जीवन में अक्सर जब परेशानी आती है तब चारों तरफ से आती है ∣ कई बार बहुत मुश्किल हो जाता है खुद को बेहतर करना, किन्तु इसके बावजूद हमें आगे चलना होता है ∣
जिंदगी की कुछ चुनौती अक्सर हमें कमजोर बनाने नहीं बल्कि हमारी ताकत से पहचान करने आती है ∣ जो कि हम भूल चूके होते हैं ∣
इस रंगबिरंगी दुनिया के बीच हम खुद की ताकत को कम सा समझने लगते हैं ∣ तब ये चुनौती ही तो होती है ∣ जो हमारा परिचय अपनी ताकत और जुनून से करती है ∣ जो वास्तव में हमें बनाती है ∣ हमें एक सही आकार देने का काम करती है ∣

Comments