Skip to main content

Holi: होली का त्यौहार जो हमें सिखाता है

 


होली (Holi) का त्यौहार हिन्दू (Hindu) धर्म के लोगों का प्रमुख त्यौहार है ∣ इस दिन लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हैं ∣ इसके एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है ∣

बुराई पर अच्छाई पर है होली 

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, इस दिन भगवान् विष्णु ने अपने भक्त प्रहलाद को बचाने के लिए नरसिंह का अवतार लिया था। बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में ये त्यौहार मनाया जाता है ∣ 

शत्रुता भुला सब रंग जाते हैं

इस त्यौहार को आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है ∣ जब व्यक्ति अपने मन से शत्रु का भाव हटा होली के रंग में रंग जाता है ∣ जिसको लेकर कहा जाता है कि इस दिन दुश्मन भी गले लग जाते हैं ∣

अपनी प्राचीनतम सभ्यता के लिए जाना है भारत

आज की भागदौड़ भरी दुनिया में भारत की पहचान उसकी अपनी संस्कृति पुरातन सभ्यता है ∣ जिसने न केवल देश बल्कि विदेश में अपनी गौरवशाली परंपरा का परिचय दिया है ∣ जो दुनिया को मानवता का पाठ पढ़ाती है। जो हमें अपने जीवन में रंग का महत्व बताता है ∣ जीवन के क्षेत्र में हमें रंग के महत्व को याद दिलाता है कि बिना रंग नहीं है जीवन में कोई भाव , रंग ही है जो हमारे जीवन को सुंदर बनाते हैं । 


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..