Skip to main content

Posts

Showing posts from November 24, 2025

Dharmendra Death: नहीं रहे हिंदी सिनेमा के ही -मैन धर्मेंद्र

अपने करियर में 300 से अधिक फिल्म करने वाले हिंदी सिनेमा के ही -मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र का आज निधन हो गया है। उनके निधन के साथ सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है जिससे सिनेमा जगत में दुख की लहर है। आज हम बात करेंगे उनकी कुछ फिल्मों के बारे में जिसमें  उन्होंने  दमदार भूमिका निभाई शोले शोले मूवी में अभिनेता ने वीरू के किरदार से हर किसी को इंप्रेस किया है ।इस मूवी में उनका संवाद बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना। आज भी लोगों को मुंह जबानी याद है। फूल और पत्थर इस मूवी में उनके शानदार अभिनय ने उन्हें बॉलीवुड का ही मैन बना दिया। जिसके कारण वो एक मजबूत एक्टर के रूप में उभरे। उनके साथ ही हमने एक ऐसे अभिनेता को खो दिया ‌जिसने अवार्ड से ज्यादा जनता के प्यार को महत्व दिया।