की जिंदगी में खुशी लाने की कोशिश करता है आज कुछ ऐसा करने की हम सबको को आवश्यकता है जिस से हम दूसरे की जिंदगी में खुशी लाएं उन्हें जीने की नयी वजह दे .