Skip to main content

Posts

Showing posts from February 14, 2022

Self love❤

  Self love   अक्सर किसी दूसरे की चाहत में हम खुद से प्यार करना भूल ही जाया करते हैं उसके लिए जीना मरना सोच अपने को निखरना भूल ही जाते हैं  ∣ आज सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के चलते हम खुद को कम  आंकने   है जहां हम बाहरी सौन्दर्य और फोटो के माध्यम से लोगों का आकर्षित करता चेहरा देखकर  ये सोचने लगे हैं ∣ कि हम सुंदर नहीं है हम कैसे दिखते है ∣ और हम इस बात का तनाव लेकर बैठने लगे हैं जबकि सच्चाई इससे विपरीत है जरूरी नहीं सोशलमीडिया में दिखाई देने वाली सभी चीजें वास्तविक हो कुछ चीजें बनावटी भी हो सकती है ∣ आप खुद से प्रेम करें, क्योंकि जो खुद से प्रेम नहीं करते हैं उनसे लोग भी दूरी बनाने लगते हैं जिसके चलते वो लोग अपना  आत्म विश्वास खोने से लगते हैं ∣ इस परिस्थितियों से बचने के लिए जरूरी है कि बेवजह के तनाव से बचकर हम स्वयं पर ध्यान दे ∣ " हम खुद को जितना सम्मान देगें लोग हमको उतना सम्मान देगें, हम जैसा सोचेगें वैसे हो जाएगें इसलिए अपने बारे में अच्छा सोचे   ∣"