Skip to main content

Posts

Showing posts from January 2, 2023

जुनून और समर्पण की परिभाषा बताती है रामानुजन मूवी

 रामानुजन मूवी एक ऐसे महान इंसान की कहानी पर बनी हैं जिन्होंने ने अपना पूरा जीवन गणित पर ही समर्पित कर दिया  ∣ जो केवल गणित के लिए ही बने थे जिनके जीवन का लक्ष्य केवल गणित की समस्याओं का हल  खोजना था  ∣  जिन्होंने समाज के द्वारा दिए जा रहे अनेक दुखों के बीच खुद को साबित किया और दुनिया को बताया कि जुनून इंसान की वो ताकत होती है जो उससे बड़ा से बड़ा काम करा सकती है ∣ इस मूवी की सबसे अच्छी बात है कि ये मूवी हमें काम के लिए समर्पण क्या होता है वो तो बताती ही है ∣ साथ ही इसके अलावा हमें बताती है कि इंसान लोगों की प्रतिक्रिया को सह कर भी आगे बढ़ सकता है  ∣ उसे देर से ही सही पहचाना जरूर जाता है ∣ सूर्य को ज्यादा देर के लिए नहीं छिपाया जा सकता है ∣