Skip to main content

Posts

Showing posts from November 29, 2022

समय के साथ

कोशिश कम मेहनत ज्यादा  करना एक समय के बाद जरूरी होता है ∣ इस लिए नहीं कि तुम्हें आगे बढ़ना है ∣ बल्कि इसलिए कि तुम्हें अपना अस्तित्व बनाएं रखना है ∣ समय के साथ तुम्हारे व्यवहार में परिवर्तन आ जाता है ∣ इसलिए नहीं कि तुम बदल चुके हो बल्कि इसलिए कि तुम्हारी परिस्थितियां बदल चुकी होती है ∣ एक समय के बाद तुम बात करना कम कर देते हैं क्योंकि लोगों के द्वारा तुम्हारे लिए बहुत बातें की जा रही होती है ∣ समय के साथ तुम्हें फर्क नहीं पड़ता है धूप और छाव से क्योंकि तुम्हारी जीवन की चुनौतियां कम नहीं होती है ∣  इस दुनिया का सच किन्तु कड़वा है अगर अपनी पहचान बनाना चाहते हो तो समय के साथ खुद पर काम करों वरना यहीं समय तुम्हारे लिए परेशानी खड़ा कर देगा  ∣