Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2023

अच्छे दिनों की कीमत

जिंदगी की अहमियत इंसान को अक्सर तब ही होती है ∣ जब उसके जीवन में दुख की दस्तक होती है ∣ इससे पहले तो उसे बिल्कुल भी एहसास नहीं होता कि असल में ये जिंदगी क्या होती है ∣ किन्तु उसके जीवन में उस समय बदलाव होता है जब दुख के क्षण आते हैं ∣ जहां पर वो खुद को अनेक तरह की परेशानी में लिप्त पाता है ∣ जहां उसे अपने छोटे से जीवन की अहमियत होती है ∣ जहां था केवल वो और उसका संघर्ष जहां कोई दूसरी चीज कहां थी।  दुनिया को समझ पाता है वो तब जब उसके जीवन में सावन खत्म होकर मुसीबत के बादलों के चलते बारिश होती है ∣

सादगी उसकी कमजोरी समझने की भूल न करना

God made Man but Tailor made Gentlemen आज   जहां व्यक्ति के बारे में धारणा उसके कपड़ो को देखकर बनायी जाती है ∣ जहां व्यक्ति के गुण से पहले में उसकी शक्ल सूरत देखी जाती है ∣ जहां दिखावे की रौनक छायी है ∣ ऐसे समय में अगर कोई इंसान  दुनिया घूमकर भी सादगी के साथ अपना जीवन जीना चाहता है ∣ जो मंहगी चीजों को खरीदने की ख्वाहिश नहीं रखता है ∣ जो मंहगी चीजों से नहीं सस्ती चीजों को पाकर भी खुश हो जाता है ∣ ये उसकी कमजोरी समझने की भूल न करना।  वो मंहगी चीजों से नहीं बेशकीमती बनने में विश्वास रखता है ∣

इंटरनेट के बीच हमारी दुनिया

आज के समय में बिना इंटरनेट जीवन की कल्पना करना लगभग मुश्किल सा हो गया है ∣ जहां हमारी सुबह इंटरनेट से शुरू और उस पर ही खत्म हो जाती है ∣ एक दिन भी इंटरनेट न रहे तो फोन डिब्बा सा हो जाता है ∣ जहां उसके अपने फायदे तो  नुकसान भी कम नहीं है। इसके बावजूद इंटरनेट आज हमारी जिंदगी का महत्वपूर्ण अंग बन चुका है ∣ जहां हम दूर बैठे रिश्तेदार से लेकर दोस्त से बिना किसी देरी के आसानी से बातचीत कर सकते हैं ∣ ये बात अलग है कि आज हम ने खुद को इतना ज्यादा सीमित कर लिया है कि अब हमें किसी और की कोई जरूरत ही  महसूस नहीं होती है ∣ आज भले इंटरनेट ने हमारे जीवन में अनगिनत सम्भावना को लाकर रख दिया है ∣ इसके बावजूद हम उसका सदुपयोग केवल 2 से 3 प्रतिशत ही कर रहे हैं ∣ हमारा ज्यादा से ज्यादा समय इंटरनेट पर बेकार‌ सी चीजों को देखने में लग गया है ∣ जबकि अगर हम इसका सही उपयोग करें तो हम इसके जरिये अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं ∣ आज इंटरनेट हमारी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है ∣ जहां हम उसके सही उपयोग से अपने जीवन में अनेक सम्भावनाओं को खोज सकते हैं ∣

कुछ कहने से पहले

   अक्सर हम भूल जाते है न सोचा न समझा  केवल कह दिया क्योंकि हमें ऐसा ही लगता है वो क्या जानें हमारे बारे में हम ही जानते है अपने बारे में हम सा वो व्यस्त कहां है ये सोच इंसान अक्सर भावनाओं में बह सा जाता है ∣ बिना एक पल ये सोचे की  आज कल उसका हल क्या है हालात उसके कैसे है इंसान भावनाओं में बह    सा जाता है ∣ बुराई अच्छाई से मतलब नहीं होता है उस समय  केवल प्रश्न एक दूसरे के समझने का होता है ∣

अकेलेपन में सिमटते हम

आज समय का पहिया भले काफी तेजी से चल रहा हो किन्तु इससे लोगों को ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है ∣ वो एकांत अवस्था में रहने के आदि से बनते जा रहे हैं ∣ जहां उन्हें दुनियादारी से कोई भी मतलब नहीं रह गया है ∣  जहां अब हमें उस दुनिया के बारे में रूचि नहीं है ∣ आज एक पल भी खाली बैठकर सोचने से बेहतर हम  कुछ मनोरंजन चाहते है ∣ जो हमें दुनिया की चिंता से कहीं दूर ले जाएं।  आज वास्तव में हम ने कुछ नया जानने की जिज्ञासा खो सा दी है ∣   हमारे आस पास क्या हो रहा है इससे अब हमें कोई भी मतलब नहीं रह गया है ∣

जब लक्ष्य बड़े हो, प्राथमिकता तय करनी पड़ती है

जब लक्ष्य बड़े तब प्राथमिकता हमें तय करनी पड़ती है न चाहते हुए भी, बहुत कुछ चीजें हमें त्यागनी पड़ती है चाहकर भी जब चीजें हमारे मुताबिक न चले  उसके बावजूद आगे हमें बढ़ना होता है। जीवन के हर चरण में हमें  अपनी प्राथमिकता तय करनी पड़ती है। यहीं होता है जीवन जहां हमें आगे बढ़ने के लिए बहुत सी चीजों की सीमाएं निश्चित करनी होती है जब लक्ष्य बड़े हो तब आगे बढ़ने के लिए निश्चिय हमें करना होता है। रूके बिना चलते जाने के लिए कई बार हमें बहुत कुछ नजरअंदाज   करना पड़ता है। जब जीवन में लक्ष्य बड़े हो  तब हमें अपनी प्राथमिकता तय करनी पड़ती है।  कई बार न चाहते हुए भी  बहुत कुछ छोड़कर आगे बढ़ना पड़ता है। आगे बढ़ते वक्त बहुत  कुछ पीछे हमें छोड़ना पड़ता है।  जीवन के हर मोड़ पर बेहतर करने के लिए  अपनी प्राथमिकता हमें तय करनी पड़ती है।  कई बार न चाहते हुए भी हमें  अपनी मनपसंद चीजों का त्याग करना पड़ता है।

मौन वो शक्ति है

अक्सर हम मौन को व्यक्ति की कमजोरी समझने की भूल कर बैठते है।  जो कमजोरी न होकर उसकी ताकत होती है जो व्यक्ति वो बेवजह के तनाव से बचाती है। जो उसे एक बेहतर जीवन जीने की ओर ले जाती है। जहां व्यक्ति बेवजह की ऊर्जा खत्म करने से बचता है ∣ उसका सही उपयोग करता है ∣ आज जब प्रश्न उठ ता है कि क्या वास्तव में हमारे जीवन में मौन के मायने है तब ये कहने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगती है। आज के समय में इसकी महत्ता और भी ज्यादा बढ़ गयी है ∣  जब व्यक्ति छोटी छोटी बातों  पर गुस्सा करने की आदत लगा बैठा है जहां उसे खुद की कोई बुराई नजर नहीं आती है। जहां वो अहिंसा छोड़ हिंसा करने लगता है। 

ज्ञानी तो रावण भी था

ज्ञानी तो रावण भी था पर उसकी बुद्धिमानी क्या काम आयी फिर ये इंसान क्या चीज है।  कहते हैं व्यक्ति का विनाश उस समय शुरू हो जाता है जब उसकी बुद्धि मारी जाती है ∣ उसके पतन की शुरुआत ही उसके सोचने की क्षमता कम होने से शुरू होती है ∣ जब प्रश्न ये खड़ा होता है कि क्या रावण बुद्धिमान नहीं था ? तब बेशक रामायण के माध्यम से हमें मालूम चलता है कि रावण न सिर्फ धनवान बल्कि ज्ञानवान भी था किन्तु उसके गर्व ने उसे इतना अंधा कर दिया कि उसे सही और गलत में फर्क ही नहीं समझ में आया।  जो उसके पतन का कारण बना।  अफ़सोस आज के समय में इंसान रावण से भी ज्यादा घमंड करने लगा है ∣ जहां वो थोड़ा सा धन और विद्या पाकर खुद को ज्यादा समझने लगा है ∣   जो उसे अंधा बना रहा है ∣

जब बात रावण की हो तब समझना जरूरी हो जाता है

इस दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं एक वो जो सही नीति का प्रयोग कर हर चीज का चयन करते हैं ∣ दूसरे वो लोग होते हैं जो किसी भी तरह से केवल अपने लक्ष्य को पाना चाहते हैं।  दूसरे तरह के लोग पहले लोगों की तुलना में अक्सर समाज के लिए खतरनाक ही होते हैं ∣  कई बार तो वो इस हद तक उसे पाने की कोशिश में लग जाते हैं कि किसी इंसान का अगर इसमें बुरा भी हो रहा होता है तो जैसे उन्हें कोई फर्क ही नही पड़ता है ∣ आज जब हम दशहरे का त्यौहार मनाने जा रहे हैं तब समझना जरूरी हो जाता है कि कहीं हम खुद भी तो रावण बनने की ओर अग्रसर नहीं हो रहे हैं ∣ जहां हमें रावण की तरह खुद की धन सम्पत्ति पर घमंड सा हो गया है ∣ जहां हम ज्ञानी होकर भी गलतियां करना नहीं छोड़ते है ∣ हम धर्म से अधर्म की ओर जाने की कोशिश कर रहे हैं ∣  अगर हम ध्यान से देखें तो आजकल एक कथन रावण के लिए बड़ा लोगों के बीच प्रसिद्ध है कि " हजारों रावण एक पुतले को जलाने जा रहे हैं ∣" जो कहीं न कहीं सत्य ही प्रतीत हो रहा है जहां इंसान में इंसानियत शेष नहीं रह गयी है ∣ हर क़ोई केवल अपना हित देखने में लगा है ∣ जहां उसकी कथनी और करनी में जमीन ...

रामचंद्र कह गए सिया से

ऐसा कलयुग आएगा इसे समय की विडम्बना कहे या समय की गतिशीलता पर, आज के समय में जिस चीज को जा नहीं होना चाहिए वो वहीं पर विराजमान है। जहां जो नहीं होना चाहिए उसकी प्रासंगिकता आज वहीं बनी हुई है। ऐसे में ' राम चंद्र कह गए सिया से'   गाने के आज के समय में मायने बढ़ से गए है। तो चलिए आज बात करते है इस गाने की परिवर्तन ही संसार का नियम है। जो समय के साथ होना भी चाहिए । किन्तु जब परिवर्तन का अर्थ बदलने सा लगे तब समझ लेना चाहिए कि आज गंगा उल्टी दिशा में बह रही है। आज का समय वो समय नहीं जब  माता पिता की बात बच्चे के लिए लोहे की लकीर बन जाएं बल्कि आज बच्चे अपने फैसले खुद लेने लगे है। आज काले धन को सफेद करने का जैसे समय ही चल आया है। जहां हर चीज को पवित्र बताया जा रहा है। कथनी और करनी में बदलाव आज साफ नजर आने लगा है। जहां धर्म के नाम पर लोग बांटे जा रहे है। विशेष रंग का उपयोग कर लोग खुद को संत बताने की कोशिश रहे है। जो खुद को ईश्नर से बड़ा बताने में लगे है। जहां लोगों में दिखावा ज्यादा स्नेह कम दिखाई देने सा लगा है। जहां सादगी का कोई वजूद ही नहीं है। जहां उनके दिमाग में कुछ और वो दिखा अलग ...

उन्हें पंख दे दो

कला की जो खान है देवी शक्ति जिनका नाम है जो सहनशीलता की मूर्त बने जब वक्त आएं अपने परिवार की तो वो दुनिया से भी लड़े  जो जिंदगी को जीने का तरीका जानती है ∣ जो ज्यादा पैसा नहीं सम्मानपूर्वक जीवन चाहती है जिनके अपने कुछ सपने है ∣ जो खुले आसमां में उड़ान चाहती है ∣ उन्हें पंख दे दो वो भी खुली हवा में सांस लेना चाहती है ∣

त्यौहार जैसे हमें याद दिलाता है

जिंदगी की व्यस्तता के बावजूद उसके अपने भी है जो उसके साथ रहना चाहते हैं ,उनके लिए भी उसे समय निकलना जरूरी है ।  जिंदगी में सिर्फ भागदौड़ ही नहीं करना, उसे दो पल जीना भी है ।  हर समय नहीं रहेगा ऐसा ही इसकी कद्र हमें बताता है ∣ कल की फ्रिक में क्यों आज को खराब करें इसका सबक हमें सिखाता है ∣ जिंदगी आज है कल नहीं होगी। उसे जी ले अपनो के साथ इसका महत्व हमें सिखाता है ∣ ये त्यौहार ही हमें बताता है कि जीवन में हर काम के अपने मायने हैं किसी एक काम के लिए बाकी सबको नजर अंदाज करना बिल्कुल सही नहीं है ∣ हमें उसके लिए भी समय निकलना जरूरी  है ∣

सफलता के लिए जरूरी है सहनशीलता

कोई भी चीज तब महान होती है जब उसका संघर्ष महान होता है। जितना वो संघर्ष की अग्नि में जलता है उतना ज्यादा वो निखरता है।  इसके लिए उसे किसी भी हालात में लगातार चलते रहना जरूरी होता है। कहते है जीवन में आगे बढ़ने के लिए सहनाशीलता बहुत जरूरी होती है। पर जब बात उस सहनशीलता को बनाएं रखने की हो तो जैसे सवाल हमारे सामने ही आकर खड़ा होता है कि आखिर कब तक हमें ये सब सहन करना होगा। जिसका हमारे पास भले कोई जवाब न हो उसके बावजूद हमें सबकुछ सहन कर आगे बढ़ते जाना होता है।

जब सवाल मानवता का हो

तब बोलना जरूरी हो जाता है जब किसी निर्दोष को मार दिया जाता हैं  जब इंसानियत को कलंकित किया जाता है तब चुप नहीं रहा जाता है  जहां बेगुनाह लोगों को यू ही मार दिया जाता है जो न इधर के न उधर के वो सिर्फ बच्चे होते हैं ∣ जो दुनिया को जाने बगैर ही इस दुनिया से अलविदा कर दिए जाते हैं।  क्या हमने कभी जानने की कोशिश की कि युद्ध का साया पड़ने से बच्चों के मन पर उसका क्या असर होता है जो इस दुनिया में अभी आएं ही थे  उन्हें क्यों यू ही मार दिया जाता है जो दुनिया को जानें बगैर इस दुनिया को छोड़ जाते हैं ∣ तब सवाल करना जरूरी हो जाता है कि क्या आज इंसानियत सच में खत्म हो चुकी है ∣

अक्सर परिस्थितियां गलत होती है इंसान नहीं

जब जुल्म की सारी हदें पार हो जाती है। तब बेजुबान इंसान में भी जुबान आ जाती है। सीधा से सीधा इंसान उस समय बोलना सीख जाता है जब उसके साथ अत्याचार की सारी हदें पार की जाती है। अक्सर चीजे जैसी दिखाई देती है वैसी ही हो ये बिल्कुल जरूरी नहीं होता है। उसके पीछा छिपे कई कारण होते है जिसके चलते इंसान इतना बदल जाता है। इसके बावजूद जब हम बिना सोचे समझे किसी इंसान की भाषा बोली देखकर उसके बारे में गलत धारणा बन लेते है जो हमेशा गलत ही होता है। हर इंसान की सोच के पीछे उसके आस पास का वातावरण जिम्मेदार होता है जिसके चलते उसके सोचने की क्षमता से लेकर काम करने के तरीके में बदलाव आता है।  जो उसकी सोच में दिखाई देता है।

तु ही शक्ति तु काली है

तु ही देवी   तु ही आदि शक्ति  तु ही देवी  काली है। जो कहते है कमजोर है तु वो क्या जाने तु  कितनी बलशाली है। तु ही देवी तु ही आदि शक्ति तु ही देवी काली है। समाज की बुराई को खत्म करने वाली तु देवी मां काली है।

जब सपने बड़े तो कीमत भी बड़ी अदा करनी पड़ती है,बताते है कलाम

जब सपने बड़े हो तो उसके लिए बहुत कुछ त्यागना पड़ता है। जब हो सपना आसमां छू जाने का तब न जाने कितने कांटों की चुभन को सहना पड़ता है। जब होता है तुम्हारा संघर्ष महान तब तुम  सफलता के शीर्ष पर चढ़ते हो। ऐसे ही नहीं मिलती कामयाबी इसके लिए तुम अपना बहुत  कुछ अदा करते हो। हर इंसान  इस दुनिया में अनगिनत ख्वाबों को लेकर आता है। बड़े खुशनसीब होते है वो लोग जो अपने सपनों को पूरा कर पाते है। किसी महान इंसान के जीवन को पढ़े तब समझ आता है कि कोई भी चीज यू ही नहीं पायी जाती है उसके लिए संघर्ष भी बड़ा करना पड़ता है। कई बार टूट जाते हो तुम, उसके बावजूद तुम्हें आगे चलना पड़ता है। अक्सर किसी महान शख्सियत का जन्म ढेरों तूफानों के बीच में होता है। जो अक्सर उसके लिए आसान हो ये जरूरी नहीं होता है। हर इंसान का जीवन अनेक तरह की परेशानी से भरा हुआ होता है। उसके बीच वो अपना जीवन व्यापन करता है। इस दुनिया में दो तरह के लोग होते है एक वो जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करते है। दूसरे वो जो मेहनत के साथ उसे पाने के लिए जीवन में बहुत कुछ अदा करते है। उन्हीं में से एक थे कलाम जिन्हें अप...

सफलता के लिए जीवन में जरूरी होती है कठिनाईयां

जीवन में केवल कठिनाईयां ही एक ऐसी चीज होती है जो इंसान को बदल कर रख देती है।  जब जीवन में परेशानियां आती है तब चारों तरफ से आती है ऐसे समय में हमें अपने जीवन के अच्छे दिनों की कद्र होती है। कई बार बड़ा मुश्किल सा हो जाता है उनका सामना करना। जहां एक पल के लिए तो जैसे हम जिंदगी जीने का मकसद ही खो सा जाते है किन्तु जैसे जैसे हम परेशानी का सामना कर आगे बढ़ते है। जीवन के एक नये आयाम को हम पाते है। उस समय तो वो परेशानी हमारे लिए कांटो की तरह होती है। किन्तु समय बीतने के साथ हम समझ पाते है कि उस मुश्किल हालात के बीच हमने जीवन में ऐसी बहुत सी चीजों को सीखा, जो जीवन की सामान्य परिस्थितियोंं में हम नहीं सीख सके।

जब हम किसी की आंखे बनते है

अपने लिए तो सब जीते है किन्तु दूसरे के लिए जीना कहां आसान होता है?  इसके बावजूद  कुछ लोग  इस दुनिया में ऐसे होते है। जो दूसरे लोगों को अपनी आंखों से इस दुनिया को देखना सीखाते है। ऐसा ही दृश्य शांताराम के निर्देशन में बनी फिल्म '' दो आंखे बारह हाथ'' में हमें नजर आता है। जहां एक आम पुलिसवाला 6 कैदियों को सुधारने का जिम्मा अपने सिर ले लेता है। वो उनको एक नेक इंसान बनाने की कोशिश में लग जाता है ।  हिंसा करने वाले कैदियों को अहिंसा के रास्ते पर वो ले जाता है। अप्रत्यक्ष रूप से वो उनकी आंखे बन जाता है। जो  उन्हें जीने का सही तरीका सीखाता है। आज के समय में इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है जब चारों तरफ केवल हिंसा का साया नजर आता है।जहां लोग आंखें होने के बावजूद उसे देखने से नजर अंदाज कर देते है। जहां सब जैसे धृतराष्ट्र होने की ही चेष्टा करते नजर आते है।

जब आप एक गांव में वोट देने जाएं,

तो दृश्य कुछ ऐसा होता है  चुनाव वो वक्त , जब हर किसी को वोट देने काम पूरा करना होता है। कोई इसे अपनी जिम्मेदारी समझता है तो कोई उसे अपने सिर का दर्द समझता है। पर वो वोट देने  जरूर ही जाता है। फिर भले ही वो  नोटा का ही क्यों न भक्त हो किन्तु वो अपना कर्तव्य निभाना नहीं भूलता है। हालांकि  जब बात गांव में वोट देने की आती है तब उसका दृश्य ही थोड़ा अलग सा होता है। इन्हीं में से कुछ दृश्य की आज हम बात करने वाले है...  सबकी तरह हम में भी उस दिन वोट देने का थोड़ा  उमंग सा  था। आखिर शहर से निकलकर हम पहली बार गांव में वोट देने का सौभाग्य प्राप्त कर रहे थे। अब तक हमने श्रीलाल शुक्ल की  रागदरबारी  से ही गांव के चित्र को जाना समझा था किन्तु अब बात जैसे उसके प्रत्यक्ष दर्शन करने की थी।  तो हम भी वोट देने  चल पड़े  । जानकारी लेने पर हमें मालूम चला कि एक शासकीय स्कूल में हमें अपना वोट देना है।  स्कूल का रास्ता पूछते पूछते हम आखिरकार उस गांव पहुंच ही गए।  उस शासकीय स्कूल में, जहां की दीवारों में शिक्षा को लेकर बड़े बड़े विचारों को लि...

जब तक बोलेंगे नहीं, समझेगें कैसे

आज बच्चों से लेकर बड़े तक किसी न किसी प्रकार का तनाव झेल रहे हैं ∣  फिर चाहे वो अच्छे नंबर लाने का हो, नौकरी का हो, या अपनी आर्थिक स्थिति ठीक करने का इंसान इन सब को लेकर इतना तनाव ले रहा है।  जो उसे एक तरह की बीमारी से ग्रसित बना रहा है ∣  इन सबसे बचने का तरीका है कि हम जीवन में अपनी प्राथमिकता तय कर ले ।  इसके अलावा हम जो युवा पीढ़ी   छोटी मोटी बातों को लेकर आज इतना दुःखी होने लगते हैं कि जीवन में खुद के होने का कारण नहीं समझ पाते हैं ∣   ऐसे समय में   हमें हर रोज खुद से सवाल करना होगा  "कि आखिर हमारा उद्देश्य क्या है हम किस लिए इस दुनिया में आएं हैं हम क्या करना चाहते हैं? "

हर किसी के ख्वाबों को उड़ान देता है "कौन बनेगा करोड़पति"

न जाने कितने साल वो इस उम्मीद में निकल लेता है ∣ कि  वो भी  एक दिन इस मंच पर जरूर आएगा।  'देवियों और सज्जनों' आप देख रहे है कौन बनेगा करोड़पति अभिताभ बच्चन के मुंह से बोला गया ये शब्द न सिर्फ उस मंच में बैठे प्रतिभागियों और दर्शकों को भाता है। बल्कि घरों में देख रहे लोगों को भी अपने पन का अहसास करता है ∣ जहां जीत तो एक प्रतिभागी रहा होता है पर उसके साथ खेलता पूरा देश है ∣ "जो हर किसी के संघर्ष की कहानी को बयां करता है ∣ "  जो महज एक रियलिटी शो नहीं बल्कि हर भारतीय का सपना है। जो वो अपनी जिंदगी में कभी न कभी देखता है।  ये देश का एक मात्र ऐसा शो है जो लोगों को उनके सामान्य ज्ञान की बदौलत उन्हें करोड़पति बनने की ओर ले जाता है। यहीं एक ऐसा मंच है जहां  जहां बिग बी लोगों के अनोल मोल आंसूओं को पोछने के लिए उन्हें रूमाल देते तो कभी    देवियों सज्जनों के नाम से उन्हें सम्बोधित कर आम जनता का दिल जीत लेते हैं ∣ जो असाधारण होकर भी लोगों के बीच आम होते हैं ∣

प्रेमचंद के उपन्यासों के वो विचार जो आज भी प्रासंगिक है

लड़की का विवाह आज भी हमारे समाज उसके रूप रंग के बाद दहेज देखकर किया जाता है। जिन रिश्तों के लिए हम अक्सर अपना सबकुछ कुर्बान कर देते है आगे चलकर वो भी अपना ही देखते है। समाज के डर से अक्सर इंसान अपनी जिंदगी नरक बना देता है। समाज में हर चीज जितनी बुरी दिखाई जाती है उतनी होती नहीं है। एक औरत सबकुछ सह लेती है पर जब बात उसके चरित्र की आती है तब वो तिलमिला उठती है। किसान का सपना केवल एक ही होता है गोदान । अक्सर बड़े घर की लड़की केवल अपने नाम से नहीं अपने काम से भी बड़ी होती है। एक औरत सबकुछ सह लेती है किन्तु अपने मायके की बुराई नहीं। जिस औरत को घर तोड़ने वाली कहा जाता है अक्सर वहीं घर को जोड़ने का काम करती है।

बहुत कुछ कहती है 'नरगिस मोहम्मदी' की कहानी

वैसे तो जीवन  में हर इंसान कभी न कभी संघर्ष करता है किन्तु जब वो संघर्ष अपने लिए न होकर किसी ओर के लिए हो जाएं तब वो महान हो जाता है। एक ऐसा ही संघर्ष   शांति  नोबेल पुरस्कार लेने वाली नरगिस मोहम्मदी की कहानी कहता है। जिन्होंने ने उस देश में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठायी जहां उनकी जिंदगी सबसे ज्यादा मुश्किल भरी हुई है। अभी पिछले वर्ष ईरान में  महसा अमिनी के समर्थन में चले विरोध को कैसे भूला जा सकता है । जिनकी संदेहास्पद  मौत को लेकर ईरान की सड़कों पर महिलाओं ने बडा भरी आंदोलन किया था।   वहीं जब बात नरगिस की आती है तब हम देखते है कि पेशेवर रूप से एक पत्रकार रहने वाली नरगिस ने  महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठायी।  ये जानते हुए कि इसके चलते वो जेल भी जा सकती है किन्तु उन्होंने लिखाना बोलना नहीं छोड़ा वो अपनी कलाम चलाती रही। ये समय की बड़ी विंडम्बना है कि जब उन्हें विश्व का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है तब वो ईरान की खौफनाक जेल में कैद है। जहां उनके लिए हर रात व्यतीत करना चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में नरगिस की कहानी पूरे विश्व को ए...

सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है 'काव्या' का सफर

सीरियल का नाम आते ही हमारे सामने वहीं घिसी पिटी सास बहु की छवि नजर आ जाती है। लेकिन समय के साथ अब सीरियल की कहानी में भी बदलाव नजर आने लगा है। कुछ ऐसा ही बदलाव  सीरियल '  काव्या ' एक जज्बा, एक जुनून  में नजर आता है जिसका हर एक डॉयलाग  सुनने वाले को जुनून से भर देता है। ऐसा लगता है कि मानों इसका संवाद लेखक आईएएस के बीच बैठे लिख रहा है। जो उनके संघर्ष को बयां करता है। जिसकी कहानी  जुनून से भरी एक लड़की काव्या की है। जो समाज के नियमों को तोड़ आईएएस बनने का सपना अपनी आंखों में देखती है।   जिसका एक डॉयलाग दिल को छू सा जाता है कि  मुझें आईएएस इसलिए बनाना है ताकि हर गरीब को न्याय मिल सके।  अगर आप भी कुछ नयी कहानी देखने की सोच रहे है तो ये सीरियल आप सब को जरूर देखना चाहिए। जो आपको न सिर्फ जुनून से भरेगा बल्कि जिंदगी में ख्वाव को पूरा करने की भी ताकत देगा।  क्या पता आपको इस सीरियल के जरिएं अपने जीवन के प्रश्नों के उत्तर मिल जाएं। तो चलिए देखतें है काव्या के सफर को..... एक जज्बा, एक जुनून की कहानी। 

खेल के मैदान मैं वो तब पहुंचते है

केवल रन ही तो बनाना है इसमें क्या बड़ी बात है हम भी बना लेंगे।  ऐसा बड़ी आसानी से कह देने वाले लोग क्या जानें, उनके संघर्ष को जो  हर परिस्थितियों में अपनी  प्रैक्टिस जारी रखते हैं ∣ जिनका हौसला भले कम ही लोग बढ़ाएं , पर उनकी एक गलती पर उन्हें कोसने सब आ जाते हैं ∣  जिंदगी के खेल से वास्तविक खेल तक आने का संघर्ष वो खिलाड़ी ही समझ पाते हैं। जो  उन्हें देश के लिए खेलने का जज्बा दे जाती है ∣ जो अपनी मेहनत के दम पर इतिहास लिख जाते हैं ∣ खेल के स्टेडियम में आने से पहले न जाने वो योद्धा कितनी अनगिनत परीक्षा दे जाते हैं ∣ इसके बाद वो अपनी कर्मस्थली में पहुंचते है ∣ जहां उनका संघर्ष खेल के मैदान में दिखाई देता है ∣  जो रूकते नहीं  वो तेज गति से  आगे बढ़ते जाते हैं जो थकते नही वो आगे चलते जाते हैं।  कल से आज बेहतर  करने के लिए वो अपनी रातों की नींद खराब कर आगे चलते जाते हैं ∣ अपनी मनपसंद चीज का लगाव छोड़ वो आगे बढ़ते जाते हैं ∣

दिखावा या छलावा

नवरात्रि आते ही जो लड़की लोगों को देवी का रूप लगने लगती है । वो न जाने बाकी दिनों में उन्हें इंसान तक क्यों नहीं लगती है ।   आएं दिन की खबरें पढ़े तो मालूम चलता है कि अभी भी हमारे समाज में लोगों के दिमाग में कितनी गंदगी भरी है।  जो वैसे तो मुंह में दही जमाकर बैठे रहते है। पर जब उन्हें मालूम चल जाएं किसी की लड़की भागी है।  तब तो जैसे मुर्दाें में भी जान आ जाती है।   पर अफसोस जब बात उसकी इज्जत की आती है तो सब बेजुबानं सा हो जाते है। अभी हाल ही का मामला ले लो जब उज्जैन में एक 12 साल की लड़की लोगों से मदद की भीख मांगती रही , पर किसी की मजाल की वो उसकी मदद कर दें। बात सिर्फ इतनी सी है इतना दिखावा या छलावा क्यों करते है वो लोग, जब बात आती है उसे बचाने की तो फिर क्यों पीछे हटते है वो लोग। क्यों उन्हें तब उसमें कोई दुर्गा नजर नहीं आती है।

कुछ हासिल करने के लिए

  कुछ हासिल करने के लिए जब ये इंसान आगे निकलता है बहुत कुछ वो अपना पीछे छोड़ते चलता है।  जैसे वो था ही नहीं कभी उसका किसी से जैसे उसका कोई मतलब ही नहीं बचता है।  किसे पसंद नहीं सदा खुश रहना  किन्तु अपनी खुशी छोड़  वो आगे चलता है।  दर्द जैसी जब कोई चीज  शेष नहीं बचती है उसे चैन कहां हासिल हो पाता है।  ऐसा नहीं है कि सिर्फ मंजिल पाने वालों की ये तलाश जारी है जिसे मंजिल मिल भी गयी उनकी भी तलाश जारी है। 

गांधी का वो विचार जो भी प्रासंगिक है

पूरी दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले महात्मा गांधी के वैसे तो सभी विचार आज के समय प्रासंगिक है। फिर चाहे वो अहिंसा का हो ,आत्मनिर्भर का हो ,स्वदेशी वस्तुओं का हो किन्तु आज हम उनके उस विचार पर बात करेंगें, जिसका अगर हमने पालन कर लिया। तो हम सब का आने वाला कल बेहतर होगा। ''जो बदलाव तुम दुनिया में देखना चाहते हो वो स्वयं में लाओं'' इसे विंडबना कहां जाएं या इंसान की कमजोरी किन्तु जब बात उसकी आती है। तब वो ये इससे बचने की कोशिश करता है। जो कभी किसी जनसंवाद में  कभी संगोष्टी में हर जगह खुद को छिपाते हुए घूमता है। कि कहीं उसकी बात न आ जाएं। जो एक ऐसी दुनिया चाहता है जहां किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। किन्तु वो खुद में इस तरह के सुधार करने से बचता है । आज के समय में जब हर व्यक्ति एक बेहतर कल की खोज में लगा हुआ है। जो एक ऐसी दुनिया को चाहता है  जहां बुराई का कोई नाम न हो। ऐसी दुनिया के लिए पहले उसमें खुद में बदलाव करना होगा।  

वो है गांधी

जो सच कहने की हिम्मत रखता है किसी के आगे नहीं झुकता है जो दीन दुखियों की बात रखता है जो सत्य के प्रयोग करता है वो है गांधी जो एक आदर्श पत्रकारिता करता है जो किसी की गुलामी नहीं करता है जो अहिंसा के मार्ग पर चलता है जो आत्मनिर्भरता का नारा देता है वो है गांधी।