Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2020

लीप डे

आज 29 फरवरी है जो 4साल में एक बार आती है।  वैसे तो एक साल में 365 दिन 6 घंटे होतें है लेकिन इस वर्ष 366 दिन है।  अमेरिका दुनिया की लीप ईयर राजधानी  है एंथोनी टेक्सास और मैक्सिको के बार्डर पर बसा शहर एंथोनी। यहाँ हर 29 फरवरी को अमेरिका और मैक्सिको में जन्मे बच्चों का जन्म दिन मनाया जाता है खर्च दोनों देश की सरकार े उठाती है इसलिए लीप ईयर  यानी सिर्फ 29 फरवरी के लिए दुनिया भर की राजधानी माना जाता है।    फ्रांस 29 फरवरी को छपता है अखबार, एक प्रति की कीमत 382 रू. यहाँ का 'ला बूगी डु सपे्उर' अखबार सिर्फ 29 फरवरी को प्रकाशित होता है 1980 में पहली बार छपा था शनिवार को 11 वे संस्करण की 2000 प्रतियां प्रकाशित हुई   एक प्रति की कीमत 4.80 यूरो ( करीब 382 रूपये) 

वक्त

 किसी  को मनाने में काफ़ी वक्त लगता है लेकिन उसे नाराज करने में कुछ मिनट भी नहीं। ऊपर उठने में बहुत वक्त लगता है लेकिन गिरने में कुछ क्षण भी नहीं। मेहनत बहुत करनी पड़ती है ऊपर उठने में गिरने में एक पल भी नहीं।

विचार करना जरूरी है

"हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व- सम्पन्न समाज वादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनने के लिए ,उसके समस्त नागरिकों को सामजिक  , अर्थिक,  और राजनैतिक    न्याय, विचार अभिव्यक्ति  ,विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन व्यक्ति की गरिमा राष्ट्र की एकता और  अखंडता   सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए  दृढ़    संकल्प होकर     अपनी   इस संविधान सभा में आज  26 नवम्बर 1949 को एतदू दूवारा अंगीकृत  अधिनियमित  और आत्मर्पित करते हैं। " " प्रस्तावना संविधान की कुंजी है लेकिन आज उसकी कुजी को लोग भूल चूके है। " दिल्ली में चल रही गतिविधियों को देखकर मुझे "गंगा जल " मूवी में अजय देवगन दूवारा कहे गए उस संवाद को आज की परिस्थिति से जोड़ते  दृश्य दिखा जनता को अपना  काम करना चाहिए और पुलिस को अपना काम अगर भीड़ लोगों को मारा डालती है तो पूरा समाज एक घायल शेर की तरह लोगों को मारने लगता है। तो लोगों का प्रशासन  से भरोसा उ...

विचार

                               वो काम तो कोई भी कर लेता है जिसमें उसकी    रूचि होती है लेकिन बिना रूचि वाले काम करने का मजा अलग  ही होता है।  दूसरों जैसा नहीं बल्कि इतना अच्छा बनाईऐ  लोग आप की तरह बनने की सोचे।  दोस्त ही क्यों न हो अगर वो गलती कर रह है तो उसे समझना आपकी  जिम्मेदारी है।  रोना हंसने से ज्यादा कठिन है जब आप किसी ऐसे स्थान पर हो जहाँ पर आपको पेशेवर जिंदगी जीना है।  किसी चीज को याद रखना जितना मुश्किल होता है उसे भी कही मुश्किल होता है उसे भूल जाना।  किसी को उपदेश देना  तो सरल है लेकिन उसकी परिस्थितियों में खड़ा होना कठिन है।  हम स्वयं खुद को सीमित करते हैं।  पूरा दिन काम करने का मजा ही अलग होता है। 

चीजे और भी है

 कई बार हमारे सामने ऐसी परिस्थिति आकर खड़ी हो जाती है जिसे देखकर हम स्वयं को बहुत कमजोर और समर्थन हीन महसूस करने लगते हैं।  लेकिन उस समय हम अपने अंदर की शक्ति को भूल जाते हैं।  समकालीन समय में हम नबरो  के कारण अकारण ही परेशान हो ते हैं जबकि उसका हमारे जीवन में कोई ज्यादा महत्व नहीं होता है। हम ये भूल जाते हैं कि हमारे सामने और भी चीजे है।  हमें अपने भूतकाल के कारण अपना वर्तमान खराब नहीं करना चाहिए।  " हमारी जिंदगी में बहुत ऐसी चीजे है जो हमें बेहतर बनाने में मददगार साबित होती है।  वैसे भी किसी शायर ने कहा है  "कि अभी मत पूछो की चलना कहाँ है अभी तो चलने का इरादा किया है न हारे है न हारना है ये किसी और से नहीं खुद से ये वादा किया है। "                             

श्री देवी

                                  Understand you better under stand लाड़ला मूवी में श्री देवी के बोलने का तरीका फेमिनिस्ट का एक अलग ही रूप दिखता है। आज भले ही श्री देवी हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनकी फिल्म को देखते हुए ऐसा बिल्कुल भी एहसास नहीं होता कि वो हमारे बीच नहीं  है। सबसे चर्चा में रही मूवी में मिस्टर इंडिया जिसका गान " हम करते हैं हम प्यार मिस्टर इंडिया से " जुदाई और नागिन जैसी बेहतरीन मूवी उन्होंने की है। समकालीन समय की परिस्थितियों को परिभाषित करती हुयी English   Vinglish  मूवी ने  समाज के उस विषय को उठाया है जिसे हम देखते  तो है पर नजर अंदाज कर देते हैं। इस मूवी में दिखाया गया है कि किस प्रकार एक माँ को इग्लिश न आने के कारण दूसरों के सामने शार्मिदगी महसूस करनी पड़ती है। लेकिन वो अपनी बेटी के लिए इग्लिश सिखती है। तेलुगु, मलयालम और फिर हिन्दी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनायी ।    पांच बार फिल्म फेयर अवार्ड पाने वाली महिला रही है।...

इरादा

                                                             इरादे तेरे नेक है                              तो शर्म कैसी                            जब पंख मिले हैं                              तुझे उड़ने में                         तो हिचकिचाहट कैसी।                       तेरे इरादे है जब नेक                    भीड़ से अलग तू                      खुद को देख     ...

कोरोना वायरस

कोरोना वायरस कोरोना वायरस उस परिवार का हिस्सा है जो सामान्य जुकाम से लेकर सांस संबंधी गंभीर बीमारियों की वजह बनता है इस परिवार का सबसे नया सदस्य नोवेल कोरोना वायरस (ncov) है, जो आज से पहले कभी भी इंसानों में नहीं पाया गया था इस वायरस से संक्रमित होने पर बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखाई देते हैं संक्रमित होने पर न्यूमोनिया गंभीर सांस की बीमारियां, किडनी फेल होने और यहां तक की मौत भी हो सकती है। कोरोना वायरस से बचने के लिए क्या करे और क्या न करें।  क्या करे . खुद को साफ - स्वच्छ रखें।  . साबुन से अपने हाथ साफ करे।  . सामान्य शिष्टाचार का पालन करें। जैसे खांसने या छींकते समय अपने मुंह -नाक को ढंक कर रखे।  . अगर खांसी या सर्दी जैसी समस्या है तो मास्क पहनें।  क्या न करें . अगर बीमार है तो यात्रा न करें।  . बीमार या खांसी  जुकाम जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के नजदीकी संपर्क से बचे।  . अगर बेहद जरुरी ं नहीं तो चीन की यात्रा पर न जाए ं। . पब्लिक के संपर्क में आने वाली जगहों को न छुएं। (सोर्स : ...

सच के साथ

आज हमें जो भी  सोशलमीडिया  और नेट पर साम्रागी परोसी जा रही है वो कितनी सही है उसका हम अनुमान भी नहीं लग सकते हैं आज के समय में हमें समझदारी से ज्यादा समझ की जरूरत है जिसका उपयोग कर हम ये जान सके कि कौन सी चीज सही है कि नहीं  ।  जिसके लिए हमें सच, विचार और अफवाहों में अंतर करना होगा। उदाहरण के लिए राज ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री  पडि़त जवाहरलाल नेहरू है तो ये सच होगा। इसके विपरीत राम ने कहा कि भोपाल में बहुत शोर है तो ये उसका अपना विचार है वो जहाँ से आया उसके मुकाबले भोपाल में बहुत शोर है।    अगर अफवाहों की बात करे तो रमा ने कहा कि मध्य प्रदेश की राजधानी जबलपुर होने वाली है तो ये अफवाह है। आज हम भावना और संवेदनाओं में बहकर कोई भी फोटो, मैसेज और विडियो  को जल्दी साझा कर देते हैं हमें इन्हें साझा करने से पहले एक बार विचार जरूर कर लेना चाहिए। और अगर संदेह है तो उसे साझा नहीं करना चाहिए आज के समय में हम सबको सब से ज्यादा चिंता इस बात की लगी रहती है कि कही हमारा पासवर्ड हैक ं न हो जाऐ उसके लिए हमें बहूत ही मजबूत पासवर्ड बनना चाहिए। ...

महा शिवरात्रि

                                                                                                   आस्था का महापर्व                       "  महाशिवरात्रि जिसके                महत्व की जितनी बात की जाऐ कम है। "   महाशिवरात्रि को लेकर कई पौराणिक कथाओं है जिनमें से एक है कि जब देवी सती भोले शिव को अपने स्वामी के रुप में चाहती है जिसके लिए देवी सती  तपस्या करती है।         तपस्या के परिणाम स्वरूप  महादेव का विवाह देवी सती से होता है।   देवी सती एक राज परिवार से निकलकर एक वैरागी के साथ जीवन व्यतीत करने की ओर आगे बढ़ी और स्वयं को उसके अनुरुप ढाल। " आज के समय में हमें सभ...

विचार करने की है जरूरत।

              जहाँ आज दुतीचन्द, साइना नेहवाल और  केरल के मुख्यमंत्री की   वितीय सलाह कार गीता गोपीनाथ है। जिन्हें ये साबित कर दिया है कि जुनून और मेहनत आपका लिंग नही पूछंती।    लेकिन आज भी  कई ऐसी जगह है जहाँ पर लड़कियों को जन्म के  पूर्व ही मार दिया जाता है ।   एक और भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर लड़कियों का अनुपात लडको की तुलना में बहुत कम है।  अभी हाल के हुये सर्वे में गुजरात और राजस्थान में लड़कियों  की संख्या लडको के मुकाबले कम है।  जबकि इसके विपरीत केरल में लड़कियों की संख्या लडको से अधिक है। 2001 की जनगणना के अनुसार हर हजार लड़को में 927 लड़कियां थी  वहीं 2011 में हर हजार लडकों पर 943 लड़कियां थी ।  अभी हाल ही में UNICEF  लैगिक अनुपात  को लेकर रैक जारी की है।जिसमें 195 देश में भारत की 41रैक  है। यानी भारत अभी 40 देश से पीछे है।  भारत को अभी इसमें और सुधार करने की जरूरत है।    

शिवाजी

                                                                  इतिहास आज भी जिनकी गौरव गाथा गाता है और जिनके   पराक्रम और साहस की मिशाल दी जाती है। जिन्हें  दक्षिण सल्तनतो से लोहा लिया। और एक महान साम्राज्य की स्थापना की  " देव तुल्य पूजनीय शिवाजी है।"  एक श्रेष्ठ प्रशासक  और रणनीति  के कारण वे जाने जाते हैं।  बचपन से ही थे पराक्रमी केवल 19 साल की आयु में शिवाजी ने तोरण के किले पर अधिकार कर लिया। मृत्यु के पहले एक मराठा साम्राज्य निमित्त कर महाराष्ट्र की जनता में एक अदम्य साहसिक भावना का संचार किया।                        "आज वर्तमान समय में युवा को छत्रपति शिवाजी से सीख लेने की जरूरत है कि जिस उम्र हम अपने करियर के बारे में सोच विचार करते हैं उस समय वीर शिवाजी ने तोरण के किले पर जीत हासिल की। "

विचार

                                  आप ने कभी सोचा है कि चुकंदर जिसका स्वाद कितना बुरा होता है लेकिन फिर भी हम उसे खाते है क्योंकि हमें मालूम  होता   है कि ये हमारे लिए फायदे मंद है ठीक जिस तरह करेला और नीम होता है। नीम का स्वाद कड़वा होता है लेकिन उसकी दातून दांतो के लिए लाभदायक होती है।  उसी तरह से हमारे जीवन में आऐं लोग होते हैं जिनकी बातें हमें कांटे की तरह लगती है और वो लोग  हमें बुरे से लगते हैं लेकिन अगर हमें अपने जीवन में सफलता हासिल करना है और कोई ऊंचे मुकाम तक  पहूंचना है तो हमें लोग की बातें सुनी होगी  किन्तु अपने जीवन में 'शून्य से शिखर ' तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत भी  करनी होगी। किसी शायर ने क्या खूब कहा है-       "जब जब किसी ने किसी पर हंसा होगा     तब तब उसने इतिहास को रचा होगा। "

मेरा अधिकार मेरी निजता

                                  आज हमारे फोन की जानकारी  कोई भी आसानी  जाना सकता है और उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। अनु 21 जीने का अधिकार देता है वह हमें उसमें निजता  का भी अधिकार देता है जिसका आज पूर्ण रूप से हनन हो रहा है। आज हमारी निजता सार्वजनिक होती जा रही है फिर चाहे वो हमारे डाटा से हो या हमारी व्यक्तिगत जानकारी  से हो।

क्या है डेमोग्राफी !

                                                                   डेमोग्राफी का मतलब?           जिसके सिद्धांत में तीन अवस्था है- पहली अवस्था जिसमें जन्म दर और मृत्यु दर दोनों ही उच्च स्तर पर होते है।  जिसे   में जनसंख्या   समान स्तर  पर होती है  सन् 1921 के पूर्व भारत की स्थिति  इस ही अवस्था में थी। दूसरी अवस्था में मृत्यु दर न के बराबर होती है जबकि जन्म  दर उच्च स्तर पर होती है जिससे जनसंख्या में वृद्धि होती है भारत आज दूसरी अवस्था में है  जिस जन्म दर में निरंतर वृद्धि हो रही है।  तीसरी अवस्था में जन्म दर निचले स्तर पर  है और मृत्यु दर भी बहुत निचले स्तर पर होता है  जिस कारण जनसंख्या धीमी गति से बढ़ती है।                              ...

सोचना जरूरी है

                                                             "      अब और नही बने बालिका वधू।                                   दुआ करे हम सब                                 लड़की 18साल                               लड़का 21 साल में                                  ही बने वर वधू। "

रहस्यमयी खूबसूरत की मूरत - मधुबाला

                                                              मधुबाला     जो   जिनकी खूबसूरती के कायल आज भी लोग है जिनकी तरह आज भी हर लड़की को खूबसूरत बनने की तमन्ना है किन्तु बहुत कम ही लोग ये जानते हैं कि उनकी जिंदगी उतनी ही संघर्ष भरी थी उनके पिता उन पर बहुत पाबंदी रखते थे उनकी  शूटिंग से लेकर उनकी मूवी के रिलीज तक उन्हें समय की पाबंदी में रहना पड़ता था उनकी खूबसूरती ही उनके लिए एक श्राप सी बन चुकी थी जहाँ हर कोई मधुबाला को अपना बनाना चाहता था किन्तु मधुबाला केवल दिलीप कुमार को चाहती थी उनका दिल केवल उनके लिए धड़कता था किन्तु दुर्भाग्य पूर्ण रहा कि उनका विवाह दिलीप कुमार से नहीं हुआ . उनकी फिल्म मुगले आजम को सबसे ज्यादा लोग पसंद करते है किन्तु उनके दर्शकों को ये बात नहीं मालूम की उन्हें जो जंजीर पहनाई जाती है वो असली होती है जिसके कारण उनको बहुत तकलीफ भी सहनी पड़ती है  चलती  का नाम गाड़ी...

रेडियो

                                                                                                        "विश्व                           रेडियो  दिवस "                            13 फरवरी                 Theme - Radio and diversity       रेडियो महज एक शब्द ही  नहीं बल्कि एक  ऐसा माध्यम है जिसके जरिये  हम देश विदेश   जानकारी ले सकते है ।   इसमें हम समाचार और मनोरंजन केे   लिए    गीत  संगीत सुना सकते  हैं     इसमें कृषि के लिए 'कृषि दर्...

अर्धनारीश्वर

कोई भी व्यक्ति गलत किसी कारण से ही करता है 2015 में आयी   तेलुगु    मूवी "अर्धनारीश्वर" में यही  दिखया गया है जिसमें एक व्यक्ति देश को एक समृद्ध  रूप में देखना चाहता है जिस कारण से वो  कोई भी गलती करने वाले को माफ नहीं करता उसे दंड देता है जिस से राजनेता लोग उसे पसंद नहीं करते और उसे मारने की कोशिश करते हैं    तब   उसकी पत्नी उसे बचा ले ती है  पर दूसरी बार में वो अपनेे को और अपने बच्चे को नहीं बचा पाती  । जिसका बदल लेने के लिए वो अर्धनारीश्वर का  रुुप रख लेता है । इस मूवी में सभी पत्रों ने  कैरेक्टर को जिया है और उसके साथ न्याय किया है। इसकी स्किपट काफी अच्छी लिखी है जो पाठको को बधे रखने में पूर्णता सक्षम है।                 

आज फिर कोई

आज फिर किसी के साथ न्याय हुआ है   'पढ़ती थी जो ज्ञान की बातें,        उसके साथ बदसलूकी सा काम हुआ है।  प्यार का मतलब किस ने कहा  वो मेरी न हुयी तो किसी की न हो। और उसका काम ही तमाम कर दिया जाऐ  ?  जहाँ एक और 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' की योजना चल रही है वहीं दूसरी ओर उसको उस चीज की सजा दी जा रही है जिसमें उसकी  गलती ही नहीं है। मैं नहीं कहती कि लड़की की पूजा की जाऐ लेकिन उनके साथ जानवरों सा सलूक किया जाना तो गलत है कभी देश की दिल्ली तो कभी हैदराबाद और अब महाराष्ट्र अखिर कब तक उसे  दूसरों की वासना का शिकार बनाया जाऐगा?                   दिखावे की जिंदगी से डर लगता            " जहाँ कोई पागल प्यार न मिलने पर              अपनी प्रेमिका का ही कत्ल करता। "                  

सजाना है

                                               जिंदगी की राह में चलते चले                                                                      जाना है                                                         किसी से होगा रूठना मानना।                                                         तो किसी की बातों को                             ...

जीना सीखा लो

                                                          बात बात पर                शिकायत                                                                करना                                                                छोड़ दो                                                           जीना सीख लो।             ...

सफरनामा

जिंदगी   मिलती तो सबको एक सी है फर्क सिर्फ इतना होता है कि लोग उसे कैसे जी रहे है कुछ इंसान ऐसे तो है जो कि कुछ पाने की चाह में दिन -रात लगे रहते हैं तो  कई केवल जिंदगी को जी रहे  होते है। जब मैं इसका जिक्र करती हूँ तो मेरे जहान में अंग्रेजी कविता की अंतिम पंक्ति याद आती है जिसमें लेखक आईना की तरह साफ शब्दों में कहता है" कि जो व्यक्ति अपने जीवन में जोखिम नहीं लेता है ,उसकी आजादी का हरण दूसरे लोगों के दूवारा कर लिया जाता है और इसके विपरीत जो लोग जोखिम लेते हैं वो उसमें सफलता हासिल कर पाऐं   या न पर ऊंचाई तक जरुर पहूंचते है। "           

दौड़

आज हर कोई  इंसान अपने  किसी  ख्वाब को  पूरा करने के लिए उसके पीछे  भाग रहा है  अंतर  केवल इतना है कोई आगे दौड़ रहा है तो कोई पीछे। हमारा लक्ष्य जो भी हो उसे मुकम्मल करने के लिए हमें जी तोड़ मेहनत करनी होगी। किसी ने इसके लिए क्या खूब फरमाया है - "तरक्कियो की दौड़ में उसी का दौर चला गया बना के अपना रास्ता जो भीड़ से निकल गया। " जो व्यक्ति भीड़ से अलग चलता है वो ही कुछ पहचान बना पाता है ' झुड़ में तो भेड़ चलते हैं लेकिन शेर तो अकेला ही आता है।' वर्तमान समय में हम जिस भी स्थान पर चल रहे है  वहाँ पर हमें भीड़ से अलग होकर अपनी पहचान बननी होगी।

सच ही कहा है किसी ने

" बुलंदी देर तक किस शख्स के हिस्से में रहती है बड़ी ऊंची इमारत हर घड़ी खतरे में रहती है। " सफलता तो कोई भी प्राप्त कर लेता है लेकिन  उसे बराकरा  रखना बहुत मुश्किल होता है जो व्यक्ति जितने ऊंचे स्थान पर होता है उसके पास हमेशा उतनी ही कठिनाई होती है। 

विचार

             "     कम लफ्ज़ में अपनी बातों को कहने की तालीम ले लो और खुद के ख्वाब पूरे करने के लिए जूनून सीख लो। " जिस तरह हम जितना पढ़ते हैं हमारे ज्ञान में उतनी ही वृद्धि होती है उसी प्रकार जितना हम कष्ट ,दुख और दर्द झेलते है उतना  ही मजबूत बनाते हैं। थोड़ा नया सीखने और समझने की कोशिश करना शुरू कर दो क्योंकि ज्ञान एक बहता नीर है। इम्तिहान से ज्यादा खौफ उसके परिणाम से लगता है।                

विचार

            झूठी तारीफों से डरा सा लगता है                  बातों का ये भवाड़र सा लगता है                  तूफान तो आता ही है तबाही लेकर,                    न जाने क्यों ये सच सा लगता है।                     जब भी देखती हूँ शीश टूटते हुए                   न जाने क्यों  जिदंगी में आने वाला                        एक तूफान सा लगता है। 

विचार

आज  भी कई  लोग अपने को महान दूसरों को कम समझते है वे सोचते है कि वो बहुत होशियर है    और दूसरों लोग मूर्ख  है. जब भी अपने ज्ञान का घमण्ड हो जाऐ तो  किसी ऐसी किताब को खोलकर देख लेना जो तुम्हारे सीमा के बाहर हो तुम्हें मालूम चल जाऐगा कि तुम कहां पर हो.  

विचार

                     आपकी असली काबिलयत तब मालूम चलती है जब आप किसी ऐसे विषय पर इतनी गम्भीरता से अपने विचार रख देते है जो बड़़ो के भी बस  का नहीं होता।  अपनी तारीफ करने वालों से ज्यादा अपनी आलोचना करने वाले को अपने पास रखिये क्योकि व्यक्ति की जब आलोचना होती है तब उसे मालूम चलता है कि वो कहाँ गलती कर रहा है  । आम जिंदगी तो कोई भी जी लेता है लेकिन पेशेवर जिंदगी जीना कठिन होता है।

विचार

                      किताबें होती है कितनी काम कि                        न कोई गिले सिकवे                     होते न बात बात पर हम रोते                    न करते किसी के लिए आंखें नम।                         किताबें होती कितनी अच्छी                           जो सदा चलती अपने संग।

वायरस

कोरना वायरस से  बचने की जरूरत है अभी चीन के वुहाना में फैले वायरस से हम सब को बचने की जरूरत है। जिसके लिए सर्वप्रथम ऐसे लोग से बचकर चलना है जिन्हें सर्दी जुखाम और खाँसी है हालांकि इस मौसम में ये होना सामान्य सी बात है किन्तु चीन के वुहाना में फैले कोरना वायरस से हम सब को बचाने की जरूरत है। किसी संक्रमित व्यक्ति के सीधे सम्पर्क में आने से बचना चाहिए। और एक हफ्ते से ज्यादा रहे सर्दी -जुकाम और खाँसी में चिकित्सक के पास जाना चाहिए। ऐसे में छोटे बच्चे और बूढ़े लोगों के सम्पर्क में आने से बचना चाहिए।

आज खत्म होती संवेदना

कितना अजीब है न कि आज हम किसी की मदद करना तो दूर उसकी सहायता करने की भी नहीं सोचते  हम केवल अपना ही मतलब  देखते हैं किसी बड़े की मदद करने  तो दूर किसी नन्ही सी जान की भी हम मदद नहीं करना चाहते ।      

विचार

  1.कितनी अजीब बात है न कि जब हम कोई गलती करते हैं तो हम ये सोचते हैं कि वो हमें माफ़ कर दे किन्तु जब कोई दूसरा गलती करता है तो हम उसे माफ करने की तो दूर उसे बात करने की भी नहीं सोचते।  2.किसी पर गुस्सा करना बहुत सरल है वजाऐ उसे माफ करने के।