तुम्हे लगता हो कि तुम्हारे रोने और हंसने से किसी को फर्क पड़ता है तो ये तुम्हारी गलतफहमी है लोग नहीं देखते तुम्हारी परेशानी को वो तो देखते हैं तुम्हारी काबिलियत और काम के प्रति समर्पण को कुछ लोग अपने काम से उस काम के करने के तरीके को बदल देते हैं तो कुछ लोग अपने आप को ही बदल देते हैं.
अक्सर परिस्थितियां तुमको जिंदगी जीने का तरीका सिखा देती है गिरते गिरते उठने की वजह बता देती है जिंदगी हर पल जिंदगी जीने की वजह दिखा देती है जब जिंदगी मिली ही जीने को तो क्यों रो रहे हो तुम थोड़ी सी मुश्किलों से, ये दुनिया उसी की है जिसने संघर्ष किया है आना जाना तो जिंदगी का चलता ही रहता है दुनिया उसी की है जिसने खुद को बेहतर साबित किया है.
कुछ लोग की चंद लफ़्ज़ों से क्यों घबरा जाते हो तुम क्या बिना संघर्ष करे किसी को कुछ मिला है.
Comments