Skip to main content

उसके लिए वो धूप क्या


वो जो हर रोज काम करता है
हर तरफ मुश्किलों के बावजूद चलता है
उसके लिए जीवन की परेशानी क्या
जिसके लिए सावन, भादो, पूस एक सा रहता है ∣
वो‌ जो हर मौसम की मार को सहता है ∣
जीवन को जीते हुए वो बहुत कुछ सिखाता है ∣
उसके लिए ये कड़ी धूप क्या
जो हर दिन संघर्ष की कड़ी आग में जलता है ∣
जो इंसान खुद को बेहतर बनाने के लिए चलता है
उसके लिए मौसम की मार क्या 
जो अपनों की खुशी के लिए
न जाने कितने कष्ट झेल लेता है ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..