Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2024

happy new year 2025 wishes in hindi

1.  नये साल में हर्ष मिले नया साल में हर बेहतर शख्स मिले न कोई गिला ना शिकवा  किसी से आपको आपकी मंजिल मिले। 2. मिले खुशियों हजारों घर हो रोशन  दुआ करते हम इस साल आप करे अपनी जिंदगी को रोशन।  3. तुम यू मस्त रहे खुश रहे ये दुआ है हमारी आने वाला साल दे तुम्हें खुशहाली। 

major news in india 2024: भारत के लिए कैसा रहा 2024 का सफर

    1 . अयोध्या में राम लला की मूर्ति की स्थापना भगवान राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई। अयोध्या में बना राम मंदिर भारत समेत दुनियाभर में फैले हिंदुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र बनकर उभरा। 2. सोनम वांगचुक का विरोध  वहां आज जब लदाख की सीमा पर इंजीनियर और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के द्ववारा 6 मार्च से विरोध किया जा रहा है। जिस बीच वो केवल नमक और पानी का सेवन कर रहे है। जिस भूख हड़ताल को उन्होंने 'क्लाइमेट फास्ट ' नाम दिया है।     3.कान फैस्टिवल में नैन्सी त्यागी  उत्तर प्रदेश की 'नैन्सी त्यागी' की है। जो भारत की ओर से फैशन इंफ्लुंएसर के रूप में 77 वां कान फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर रही है। जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है।  4. T 20 में 17 साल बाद जीता भारत  भारत ने 17 साल बाद एक बार फिर T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है ∣ जो भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि हैं ∣ जिसमें विराट कोहली से लेकर भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज की तारीफ तो बनती है ∣ जिनके कारण भारत ने...

Thought

जब तक हमारे लिए कुछ नहीं बदलेगा। जब तक हम स्वयं  नहीं बदलेंगे। उसे स्वीकार करने के लिए हमें बदलना होगा। 

manmohan singh death

  मौन हुए मनमोहन मनमोहन सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। इसी के साथ भारतीय राजनीति का एक अध्याय समाप्त हो गया है।  जो इतिहास में किस तरह से लिखा जाता है ये तो समय ही बताएगा। किन्तु इतिहासकारों को कुछ घटनाक्रम को  तटस्थ लिखना होगा।  जहां मनमोहन का मौन केवल शब्दिक था। जहां उनका हर पल देश के विकास के बारे में सोचना था।  जिनकी दूरदर्शिता का कोई तोड़ न था। जो करनी पर विश्वास रखते थे। 

Manmohan Singh passes away : मनमोहन का जाना एक सदी का अंत हो जाना है

अपनी चुपी को जिसने अपनी ताकत बना ली जो बोलता कम पर काम ज्यादा   करता  था जो पब्लिसिटी से दूर अपने काम के प्रति हमेशा समर्पित रहता था जिस न थी पद की चाहत न पैसे का लालच  जो वफादारी से जीता था बात चाहे आर्थिक उदारीकरण की हो या शिक्षा के अधिकार की  वो सबके विकास के बारे में सोचता था जो रील में नहीं रियल में देश का विकास चाहता था वो मनमोहन आज दुनिया से अलविदा कह गया तो जाते जाते हमें बता गया ऊंचा उड़ने के लिए विचार ऊंचे जड़े अपनी मजबूत बनानी होती है । 

gender equality meaning in hindi

जब जब बात बराबरी की आयी तब तब उसे कमजोर करने की सजिश बनाई किसी ने कहा प्रकृति ने उसे कमजोर बनाया किसी ने कहा थोड़े ज्ञान पर वो इतराती सब ने गढ़ी परिभाषा हर मोड़ पर उसे सिर्फ कम आंका जहां आज भी बहुत कुछ बदला नहीं जाती नौकरी महिला पर आज भी बहुत कुछ बदला नहीं जहां अब भी नहीं उनकी जमीन बनाने अपनी जमीन नापना उन्हें बहुत बड़ा रास्ता अब भी बहुत कुछ नहीं बदला बराबरी क्या मूलभूत अधिकार के लिए आज भी उन्हें  लड़ना  पड़ता बात आज भी जब बराबरी की आती तब वो कम ही समझी जाती  कौन समझाए उसे कि वो कम हो ही नहीं सकती घर और बाहर की जिम्मेदारी निभाने वाली सिर्फ गोल रोटी बनाना नहीं वो आटा कमाना भी जानती। 

life lesson poem in hindi

कुछ बेहतरी के लिए कुछ बेहतरी के लिए कुछ शिकायते कम करना अहिस्ता अहिस्ता ही सही  तुम एक कदम अपने सपनों को पंख देने के लिए रखना थोड़ी शिकायतें होगी तुम्हारी पर उसे नजरअंदाज कर तुम आगे चलना एक कोशिश करना कल से आज अब बेहतर बनने की कुछ ही सही पर तुम अपने लिए जीना जहां केवल और केवल तुम हो तुम्हारे सपने हो जिसने पाने के लिए तुम कोशिश करना। 

life lessons in hindi

सबसे बड़ा तोहफा कुछ है तो वो हम स्वयं है जिस पर निर्भर करता है कि वो अपने और ओरो के लिए कितना कुछ कर सकता है।  हो सकता है हमें बहुत कुछ न मालूम हो। पर उसे न मालूम करने की इच्छा करना। जिज्ञासा न करना न जानने से कही ज्यादा गलत है। 

real life meaning in hindi

वो परेशानी कुछ बेहतर होगी जो तुम्हें कल का हाल कहेगी जो तुम्हें मजबूत बनने को मजबूर करेंगी जो तुम्हें दिखाएगी दुनिया का आईना जो कई सवाल तुम से तुम्हारे बारे में करेगी वो परेशानी उस समय लग सकती है तुम्हें थोड़ी बुरी पर वक्त के साथ वो तुम्हें बेहतर करेगी। 

Today Thought

झूठ के आगे झुकाना आसान है सच के साथ खड़ा होना मुश्किल है।  आजादी का मतलब गुलाम रहने वाले से बेहतर कोई नहीं बता सकता।  कड़वा पर सच है लोग हमारी गलती करने का इंतजार करते हैं कि कब हम कोई गलती करे। वो हमें गलत साबित करें। 

just a job meaning

अरे नौकरी ही तो है यहां सब जायज़ है अरे नौकरी ही तो है  यहां सब जायज है मन हो या न पर लगातार  काम करते जाना यहां सबसे जरूरी है अरे नौकरी ही तो है यहां सब जायज है। 

Freedom and Right poem in hindi

हम सब चाहते हैं अधिकार  हम सब चाहते हैं आजादी पर अधिकार के बीच अक्सर दायित्व भी आते है ये हम भूल जाया करते हैं अधिकार न मिलने पर हाय हाय मिलने पर सिर्फ आतंक मचाते हैं हम सब चाहते हैं आजादी पर उत्तरदायित्व से हमेशा हम पीछे हट जाते हैं। 

word poem in hindi

ये शब्द की माया है जिसने अपने आगे हर किसी किसी को झुकाया है जिसकी वाणी जितनी मीठी उसका आदर उतना शब्दों की माया के बीच ये इंसान उलझा है।  ये शब्द की माया है। 

today thought of the day in hindi

अपनी गलती को मान लेना एक बड़ी कामयाबी हैं। कड़वा पर सच है हम अपने लिए अच्छा सुनने की इच्छा तो करते हैं लेकिन दूसरों से अच्छा बोलने में हम सदा कतराते है।  बात कहने का जिसे ढंग आ गया। उसने इस पूरी दुनिया को अपना गुलाम बना लिया। 

zakir hussain: नहीं रहे सुरों के सरताज उस्ताद जाकिर हुसैन

संगीत के सरताज तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है...जो न सिर्फ संगीत के क्षेत्र के लिए एक बड़ी हानि है..बल्कि दुनिया के लिए भी एक बड़ी क्षति है...जिसके साथ एक महान सदी का अंत हो गया... जो जैसे दुनिया को सीखा गए...जिंदगी जीने का मतलब अपने सपनों के प्रति जुनूनी होना है...उसे ही अपनी जिंदगी बना लेना है...हर कुछ नया सीखते रहने की इच्छा के साथ आगे बढ़ते जाना है...

चुनौती होगी

कई बार चुनौती होगी बेहतर बनने की आगे लगातार बढ़ने की जहां चारों तरफ से सिर्फ तुम्हें एक के बाद एक चुनौती मिलेगी इसके बावजूद जब तुम रूकोगे नहीं लगातार चलते रहोगें तब तुम एक अलग रूप ग्रहण करोगें। 

जीना इसी का नाम है

आज के समय में जहां शुरूआत ही हर चीज में खुद से होती है। जहां हर इंसान इस जुगाड़ में लगा होता है कि किसी तरह से उसके काम हो सके।  ऐसे समय में कुछ लोगों का जीवन हमें जीवन का एक अलग पक्ष दिखाता है। जो संघर्ष तो अकेला करता है। किन्तु जब उसमें विजय पा लेता है तब वो अपने ज्ञान, धन‌ का उपयोग दूसरों की खुशी के लिए लगता है।  जीवन की एक अलग परिभाषा बताता है जहां इंसान अपने से ऊपर उठकर दूसरों को बेहतर जिंदगी दिलाने की कोशिश में  लग जाता है। जो जिंदगी का एक दूसरा पक्ष दिखाता है। जो इशारों इशारों में जैसे  बताता है " जीना इसी का नाम है "। 

money poem in hindi: पैसा क्या चीज है ये जब समझ आया

पैसा क्या चीज है ये जब समझ आया जब कमाने इंसान सड़क पर आया जहां पैसा ही सबकुछ है ये उसे दुनिया ने सिखाया जो अब तक था पैसे को न समझने वाला उसे पैसा क्या चीज है ये दुनिया ने समझाया जहां कौड़ी कौड़ी का हिसाब रखना था उसे एक एक पैसे के लिए हर वक़्त मेहनत करना था उसे चाहे मन हो या न हो संघर्ष करना ही था उसे जैसे अब समझ आया उसे  पैसे जो अपनों के हाथ का कम ही लगता था पर आज जब वो कमाने दुनिया के बीच निकला तब उसे उस पैसे का असली मतलब समझ आया।  जब एक एक रूपये का होता हिसाब बिना पैसे न होता किसी चीज का मोलभाव। 

Impact of Hindi Cinema on behavioural Changes of Urban Youth

पुष्पा मूवी 2 अभी हाल ही में रिलीज हुई है। जिसकी धूम हर जगह मची है। हर कोई उसके डॉयलॉग पर बातचीत कर रहा है। दूसरी तरफ उसके कुछ सीन और भाषा को लोग वास्तविकता समझ आक्रमक रवैया अपना रहे हैं।  जिस पर विचार किये जाने की आज आवश्यकता बन आयी है। जिसका युवा पीढ़ी पर गलत असर पड़ता दिखाई दे रहा है। जिसे समय रहते अगर नहीं रोक गया तो ये हमारे समाज के लिए बुरा होगा। 

Thought

समय के साथ बहुत सी चीजें बदल जाती है एक समय तक जो बाते बुरी लगी थी। वो जिंदगी को बेहतर बनाने का काम कर जाती है। 

Life Motivational Quotes in Hindi

समय से बड़ा कोई शिक्षक नहीं । जो बड़े से बड़े व्यक्ति को सीखने की क्षमता रखता है।  ज्ञान होना और उसका सही उपयोग करने में जमीन आसमां में फर्क है।  एक समय के बाद जब मंजिल न मिले रास्ता ही बोझ लगने लगता है।  ज्ञान से आसान कुछ नहीं पर उसका पालन करना बहुत मुश्किल है। 

You learn from 2024: 2024 से सीख लेना तुम

 हर साल की तरह 2024 भी निकल गया..जिस साल से तुमने बहुत कुछ पाया..तो बहुत कुछ ऐसा भी खोया..जो अविश्वसनीय था..जिसे तुम हर हाल में रोकना चाहते थे..पर अफसोस तुम उसे रोक न पाये...जिसे तुम्हें न चाहते हुये स्वीकार करना पड़ा...   ' जो तुम्हें सीख गया..हर परिवर्तन संघर्ष की मांग करता है...जो तुम्हें बता गया..कि तुम कितने कम हो..जो तुम्हारे अंदर की सम्भावनाओं से तुम्हें परिचित कर गया..जिसने तुम्हें जीने का जरिया सिखाया...जिसने तुम्हारी हर गलतफहमी को दूर किया...'   तो चलिये कुछ ऐसी ही चीजों को हम एक बार फिर याद करते है...जो हमें आने वाले वक्त के लिए बेहतर बना सकती है...जो हमें दुनिया के बीच मजबूती से खड़ा कर सकती है... 2024 जो जहां रहा है उसे कुछ सीख लेना तुम 1.भावनाओं से जितना हो उतना बचना भावनाएं इंसान को इंसान बनाती है..ये बात सच है..लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं ..कि वो इंसान भावनाओं के आगे गलत सही में अंतर न कर पाये...उसे जीवन के हर मोड़ पर अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना सीखना होगा...जिससे वो बेहतर बन सके..जो उसे भावनाओं के चलते कमजोर न करे दे... 2. अपनी गलतियों को स्वीकार कर...

Today Thought

इंसान को सिर्फ सच कहना नहीं सच सुनने का भी हौसला होना चाहिए।  खूबसूरती हमारी सोच पर निर्भर करती है संघर्ष की परिभाषा हमारे अनुभव तक सीमित रहती है।  तारीफ इंसान को कमजोर कर सकती है पर आलोचना उसे हर हाल में मजबूत बना सकती है अगर वो उसे सही अर्थ में ले। 

Emotional true Lines About life

सबको खुश नहीं कर पाओगे कभी भी। फिर चाहे तुमने कितना त्याग किया हो। इसलिए दूसरों के खातिर नहीं खुद के लिए जो सही हो वो करना।  बातें कड़वी हो सकती है, सुनने में बुरी लग सकती है किन्तु इसका मतलब ये नहीं कि वो गलत हो। अक्सर चुभने वाली चीजें ही जिंदगी की सच्चाई बताती है। 

reel vs reality

रील नहीं रियल में जीने का वक्त आ गया है  जब लाइक, शेयर में बिकती दुनिया उससे अलग वास्तविकता में चलने का वक्त आ गया है रील नहीं रियल में जीने का वक्त आ गया है ये समझना अब जरूरी हो गया है जो चीज जैसी दिखती  वो वैसी हो बिल्कुल जरूरी नहीं दिखावे से अलग अब दुनिया को समझने का वक्त आ गया है रील नहीं रियल में जिंदगी जीने का वक्त आ गया है। 

life lessons poem in hindi

जानती हूं जीवन की राहे आसान न होगी जहां हर कोई तुम्हें पहचानेगा ये बिल्कुल जरूरी नहीं जहां  क ई बार तुम्हारे सोचने से बहुत अलग सी चीजें होगी पर इसके बावजूद तुम खुद पर विश्वास रखना।  इस सफर को जीना क्योंकि मुश्किल के बीच भी तुम्हें चलते जाना होगा अपने हौसलों को तुम्हें हर हाल में मजबूत रखना होगा मुश्किल देर से ही सही पर तुम्हें मंजिल जरूर ही मिलेगी।  अहिस्ता अहिस्ता चलते जाना इस सफर में कुछ अच्छा कुछ बुरे अनुभव से सबक लेकर तुम आगे बढ़ते जाना। 

struggle life meaning in hindi

जिंदगी जीने के लिए इंसान करता है हर जगह संघर्ष जिंदगी जीने के लिए संघर्ष बेहतर जीने के लिए संघर्ष सुकून से जीने लिए संघर्ष इंसान हर कदम पर सिर्फ संघर्ष करता है एक समय के बाद व्यक्ति का जीवन संघर्ष जारी प्रेरणा के बीच झूल जाता है। 

1984 gas tragedy bhopal

गैस त्रासदी एक हादसा या एक साजिश सवाल आज भी जिंदा है वो हत्या या वो‌ फैक्ट्री हत्यारी ये जैसे हर किसी को जानना है वो काली रात जो भूलने से भी न भूले उस काली रात के सच को अभी जानना है वक्त चाहे बीत गया हो काफी  किन्तु सवाल अभी भी जिंदा है। 

Today Thought

जहां ज्ञान न हो वहां ना ही बोलना ही सही है।  कई बार जब परिस्थितियां हमारे मुताबिक न हो तो नहीं बोलना चाहिए।  खुद को सिद्ध करना इंसान का पहला कर्तव्य होता है।   

thought of girls in hindi

तुम्हारा लड़की होना बुरा नहीं । बुरा तुम्हारा लड़की होकर खुद को कमजोर आंकना है।  जहां तुम्हें बेडियों में बांधने सब आएगे वहां संघर्ष कर आगे तुम्हें चलना होगा। जिसके लिए तुम्हारा हर तरह से मजबूत होना जरूरी होगा।