Skip to main content

Posts

Showing posts from January 27, 2022

प्रतियोगिता वाले दौर में

  आज का दौर बड़ा प्रतियोगिता वाला है जहां हर जगह एक रेस लगी हुई है  जहां चारों तरफ किसी न किसी चीज के लिए लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं । जो रोजगार की तलाश में यहां से वहां भाग रहे हैं जहां उनके लिए सबसे बड़ी परेशानी आर्थिक  समस्या  बनकर  उभरी है न वो अपना भरण पोषण कर पा रहे हैं न अपनों का काम न होने के चलते वो लोग बेरोजगार हो ग ए है। आज वर्तमान समय में युवाओं के सामने बहुत सारी चुनौतियां है जिससे वो खुद को चारों तरफ से घिरा हुआ पाते हैं अगर वो इन सब परेशानी से निकलकर कुछ करना चाहते हैं तो इसके लिए बहुत जरूरी है उन लोगों में प्रतिबद्धता का मूलभूत गुण होना,  तब भी वो कुछ काम कर सकते हैं ।