Skip to main content

Posts

Showing posts from August 7, 2022

दोस्ती का मतलब क्या है ?

दोस्ती वो किताब होती है जिसे कितना भी पढ़ लो  दिल नहीं भरता है,  जो हमारी जरूरत नहीं  हमारी आदत होती है ∣ दोस्ती जब दिल से निकलकर  दिमाग तक आ जाए तब वो एक गहरा अर्थ ले लेती है ∣ दोस्ती होती है एक मधुर संबंध जिसे निभाते हुए अक्सर इंसान की असली पहचान होती है ∣ बहुत खुशकिस्मत होते हैं वो लोग जिनको अच्छे दोस्त कीमत मालूम होती  है वरना आज की दुनिया में दोस्ती पल में शुरू और कुछ पल में खत्म होती है  ∣ दोस्ती होती है किसी भी लालच से दूर वो तो केवल दो अच्छे शब्दों की भूखी होती है ∣ अगर मिल जाएं अच्छा दोस्त तो जिंदगी जन्नत सी होती है ∣ दोस्ती है दुनिया का एक मधुर संबंध जिसके चलते दो अजनबी  लोग के बीच अपनेपन सी बातें होती है ∣