Skip to main content

जब लक्ष्य बड़े हो, प्राथमिकता तय करनी पड़ती है




जब लक्ष्य बड़े तब प्राथमिकता हमें तय करनी पड़ती है
न चाहते हुए भी, बहुत कुछ चीजें हमें त्यागनी पड़ती है
चाहकर भी जब चीजें हमारे मुताबिक न चले 
उसके बावजूद आगे हमें बढ़ना होता है।
जीवन के हर चरण में हमें 
अपनी प्राथमिकता तय करनी पड़ती है।
यहीं होता है जीवन जहां हमें आगे बढ़ने के लिए
बहुत सी चीजों की सीमाएं निश्चित करनी होती है
जब लक्ष्य बड़े हो तब
आगे बढ़ने के लिए
निश्चिय हमें करना होता है।
रूके बिना चलते जाने के लिए
कई बार हमें बहुत कुछ नजरअंदाज 
करना पड़ता है।
जब जीवन में लक्ष्य बड़े हो
 तब हमें अपनी प्राथमिकता तय करनी पड़ती है।
 कई बार न चाहते हुए भी
 बहुत कुछ छोड़कर आगे बढ़ना पड़ता है।
आगे बढ़ते वक्त बहुत 
कुछ पीछे हमें छोड़ना पड़ता है। 
जीवन के हर मोड़ पर बेहतर करने के लिए
 अपनी प्राथमिकता हमें तय करनी पड़ती है।
 कई बार न चाहते हुए भी हमें
 अपनी मनपसंद चीजों का त्याग करना पड़ता है।


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..