Skip to main content

हम सब में एक चीज बहुत सामान्य है

 


इस दुनिया में भले ही हम सब का जन्म अलग- अलग उद्देश्य की

पूर्ति करने के लिए, देश के अलग -अलग और प्रान्तों में हुआ हो किन्तु हम सब में एक ऐसी समानता है ∣ जो हम सब को एक साथ जोड़े हुए हैं जिसे हम माने या न माने हम इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष जुड़े हुए हैं ∣ 

वो है अपने देश के प्रति निस्वार्थ प्रेम जो हमें एकजुटता के साथ रहने को मजबूर करता है ∣ 

ये भारत ही तो है जहां हमारा पड़ोसी भले हमारे धर्म से न हो हमारी जाति से न हो , हमारी बोल चाल एक सी न हो फिर भी हम लोग आपस में इतने एक दूसरे के प्रति संवेदनशील होते हैं किसी एक की परेशानी में न सिर्फ हम खड़े होते हैं बल्कि उसका पूर्ण रूप से सहयोग भी करते हैं ∣

भारत जो विविधता वाला देश है जिसमें अनेक धर्म, जाति समुदाय के लोग निवास करते हैं ∣ उस देश में एकता का भाव ही तो जो हमें एक साथ जोड़े हुए हैं जो हमें अपने भारत पर गर्व करने को कहता है ∣   


 ये भारत ही है जहां अहिंसा, सत्य और  प्रेम, दया जैसे गुणों को  संग अपने लेकर  आगे बढ़ने  का संदेश देता है ∣ "

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..