Skip to main content

प्यास


इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर तुम खुद को अलग  दिखाना चाहते हो अपने सपनों को पूरा करना चाहते हो तो तुम में एक प्यास होनी चाहिए सफलता को पाने की अपने सपनों को पूरा करने की.

जिम्मेदारी से किया गया काम 

हमेशा जीवन के लिए  अच्छा है तुम बोझ की तरह किसी काम को मत करो तुम उसे जुनून के साथ करो  . 

इस दुनिया में सब अलग है फर्क इस से पड़ रहा है कि तुम अपने काम को कैसे करते हो तुम खुद की कमियाँ नहीं बल्कि खुद की अच्छाई को अपनी ताकत बनाते हो.

"जीना मरना सबको है

इसमें क्या बड़ी बात है

आज जो आएं है उसे कल जाना है 

इसमें क्या बड़ी बात? 

बड़ी बात है हजारो की नकरात्मकता बातों के बावजूद 

सफलता की एक प्यास होना."

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..