Skip to main content

Posts

Showing posts from March 28, 2024

Election: चुनाव से पहले ये जान ले

चुनाव (Election) से पहले ये जान ले अपने कर्तव्य को थोड़ा ध्यान दे जो जरूरी है उस पर अपना  ध्यान केंद्रित करें,  अपने आप को पहचाने सही गलत को समझ अपने वोट को दे।  दिखावे की राजनीति से दूर सच के पथ पर चले वोट दे रहे हैं कोई खैरात नहीं भावना से ज्यादा  अपनी प्राथमिकता मूलभूत  जरूरत पर ध्यान दे।  धर्म में न हो विभाजित वेश भूषा से न हो प्रभावित रोटी, कपड़ा और मकान यहीं हैं आपकी जरूरत इसको लेकर न करना पड़े संघर्ष ।  इसलिए पहले दिमाग खोल सही गलत में फर्क समझ आगे बढ़े अपने वोट को सस्ता नहीं उसके महत्व को समझें।  वोट देने से पहले ध्यान  अपने विकास और बेहतर भविष्य की  सोच को समझे  वोट दे रहे हैं भीख नहीं इसका विशेष ध्यान रखें।