Skip to main content

Election: चुनाव से पहले ये जान ले



चुनाव (Election) से पहले ये जान ले
अपने कर्तव्य को थोड़ा ध्यान दे
जो जरूरी है उस पर अपना
 ध्यान केंद्रित करें, 
अपने आप को पहचाने
सही गलत को समझ
अपने वोट को दे। 
दिखावे की राजनीति से दूर
सच के पथ पर चले
वोट दे रहे हैं कोई खैरात नहीं
भावना से ज्यादा 
अपनी प्राथमिकता मूलभूत
 जरूरत पर ध्यान दे। 
धर्म में न हो विभाजित
वेश भूषा से न हो प्रभावित
रोटी, कपड़ा और मकान
यहीं हैं आपकी जरूरत
इसको लेकर न करना पड़े संघर्ष । 
इसलिए पहले दिमाग खोल
सही गलत में फर्क समझ आगे बढ़े
अपने वोट को सस्ता नहीं
उसके महत्व को समझें। 
वोट देने से पहले ध्यान 
अपने विकास और बेहतर भविष्य की
 सोच को समझे 
वोट दे रहे हैं भीख नहीं
इसका विशेष ध्यान रखें। 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..