Skip to main content

एक नयी उम्मीद के साथ

 


एक उम्मीद के साथ

चल तु 

कल का सुनहरा उजाला

कर रहा तेरा इंतजार 

आगे बढ़ते चल तु, 

ये रास्ता आसान नहीं

कदम कदम पर बिछे यहा पर 

कांटे है 

उन कांटो  को  हटाते आगे  बढ़ तु, 


एक उम्मीद के साथ

अपने सपने को पाने के लिए 

आगे बढ़ तु

थोड़ा ठहराव, थोड़े धैर्य के साथ

कठिन रास्ते पर अपना पांव रख तु, 


तेरी मंजिल  बुला रही है तुझे

आगे बढ़ आगे चल तु

थोड़ा थोड़ा  ही सही धीरे धीरे चल तु

अपने जिंदगी के ख्वाब को पूरा 

करने के लिए प्रयत्न कर तु

एक नयी उम्मीद के साथ आगे चल तु  ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..