Skip to main content

Posts

Showing posts from November 19, 2021

उनकी मासूमियत को समझें

  बच्चे मन के सच्चे होते हैं ∣ जिनके मन में कोई मैल नहीं होता है ∣ जिन्हें दुनिया दारी से कोई मतलब नहीं होता ∣ जिनके लिए सीमित होते है ∣ दुनिया के आकर्षण जिनके लिए तो महज स्नेह ही काफी होता है ∣  वो बच्चे जिनका नाजुक बचपन होता है ∣ जो फूल की नाजुक कली से होते हैं ∣ जिनको एक माली पानी से सिंचता है ∣  जिनकी रक्षा वो हर हालात में करता है पानी देने से लेकर उनके बचाव की जिम्मेदारी वो रखता है ∣  मिट्टी के घड़े की तरह होते हैं वो बच्चे जिनको जिस आकार में ढाल दिया जाए वो उस आकर में ढाल जाते हैं ∣ बच्चे के सुरक्षित भविष्य के लिए हर माँ बाप को जरूरी है निवेश, उनकी पालन  पोषण की नीति क्योंकि वो है कल का भविष्य रखें इनके बचपन  का ख्याल करें सुरक्षित इनका जीवन  ∣ न करों खराब इनका बचपन  ये फूल की नाजुक कली है ∣ उनकी हर हालात में करें बेहतर  परवरिश  इन्हें खिलने दो, ये खिलना चाहते हैं इन्हें उड़ने दो उड़ना चाहते हैं इनकी मासूमियत से न करना खिलवाड़ करो इनका बचपन सुरक्षित  ∣