Skip to main content

सफलता के लिए जीवन में जरूरी होती है कठिनाईयां



जीवन में केवल कठिनाईयां ही एक ऐसी चीज होती है जो इंसान को बदल कर रख देती है। 

जब जीवन में परेशानियां आती है तब चारों तरफ से आती है ऐसे समय में हमें अपने जीवन के अच्छे दिनों की कद्र होती है।

कई बार बड़ा मुश्किल सा हो जाता है उनका सामना करना। जहां एक पल के लिए तो जैसे हम जिंदगी जीने का मकसद ही खो सा जाते है किन्तु जैसे जैसे हम परेशानी का सामना कर आगे बढ़ते है। जीवन के एक नये आयाम को हम पाते है।

उस समय तो वो परेशानी हमारे लिए कांटो की तरह होती है। किन्तु समय बीतने के साथ हम समझ पाते है कि उस मुश्किल हालात के बीच हमने जीवन में ऐसी बहुत सी चीजों को सीखा, जो जीवन की सामान्य परिस्थितियोंं में हम नहीं सीख सके।

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..