Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2022

राजनीति की सही परिभाषा बताती है सरकार मूवी

  सरकार मूवी रिव्यू सरकार मूवी मुख्य रूप से राजनीति के उस सच को दिखाती है ∣ जिसे अक्सर हम सामने रहकर भी नहीं देख पाते हैं ∣ जिसमें सरकार कोई चलता है और उसका दावेदार कोई और होता है ∣ इस मूवी की कहानी काल्पनिक  रूप से मुम्बई शहर के सबसे बड़े गुंडे के जीवन पर आधारित है ∣ जिसका नाम सुभाष  सरकार नागरे ( अभिताभ बच्चन) है ∣ जो लोगों को न्याय दिलाने का काम करता है ∣ जिस पर जनता को बहुत ज्यादा भरोसा है इसके विपरीत सरकार का बड़ा बेटा विष्णू नागरे  ( के के मेनन) अपनी ताकत का गलत उपयोग करता है ∣ और अपने पिता के आदर्श पर न तो चलता है ∣ न ही उस पर विश्वास करता है ∣ मूवी जैसे जैसे बढ़ती है हम देखते हैं,कि  सुभाष सरकार नागरे से ई र्ष्या करने वाले लोग उनके खिलाफ एक साजिश रचते है जिसमें उनका अपना बड़ा बेटा विष्णू नागरे  भी शामिल होता है इसी बीच सरकार का छोटा बेटा शंकर जो अभी कुछ दिन पहले ही विदेश से पढ़कर आया है वो इस लड़ाई में कूद पड़ता है अपने पिता के बचाव में     के लिए लड़ाई लड़ता है     जिसे राजनीति ज्यादा कुछ खास पसंद नहीं किन्तु वो अपने प...

चलती का नाम जिंदगी

  जिंदगी क्या है?  दुख और सुख के अनुभवों को लेते हुए जीवन व्यतीत करना, जहां हर एक एहसास हमें जिंदगी जीने का नया तरीका बताता है, हर किसी का जिंदगी जीने का तरीका भले अलग हो किन्तु सबकी जिंदगी में कुछ बेहतर करने की चाह जरूर होती है ∣ कुछ लोग होते हैं जो थोड़े से समय में ही सफलता की नयी ऊंचाई को छू लेते हैं ∣ जिनकी समय की प्रतिबद्धता और जीने का अपना नियम उन्हें अपने ख्वाब को पूरा करने की ताकत देती है ∣ तो कुछ लोग पूरे जीवनभर में भी अपने ख्वाब पूरे नहीं कर पाते हैं क्योंकि वो अपने काम को बोझ समझकर करते हैं ∣ हम सब में अगर कोई एक अंतर होता है तो वो यही होता है  कि हम सब अपने समय का उपयोग करके किस तरह से जीवन के अनेक पड़ावों को पूरा करके आगे बढ़ते जाते हैं ∣   क ई बार आसान नहीं होता चलते जाना किन्तु बेहतर करने के जुनून से आगे बढ़ते चले जाते हैं ∣ जिंदगी का नाम यही ं तो है एक उम्मीद के साथ आगे बढ़ते जाना फिर चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न हो ∣

विचार

  ◦•●◉✿A ✿◉●•◦ अक्सर जिंदगी में जरूरत से ज्यादा आराम  सेहत के लिए हानिकारक साबित हो जाता है  ∣ ◦•●◉✿B  जिंदगी में अक्सर मुश्किल हो जाता है हर परिस्थितियों में अपने काम को जारी रखना ∣ ✿◉●•◦◦•●◉✿.c✿◉●•◦ जिंदगी में अनुभव सबकुछ सिखा देता है ∣ ◦•●◉✿D✿◉●•◦ अक्सर समय के साथ लोग बदलते देख हमारी पसंद बदल जाया करती है ∣ ◦•●◉✿E✿◉●•◦ मिठास अक्सर नीम की तरह मालूम चलती है जब मीठी बातें करने वाला इंसान हमारे विश्वास का गलत फायदा उठा ले  ∣ ◦•●◉✿F दोस्त बनाने से ज्यादा अच्छे दोस्त को खोजना मुश्किल होता है ∣

भारत की विरासत को बताती है संस्कृति के चार अध्याय

  पुस्तक का नाम *संस्कृति के चार अध्याय लेखक रामधारी सिंह दिनकर भाषा हिन्दी  पुस्तक का परिचय संस्कृति के चार अध्याय रामधारी सिंह दिनकर की किताब है ।  जिसमें चार भागों मे भारत की संस्कृति और सभ्यता के विकास के बारें में विस्तार से बताया गया है । जैसे जैसे हम इस किताब को पढ़ते  हैं हमारे वो सारे प्रश्न के उत्तर हमें मिल जाते हैं जिनको लेकर हमारे मन में बहुत सी जिज्ञासा है । जैसे भारत में सबसे पहले किस धर्म की स्थापना हुई, भारत में इस्लाम धर्म का आगमन कैसे हुआ, बौद्ध और जैन धर्म में क्या असमानता हैं । इसके अलावा वेद और उपनिषदों की रचना किस तरह से हुई, भारत में कौन सी चीज ऐसी है जिसे पूरे विश्व ने अपनाया है । पुतर्गाल से लेकर अंग्रेज तक के भारत में आगमन के भारत में होने वाले क्या परिवर्तन है जो आज भी जस के तस है । आर्यों ने जाति व्यवस्था क्यों बनायी, इस्लाम के भारत में आने पर भारतीय जनता का इस पर क्या असर हुआ  । ये किताब भारत के बारे में वो सभी जानकारी तथ्यों के साथ हमारे सामने रख देती है जिसको लेकर हमारे मन में अनेक  शंकाएं उत्पन्न हैं । भाषा इसकी भाषा अत्यंत ...

जिंदगी में यही चीज हम सब को सबसे अलग बनाती है

हम सब इस दुनिया में एक उद्देश्य से आते हैं जिसमें हमारा उद्देश्य खुद की पहचान बनाना होता है । इस बीच शुरू होती जंग एक अपने आप से, तो दूसरी इस दुनिया के विचार से जहां पर लोग कहते हैं ।  कि तुम ये नहीं कर पाओगे तुम्हारे लिए तो ये चीज बनी ही नहीं है । ऐसे में अक्सर हम खुद से सवाल करने लगते हैं क्या हम इस चीज के लायक नहीं जिसके सपने हम अपनी आंखों में लिए हर मुश्किल का सामना करते जा रहे हैं । इस जगह पर आकर जीत हमारे फैसले पर निर्भर करती है अगर हम खुद को उस लायक बनाते हैं ।  तो हम देर से ही सही जीत जाते हैं और अगर दूसरे के विचारों से हम चलते हैं तो हम हार जाते हैं । अक्सर जीत हमारी मेहनत से ज्यादा हमारे फैसले पर निर्भर करती है  ।

प्रतियोगिता वाले दौर में

  आज का दौर बड़ा प्रतियोगिता वाला है जहां हर जगह एक रेस लगी हुई है  जहां चारों तरफ किसी न किसी चीज के लिए लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं । जो रोजगार की तलाश में यहां से वहां भाग रहे हैं जहां उनके लिए सबसे बड़ी परेशानी आर्थिक  समस्या  बनकर  उभरी है न वो अपना भरण पोषण कर पा रहे हैं न अपनों का काम न होने के चलते वो लोग बेरोजगार हो ग ए है। आज वर्तमान समय में युवाओं के सामने बहुत सारी चुनौतियां है जिससे वो खुद को चारों तरफ से घिरा हुआ पाते हैं अगर वो इन सब परेशानी से निकलकर कुछ करना चाहते हैं तो इसके लिए बहुत जरूरी है उन लोगों में प्रतिबद्धता का मूलभूत गुण होना,  तब भी वो कुछ काम कर सकते हैं ।

संविधान

भारत का संविधान जो विश्व का सबसे बड़ा और  लिखित एवं विस्तृत संविधान है जिसमें सभी देश के संविधान का कुछ न कुछ स्त्रोत है जिससे बनने में दो साल से ज्यादा का समय लगा है जिसने अपनी कानून की किताब में हर चीज के लिए नियम कायदा बनाया है।      ये संविधान ही तो है    हम सब को एक करने का माध्यम ,  जो हम सब को अधिकार देता है अपनी बात रखने का, गरिमा पूर्ण जीवन जीने का, जिसकी बदौलत आज हम अपने जीवन को पूर्ण स्वंतत्रता के साथ जी रहे हैं ।  इसकी सबसे बड़ी विशेषता ये है कि इसने समय के साथ खुद में बदलाव किया जिसके कारण ये जीवंत संविधान हुआ आज वर्तमान समय में हम सब को जरूरत है कि   इस संविधान का अध्ययन कर ये जानें की हमारे अधिकार के साथ, हमारे क्या  कर्तव्य है और साथ ही ऐसे लोगों को न्याय दिलवाने में मदद करें जो लोग कानून के ज्ञान से वंचित होने के कारण न्याय की पहुंच से दूर है, साथ ही अपने संविधान की गरिमा को समझे उसका आदर करें । 

क्या है भारत

  भारत महज एक शब्द नहीं अपितु एक देश है ∣ जिसका इतिहास और भूगोल दोनों ही गौरव पूर्ण हैं ∣ जिस पर राज्य करने के लिए पुर्तगाली, फ्रांस और अंग्रेज़ों ने एड़ी चोटी का बल लगा दिया किन्तु वो भारत की उस आत्मा पर अपना कब्जा नहीं कर सकें जिसके कारण हर भारतीय को गर्व है अपनी संस्कृति और धरोहर पर, वो जिसकी सभ्यता सबसे पुरानी है जो आज इतने आक्रमण के  बावजूद  एक झड़े के नीचे खड़ा है जिसमें अनेक धर्म, जाति समुदाय के लोग रहते हैं जिसने अल्पसंख्यकों को भी अधिकार दिया, अपनी संस्कृति सभ्यता पर गौरव करने का सबसे मौका दिया जहां लोगों की भाषाएँ भले अलग हो किन्तु सबका दिल एक ही भारत के लिए धड़कता है  ये वही भारत है जिसने पूरे विश्व को अहिंसा को पाठ पढ़ाया, जिसने मानवता का मानव से परिचय कराया  ∣ आओ हम सब मिलकर अपने इस भारत की धरोहर पर नाज करें, और गर्व करें हम सब भारतीय हैं  ∣

इंसानियत बड़ी चीज होती है

  वो इंसान बहुत अच्छा था, वो इंसान बात करने से लेकर काम करने में अच्छा है ऐसी बातें अक्सर हम किसी न किसी के बारें में सुनते रहते हैं ∣     किंतु इंसान का मतलब क्या होता है ये अक्सर हम तब जानते हैं जब हमारे सामने कोई व्यक्ति मानवता का परिचय दे जाए  इस दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं एक वो जो बिना किसी से शिकायत किए बगैर अपने काम को करते रहते हैं ∣ तो दूसरे वो होते हैं जो थोड़ी थोड़ी परेशानी से परेशान होकर खुद की जिंदगी को कोसने लगते हैं ∣ और दूसरों को देखकर कहते हैं उनकी जिंदगी कितनी सही है ∣ जबकि ऐसे लोग ऐसा सोचते वक़्त ये भूल  जाया करते  हैं कि इस दुनिया में ऐसा कोई इंसान नहीं जिसके जीवन में दुख नही ,परेशानी नहीं है किन्तु वो लोग अपने काम को बिना किसी से कहे करते जा रहे हैं ऐसे लोग ही हमें सीखते हैं है कि इंसान क्या चीज है ∣ 

अनुभव बड़ी चीज है

अनुभव हमारे जीवन में एक ऐसी चीज है ∣ जो हमें थोड़े ही समय में बहुत कुछ सीखा देती है ∣ जो हम ज्यादा कोशिश करने के बावजूद नहीं सीख पाते हैं ∣  हम सब के जीवन में  अक्सर कुछ अनुभव ऐसे होते हैं जो हमें अंदर से बदल कर रख देते हैं ∣ जिसे एक समय के बाद हम स्वयं ही अपने अंदर महसूस करने लगते हैं ∣  जिंदगी में एक अनुभव ही होता है जिसके द्वारा अक्सर हम जीवन के उस सत्य को जान पाते हैं जो हमारे सामने होकर भी हमारी आंखों से ओझल रहता है ∣ बड़ी कड़वी सच्चाई है इस दुनिया की यहां पर खुद की पहचान बनाने के लिए क ई तकलीफ देह अनुभव हमें लेना होता है हमारे चाहने न चाहने पर ∣

India

  भारत जिसकी संस्कृति आज से नहीं अपितु तु हजारों वर्ष पुरानी हैं ∣ जिसका हिन्दू धर्म सबसे पुराना धर्म माना जाता है ∣ जिसकी भाषा एक ऐसी भाषा है जो अच्छी अच्छी भाषा को पीछे छोड़ दे जिसमें भारत का ज्यादा साहित्य लिखा है ∣ मै उस हीरे की बात कर रही हूँ जिसे लूटने पुर्तगाल, मुगल से लेकर अंग्रेज आए किन्तु वो लूट न सके भारत की उस सुंदरता को जिसके कारण वो भारत के नाम से जाना जाता है ∣ इस भारत को कम मत समझना क्यों कि इस भारत में वो अद्वितीय क्षमता है जिसका उपयोग कर वो पूरे विश्व को ज्ञान की गंगा की सैर करता है, अपने वेद और उपनिषदों के जरिए जीवन के मायने बताता है ∣ * ये वही भारत है जहां अनेक विविधता के बावजूद एकता का संदेश लिया कवि एकता का गीत गाता है ∣

खुद पर कर यकीन

  जिंदगी में जीतना हारना लगा ही रहता पर चलते जाना जरूरी होता  हर घड़ी मिलती एक कठिन चुनौती  उसे लड़कर आगे चलना ही होता,  एक दिन के प्रयास से कुछ नहीं किन्तु दैनिक प्रयास से हर कुछ  सम्भव हो सकता है ∣       दूसरे की बात से ज्यादा खुद के जुनून को  याद रखना  चलते जाना, आगे बढ़ते जाना फिर  एक दिन सच  होगा  तेरा सपना  खुद पर कर यकीन की तु कर सकता है ∣

सहनशीलता का गुण जरूरी है

  सबसे खराब स्वाद किसका होता है जो हमको पसंद नहीं फिर भी अपनी सेहत सही करने के लिए खाना होता है∣ तो इसका उत्तर भले हम सब का अलग अलग हो किन्तु इस बात से कोई भी न नही करेगा कि गोली दवाई का स्वाद कितना गंदा होता है जिसे न चाहते हुए भी हमें खाना पड़ता है ∣  अब कहेगें कि मैं ये क्या आज स्वाद लेकर बैठ गयी, आप ने कभी गौर किया है कि बीमार होने पर हमारी सबसे ज्यादा मदद गोली दवाई करती है जो हमें सबसे बुरी लगती है किन्तु हमारे स्वास्थ्य को अच्छा करने के लिए जरूरी होती है ∣ हम सब इससे कुछ सीख सकते हैं   अक्सर हमसब को अपनी जिंदगी में कुछ लोगों से कड़वी बातें सुननी पड़ती हैं ∣ जिनकी बात हमें इतनी बुरी लगती है एक समय के बाद हम उनसे बात चीत करना भी पसंद नही करते हैं ∣ किन्तु कहते हैं न सहने की जब सारी हदें पार हो जाए, तब ही सफलता मिलती है∣ इसके लिए जरूरी होता है लोगों की कड़वी बातें से दुखी न होकर अपने काम पर लगे रहना , एक समय ऐसा जरूर आएगा जब हम यही लोग जो हमे कड़वी बातें कह रहे थे वो लोग हमारी तारीफे करेंगे ∣

सबसे बुरा वो दृश्य होता है

सबसे बुरा  होता है एक अस्पताल में एक मरीज बनकर जाना जहां चारों तरफ सिर्फ रोगी हो  । जहां कोई मरीज अपने सिर के दर्द से परेशान हो, तो कोई  सर्दी जुखाम से, जहां छोटे छोटे  बच्चे जैसे अपनी मां की गोद  से ऐसे भाग रहे हो, जैसे अब उन्हें न तो डाॅक्टर से तो सुई लगवानी है और न ही गोलियां खानी है । जो कोरोना वायरस की महामारी से भले अनजान हो, किन्तु चारों तरफ लोगों को मास्क पहने जैसे पूछ रहे हो, कि आखिर क्या हुआ ऐसा जिसने लोग को बीमार कर दिया , जहां न सिर्फ अस्पताल, बल्कि  क्लीनिक में भी  सिर्फ मरीजों का जमावड़ा है।  इस महामारी में सबसे ज्यादा अगर किसी की जिंदगी में कोई असर पड़ा तो वो शायद वो लोग है जो जिनका काम निश्चित नहीं  , जिनका  वेतन ज्यादा नहीं जो मध्यम वर्ग से भी नीचे है ।   , एक तरफ जहां अमीरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ गरीब वर्ग और गरीब होता जा रहा है । अब उसकी लड़ाई और ज्यादा बढ़ गयी है जिसमें   उनका खर्च बढ़ गया अस्पताल के खर्च से, वो जितना धन अर्जित नहीं करता उससे ज्यादा वो धन...

स्वास्थ्य पर ध्यान दे

 जैसे जैसे कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है वैसे वैसे ही बाहर जा रहे लोगों की चिंता बढ़ गयी है एक तरफ उन्हें नौकरी से हाथ धोने का डर है दूसरी तरफ अपने स्वास्थ्य की चिंता है ऐसे में जरूरी है लोगों का जागरूक होना इस घातक बीमारी के लिए क्योंकि कोरोना वायरस भेदभाव नही करता ,किसको सं क्रमित करना है किसको नहीं अपनी और अपनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, न स्वयं बीमार पड़े न अपने परिवार के लोगों को होने दे, अपनी और  अपनों की रक्षा करें । मास्क पहने, भीड़ वाले स्थान पर  दो गज की दूरी  का पालन   करें ।

समय के साथ चलते जाने में

हवाओं की दिशा अक्सर बदल जाती है जब अक्सर जिंदगी में चुनौती की घड़ी आती है जहां कोई नहीं होता साथी इस मुश्किल घड़ी में  जहां पर अपनी ही ताकत काम आती है  ।        आसान नहीं होता लगातार चलते जाना         जिंदगी के  उन हालातों में        जहां एक तरफ शरीर की थकान,        दूसरी तरफ फर्ज पूरा करना जरूरी हो ।        जहां हम केवल जीवन की परीक्षा देते  रहे        हो हालात कितने बुरे जिंदगी के        पर हम हर पल मुस्कुराते रहे        हमारे चाहने न चाहने पर  ।  अक्सर बड़ी मुश्किल होती है समय के साथ चलते जाने में   ।

संस्कृति के चार अध्याय

रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध रचना " संस्कृति के चार अध्याय " जिसे  पढ़कर हम अपने बहुत से प्रश्नों का उत्तर पा सकते हैं और अपनी जिज्ञासाओं को खत्म कर एक नया दृष्टिकोण पा सकते हैं जैसे - जैसे हम इस किताब को पढ़ेगे वैसे - वैसे हम उन सभी उत्तर को पा सकेगें जो हमारे मन में  काफी समय से  थे  ∣ इनमें से मैं कुछ बिन्दु आपके समक्ष रखा रही हूं ,इस किताब के दो अध्याय में से पहले अध्याय, दूसरे अध्याय से 1. अहिंसा जैनों का  परम धर्म है जिनकी दो सबसे बड़ी विशेषता है पहला अहिंसा दूसरा तप ∣ 2. तमिल रामायण जिसे द्विपद रामायण भी कहां जाता है उसमें निद्रा देवी के बारे में बताया गया है कि लक्ष्मण ने वनवास जाते समय उनसे दो वरदान मांगे थे पहला मेरी पत्नी उर्मिला को 14 वर्ष की नींद दे दी जाएं और दूसरा वनवास के अंत तक जागरण ∣ 3.बौद्ध धर्म ने सर्वप्रथम जाति व्यवस्था का विरोध किया था साथ ही इस धर्म ने जाति प्रथा को चुनौती देकर एक आन्दोलन आरम्भ किया था ∣ 4.आग्नेय जाति ने मूर्ति पूजा करने की शुरुआत की थी साथ ही इसी जाति में सर्वप्रथम सिंदूर का जिक्र मिलता है जिसका वेदों में कहीं भी उल्ले...

वास्तविक जीवन में कोई चमत्कार नहीं होता अगर तुम

  हम अक्सर किसी मूवी को देखकर इतने मंत्रमुग्ध हो जाया करते हैं कि हमें लगता है असली जिंदगी में भी थोड़ी सी मुश्किलें और असफलता के बाद हमें सफलता मिल ही जाएगी जबकि वास्तविक में ऐसा कुछ नहीं होता है ∣     हमें लगातार परिश्रम करना पड़ता है जहां हमारी हार का क्रम चलता रहता है ∣ यहां पर कोई नहीं होती जादू की छिड़ी, जो हमें मिनटों में हमारे सपने तक ले जाएं ,वास्तविक जीवन में हमें लगातार कोशिश करना पड़ता है ∣  जब जाकर हमें सफलता मिलती  है  ∣  आज वर्तमान समय में हम सबको अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरूरी है ध्यान अपने लक्ष्य की ओर, जिसकी प्यास हमें इस कदर हो, कि हमें दुनिया कोई चीज अच्छी न लगे केवल अपने सपने के, अगर हम सब ऐसा करते हैं तो दुनिया की कोई चीज हमें अपने सपने पाने से रोक नहीं सकती है ∣

हम सब में एक चीज बहुत सामान्य है

  इस दुनिया में भले ही हम सब का जन्म अलग- अलग उद्देश्य की पूर्ति करने के लिए, देश के अलग -अलग और प्रान्तों में हुआ हो किन्तु हम सब में एक ऐसी समानता है ∣ जो हम सब को एक साथ जोड़े हुए हैं जिसे हम माने या न माने हम इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष जुड़े हुए हैं ∣  वो है अपने देश के प्रति निस्वार्थ प्रेम जो हमें एकजुटता के साथ रहने को मजबूर करता है ∣  ये भारत ही तो है जहां हमारा पड़ोसी भले हमारे धर्म से न हो हमारी जाति से न हो , हमारी बोल चाल एक सी न हो फिर भी हम लोग आपस में इतने एक दूसरे के प्रति संवेदनशील होते हैं किसी एक की परेशानी में न सिर्फ हम खड़े होते हैं बल्कि उसका पूर्ण रूप से सहयोग भी करते हैं ∣ भारत जो विविधता वाला देश है जिसमें अनेक धर्म, जाति समुदाय के लोग निवास करते हैं ∣ उस देश में एकता का भाव ही तो जो हमें एक साथ जोड़े हुए हैं जो हमें अपने भारत पर गर्व करने को कहता है ∣      ये भारत ही है जहां अहिंसा, सत्य और  प्रेम, दया जैसे  गुणों को  संग अपने लेकर  आगे बढ़ने   का संदेश देता है ∣ "

विचार

आसान हो जाती अगर जिंदगी तो क्या उसे जीने में आनंद आता, क्या बचता कोई उत्साह किसी के लिए, क्या तब भी प्रयत्न हमारे द्वारा किया जाता जिंदगी यही तो है जहां सुख और दुख आते रहते हैं फर्क महज इतना होता है सुख के दिन मालूम नहीं चलते हैं ∣ दुख के दिन कटे नहीं कटते हैं ∣ जानती हूँ आसान नहीं जिंदगी यहां हर जगह पर एक नयी चुनौती है ∣ जहां हारना जीतना लगा ही रहता है जैसे समय और परिस्थिति यों को किसी पर दया नहीं आती है ∣ हर कोई करता है मेहनत अपने अनुसार किसी चीज को पाने के लिए जहां एक परीक्षा खत्म तो एक फिर से शुरू हो जाती है ∣ यहीं तो जिंदगी है जहां घोर  संघर्ष     के बीच हम अपनी मंजिल ढूंढ निकालते हैं ∣  

Today thought✍

जीवन की कुछ परिस्थितियों ऐसे होती है जहां दिमाग से ज्यादा दिल की आवाज सुननी होती है ∣ एक रोते हुए इंसान को चुपकर कराना सबसे मुश्किल काम होता है बजाए उसके रूलाने के ∣ वो जीत अक्सर ज्यादा अहमियत रखती है जिसमें हमने अपनी उस जिस का त्याग कर दिया हो जो हमारे दिल के सबसे करीब हो ∣ बहुत कुछ ऐसा हो जो नहीं लिखा  जा सकता है जिसकी अनुभूति पलपल होती है पर उसे शब्दों में पिरोना मुश्किल होता है ∣ अक्सर वो खामोशी बहुत बुरी होती है जहां पर एक मिनट भी कभी शांति न रही हो ∣ जीवन में अक्सर ऐसे पल आते हैं जो हम में बता ही देते हैं कि किसी को नजरअंदाज मत करो जरूरी नहीं जो आज तुम्हारे साथ है कल भी हो ∣

विनम्र रहना सबसे मुश्किल है

  बहुत सारी किताबें पढ़कर  ज्ञानी तो कोई भी बन जाता है जो  अपने ज्ञान का प्रदर्शन हर जगह करता है किन्तु वो लोग सच में महान होते हैं जो तपती धूप में चलते रहने पर भी अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखते है ∣ सबसे मुश्किल काम ये नहीं होता है कि हम हर परिस्थितियों  में अपना काम करते रहे बल्कि अक्सर सबसे मुश्किल काम हर कठिन से कठिन परिस्थितियों में विनम्रता   को बनाए रखना होता है  ∣ वर्तमान समय में हम सब खुद का बेहतर विकास करने के लिए मानसिक और शारीरिक परिश्रम कर रहे हैं जो बहुत अच्छा भी है किन्तु ऐसा करते वक्त  हमें अपने विन्रमता के गुण को भी बनाए रखना है क्योंकि अक्सर शीशा टूट जाने पर उसमें दरर पड़ ही जाती है जिसको कितना भी मिटाने की कोशिश की जाए  सब व्यर्थ ही होती है  इसलिए अपने शब्दों का उपयोग सोच समझकर करें विशेषकर उन लोगों से जो आपके दिल के बहुत करीब है  ∣

जीतते वही है जो हारते है

  हम सब अपनी जिंदगी में कभी न कभी किसी स्कूल  की परीक्षा में जरूर असफल हुए हैं जिसका हमें उस समय बहुत खेद हुआ है जिसके कारण कुछ लोगों ने  तो हमारे जीवन में कुछ न कर पाएंगे जैसी भविष्यवाणी भी कर डाली किंतु ऐसे समय में कुछ शिक्षकों  ने हमारा मनोबल बढ़ाया और हमें पढ़ने को मजबूर किया ∣    सच में उन शिक्षकों के कारण ही तो आज हमने अपनी जिंदगी की लड़ाई को जीतकर एक बेहतर जगह पायी है और ये समझा है कि जरूरी नहीं होता है बचपन से पहली रैक लाने वाला ही बच्चा आगे चलकर बेहतर परिणाम लाएं क ई बार कक्षा में कम नंबर लाने वाले बच्चों में आगे चलकर अपनी पहचान बना  लेते हैं ∣  जिनपर किसी को यकी न हो किन्तु वो बच्चे अपने आत्मविश्वास और मेहनत की वजह से एक सही मुकाम पाते हैं ∣ जिसमें उनकी मदद कुछ ऐसे शिक्षक करते हैं जो ज्यादा नंबर लाने में नहीं बल्कि पढ़ने और जीवन में कुछ बेहतर करने की प्रेरणा दे जाते हैं सच में बड़े खुशनसीब होते हैं वो लोग जिनके शिक्षक उन्हें जिंदगी में हार जीत से ज्यादा कड़ी मेहनत कर जीवन में कुछ बेहतर कर जाने की शिक्षा दे जाते हैं ∣ आज वर्तमान समय में ऐ...

बहुत कुछ बदल जाता है एक समय के बाद

जरूरी नहीं इंसान हर परिस्थितियों में एक जैसा हो अक्सर वो कुछ परिस्थितियों के प्रभाव के चलते बदल जाया करता है ∣ उसकी पसंद की चीजें नापसंद में तब्दील हो जाया करती है क ई बार परिस्थितियों हमारे जीवन की बहुत बदल जाया करती है ∣ बहुत आसान हो जाता है ये कह देना कि हमें उस चीज से फर्क नहीं पड़ता है पर जीवन की कुछ परिस्थितियों का असर तो जैसे हमारे जीवन में ऐसा होता है कि हम ही बदल जाया करते हैं ∣ कहने वाले लोग कुछ भी कहे पर हम तो अपने हालात से किस तरह से लड़ते हैं ये केवल हम ही जानते हैं किसी की कामयाबी को देखकर उससे जलना आसान होता है बजाय उससे बराबरी करना पर अक्सर हम लोग ऐसे लोगों के बारें में कुछ सोचना जैसे छोड़ दिया करते हैं ∣ अक्सर जब इंसान को मिल जाता है बहुत दौलत और दोस्त तो वो पुराने दोस्तों से मिलना जैसे भूल ही जाया करते हैं जिंदगी में कितना भी आगे बढ़ जाएं पर उन लोगों को न भूल जाना तुम जो तुम्हारी कामयाबी के लिए खुदा से  दुआ करते थे ∣

जीवन की अनिश्चितताओं के बीच

  कितना अजीब है न हम सब ये जानते हैं कि इस दुनिया में कुछ भी स्थिर नहीं फिर भी हम उस चीज के लिए भाग रहे होते हैं ∣ अक्सर जिसका वास्तविकता से कोई मेल ही नहीं है जहां सबको जिंदगी में अपने लिए कुछ न कुछ हासिल करना है पर उसे स्वयं नही मालूम ये जिंदगी उसे खुशी मनाने का मौका देगी की नहीं ∣  चलिए आज इसे एक उदाहरण से समझते हैं  हम सब की जिंदगी में एक न एक पल ऐसा जरूर होता है जिसका हम सबको बेसब्री से इंतजार होता है ∣  पर जरूरी नहीं होता है ∣ कि जब वो पल हमारे जीवन में आता है उस दिन हमें खुश होने का मौका मिले   जिसका कारण हमारे जीवन में आया बदलाव  तो  कुछ हमारी परिस्थितियां होती है जो हमें  अंदर से बदलकर रख देती है ∣ और कोई न कोई  ऐसी शिक्षा जरूर देकर जाती है जिसे हम सब कभी नहीं भूलते है ∣ क ई बार इस बीच हमें जीवन का एक और सच मालूम चलता है वो जीवन की अनिश्चितता हम सब के जीवन में ढेरों अनिश्चितता है जिनके बीच हम खुद का विकास करते हैं और जिंदगी को जीते हैं ∣ क ई बार बहुत मुश्किल हो जाता है जिंदगी में अपने पेशेवर काम और व्यक्तिगत कामों को करना जहां प...

जिंदगी की आधी लड़ाई हमारी सोच पर निर्भर करती है

  अक्सर हम जिंदगी की कशमकश में इस तरह उलझ जाते हैं कि हमें मालूम ही नहीं चलता है कि हम कहां पर आ गए हैं बाहर की रौनक देखकर हम स्वयं को कम आंकने लगते हैं हमें लगता है कि हम कुछ नहीं जानते हैं हमारी प्रतिभा का कोई अस्तित्व नहीं है जब हम ऐसा सोचते हैं तब हमारा मस्तिष्क भी इसके खिलाफ अनेक नकरात्मक बाते लाकर खड़ा कर देता है जो हमें ये बताता है कि हम  कुछ नहीं जानते इसके विपरीत जब हम अपने आपको मजबूत बनाकर हर हाल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं तो हमें चारों तरफ सकरात्मक चीजें नजर आने लगती है ∣  जिंदगी की आधी लड़ाई हमारे खुद पर विश्वास पर निर्भर होती है जहां हम खुद को किसी चीज के काबिल समझते हैं तो हम अपनी प्रतिभा के दम पर आकाश को छू लेते हैं  ∣  " जिंदगी की आधी लड़ाई केवल हमारे आत्मविश्वास पर निर्भर करती है ∣" .

जिंदगी परीक्षा विषय अनुसार नहीं लेती

स्कूल  जहां पर परीक्षा तो केवल कागज पर होती है ∣ पर जिंदगी  की परीक्षा इससे   बहुत  अलग होती है जहां हमें पास होने के लिए केवल 33 नंबर नही चाहिए होते हैं बल्कि यहां तो हमें जिंदगी के उन पड़ाव पर पूरे  नबंरो से  पास होना होता है जिस पर चलने के लिए हमारा कोई प्रशिक्षण नहीं होता है ∣ परिश्रम तो हर इंसान करता है अपनी जिंदगी में कभी न कभी पर असली कठिनाई तो जैसे जीवन में तब  होती है जहां एक तरफ कुंआ तो दूसरी तरफ खाई होती है ∣  जिंदगी की यही तो वास्तविकता होती है जब हमें लगता है कि जिंदगी की सारी लड़ाई खत्म हो गयी है  तब ही हमारी  लड़ाई जैसे शुरू होती है दूसरे के सहारे सफलता प्राप्त करना आसान होता है ∣ पर अपने दम पर सफलता लेना जैसे हमारी अग्नि परीक्षा सा होता है ∣ स्कूल तक ही होती है विषयवार परीक्षाएं पर स्कूल के बाहर तो बिना विषय की परीक्षाएं होती है जहां तय समय नहीं होता है  उसके खत्म और शुरू होने का यही तो जीवन का सच जहां पर घोर परिश्रम करना हमारा आदर्श तो बिना परिश्रम ही सबकुछ पा लेने का ख्वाब हमाारा यथार्थ होता है ∣  ∣...

तैयार रहना जरूरी है

  इस भागदौड़ भरी दुनिया में हम सब को अपनी उन चीजों में तैयार रहने की बहुत ज्यादा जरूरत है जिनका सम्बन्ध हम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में है ∣ मान लीजिये आप कोई पेशेवर  संगीतकार हैं तब आपको बहुत ज्यादा जरूरी है कि आप अपने संगीत की प्रस्तुति की तैयारी करते रहे क्या पता  अगला  कोई मोड़ हमारे जीवन में ऐसा आए जिसमें हमको सीधे मंच में अपनी उस प्रतिभा का प्रदर्शन करना पड़ जाए ओर उसकी तैयारी के लिए हमको पहले समय ही न मिलें ∣ समकालीन समय में जब कोरोना वायरस के नये नये  रूप हम सब की चिंता बढ़ा रहे है तब ऐसे में हम सबको अपने काम को लगातार जारी रखने की अनिश्चितता बनती जा रही  है ऐसे समय में जरुरी है कि हम तैयार रहे जीवन की विपरीत परिस्थितियों में अपना खर्च वहन करने की ∣

कोशिश करना जरूरी होता है जिंदगी की हर परिस्थितियों में

  जरूरी नहीं हर चीज हमें बिना मांगे ही मिले कुछ चीजों को पाने के लिए हमें कोशिश स्वयं से करनी पड़ती है ∣  क ई बार हमें इसमें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है  तब भी हमें  कोशिश जारी रखनी पड़ती है इसलिए नही की हमें जिंदगी में सबकुछ पाना है ∣ बल्कि इसलिए कि हमें जीवन में हारना नहीं है उस चीज से लिए जिसके सपने  हम ने अपनी आंखों में सजोए  जिसे पाने के लिए हम ने ठंडी , गर्मी और बरसात सब कुछ सह  पर उस काम को करना न छोड़ा  ∣ जिंदगी में सबसे ज्यादा खुशी हमें उस वक्त ही मिलेगी जब हम अपनी जिंदगी की उस लड़ाई को लड़ेंगे जिसे लड़ना हमारे लिए उतना ही जरूरी है ∣ जितना की सांस लेना जिंदगी में कभी हार न  मानना उस चीज के लिए जिसे पाने के लिए  हम ने  ऐसी रात गुजारी जिसमें   हमको मिले सिर्फ जख्म जिंदगी यहीं हैं हर हालात में लड़ाई लड़कर सफलता को प्राप्त करना है जहां अच्छी सर्द पड़े या  हो गर्म मौसम  ∣

गुमनाम हो जाती तु कही पर

कितनी भी परिभाषा गढ़ ले तेरी कामयाबी पर पर तेरे अस्तित्व के लिए तु कितना संघर्ष करती है घर और बाहर की जिम्मेदारी निभाते हुए तु अक्सर खुद ही गुमनाम हो जाया करती है∣ बहुत होती बातें तेरे चलने ,बैठने पर पर तुझें क्या आराम करने की भी फुर्सत मिलती है फिर भी अपनी ख्वाहिश को पूरा की करने चाह तो तु अपने अंदर ही दफन कर लेती है ∣ दूसरों को खुश करने की कोशिश में खुद को खुश करने का हौसला तु नहीं जुटा पाती है सबकी फरमाइश पूरी करते करते अपने आप को ही भूल जाया करती है अक्सर जब बात तेरी खुशियों कि आती है तो तु गुमनाम कही पर हो जाया करती है ∣

खुद से भी कर ले मोहब्बत

  हम अक्सर दूसरे लोगों से तो मोहब्बत कर लेते हैं पर स्वयं से करना भूल जाते हैं दूसरे के लिए अपनी जान छिड़कते है खुद पर कुर्बान होना भूल ही जाया करते हैं ∣ जबकि असल में हमें अपने आप से भी मोहब्बत उतनी ही करनी चाहिए जितना हम अपने आशिक से करते हैं ∣ पर अफ़सोस हम तो केवल सारा त्याग अपने चाहने वाले के लिए करते हैं ∣ हम सबको अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए वो आत्मविश्वास होना चाहिए जो हमें एक ताकत वर शख्स के रूप में दुनिया के सामने  पेश करें ∣ हमारा चलने और बोलने का एक अलग ही अंदाज हो जो सबसे बेहतर हो जिस दिन हम स्वयं से बेपनाह मोहब्बत करने लगें उस दिन दुनिया की कोई चीज हमें हरा नहीं  पाएगी ∣ आज समकालीन समय में हम किसी सुंदर सी शख्सियत को देखकर इतने मंत्रमुग्ध हो जाया करते हैं कि हम स्वयं से प्रेम करने भूल ही जाया करते हैं उस समय हम स्वयं को  कम आंकने लगते हैं और जिसके चलते हमारे आत्मविश्वास में कमी आने लगती है ऐसा करते वक्त हम ये भूल जाया करते हैं ∣ कि इस दुनिया में हर इंसान खूबसूरत है सब में  ऐसी कोई सी बात है वो केवल उस  में  है ∣

एक नयी उम्मीद के साथ

  एक उम्मीद के साथ चल तु  कल का सुनहरा उजाला कर रहा तेरा इंतजार  आगे बढ़ते चल तु,  ये रास्ता आसान नहीं कदम कदम पर बिछे यहा पर  कांटे है  उन कांटो  को  हटाते आगे  बढ़ तु,  एक उम्मीद के साथ अपने सपने को पाने के लिए  आगे बढ़ तु थोड़ा ठहराव, थोड़े धैर्य के साथ कठिन रास्ते पर अपना पांव रख तु,  तेरी मंजिल  बुला रही है तुझे आगे बढ़ आगे चल तु थोड़ा थोड़ा  ही सही धीरे धीरे चल तु अपने जिंदगी के ख्वाब को पूरा  करने के लिए प्रयत्न कर तु एक नयी उम्मीद के साथ आगे चल तु  ∣