Skip to main content

सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है 'काव्या' का सफर





सीरियल का नाम आते ही हमारे सामने वहीं घिसी पिटी सास बहु की छवि नजर आ जाती है। लेकिन समय के साथ अब सीरियल की कहानी में भी बदलाव नजर आने लगा है।
कुछ ऐसा ही बदलाव सीरियल ' काव्या ' एक जज्बा, एक जुनून में नजर आता है जिसका हर एक डॉयलाग  सुनने वाले को जुनून से भर देता है।
ऐसा लगता है कि मानों इसका संवाद लेखक आईएएस के बीच बैठे लिख रहा है। जो उनके संघर्ष को बयां करता है।
जिसकी कहानी जुनून से भरी एक लड़की काव्या की है। जो समाज के नियमों को तोड़ आईएएस बनने का सपना अपनी आंखों में देखती है।
 
जिसका एक डॉयलाग दिल को छू सा जाता है कि मुझें आईएएस इसलिए बनाना है ताकि हर गरीब को न्याय मिल सके। 
अगर आप भी कुछ नयी कहानी देखने की सोच रहे है तो ये सीरियल आप सब को जरूर देखना चाहिए। जो आपको न सिर्फ जुनून से भरेगा बल्कि जिंदगी में ख्वाव को पूरा करने की भी ताकत देगा। 
क्या पता आपको इस सीरियल के जरिएं अपने जीवन के प्रश्नों के उत्तर मिल जाएं।
तो चलिए देखतें है काव्या के सफर को.....एक जज्बा, एक जुनून की कहानी। 



Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..