भोपाल । असम में सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाती नजर आ रही है। भाजपा से सीएम हिमंता बिस्वा सरमा लगातार तीसरी बार सीएम बनते दिख रहे है। एग्जिट पोल की मानें तो असम की 126 विधानसभा सीटों में से भाजपा 80 में से100 सीटों को जीतती नजर आ रही है। जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है। कि इस बार लगातार भाजपा का जादू असम के विधानसभा चुनाव में देखा जा रहा है। भाजपा को मिल रही इतनी सीटें एक्सिस माई पोल के मुताबिक भाजपा तीसरी बार असम के विधानसभा चुनाव में बहुमत का आकड़ा पार करती दिख रही है। भाजपा तीसरी बार असम में सरकार बनाने जा रही है। जहांं वो असम की 126 विधानसभा सीटों में से 80 से 100 सीटें जीतती नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में 20 से 30 सीटों पर सिमटती जा रही है। 9 अप्रैल को डाले गए थे वोट बता दें कि असम में 9 अप्रैल को विधानसभा की सभी 126 सीटों के लिए एक ही चरण में वोट डाले गए थे। चुनाव में सत्ताधरी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सीधी टक्कर कांग्रेस से थी। जिसमें लगातार दूसरी बार कांग्रेस को मु्ंह की खानी पड़ रही है। जबकि सीएम हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूस...
वो बात जो जरूरी है