Skip to main content

Posts

Showing posts from July 4, 2022

वक्त के साथ

  जिंदगी अक्सर हमें एक समय के बाद ऐसे मोड़ पर ले आती है जिससे हम अपना पीछा छुड़ा रहे होते हैं ∣ वहीं हमारे सामने चुनौती बनकर खड़ी हो जाती है ∣ आसान नहीं होता है ∣ उसके साथ खड़े होना पर, जैसे वो हमारी मजबूरी ही बन जाती है∣ जहां हमें उसके साथ खुद को लेकर चलना ही होता है ∣ पसंद जैसी चीज जब हमारी जिंदगी में जैसे कुछ बचती ही नहीं है ∣ जिंदगी अक्सर अपने अलग- अलग रंग दिखाती है ∣ वर्तमान समय में हमें अपने अनुसार नहीं बल्कि समय के अनुसार कुछ चीजों में बदलाव करके आगे बढ़ना होगा वरना वहीं खड़े रह जाएगा जहां पहले थे ∣