Skip to main content

खेल के मैदान मैं वो तब पहुंचते है




केवल रन ही तो बनाना है इसमें क्या बड़ी बात है हम भी बना लेंगे। 

ऐसा बड़ी आसानी से कह देने वाले लोग क्या जानें, उनके संघर्ष को जो 
हर परिस्थितियों में अपनी  प्रैक्टिस जारी रखते हैं ∣

जिनका हौसला भले कम ही लोग बढ़ाएं , पर उनकी एक गलती पर उन्हें कोसने सब आ जाते हैं ∣

 जिंदगी के खेल से वास्तविक खेल तक आने का संघर्ष वो खिलाड़ी ही समझ पाते हैं। जो 
उन्हें देश के लिए खेलने का जज्बा दे जाती है ∣

जो अपनी मेहनत के दम पर इतिहास लिख जाते हैं ∣

खेल के स्टेडियम में आने से पहले न जाने वो योद्धा कितनी अनगिनत परीक्षा दे जाते हैं ∣
इसके बाद वो अपनी कर्मस्थली में पहुंचते है ∣
जहां उनका संघर्ष खेल के मैदान में दिखाई देता है ∣ 
जो रूकते नहीं 
वो तेज गति से 
आगे बढ़ते जाते हैं
जो थकते नही
वो आगे चलते जाते हैं। 
कल से आज बेहतर 
करने के लिए
वो अपनी रातों की नींद
खराब कर
आगे चलते जाते हैं ∣
अपनी मनपसंद चीज का लगाव छोड़
वो आगे बढ़ते जाते हैं ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..