Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2023

दादा साहेब फाल्के

सिनेमा किसी भी समाज का दर्पण होता है ∣ जो समाज में हो रही हर अच्छी- बुरी घटना को लोगों के बीच प्रस्तुत करता है ∣  भारत में सिनेमा को लाने का पूरा श्रेय 'दादा साहेब फाल्के' को जाता है ∣ जिन्होने न सिर्फ बतौर डायरेक्टर भारत में अपनी फिल्म बनायी बल्कि लोगों को संचार के एक नए माध्यम से भी परिचय कराया।  दादा साहेब की पहली फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र ' थी। जो आगे चलकर भारत की पहली मूक फिल्म कहलायी। जो कि 3 मई 1913 को रिलीज़ की गयी थी।  इसके बाद तो जैसे दादा साहेब ने एक के बाद एक धार्मिक कथाओं पर अपनी फिल्म लोगों के बीच प्रस्तुत की।  इस बीच उन्हें अनेक तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। जैसे महिला का किरदार निभाने के लिए उस समय कोई भी महिला राजी नहीं होती थी। इसका कारण उस समय महिला के लिए सिनेमा को ठीक न समझा जाना था।  इस कारणवश महिला किरदारों की भूमिका में पुरुष ही निभा लिया करते थे।  आज जब हम सिनेमा के पूरे की यात्रा को देखते हैं तो पाते हैं कि सिनेमा ने काफी हद तक हमारे समाज की सोच को बदला है ∣
नृत्य एक ऐसी विधा जिसके जरिये किसी कहानी को कहा जाता है । जब हम इसकी उत्पत्ति को देखते तो पाते हैं कि  भरतमुनि के नाट्यशास्त्र में इसका उल्लेख मिलता है । नाट्यशास्त्र  एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें गीत,नृत्य के साथ अभिनय किस तरह से किया जाएं। इसके नियम कायदे बताएं गये है ।   जैसा की हम जानते हैं कि  नृत्य एक ऐसी विधा है जो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत करती ही है । साथ ही उसे तनाव मुक्त भी बनाती है  नृत्य के जरिए व्यक्ति अपनी कहानी को लोगों के बीच प्रस्तुत कर पाता है जो बात वो बात वो सामान्य तौर पर नहीं कह पाता है वो नृत्य के जरिये कह देता है।  भारत में आज भी शास्त्रीय नृत्य का बड़ा बोला बाल है । भारत के कुल 6 मुख्य नृत्य है । तमिलनाडु से भरतनाट्यम्, केरल से कथकली, मोहिनीअट्टम, मणिपुर से मणिपुरी, उत्तर प्रदेश से कथक इसके अलावा आंधप्रदेश‌ से 

दूसरों से तुलना छोड़, जब तुम आगे बढ़ते हो

समय सबसे बड़ा गवाह होता है। जो किसी के कहने न कहने पर निर्भर नहीं करता है। वो अपने मुताबिक चलता है। अक्सर हमें लगता है कि इस दुनिया में केवल हम ही मेहनत कर रहे है। बाकी सब की जिंदगी तो बिना किसी संघर्ष के ही चल रही होती है,किन्तु जब हम ही उस स्थान पर खड़े होते है। तब हमें अपना दुख ज्यादा दूसरों का दुख कम लगने लगता है ऐसे समय में अक्सर हम तब गलती कर बैठते है। जब हम अपनी तुलना दूसरों से करने लगते है। हर इंसान जीवन में अच्छे बुरे अनुभव को जीता है। किसी के जीवन में आज सुख तो कल दुख होता है फर्क महज इतना सा होता है। दूर से देखने पर इंसान को हर व्यक्ति की जिंदगी खास लगती है किन्तु जो उसे जीता है वहीं उसे जान रहा होता है। अक्सर बहुत पास लगने वाली चीजें हम से बहुत दूर चली जाती है। गुलाब की खूबसूरती देखने वाले लोग कहां कांटों की चुभन देख पाते है । अफसोस जब हम उस स्थान पर आ खड़े होते है तब हमें अपना दुख ही सिर्फ दुख लगता है। बहुत आसान होता है दूसरे से अपनी तुलना करना जब हमने उसकी जिंदगी के कुछ ही पन्ने पलटे  हो। इसके बावजूद वो लोग जो अपनी तुलना केवल खुद के सामर्थ्य से करते है वो किसी को देख...

भूख इंसान को सब कुछ सीखा देती है

वो दो वक्त की रोटी को मोहताज होने वाले ही जानते है। भूख असल में क्या चीज है। जो केवल रोटी के होने से मतलब रखते है। फिर वो ताजी हो या बासी जैसे उनको कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। ऐसे ही लोग चीजों की अहमियत समझ पाते है जिन्हें कोई भी चीज आसानी से नहीं बल्कि मेहनत करने के बाद मिलती है। जीवन में अक्सर कामयाबी भी उनको ही मिलती है जिन  लोगों के पास उसे पाने की भूख होती है। जो नहीं देखते है धूप और छांव जो तो केवल चलते जाते है।

कड़वे सवाल पूछती समाज से 2001 में आयी लज्जा मूवी

मर्यादा मत तोड़ो तोड़ी हुई मर्यादा तुमको कुचलकर रख देगी।  आज भले ही 2023 का साल चल रहा हो, किन्तु अफसोस हमारे आस पास मौजूद लोगों की सोच वही पुराने जमाने की है ∣ जो समय के साथ अपने कपड़े और रहन सहन में तो‌ बदल गए पर सोच वहीं रखी।  कि लड़की को ज्यादा पढ़ने का मतलब उसे आजाद करना है ∣ एक लड़की जब विदा होकर जाती है तो फिर लौटकर नहीं आती है ∣ यहां एक लड़की को जरूरी है अपनी पवित्रता का प्रमाण देना।   साहित्य की तरह सिनेमा भी  समाज का   दर्पण होता है ∣ जो उसका का प्रतिबिंब दिखा रही होता है ∣  आज भी महिलाओं के खिलाफ किए जा रहे अपराधों में ज्यादा कुछ परिवर्तन नहीं आया है ∣ जहां लड़की के परिवार से दहेज की मांग, लड़की का घर की चार दीवारी में रखने की सोच में ज्यादा परिवर्तन नहीं आया है ∣ इन्हीं सभी विषयों पर  2001 में राजकुमार संतोषी की डायरेक्ट में आयी मूवी 'लज्जा' वो कड़वे सवाल कड़वे इस समाज से पूछते है ∣ जहां देवी रूप समझी जाने वाली स्त्री की ही हर जगह सिर्फ परीक्षा लेना उचित समझा जाता है ∣ जहां हमेशा गलत वो‌ लड़की ही होती है ∣ जो केवल इस दुनिया में एक स्त्...

नया सीखते रहने का नाम है जिंदगी

जी वन में समय के साथ उन चीजों को सीखना अक्सर जरूरी हो जाता है ∣ जो हमें कल से आज बेहतर बनाती हो ∣ फिर चाहे उसे करते वक्त हमें थोड़ा मुश्किल ही क्यों न उठानी पड़े। हमें वो चीज सीख लेनी चाहिए।  जीवन में एक यहीं चीज है जिसे करते वक्त हम कभी भी सुस्त नहीं होते हैं ∣ इसके पीछे का कारण लगातार नया जानने की जिज्ञासा रखना है ∣ जो हमें हर हालात में कुछ बेहतर करने की सीख दे जाती है ∣ जीवन में अक्सर सफलता और असफलता के बीच की रेखा केवल हमारे नया सिखाने और उसमें अपना बेहतर देने पर निर्भर करती है ∣ 

कल्पना से अलग वास्तविक दुनिया

वास्तविक दुनिया कल्पना से बहुत अलग होती है ∣ जहां पर हर चीज मिले आसानी से ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं होता है ∣ इसके बावजूद जो लोग कल्पना से निकल वास्तविक दुनिया में जीने की ताकत रखते हैं ∣ वो लोग सच में एक दिन ऊंचाई तक पहुंचते है ∣ वो जीवन को खुली आंखों से जी रहे होते हैं ∣ जीवन में जब बात आती है सफलता को पाने की तब वो‌ ही लोग सफल होते हैं ∣ जो हार जीत के बावजूद चलते हैं ∣

किताबों की दुनिया में

किताबों  की दुनिया बहुत खास होती है ∣ जहां पर वो और सिर्फ हम होते हैं ∣ उनसे न जाने कितनी अनगिनत यादें हमारी जुड़ी होती है ∣   जब एक अरसे के बाद उन्हें हम खोलते हैं। जीवन के अच्छे बुरे स्मरण जैसे हमें याद आ जाते हैं ∣ कुछ पुरानी किताबों की महत्ता कभी कम नहीं होती है ∣   वो लोगों के द्वारा बड़े ही चाव से पढ़ी जाती है ∣ अच्छी या बुरी किताब जैसी कोई बात ही नहीं होती है ∣  केवल कुछ को समझने के हम लायक तो कुछ नहीं होते हैं ∣ हर एक किताब लिखे जाने के पीछे अपने हमराज होते हैं। कोई इससे अपनी कला का लोहा बनवाने के लिए लिखता है ∣ तो कोई किसी नयी चीज की खोज कर उसमें लिखता है ∣ हर किताब से इंसान उतना ही समझता है जितना की उसका सामर्थ्य होता है ∣ हर बार एक ही परिभाषा का मतलब हमारे लिए अलग होता है ∣ जीवन के अनुभव के साथ हमारा चीजों को समझने का नजरिया भी अच्छा होता है ∣ एक इंसान हमेशा कितना भी पढ़ ले इसके बावजूद वो दुनिया की बहुत सी किताबों से अनभिज्ञ सा होता है ∣ हर बार जब हम जाते हैं किताबों की दुनिया में तो ऐसा लगता है जैसे हम में अभी भी कितना खालीपन सा भरा हुआ है ∣

मैं पृथ्वी हूं

मैं वो हूं जिस पर तुम रहते हो। जो तुम्हारे वजन‌ को उठाये हुए है ∣  मैं पृथ्वी हूं जो आज तुम्हारे  दबाव को त्राहिमाम् कर रही हूं ∣ मुझ पर तुमने घर बनाएं मैंने कुछ न कहा। मुझ पर तुमने सड़के बनायी। तब भी मैं चुप रही।  किन्तु आज जब मेरे ऊपर तुम्हारे ढेरों अत्याचार बढ़‌ गए हैं ∣ ऐसे समय में मुझें‌ बोलना पड़ रहा है।  तो सुनों मेरी बात, तुम लोग जो  मुझे चीर लगातार भूगर्भीय जल का उपयोग कर रहे हो, उसे अब बंद कर दो‌। जो तुम मुझ पर प्रदूषण से वार कर रहे हो वो बंद कर दो। वो प्लास्टिक का टन भर से ज्यादा कचर जो तुमने मेरे ऊपर डाला है उसे बढ़ाना बंद कर दो।  अगर तुम ऐसा नहीं करते हो तो आने वाली प्रलय को रोकना किसी विज्ञान के उपकरण द्वारा संभव नहीं होगा । 

ईदगाह की कहानी के आज के समय में मायने

आज हम सब उस उपभोक्तावादी युग में जी रहे है ∣ जहां पर हर चीज दिखावे के चलन में है ∣ जो व्यक्ति का स्टेटस दिखाती है ∣  जहां पर लोगों को अपने अलावा किसी की नहीं पड़ी है ∣ जहां पर लोगों अपनी सभी इच्छा की पूर्ति करना चाह रहे है ∣ ऐसे में जरूरी है कि हम अपने उन मानवीय मूल को समझे।  वैसे तो हर एक रचना महान अपने आप में श्रेष्ठ   होती है ∣ इसके बावजूद कुछ रचनाएं‌ ऐसी होती है जो हमेशा सरहानीय होती है ∣ उनमें से ही एक है‌ प्रेमचंद के द्वारा लिखित 'ईदगाह'।  जो अपनी कहानी के जरिए एक गहरा संदेश दे जाती है ∣ जहां पर हामिद नाम का लड़का अपने खर्च के पैसे से अपनी दादी के लिए चिमटा ले आता है । जहां बाकी लोग मेले में घूम फिर रहे होते हैं ∣ वहीं हामिद अपनी दादी की जरूरत की चीज खोज रह होता है जो उसकी दादी की मदद कर सके।इस कहानी का अंत बड़े ही मर्मिक रूप में होता है ∣  जो हमें एक बहुत बड़ा संदेश देता है∣

जीवन के मैदान में

हम सब का जीवन एक खेल के मैदान की तरह होता है ∣ जहां कभी हमारा जीतना तो कभी हारना होता है ∣ इसके बावजूद हमें आगे बढ़ना होता है ∣ एक समय होता है जब हम दूसरों लोग को हारा आगे निकल रहे होते हैं ∣ जबकि एक वक्त ऐसा भी होता है जब हम लगातार हार का सामना कर रहे होते हैं ∣ वो वक्त हमारे लिए परीक्षा की घड़ी होता है ∣ जब हमारे चारों तरफ सच उजागर होता है ∣

किताबों से निकलकर व्यावहारिकता में आना जरूरी है

बचपन से ही हम पर्यावरण का विषय पढ़ रहे है जिसकी परिभाषा तो हमें मुंह जुबानी याद है। 'हमारों चारों ओर का घेरा हुआ आवरण जिसमें हम रहते है पर्यावरण कहते है। पर अफसोस उस पर्यावरण का अर्थ हमने अब तक नहीं जाना है। आज हम प्रकृति के प्रति इतने ज्यादा लापरवाह हो रहे है कि हमने ये देखना बंद ही कर दिया है। कि आज हमारे चारों तरफ एक ऐसी समस्या खड़ी हो रही है जिसका समय रहते निराकरण नहीं किया। तो वो  दिन दूर नहीं। जब हम आक्सीजन, जल ,भोजन और स्वच्छ हवा जैसी चीजों से दूर हो जाएंगे। आने वाली पीढ़ी को केवल हम बीमारी से ग्रस्त वातावरण देगें। आज हम सबको पता है कि पृथ्वी पर 70 प्रतिशत पानी  उपलब्ध तो है, इसमें से 2.6 प्रतिशत जल ग्लेशियर के दक्षिणी ध्रुव में जमा हुआ है। हमें केवल 0.6 प्रतिशत जल ही पीने के लिए उपलब्ध है। इसके बावजूद हम पानी का अंधाधुंध उपयोग कर रहे है। केवल गर्मी के समय में हमें उस पानी की अहमियत थोड़ी बहुत अहमियत समझते है।   आज हम प्रदूषण करने से भी बाज नहीं आ रहे है। । आधुनिकता के मायाजल से निकलकर ये देखने की कोशिश ही नहीं रहे है। कि हमारे द्वारा हर काम के लिए गाड़ी का प्...

एक बड़ा संदेश दे जाती है अमरावती की कहानी

क हानी हम सब के जीवन की वो चीज जिसे सुनते हुए हम बड़े होते हैं ∣ इसके जरिये हम सच और गलत के फर्क को समझते हैं ∣   आज भी न जानें  हमें कितनी नानी और दादी की कहानी मुंह जुबानी याद है ∣ ये कहानी ही तो होती है जिसके जरिये कुछ पल के लिए हम अपनी दुनिया से निकलकर दूसरी दुनिया में चले जाते हैं ∣ जहां पर पात्रों के बीच हम खुद को खोजने लगते हैं ∣ उसमें बड़ी जिज्ञासा से आगे क्या होगा इसे जानने के लिए बड़े चाव से पढ़ते जाते हैं ∣ दूरदर्शन के द्वारा प्रस्तुत की जा रही 'अमरावती की कहानी' का अपना ही महत्व है ∣ जो हमारे समाज पल रही बुराई को खत्म करने की कोशिश करती है। जो इंसान को इंसान से दूर करती है ∣ कहानियों के जरिए कम शब्दों में बहुत सी बातें कह दी जाती है ∣ जो हमारे समाज को जानना जरूरी है ∣

उसके लिए वो धूप क्या

वो जो हर रोज काम करता है हर तरफ मुश्किलों के बावजूद चलता है उसके लिए जीवन की परेशानी क्या जिसके लिए सावन, भादो, पूस एक सा रहता है ∣ वो‌ जो हर मौसम की मार को सहता है ∣ जीवन को जीते हुए वो बहुत कुछ सिखाता है ∣ उसके लिए ये कड़ी धूप क्या जो हर दिन संघर्ष की कड़ी आग में जलता है ∣ जो इंसान खुद को बेहतर बनाने के लिए चलता है उसके लिए मौसम की मार क्या  जो अपनों की खुशी के लिए न जाने कितने कष्ट झेल लेता है ∣

कुछ संघर्ष की अक्सर बात नहीं होती है

वो जो जीवन में सफल हो जाते है ∣ उनके संघर्ष की बड़ी चर्चा होती है ∣ पर अक्सर उनके पीछे लगे लोगों को हम भूल जाते हैं ∣ जिनकी वजह से वो सफल हो पाते हैं ∣ हमें लगता है इस दुनिया में हम से ज्यादा संघर्ष तो कोई कर ही नहीं रहा है ∣ जबकि हमारी जिंदगी में ऐसे बहुत से लोग होते हैं ∣ जो हमारे लिए बहुत कुछ कर जाते हैं ∣ अपना आराम छोड़ हमें सफल बनाने में लग जाते हैं ∣  हमारे आस पास ऐसी बहुत सी कहानी होती है ∣ जो हमेशा गुमनाम ही रह जाती है ∣ अफसोस हम केवल उन्हें ही देख पाते हैं ∣ जो प्रकाश के नजदीक आ पाते है ∣ 

वो सपने जो पूरे होते हैं

सपनों को पूरा करने की चाहत हर किसी की होती है इसके बावजूद सपने कहां हर किसी के पूरे होते हैं ∣ कुछ ही लोग कर पाते हैं सपने को पूरा जो पूरी शिद्दत के साथ उसे पाने की कोशिश में लग जाते हैं ∣ जो लोग नहीं देखते हैं जीवन की मुसीबतें  वो तो केवल आगे बढ़ जाते हैं।  फिर चाहे आ जीवन में कितनी अमावस्या वो   बिना थके आगे बढ़ते जाते हैं ∣ वो ही लोग अपने सपने सच कर पाते हैं जो कल्पना से निकलकर वास्तविक दुनिया में संघर्ष कर जाते हैं ∣

जब बात खुद को साबित करने की हो

जीवन के हर मोड़‌ ये सवाल आता है । क्या तुझें भी कोई काबिलियत है। या सिर्फ तुझें हंसना आता है ‌।  खुद को साबित करने की जब  बात आती है। तब सवाल जैसे तेरे अस्तित्व पर आता है ।  जीवन के हर क्षेत्र में प्रश्न तुझें खुद को साबित करने का आता है । आसान नहीं होता है कई बार हर जगह खुद को साबित करना।  किन्तु लगातार जीवन में असफलता के बावजूद तुझें खुद को साबित करने के लिए आगे बढ़ना होता है ।  जीवन में अगर सब आसान हो जाएं, तो फिर जिंदगी का क्या कोई मतलब रह जाता है।  कई बार हमें किसी और को नहीं खुद को साबित करना होता है। इसमें सफलता और  असफलता हमारी सोच पर निर्भर करती है।  जीवन में आगे चलते जाने के लिए बहुत कुछ सहना पड़ता है । उसके बावजूद अपना लक्ष्य सफलता पाने का रखना पड़ता है। हर चीज भले सही न चले जिंदगी में फिर भी कुछ सही होगा इस उम्मीद के साथ आगे बढ़ना पड़ता है।  यहीं वो चीज है जो हमें खुद को साबित करने में मदद करती है । 

जल की रानी है

मछली जल की रानी है जीवन उसका पानी है ∣ हाथ लगाओ तो डर जाएगी, बाहर निकालो तो मर जाएगी। " आज ये कविता मछली की तरह ही हम सभी पर लागू होती है जन्म लेने से लेकर इंसान के मरने तक उसके सभी काम पानी पर ही निर्भर होते हैं ∣ बिना जल के उसके जीवन का कोई भी काम नहीं हो सकता है। सभी कामों के लिए उसे पानी की जरूरत होती है ∣ बात चाहें फिर कोई भी काम की क्यों न हो। जिस तरह इंसान को सांस लेने के लिए आक्सीजन की जरूरत होती है। ठीक उसी तरह इंसान को जल की आवश्यकता होती है ∣ जब गर्मी का मौसम आता है ∣ तब हमें इस जल की अहमियत और ज्यादा समझ में आने लगती है ∣ जहां हमारी जल की जरूरत तो बढ़ती है ∣  तब हमें नहाने से लेकर कपड़े धोने तक सभी ये ध्यान रखना पड़ता है कि पानी का प्रयोग सीमित हो। बेवजह की पानी की बर्बादी न हो।  ऐसे वक्त में हम पानी को लेकर बहुत ज्यादा जागरूक होते हैं ∣ गलती से भी उस दिन घर में पानी की खपत कम हो जाएं। तो ऐसा महसूस करते हैं जैसे की हमने आज बहुत बड़ी जंग जीत ली है ∣ आज वक्त आ गया है एक बार फिर पानी के संरक्षण का।  जल है तो जीवन है उसके बिना हमारा जीवन  नहीं सम्भव है ∣

इंसान का मूल्यांकन अक्सर उसकी परिस्थितियों से होता है

आज के समय में जब लोग छोटी छोटी बातों को आधार बनाकर व्यक्ति का मूल्यांकन करने लगते हैं ∣ ऐसे में ये जानना आवश्यक हो जाता है। वो‌ क्या आधार है? जिसको महत्वपूर्ण मानकर व्यक्ति का मूल्यांकन किया जाएऺ।  तब हम पाते हैं कि किसी भी व्यक्ति का मूल्यांकन करने के लिए उसके सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक परिवेश को देखना जरूरी होता है ∣ इसका व्यक्ति पर बहुत ज्यादा असर होता है ∣ व्यक्ति आज जैसा भी है इसमें काफी हद तक उसके  वातावरण का प्रभाव रहता है ∣   हर व्यक्ति एक खास तरह की परिस्थितियों को लेकर जन्म लेता है ∣ इसका प्रभाव उसके सोचने से लेकर निर्णय लेने की क्षमता पर हो ता है ∣ इन सभी चीजों को जानने के बाद व्यक्ति का मूल्यांकन किया जाना चाहिए। 

कोशिश

एक कोशिश कर तु खुद से बेहतर करने की किसी और से नहीं  अपने से आगे बढ़ तु।  कई बार होगा जब लोग तुझ पर विश्वास कम करेंगे उसके बावजूद तुझें आगे बढ़ना होगा।  जीवन में चाहे आ जाएं कितनी बुरी परिस्थितियां इसके बावजूद तुम्हें चलना होगा ‌।  हर बार मिले सफलता  ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं होगा इसके बावजूद तुम्हें आगे बढ़ते रहना होगा।  तब ही तुम एक दिन इतिहास लिख पाओगें  करना खुद की मेहनत पर विश्वास तुम एक दिन बेहतर कर पाओगे। 

अक्सर कुछ चुनौतियां हमें

जीवन में अक्सर जब परेशानी आती है तब चारों तरफ से आती है ∣ कई बार बहुत मुश्किल हो जाता है खुद को बेहतर करना, किन्तु इसके बावजूद हमें आगे चलना‌ होता है ∣ जिंदगी की कुछ चुनौती अक्सर हमें कमजोर बनाने नहीं बल्कि हमारी ताकत से पहचान करने आती है ∣ जो कि हम भूल चूके होते हैं ∣  इस रंगबिरंगी दुनिया के बीच हम खुद की ताकत को कम सा समझने लगते हैं ∣ तब ये चुनौती ही तो होती है ∣ जो हमारा परिचय अपनी ताकत और जुनून से करती है ∣ जो वास्तव में हमें बनाती है ∣ हमें एक सही आकार देने का काम करती है ∣

समय के साथ अक्सर हमारी पसंद बदल जाया करती है

ये पसंद भी बड़ी अजीब चीज है ∣ जो हमारे जीवन के अनुभवों और परिपक्वता के मुताबिक बदल जाया करती है ∣ हमेशा पसंद आने वाली चीज हमें नापसंद सी लगने लगती है ∣  स मय के साथ अक्सर हमारी पसंद बदल जाया करती है ∣   फिर वहीं चीजें हमें बेमतलब सी लगने लगती है ∣ जो एक वक्त तक हमारे दिल के काफी करीब थी।  एक समय होता है जब किसी चीज को पाने की चाहत में हम घंटो वक्त बर्बाद कर देते हैं ∣ जबकि एक समय के बाद हमें उस चीज के होने न होने से जैसे कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। उसके प्रति हमारा आकर्षण खत्म सा हो जाता है ∣

स्मृतियों के मायाजल से अलग आज की सच्चाई

स्मृति एक ऐसी चीज होती है जो हमारा साथ कभी नहीं छोड़ती है ∣ महज फर्क इतना होता है कि एक समय के बाद उसकी यादें थोड़ी धुंधली सी पड़ जाती है ∣ आज हम उसे याद करने नहीं बैठते हैं ∣ कभी कभी कुछ घटनाओं को देख उसकी स्मृतियां हमारे चारों ओर छा सी जाती है ∣  इसके सबके बावजूद हम ये अच्छी तरह से जानते हैं ∣ वो सब अब केवल एक कहानी सा है ∣  जो हमारी वास्तविकता से अलग है ∣ समय के साथ हमने खुद को बहुत बदल लिया है ∣ अब हम शिकायतें कम और काम पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं ∣ आज हम उन सारी अच्छी बुरी यादों को छोड़ काफी आगे आ गए हैं ∣

अनुभव

जीवन में अक्सर परिस्थितियों के मुताबिक इंसान अनुभवों को लेता है ∣ जहां एक अनुभव उसे ताउम्र के जख्म दे जाता है ∣ वही ं दूसरा अनुभव उसे जीवन जीने की वजह दे जाता है ∣ ये अनुभव अपनी प्रकृति के मुताबिक बदलता रहता है ∣ अच्छे अनुभव को हर कोई सजोएं रखने की कोशिश करता है ∣ जबकि बुरे अनुभव को वो चाहकर भी भूल नहीं पाता है ∣ चाहे उसने जीवन में कितने भी दुख का समान क्यों न किया हो।  किन्तु हर बार उसकी तरफ आता एक डरावना अनुभव उसे पहले से ज्यादा डरा दे जाता है ∣  जो साध्य और असाध्य का रूप धारण कर उसे डरा जाता है ∣ साध्य जिसे प्रयत्नों के द्वारा दूर किया जा सकता है ∣ असाध्य जिसे प्रयत्नों के द्वारा दूर नहीं किया जा सकता है ∣ इंसान चाहे इस दुनिया में सबकुछ भूल जाएं, किन्तु वो अपने उस अनुभव को नहीं भूल पाता है । जिसने उसे सफलता को पाने के लिए मजबूर किया ।  अपनी हार से लिया गया हर एक अनुभव उसे सफलता पाने का एक गुण दे जाता है ∣  यहीं वो चीज है जो उसे बेहतर करने की प्रेरणा दे जाता है ∣ अपनी असफलता से सीख व़ो सफलता पाने को आतुर हो जाता है ∣ यहीं तो वो चीज है जो उसे दुनिया का रंग दिखा...

अच्छी सेहत में छिपी है जीवन की सफलता

एक स्वास्थ्य शरीर में अच्छा मस्तिष्क निवास करता है। जो उसे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता देता है। इसके लिए जरूरी होता है कि वो व्यक्ति अपनी सेहत का उतना ही ध्यान रखें। जितना की वो अपनी जीवन शैली का रखता  है। हम सब के जीवन में ऐसे बहुत से पल आते है। जब हमें एक साथ कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बहुत जरूरी होता है कि हम खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रखें।  इस सेहत की कीमत अक्सर हमें तब मालूम चलती है। जब इसके चलते हमारा कोई ऐसा काम बिगड़ जाता है जिस पर हमने अपना पूरा जीवन लगा दिया होता है। आज की दौड़भाग भरी दुनिया में सबसे मुश्किल अगर कोई काम है। तो वो है अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाएं रखना है। कोरोना वायरस के आने के बाद हम सब ने अगर कई सबसे बड़ा पाठ पढ़ा। तो वो यहीं है कि चाहे कितना भी धन अर्जन कर लिया जाएं, किन्तु अच्छी सेहत बिना ये सबकुछ अधूरा है।

एक तैयारी जीत की

क्या हो जब तुम्हें ये मालूम चलें। कि जिस परीक्षा की तुम तैयारी कर रहे हो। वो आज अभी, इस वक्त ही है। इस परीक्षा को तुम्हें हर हालात में पास करना। फिर चाहे तुमने इसके लिए पूरी पढ़ाई की हो या नहीं। ऐसे में तुम्हे सबसे से ज्यादा खुद पर विश्वास करने की जरूरत है ∣  आज एक तरफ तकनीक के चलते हमारे समय की बचत हुई है। वहीं दूसरी तरफ इसने हमें अपने काम के लिए पहले से ज्यादा चौकन्ना कर दिया है। जहां कुछ भी हो सकता है। इसके बावजूद हम आज ये नहीं बोल सकते है कि हमने वो देखा ही नहीं है । इसका कारण इंटरनेट के माध्यम से हमें हर चीज सुलभ रूप में उपलब्ध होना है । ऐसे में हम खुद को समय के अनुसार कितना बदल सकते है ये सिर्फ हम पर निर्भर करता है।  अगर हमने खुद तकनीक के साथ चलना सीख लिया । तब तो ये हमारे लिए वरदान से कम नहीं होगा, किन्तु अगर हम इसके मुताबिक खुद को न चल  सके ।  तो हम सब समय के साथ कहीं पीछे छुट जाएंगे। ये आज हम सबको समझने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। आज हर काम के लिए पूर्वानुमान लगने की जरूरत है। इसके लिए हमारे पास एक खास रणनीति का होना जरूरी है। तब ही हम सफल हो पाएंगे।  इ...

इम्तिहान की घड़ी में

इम्तिहान जिंदगी के अक्सर हमें कमजोर नहीं बल्कि हमें मजबूत बनाने आते है। कई बार ये जरूरी नहीं होता है। कि हम उस परीक्षा में पास ही हो केवल उसमें खुद को रखना होता है। ये परीक्षा ही तो होती है। जो  हमें जी वन के अनुभवों से सीख लेकर आगे चलने का हौसला देती है। इसे देकर हम पहले से ज्यादा बेहतर होते है।' किसी भी खास शख्सियत का जन्म अक्सर ढ़ेरों तूफानों के बीच में होता है।' आसान नहीं होता है जीवन में कई बार लगातार चलते जाना किन्तु इसके बावजूद इंसान को आगे चलना होता है। कई दर्द सहकर इंसान बेहतर होता है। अक्सर जीवन में ऊपर उठने के लिए बहुत कुछ सहना होता है।   जीवन का इम्तिहान का  शैक्षिणक से बहुत अलग होता है। जहां इम्तिहान को पास करने के  लिए तैंतीस मार्क्स नहीं बल्कि अपना बेहतर देना होता है । जहां पर अपना पर्चा स्वयं बनाना और जांचना होता है।  इस परीक्षा के बीच कई बार लगता है तुम्हें कैसे पास हो पाएंगा। शैक्षिणक परीक्षा से पहले हर इंसान को जीवन का इम्तिहान देना होता है।  जीवन के इम्तिहान में कई बार  हारने, जीतने से ज्यादा उससे लड़ना जरूरी होता है।

एक छोटी सी चूक अक्सर

अक्सर एक छोटी सी चूक भी हमारे जीवन में बड़ा परिवर्तन ले आती है ∣ इसके चलते हमें हर छोटे छोटे काम को भी बड़ी सावधानी से करना पड़ता है। वरना इसका अर्थ का अनर्थ होने में देर नहीं लगती है ∣  एक व्याकरण की ही गलती ले लीजिए। जो अक्सर दिखाई तो बहुत कम देती है किन्तु वो अपना प्रभाव बहुत गहरा छोड़ती है ∣

अक्सर मुस्कराहट के पीछे छुपा होता है

 अक्सर जो बात बात पर बहुत हंस रहा होता है ∣  उसके जीवन में उतना ही गम  होता है ∣ जो अपने गम को छुपा कर मुस्कराहट भरे चेहरे के साथ जीता हैं ∣ ऐसे लोगों को हर कोई पसंद करता है ∣ इनकी इस मुस्कराहट के दीवाने न जाने कितने लोग होते हैं ∣ इसमें कुछ लोग वो भी होते है जो उन से ईर्ष्या करते हैं ∣ कहते हैं कि वो क्या जाने गम क्या चीज होती है ∣ किन्तु वो  व्यक्ति ही जानता है कि वो इस मुस्कुराहट के साथ कितने   गम को पीता हैं ∣ किसी से नहीं करता हैं कोई शिकायत वो तो केवल अपनी जिंदगी को जीता हैं ∣ ऐसा नहीं है उनके जीवन में कोई परेशानी नहीं होती है  किन्तु इसके बावजूद वो मुस्कुराहट के साथ जीवन को जीता हैं ∣

आखिर क्यों पढ़ना जरूरी है कलाम की Ignited Minds

इस पृथ्वी का सबसे उपयोगी  संसाधन है देश के वो ' Ignited Minds' जो हमारे देश को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका अदा कर सकते हैं ∣ इनके मस्तिष्क का सही उपयोग कर उनसे काम करवाया जा सकता है ∣   इस किताब में  कलाम ने अपने उन अनुभवों को दर्ज किया है जब वो स्कूलों में छात्रों से मिलने जाते हैं ।  एक छात्र के उत्तर से प्रभावित होकर उन्हें ये किताब लिखी है ∣  बता दूं कि कलाम ने स्कूली बच्चों से पूछा था कि हमारा सबसे बड़ा शत्रु कौन है? तब एक छात्र ने इसका उत्तर गरीबी बताया था।  इसके बाद कलाम ने एक ऐसी किताब को लिखने की कोशिश की । जो देश की युवा पीढ़ी को सम्बोधित कर सके। ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ इसमें कलाम ने बताया है कि   1. सपने किस तरह से एक संदेश में बदलते हैं जब हम कोई सपना देखते है। तब हम उसके लिए अपना एक विचार बनाते हैं उस विचार के मुताबिक हम काम को करते हैं ∣ 2. सफलता के लिए व्यक्ति को इन चरणों से गुजरना पड़ता है १. व्यक्ति को अपनी   असफलता से सीख कर आगे बढ़ना होता है ∣  उस वक्त जो भी हम अनुभव कर रहे है उसे हमेशा याद रखना होता है ∣ यहीं वो चीज है...

कहीं हम खुद तो मूर्ख नहीं बना रहे हैं

एक अप्रैल वो दिन जब हर कोई एक दूसरे को 'मूर्ख' बनाने का काम करता है ∣ इसे अप्रैल फूल के नाम से जाना जाता है ∣ पर क्या हो जब इंसान खुद को ही मूर्ख बनाने में लग जाएं‌ ∣ वो  सबके लिए ईमानदार केवल अपने से ही वो बेमानी करने लग जाएं ∣ इससे न सिर्फ वो स्वयं को बल्कि उन लोगों के लिए भी परेशानी पैदा करता है जो उसे अपना आदर्श‌ मनाते हैं ∣ जो उसकी तरह बनने की इच्छा रखते हैं ∣ इसके कारण अक्सर उसे जीवन में मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ता है ∣  इस सब से बचने के लिए जरूरी होता है कि वो खुद के प्रति ईमानदार रहे ∣