Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2020

21 संकल्प

  आज साल का पहला दिन है जो सब के लिए नयी उम्मीद को लेकर आया है क ई लोग की आंखों में इसके लिए सुनहरे सपने है तो कुछ इस साल कुछ बेहतर करना चाहते हैं. ऐसे में जरूरी है कि हम सबसे पहले खुद पर ध्यान दे अपने सपनों को पूरा करने के लिए न ए सिरे से तैयार हो. 2021 हम सबके सामने खुद को बेहतर करने के लिए एक नयी उम्मीद लेकर आया है इस साल कुछ लोग अपने जीवन के महत्वपूर्ण फैसले लेगें तो कुछ को धैर्य के साथ निर्णय लेना होगा. इसी उम्मीद के साथ इस नय वर्ष में कुछ संकल्प लेते हैं. 1. अपने आप का ख्याल रखना. 2. खुद को बेहतर करने के लिए हर दिन प्रयास करना. 3. हर दिन कुछ नया करना. 4. अपने काम को भी महत्व देना. 5. अपने सपनों को पूरा करने के लिए किसी तरह का समझौता न करना. 6. अपने काम को ईमानदारी के साथ करना. 7. कुछ ऐसे फैसले लेना जो हमारे लिए जरूरी हो. 8. अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना. 9. समय का सदुपयोग करना. 10. अपने आज के काम को हर हल में आज करना. 11. खुद के प्रयास को खुद अच्छा कहना. 12. कल से आज बेहतर करने का जुनून रखना. 13. कुछ नया सीखना. 14 . हर दिन कुछ जानने की जिज्ञासा रखना. 15. आज से अब बेहतर करने क...

गणित की आत्मा

रामानुजन जिन्हें "गणित के विद्वान" के नाम से जाना जाता है जिनकी गणित ने उन्हें शीर्ष तक पहुंचाया. जो बचपन से ही गणित प्रेमी थे जो अपनी कक्षा से आगे की  गणित कर लेते थे. लेकिन आगे चलकर उन्हें  इन्टर परीक्षा में असफलता का मुंह देखना पड़ा. लेकिन रामानुजन ने स्वयं को गणित से अलग नहीं किया इंटर परीक्षा में भी बाकी विषय में जहाँ रामानुजन फेल हुए वहीं गणित के विषय में अपने जिले में सब से ज्यादा अंक लाकर महारत हासिल की. जिन्हें सबसे प्रसिद्ध    विश्वविद्यालय  आक्सफोर्ड ने बीए की डिग्री से लेकर पीएचडी की डिग्री दी. रामानुजन ने वैसे तो कॉलेज की पढ़ाई नही की लेकिन गणित के उनके शोध ने उन्हें आक्सफोर्ड न्यूनिवर्सटी से बीए आगे चलकर बीए को बदलकर पीएचडी की डिग्री दिलाई. उनके गणित के शोध पत्र ने विश्व को गणित से वास्तविक रूप में परिचय कराया वैसे तो भौतिक रूप में रामानुजन हम से बहुत जल्दी विदा हो ग  ए लेकिन उनके गणित के शोध पत्र आज भी हमारे बीच मौजूद है. अभी हाल ही में इनके सूत्र को क्रिस्टल विज्ञान में प्रयुक्त किया गया है रामानुजन के गणित के कार्य से प्रभावित होकर इनके नाम...

निखारना

अपने शरीर को निखारने के लिए हम क ई तरह के नुस्खे आजमाते है लेकिन अपने आप के व्यक्तित्व को निखारने के लिए हम बहुत कम ही काम करते हैं. अगर हम कल भी छोटी छोटी बात पर गुस्सा करने और रोने वाले थे और आज भी वैसे ही है तो हमारे व्यक्तित्व में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ. लोग अपना शारिरिक विकास तो कर लेते हैं लेकिन अपने व्यक्तित्व का विकास बहुत कम ही कर पाते हैं. समय के साथ उन चीजों में निखार लाना जरूरी है जो बहुत आवश्यक है जैसे अपने बातचीत के ढंग, चलना फिरना, और किसी से संवाद करना.  2020 के खत्म होने में एक दिन की ही देरी है ऐसे में हमें ये मूल्यांकन जरूर कर लेना चाहिए कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में वाकई हम निखरे  या केवल निखार के नाम पर सिर्फ दिखावा मात्र करते रह गए.

विचार

जिंदगी में हमेशा जैसा हम जीवन जीते हैं अगर लगातार हम वैसा ही जी रहे हो तो जीवन में कोई उत्साह नहीं रह जाता है नींद आने पर हर बार की तरह तुरंत  सो जाना कोई नया बदलाव जीवन में नहीं लाता. जब नींद में भी तुम अपने काम के प्रति जागरूक हो तो वो जीवन एक अलग दिशा में चला है जाता. समय के प्रति थोड़ा जागरूक रहो गया वक्त फिर वापस नहीं आता जो तुम कल थे वो तुम आज  हो तो जीवन में किसी परिवर्तन का कोई शेष नहीं रह जाता. थोड़ा ही सही पर बदले तुम ऐसा बदलाव जीवन में जरूर काम है आता आज को अभी में बदलों गया वक्त क्या कभी वापस  आता.

Monday motivation 2020

अक्सर हम उन लोगों को देखकर ये आम धारणा बना लेते हैं कि उसकी जिंदगी तो कितनी बेहतर और आराम दायक है काश हमारी भी जिंदगी उनकी तरह होती सारी परेशानी हमारे ही पास है वो अपने काम में कितना बेहतर है लेकिन हम ही इतने ना समझ है एक हम ही कितनी परेशानी में जीवन यापन कर रहे हैं. जबकि सच्चाई इसे अलग होती है जरूरी नहीं जो जैसा दिखाई दे वो वैसा ही हो हम हमेशा किसी भी व्यक्ति की सफलता और उसकी ऊंचाई को देखते हैं और भूल जाते हैं कि वो भी इंसान है हमारे जीवन में क्या सकरात्मक है और क्या नकरात्मक है ये हम पर निर्भर करता है कि हम उसे क्या समझते हैं क ई बार हम सकरात्मक चीज को भी नकरात्मक समझने लगते हैं क्योंकि हमारे लिए सकरात्मक सिर्फ सफलता है जबकि ऐसा है नहीं आज आप किसी भी सफल इंसान के बारे में पढ़ेंगे तो जानेगे की वो अपने जीवन में कितनी विषम परिस्थितियों से गुजरा है उसने कितना कुछ सहा है लेकिन उसने अपनी असफलता को नकरात्मक ता न समझकर उस एक सफल होने की कड़ी समझी और वो आगे चलता गया और वो सफलता की चोटी तक पहुंचा. आप कितनी गलतियां करते हैं और अपने जीवन में कितना सफल हुए इसे ज्यादा फर्क पड़ता हैं कि हम खु...

कोरोना वायरस ने हमें

              2020 के अंत में सिखाया 1. घर पर रहकर काम करना. 2. थोड़ी समस्याओं में घबरा ना जाना. 3. अपनी सेहत का ध्यान रखना. 4. स्वच्छता की ओर एक कदम बढ़ाना. 5. हमारे यहाँ काम कर रहे लोगों के काम के महत्व को समझना. 6. भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना. 7. आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए स्वयं को पहले सशक्त करना. 8. घर पर रह रहे लोगों के काम को  समझना. 9.समय की कीमत जा नना। 10 . शिक्षा को तकनीक के साथ जोड़ना.

महिलाओं की शक्ति को बताती कहानी मूवी

कहानी मूवी मुख्य रूप से एक विद्या नाम की महिला की कहानी है जो अपने पति को खोजने बैगलुर आती है जहाँ वो एक तरह से पुलिस की मदद एक बड़े अपराधी को ढूढने में करती है लेकिन इस मूवी की कहानी अंत में अपने नाम को स्पष्ट करती है जहाँ वो अपने पति के कातिल मेट्रो दुर्घटना के अपराधी मास्टर माइंड को पकड़ती और कुछ को मौत के घाट उतरती है. इस मूवी को दैवीय शक्ति के रूप में नारी को दुर्गा पूजा के प्रतीक को लेकर पेश किया गया है. इस की स्किप्ट एक महिला ने की है जिन्होंने महिलाओं को एक अलग नजरिये के रूप में पेश किया है. इस कहानी का गीत जो रवींद्र नाथ टेगोर की कविता 'एकला चलो रे' बंगली भाषा के मिठास घोलता है.

रास्ता लंबा है

किसी ऊंची जगह पर बैठने के लिए  लम्बे रास्ते से निकलना पड़ता है कुछ पाने के लिए संघर्ष ज्यादा करना होता है इस प्रक्रिया के बीच कुछ लोग हो जाते हैं आपके तो कुछ को पराया सा करना पड़ता है इन सब के बावजूद थोड़ी मेहनत ज्यादा करना होता है .  जिंदगी की परिणति में कुछ हासिल करने के लिए आगे लम्बे रास्ते पर चलना पड़ता है इस बीच भले ही तुम अकेले हो लेकिन चलना पड़ता है. जिंदगी अनिश्चिताओं से भरी पड़ी है लेकिन तुम्हें अपने उद्देश्य को निश्चित करना पड़ता है .  रास्ता लंबा है लेकिन चलना जरूरी है थोड़ा आगे बढ़ना जरूरी है  कुछ खोओगे कुछ पाओगे लेकिन चलते रहना जरूरी है.

ईसा मसीह

आज ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है जिसे हम सब क्रिसमस के नाम से जानते हैं इसे बड़े दिन के नाम से भी जाना जाता है इस दिन प्रभु ईसा मसीह ( जीसस क्राइस्ट) का जन्म हुआ था. जिन्हें लोगों का मसीह कहा जाता है जो लोगों की समस्याएं सुलझाने और उन्हें परमात्मा के बारे में बताने के लिए धरती पर भेजा था वो आम इंसान होकर भी आम नहीं थे उन्हें ने पहला चमत्कार एक अंधे की आंखों में मिट्टी लगाकर उसकी आंखो मे रोशनी दी थी. वहीं दूसरा चमत्कार जब उन्हें पांच रोटी और कुछ मछली से करीब 5000 से ज्यादा लोगो को भोजन कराया था. जिस पर ईसु ने कहा था कि तुम सब लोग मेरे नहीं बल्कि अपनी भूख शांत करने के लिए इस रोटी के लिए मेरे साथ आ रहे हो लेकिन मैं तुम से कहना चाहता हुं कि तुम वो काम करो जो तुम से मेरा पिता ( परमात्मा) कराना चाहता है. उनके द्वारा किए गए हर चमत्कार को सिध्द करने के लिए कोई न कोई साक्षी जरूर होता है . अंत उनका बहुत कष्ट प्रद रहा है उन्हें क्रूस पर लटक दिया और उनके हाथों में किले ठोक दी जो कुछ यहूदियों के कट्टर पंथी लोगों की प्रभु को झूठा साबित करने की एक योजना तो थी .  इस बीच एक अनोखा काम ...

सच है

अक्सर हमें लगता है कि दोस्ती  से बड़ी कोई चीज नही दोस्त  से बड़ा कोई और नहीं लेकिन कभी कभार हम ऐसी परिस्थितियों में फंस जाते हैं जहाँ पर हमें ये समझ आता है क  ई बार आप जिसे दोस्त समझते हैं वो आप से ऐसी कड़वी बातें कहता है जिसे सुनकर लगता है कि जिसे मैं अब तक दोस्त समझ रही थी वो मेरा दोस्त ही नहीं. जब दूसरे आपको ताना कसे तो बहुत बुरा लगता है लेकिन जब अपने ही किसी चीज को लेकर दूसरे के सामने तंज कसे तो ये और भी बुरा होता है. हम इसे स्वीकारे या न स्वीकारे लेकिन ये सच्चाई है अक्सर जिसे हम अपना सबसे अच्छा दोस्त समझते हैं वो ही हमें इस तरह सब के सामने पेश करता है जैसे उसे अच्छा और हम से बुरा कोई और नहीं.

मोची वाले भाईया

कहते जो जरूरत में काम आए वहीं आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण हो जाते हैं ऐसे में उनलोगों का महत्व और भी बढ़ जाता है जिनके काम को देखकर हम अक्सर उन्हें काम आकने लगते हैं कि वो तो दूध वाला, सब्जी वाला है हम से क ई लोग की ये आदत  होतीं हैं कि पैसे का मोल भाव इतना करना लेना कि सामने वाले व्यक्ति को भले ही नुक्सान ही क्यों नहीं हो रहा हो हम अपने आप को होशियार समझने लगते हैं और दूसरी ओर मंहगे मॉल में जाकर  सामान खरीदने पर एक पैसा ज्यादा ही खर्च करते हैं. जैसे जैसे देश में तकनीक आ रही है आधुनिकरण के नाम पर हर चीज डिजटलाईज हो रहा है वैसे हम उन दुकानों से पिछड़ने लगे जिनकी हम कभी भूले भटके सुध लेते थे. अगली बार अगर आप किसी भी मोची वाले के पास  जाएं तो उसे मोल भाव करने की वजह उस उसके काम का सही मूल्य दे .

किसान

वो जो धूप सहकर कड़ा परिश्रम कर अपने पसीने और खून से एक खेत  सींचता  है और उसमें खेती करता है रवी हो या खरीफ की फसल वो अपने काम हर मौसम में करता है. उसके लिए सबसे ज्यादा बड़ी उपलब्धि उसकी फसल के सही मूल्य मिलना और लागत से अधिक दाम कमाना होता है लेकिन जब इसी चीज के लिए उसे संघर्ष करना पड़ता है तब हम लोगो को ये समझना चाहिए. आज भले ही लोग भष्ट्राचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले अन्ना हजारे आंदोलन को  हम भूल गए हो किन्तु वो अन्ना हजारे को न कल  भूले और न आज.  आज भारत में 'किसान दिवस' मनाया जा रहा है वही दूसरी ओर किसान को आंदोलन करते आधा महीना बीत गया है और बात अभी भी वही है जहाँ पहले थी लेकिन इस बीच हम भारत के 15 से ज्यादा किसानों को खो चुके हैं. लेकिन मुद्दा वहीं है जहाँ कल था .  आज समकालीन समय में जब देश से लेकर विदेश में कोरोना वायरस का नया स्टोन मिलने के कारण सब जगह संकट के बादल छाए हुए हैं वही भारत में किसान आंदोलन के चलते सब की निगाहे सरकार पर टिकी है अब देखना ये ही की किसान की  बातों को कब माना जाएगा .  इसी के साथ हमें ये भी नहीं भूलना चाहिए कि इस द...

परवाह

  कुछ लोग हमारी परवाह करते हैं कुछ की हम करते हैं ऐसे में वो लोग कम होते हैं जो केवल अपनी परवाह न करके सबकी परवाह करते हैं ऐसे लोगों को भले ही  मूर्ख कहा जाएं लेकिन वो हमेशा दूसरों के बारे में फ्रिक करते हैं. सब की तरह वो लोग भले ही नहीं जाने जाते हैं और न किसी पेपर के इस्तिहार की तरह उनके फोटो सजते फिर भी वो दूसरो की जिंदगी में रास्ता बनाने वाले कहलाते हैं....

अहं मेरे बालिका देश

जहाँ आज भी कन्या दान सबसे बड़ा दान माना जाता है नौ कन्या को भोज कराना किसी मांगलिक कार्य में सोने में सुहागा माना जाता है ऐसे देश में नवजात बेटी की हत्या करना उसके साथ अपराध करना हम सब के सामने एक प्रश्न खड़ा करता है कि आज क्या सच में हम आधुनिक हुए या आज भी हम रूढ़िवादी और पितृसत्तात्मक के बोझ के तले दबे है जहाँ हम सिर्फ किसी एक वर्ग को ज्यादा दूसरे को कम आ़ंका  रहे हैं आए दिन अखबार में आ रही बालिका हत्या और उनके साथ किए गए अपराध हम सब को बेटी की सुरक्षा के लिए तमाम प्रश्न उठाने को मजबूर कर रहा है . आखिर कब तक इस देश में बेटियों के साथ रेप और उनकी हत्या की घटना होती रहेगी और हम यू ही विरोध के नाम पर कैडल  मार्च निकालते रहेगें??

Management

आज हम सब के पास समय की कमी तो कहीं अधिकता है किन्तु इस कमी और अधिकता के बीच प्रबंधन करने की जरूरत हम सब को है जिस से कि हम आने वाले समय के लिए तैयार हो सके. जब हम प्रबंधन की बात करे और नियंत्रण और समय के प्रबंधन के बारे में बात न करे तो ये वैसे ही होगा जैसे किसी व्यक्ति का नाम लिया जाएं और उसका नाम ही सम्बोधित न किया जाएं. किसी भी व्यवसाय को करने के लिए जोखिम लेना जिस तरह से जरूरी है उसी तरह से जरूरी है प्रबंधन के महत्व को समझने की. /Management/ /Control/ /Time management/ & Business " No risk No gain"

चीजे जैसी दिखती है वैसी होती नहीं

  क ई बार हमें जिस तरह की चीजें दिखती है वो वैसी होती नहीं है साउथ मूवी' भागमती 'भी कुछ ऐसी ही मूवी है जो मूवी के शुरू से ही ऐसी लगती है कि वो भूतीय मूवी है जबकि वो भूतीय होती नहीं है .   इसमें मूवी में   मंत्री ईश्वर प्रसाद जो  जनता का भगवान  बनने की कोशिश में लगा हैं जो अपने आप को सच्चा साबित करने के चक्कर में  इस मूवी की मुख्य खिलाड़ी आईएएस चंचला जिसका उपयोग कर उसके प्रेमी को ही उसके हाथों से मराने को विवश कर देता हैं वो जब अपने प्रेमी को जान से मराने  के लिए जेल जाती है तब सीबीआई ईश्वर प्रसाद की के बारे में पूछताछ के लिए चंचला को      रानी भागमती के महल ले जाते हैं जहाँ वो बड़ी चालाकी से अपने आप को रानी भागमती के भूत लगे सा दिखती है.  मूवी के खत्म होते होते हमें ये मालूम चलता है कि ये चंचला पूरी तरह से नाटक कर रही थी और वो मंत्री ईश्वर प्रसाद जो खुद को बहुत ईमानदार पेश करता है वो ही मूर्तियों की चोरी करता है इस मूवी की कहानी के अंत में हम दर्शकों को एक गहरा संदेश दिया जाता है कि मनुष्य जीतना भूत पर विश्वास करता है उतना...

कोई नहीं

  समय से बड़ा कोई शिक्षक नहीं हार से बड़ी कोई सीख नहीं अपमान से बड़ा कुछ नहीं सम्मान से ऊंचा कोई नहीं धैर्य से बड़ा कोई शास्त्र नहीं मौन से बड़ा कोई अस्त्र नही धन से बड़ा कोई दुश्मन दोस्ती से बड़ी कोई ताकत नही अपने से ज्यादा कोई सच्चा नहीं झूठ से बड़ा कोई पाप नहीं सत्य से बड़ी कोई राह नहीं रिश्ते से बड़ी कोई डोर नहीं अनुभव से बड़ा कोई उपहार नहीं दुख से बड़ा कोई पहाड़ नहीं खुशी से बड़ी कोई जड़ी बूटी नहीं रोग से बड़ा कोई वियोग नहीं प्रेम से बड़ा कोई रोग नहीं विद्या से बड़ा कोई ज्ञान नहीं एकता से बड़ी कोई ताकत नहीं.

अल्पसंख्यक

भारत में अल्पसंख्यक कौन है इसका उत्तर अगर हम अपने आप से पूछे तो जानेगे हर कोई अल्पसंख्यक की श्रेणी में ही आता है व्यक्ति अपनी भाषा के आधार पर अलग होता है धर्म के आधार पर विभिन्न है जाति के आधार पर अलग होता है .  भारत आज सभी देशों में इसलिए जान जाता है क्योंकि वो एक ऐसा देश है जहाँ अल्पसंख्यक को बहुसंख्यक से ज्यादा अधिकार मिले हैं .  भारत का संविधान नागरिक को मौलिक अधिकार देता है उसमें अनुच्छेद 25 धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है वहीं अनुच्छेद 29 संस्कृति शिक्षा का अधिकार देता है. आज भारत में अल्पसंख्यक की स्थिति बाकी देशों के मुकाबले बेहतर है किन्तु इतनी भी बेहतर अभी नहीं जितनी होनी चाहिए .

कोरोना अपडेट इंडिया

  1 करोड़ आज भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित  कुल केस 1 करोड़ के पार हो गए हैं वहीं ठीक हुए व्यक्तियो की संख्या 95 लाख हो गयी है दूसरी और कोरोना वायरस महामारी से मरने वाले का आकड़ा 1 लाख 45 हजार पहुंच गया है अब हम सब को और सावधानी रखनी जरूरी है. मास्क पहने दो गज दूरी है जरूरी  इसका पालन करे. ( पुलिस और चालान के डर से मास्क पहने की वजह अपनी सुरक्षा के लिए मास्क पहने)

चौराहा

हमारी जिंदगी में एक चौराहा जरूर होता है जो हमको सोचने को मजबूर कर देता है कि हम कहाँ खड़े और हमें कहाँ जाना है जिंदगी जहाँ हमारे लिए चौराहे की तरह चार रास्ते तो नहीं होते लेकिन दो रास्ते जरूर होते हैं जिनमें से हमें एक चुनना होता है और जहाँ एक रास्ता खतरों से भरा होता है वही दूसरा रास्ता खतरे न देकर हमारी जिंदगी को अर्थहीन बना कर रख देता है जहाँ हमें हर समय सिर्फ ये अहसास होता है कि हमने अपनी जिंदगी में वो नहीं किया जो हमें करना चाहिए.

दर्द सहकर भी

  अगर तुम अपने प्रति ईमानदार हो तो ये तुम्हारी एक ऐसी बड़ी ताकत है जो तुम्हे हमेशा काम आऐगी.  तुम्हारे लिए तुम्हारी ईमानदारी तुम्हें शीर्ष स्थल तक ले जाएगी तुम चलने की ताकत रखना पैर के दर्द से लेकर  सिर के दर्द तक तुम सहने की दम रखना.  अगर ज्यादा लगे खुद का दर्द तो तुम दूसरों के दर्द से अपने दर्द की तुलना जरूर करना मालूम चलेगा तुम्हे की तुम्हारे पास न के बराबर दुख है हौसला रखना एक दिन बनोगे सूरज की रोशनी तुम चलने की एक आश रखना.  "भारत के किसान 21 दिन से कृषि कानून को लेकर विरोध कर रहे हैं  उनके दर्द को एक किसान परिवार ही भली तरह से समझ सकता है किंतु उन से हम सब युवा भी सीख सकते हैं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने इरादे को मजबूत रखना. अब तक इस आंदोलन में करीब 15 किसानों ने अपनी जान से हाथ धोना पड़ा   वही कल एक किसान ने आत्महत्या कर ली उनके दर्द से ज्यादा किसी का क्या कोई दर्द हो सकता है."  दर्द मिले जितना भी  तुम सहने की दम रखना  क  ई पैर की चोट के बावजूद  चलने की ताकत रखना  लोग गिरते हैं तुम्हे तो गिराने दो ...

भूल गए हैं हम

  कभी हम ट्रेन की खिड़की के पास, बस की खिड़की के पास बैठने की जिंद करते थे अपनी मनपसंद चीज के मिलने पर खुश होया करते थे उस दोस्त को जिससे, सबसे ज्यादा हम लड़ते उसे बात करने का मन नहीं ऐसा हम नाटक किया करते थे किसी चीज के न मिलने पर झूठा ही सही रोने का बहाना करते थे .  लेकिन अब जिंदगी में हम सब खुश होने के लिए खुशी भरे गाने सुनते हैं आखिर कहाँ गयी हमारी वो जिंदगी जहाँ फोन जैसी कोई चीज नहीं थी फिर भी हम खुश थे .  अगर आप में अब भी ये सारी शरारत  मौजूद है तो सच में आप अभी नहीं बदले है. जिंदगी की भागदौड़ में  भूल गए हम  हंसना छोटी छोटी चीजों को लेकर उत्साह भरना.

एक चुनौती

एक चुनौती खुद को भी दो कुछ काम करने की एक वादा खुद से करो आसमान छूने की, एक चुनौती दो खुद को बेहतर काम करने की जब किया है संघर्ष शून्य से शिखर को पाने का तो एक चुनौती दो खुद को बेहतर करने की.

मैं आवारा हूँ

आज राज कपूर की 32 पुण्य तिथि है व़ो हमारे बीच भले ही न हो किन्तु उनके गीत हम सब के बीच आज भी मौजूद है उनकी भूमिका फिल्म क्षेत्र में जितनी सराही जाएं उतनी कम है वो आज भी गीत के जरिए हमारे दिल और दिमाग में जीवित है. उनके फिल्मों के गीत आज भी हम सब को प्रेरित करते हैं जिंदगी जीने का नया तरीका बताते हैं फिल्म जोकर का ये गीत ' जाने कहाँ गए वो दिन' 2020 में पुराने गीतों में सबसे सुना जाने वाला गीत रहा है .  राज कपूर की मूवी हमेशा एक न ए विषय को हमारे सामने लेकर आयी है जिसमें जोकर मूवी, सबसे अहम है जिसने जोकर के बारे में हम सब का नजरिया बदला है और हमें बताया है कि " जिस जोकर का हम सबसे ज्यादा मजाक बनाते हैं उसके काम को कोई काम नहीं समझते वो जोकर हम सब से ज्यादा अपने जीवन में पेशेवर होता है जो रोते हुए भी हमें हंसने को विवश करता है जो सब की जिंदगी में खुशी लाने की कोशिश करता है आज कुछ ऐसा करने की हम सबको को आवश्यकता है जिस से हम दूसरे की जिंदगी में खुशी लाएं उन्हें जीने की नयी वजह दे . 

Sunday thought

A. हर दिन कुछ नया सीखना आराम से बेहतर होता है. B. अपने आप को जानने के लिए अनजान लोग से बात करना खुद को जानने का सबसे अच्छा जरिया है. C. अक्सर जिस  से तुम बचते हो वो ही तुम्हारे सिर पर पड़ता है D. काम करने के लिए मन हो तो हर चीज सम्भव है. E.क ई बार खुद को जानने के लिए कुछ ऐसा नया कीजिये जो तुम्हारे बारे में कुछ नया दिखाता हो. F. जिंदगी में कुछ ऐसा जरूर करना चाहिए जिसे लोगों ने कहा कि तुम्हारे बस का नहीं.

चोट लगे

अक्सर हम सब की जिंदगी में एक घटना बहुत सामान्य सी होती है जो हमें लगती तो बहुत बुरी है किन्तु सुधार करने पर वही हमारे लिए वरदान बन जाती है. हमारी जिंदगी में कोई न कोई ऐसा शक्स जरूर होता है जो हमारी छोटी छोटी गलतियों पर हमें टोकता है और कहता है कि ये तुम से नहीं होगा उस समय हमें वो इंसान बहुत बुरा लगता है क्योंकि उसने हमारी बुराई की हमारा अपमान किया किन्तु जब उन गलतियों को करना हम बंद कर देते हैं और हम काम में सुधार कर लेते हैं तब हमें उस इंसान के द्वारा किए गए अपमान की याद नहीं आती बल्कि हमें ये खुशी होती है कि हम ने उसकी बात को सुना और खुद में सुधार किया. " याद रखिये मेरी बात का झूठी तारीफ से अच्छा सच्चे दिल से की गया अपमान काम आता है जो हमें बेहतर काम करने को मजबूर कर देता है " पत्थर उसी पर पड़ता है जिस पर फल लगता है लोग भी उनकी बुराई करते हैं जो कुछ कर रहे हो .  जिंदगी में क ई चोटे लगती है ये हम पर निर्भर करता है हम उसे किस तरह लेते हैं. * कोशिश कीजिये काम कीजिये दूसरे को दोष देना छोडिये भाई साहब दुनिया उसी की है जिसने दूसरों की आलोचना  को खुद की ताकत बनाया है* अगली बार ...

सुहाना सफर ये मौसम वहीं

  आज 'ट्रेजेडी किंग' दिलीप कुमार का जन्म दिन है जो हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता के रूप में जाने जाते है.  दिलीप कुमार दु : खद भूमिकाओं के कारण कुमार को 'ट्रेजेडी किंग '  भी कहा जाता है.  दिलीप को दादा साहेब फाल्के पुरूस्कार भी मिला है वही  कुमार को पाकिस्तान का सबसे सम्मानित नागरिक  पुरूस्कार ' ए- इम्तियाज' भी  मिला है.   दिलीप कुमार ने देवदास मूवी से लेकर मुगले आजम की मूवी में बेहतरीन काम किया है.  वही कुमार को अन्य क ई पुरूस्कार भी मिले हैं  1983 में फिल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - शक्ति के लिए मिला, 1968 राम और श्याम के लिए अभिनेता का पुरूस्कार मिला आज समकालीन समय में दिलीप कुमार की बेहतरीन मूवी का ये गीत 'सुहाना सफर ये मौसम वही हमें डर है हम खो न जाए कही ' जिंदगी में आयी हर परिस्थितियों में खुद को न खोने की सीख सा देता है..

गुस्सा

 गुस्सा आना सामान्य बात है किन्तु बात बात पर गुस्सा करना अच्छा नहीं ये दूसरे के सामने हमारी गलत तस्वीर पेश करता है   हम में से ज्यादा लोग छोटी छोटी बातों पर गुस्सा होने लगते हैं और गुस्सा करते समय उन्हें ये दिखाई ही नहीं देता है कि वो किस को क्या बोल गए और उसका सामने वाले व्यक्ति पर क्या असर हुआ हमें ये जरूर समझना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति हमारा गुस्सा देखने या सुनने के लिए नहीं है.  एक अच्छा इंसान व़ो ही होता है जो अपने गुस्से पर न सिर्फ नियंत्रण रखता है बल्कि उसके आने का कारण भी मालूम करता है. " जिंदगी में सफल होने के लिए जरूरी है कि हम अपने गुस्से पर नियंत्रण रखे".

फर्क नहीं पड़ता

तुम्हे लगता हो कि तुम्हारे रोने और हंसने से किसी को फर्क पड़ता है तो ये तुम्हारी गलतफहमी है लोग नहीं देखते तुम्हारी परेशानी को वो तो देखते हैं तुम्हारी काबिलियत और काम के प्रति समर्पण को कुछ लोग अपने काम से उस काम के करने के तरीके को बदल देते हैं तो कुछ लोग अपने आप को ही बदल देते हैं. अक्सर परिस्थितियां तुमको जिंदगी जीने का तरीका  सिखा  देती है गिरते गिरते उठने की वजह बता देती है जिंदगी हर पल जिंदगी जीने की वजह दिखा देती है जब जिंदगी मिली ही जीने को तो क्यों रो रहे हो तुम थोड़ी सी मुश्किलों से, ये दुनिया उसी की है जिसने संघर्ष किया है आना जाना तो जिंदगी का चलता ही रहता है दुनिया उसी की है जिसने खुद को बेहतर साबित किया है. कुछ लोग की चंद लफ़्ज़ों से क्यों घबरा जाते हो तुम क्या बिना संघर्ष करे किसी को कुछ मिला है.

भारत बंद

  आज भारत में किसानों के द्वारा बड़ी संख्या में भारत बंद का ऐलान किया गया है जिसका असर 25 राज्यों में दिखाई दिया .  किसानों को आंदोलन करते पूरे 12 दिन हो गए हैं जहाँ किसान अब भी किसान कानून को हटाने की मांग कर रहे हैं वहीं सरकार उसमें संशोधन करने की बात कह रही है  2020 में तीन कृषि सुधार कानून ला ए गए हैं जिनमें पहला कृषक उत्पाद व्यापार एवं वाणिज्यिक ( संवर्धन एवं सरलीकरण) विधेयक 2020 कानून के अनुसार किसानों को अपनी फसले APMC ( Agriculture marketing production and committee) या मंडी के अलावा किसानों को  अन्य जगह बेचने छूट रहेगी. 2 आवश्यक वस्तु सशोधन कानून 2020 के अनुसार  आवश्यक वस्तुओं की सूची से अनाज, दाल, तिलहन, प्याज और आलू को इसके अंतर्गत हटा दिया गया है. 3 मूल्य आश्वासन और कृषि सेवाओं पर किसान के अनुसार कृषि उत्पादों को पहले से तय दम पर खरीदना है जिसमें पहला कृषि वाणिज्यि और व्यापार कानून है. आज भारत राष्ट्रीय से अंतर्राष्ट्रीय खबरों में किसानों की खबर को लेकर जहाँ एक ओर चर्चा का विषय बना हुआ है वही कनाडा जैसे देशों के लोग भी भारत के किसानों का समर्थन ...

एक रूपये के चक्कर में

एक रूपये की कीमत भले ही हम और आप न समझे किन्तु बस वाले इसे बहुत समझते हैं एक रूपये कम देने पर अक्सर वो आधे पैसे की पर्ची कांट देते हैं और बाकी पैसे अपनी जेब में डाल लेते हैं और ज्यादा कहने पर वो हम से वो एक रूपये भी लेते हैं और फिर दूसरी पर्ची कांट देते हैं .  यह एक बात गौर करने वाली है जहाँ हम अक्सर एक रूपये को इस कारण, उसे लेने में संकोच करते हैं कि ये तो एक रूपये ही है वहीं वो उस एक रूपये की कीमत के चलते कितने पैसे अपनी जेब में डाल लेते हैं. समझदार बनिए .  रुकिए और सोचिए  कही आपके साथ भी तो  नहीं हुआ ऐसा.

अर्थव्यवस्था

अर्थव्यवस्था का ज्ञान भले ही सीधे रूप से ज्यादा लोगों को न हो किन्तु अप्रत्यक्ष रूप में हम सब इसे जुड़े हुए हैं. अर्थ से आशय धन से है तो वही व्यवस्था से आशय उसके प्रबंधन से है जो अपने जीवन में पैसे का प्रबंधन जितने अच्छे से करता है उसका जीवन उतना  अच्छा  होता है. अर्थव्यवस्था के पितामह एडम स्मिथ भले  हो लेकिन भारत में सबसे अच्छे अर्थव्यवस्था के जानकर कौटिल्य ( चाणक्य) रहे हैं जिनकी हस्तलिखित किताब कौटिल्य अर्थशास्त्र में हर चीज के प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक लिखा हुआ है. आज समकालीन समय कोरोना महामारी ने जहाँ विश्व की बड़ी से बड़ी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है तो वही कोरोना ने उसे काफी हद तक बदल भी दिया है.

प्यास

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर तुम खुद को अलग  दिखाना चाहते हो अपने सपनों को पूरा करना चाहते हो तो तुम में एक प्यास होनी चाहिए सफलता को पाने की अपने सपनों को पूरा करने की. जिम्मेदारी से किया गया काम  हमेशा जीवन के लिए  अच्छा है तुम बोझ की तरह किसी काम को मत करो तुम उसे जुनून के साथ करो  .  इस दुनिया में सब अलग है फर्क इस से पड़ रहा है कि तुम अपने काम को कैसे करते हो तुम खुद की कमियाँ नहीं बल्कि खुद की अच्छाई को अपनी ताकत बनाते हो. "जीना मरना सबको है इसमें क्या बड़ी बात है आज जो आएं है उसे कल जाना है  इसमें क्या बड़ी बात?  बड़ी बात है हजारो की नकरात्मकता बातों के बावजूद  सफलता की एक प्यास होना."

तेरी मिट्टी में

अपने परिवार से लगाव  तो सभी का होता है किन्तु देश की मिट्टी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करना  देश के प्रति निस्वार्थ प्रेम को बताता है जो आज भी लोगों के दिल में है कि वो उसे दिखाने की जगह उसकी रक्षा करने के बारे में ज्यादा सोचते हैं.  विदेश में रह रहे कुछ लोग अपने देश की मिट्टी को लेकर जाते हैं जो उनका देश के प्रति प्रेम को दिखाता है. आज समकालीन समय में जब हर दूसरे व्यक्ति का ख्वाब अन्य देश में जाकर कुछ काम करने का है ऐसे में देश की मिट्टी का महत्व और भी बढ़ जाता है जब एक व्यक्ति दूसरे देश में जाकर निवास करता है तब उसे हर चीज में अपने देश की बात याद आती है उसके सामने अपने देश की स्मृति चलती हुई दिखाई  देती है. केसरी मूवी का गीत  " तेरी मिट्टी में मिल जा  गुल बन के में खिल जा " आज भी सुनते वक्त आखों में आसूं की बूंद ला देता है.

एक वजह

जिंदगी में हम सब के पास किसी काम को करने की एक वजह   होती है जो हमें हर परिस्थिति में काम करने को मजबूर करती है जिसके चलते कुछ लोग गिरते चढ़ते इतनी ऊंचाई पर पहुँच जाते हैं जिसके ऊपर सिर्फ आसमान की ऊंचाई होती है हम सब की जिंदगी में परेशानी आती जाती रहती है समय के साथ रह जाता है कुछ अनुभवों और अच्छी बुरी -यादों का चिट्ठा. समय के बीतने के साथ कुछ नए लोग हमसे मिल जाते हैं जबकि कुछ पुराने लोग हमसे छूट जाते हैं   जिंदगी का सच होता है किसी चौराहे में खड़े होकर अपनी मंजिल को चुनाव करना एक गलत कदम हमें  बेबुनियाद रास्ते पर ले जा सकता है.   

The international Day of persons with Disabilities

  सफलता नहीं देखती  व्यक्ति की कमियों को वो तो देखती है व्यक्ति का जुनून और इसी जुनून के साथ जो लोग अपने काम को करते हैं वो पेशेवर जिंदगी में ऊंच स्थान पर पहुंचते है  .   स्टीफन हॉकिंग जिन्होंने  ब्लैक होल की खोज की थी उनके काम के प्रति प्रतिबद्धता को हम इस तरह से समझ सकते हैं  कि जब उन्हें लकवा मार दिया गया था तब भी उन्होंने न तो रिसर्च करना छोड़ी और न पढ़ना. व्यक्ति अपने विचार से बनता है प्रेरणा तो हर व्यक्ति भले ही दे किन्तु जिनका जीवन ही हमेशा दूसरे के लिए प्रेरणा का स्त्रोत रहा है ऐसे लोगों के सामने तो बड़ा से बड़ा व्यक्ति छोटा हो जाता है उन्ही में से एक प्रेरणा स्त्रोत है निक जो विश्व के बेहतरीन मोटिवेशनल स्पीकर है जिन्होंने एक दु र् घटना  अपने दोनों हाथ और पैरों को खो दिया लेकिन जिंदगी जीने की उम्मीद उन्होंने नहीं खोई. माउण्ट  एवरेस्ट की चोटी  पर चढ़ने वाली अरूणिमा सिन्हा त माम लड़कियों के लिए प्रेरणा है  जो लड़कियां किसी दुर्घटना के चलते अपने पैर को खो चुकी है किन्तु फिर भी अपने सपनों के साथ चलने का जुनून रखती है. अर...

भरोसा

                                  दूसरे पर विश्वास  करने से भी जरूरी है पहले खुद पर विश्वास करना खुद पर विश्वास करने के लिए जरूरी है ऐसे काम को करना जो तुम्हारा मन कहता है लोग तुम्हारे बारे में क्या बोलते है इसे भी ज्यादा जरूरी है  तुम खुद के बारे में क्या सोचते हो. इस भागदौड़ भरी जिंदगी में एक पल रुक कर सोचो तुम जो कर रहे हो क्या तुम उसी के लिए बने हो?  जिस ख्वाब को तुमने देखा था उसे पूरा करने के लिए जरूरी है कि तुम इसके प्रति खुद जिम्मेदार बनों अगर तुम खुद के लिए लापरवाह बन जाओगे तो दूसरे तुम्हारे बारे में जो भी सोचे तुम खुद को कमजोर और  नासमझ समझोगे विश्वास करो खुद पर तुम. " भले ही सूरज की रोशनी चमकते हुए तुम खुद को चमकता सितारा समझते हो किन्तु  सितारा अपने काम और परिश्रम से ही चमकता है वो नहीं देखता. "दिन और रात वो तो चमकता है काली अंधेरी रात को भी तुम खुद पर विश्वास करो,  कुछ बेहतर काम करो जीओं खुद की जिंदगी के लिए खुद के सपनों के लिए उठो मेहनत करो मुफ्त ये दुनिय...

गैस कांड

3 दिसम्बर 1984 की वो काली रात जिसे कैसे भूला जा सकता है  जिसने भोपाल को तबाह कर दिया जहाँ भोपाल में स्थित कारखाना यूनियन कार्बाइड में गैस रिसाव के चलते 15000 से ज्यादा लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था इसी के साथ बहुत सारे लोगों को अंधेपन और अपंगता का भी शिकार होना पड़ा था. युनियन कार्बाइड कारखाने में मिथाइल आइसोसानाइट (𝗠𝗜𝗖)गैस का रिसाव हुआ था जिसके उपयोग से कीटनाशक बनाया जाता है  जिसने कई लोगों को तबाह किया जिसका मुख्य गुनाहगार एंडरसन तो देश से भाग गया किन्तु वो भोपाल को दे गया सिर्फ दर्द जिसे वो आज भी जी रहा है. आज इस घटना को हुए पूरे 36 साल हो ग ए किन्तु उसे गैस पीड़ित लोगों को अब भी न्याय नहीं मिला .  आज समकालीन समय में ये घटना हम सबके सामने एक जीवंत उदाहरण है कि एक लापरवाही कितना कुछ हम से ले सकती है.

सावधानी हटी दुर्घटना घटी

 आज दिसम्बर का पहला दिन है देखते देखते जनवरी से दिसम्बर लग गया और अब कुछ समय बाद 2021 आ जाएगा और हमारे पास रहेगा कोरोना जिसने हमारी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी हालांकि कोरोना वायरस की वैक्सीन हम सब के लिए आशा की नयी उम्मीद लेकर आयी है किन्तु हमें अभी इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि ये वैक्सीन सभी व्यक्तियों को लगने में करीब 1 से डेढ़ साल की सम्भावना है. दिसम्बर से फरवरी माह तक ठंडी लगातार बढ़ती रहेगी जिसमें कोरोना वायरस के बढ़ने का भी खतरा है इसलिए हमें जरूरी है कि हम इसे हल्के में न ले .  आज समकालीन समय में जब हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी हमारी सुरक्षा है ऐसे में अगर हम घर से निकलते हैं तो हम इस बात की सावधानी रखें .  *  मास्क पहने. * हाथ मिलाने से बेहतर है नमस्कार करें.