Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2020

अब नहीं सोचा तो

आज क्या हम अनुमान लगा सकते हैं कि हमारी स्थिति बिल्कुल वैसी है जैसी पहले थी. आज बात करते हैं हम अपनी आर्थिक स्थिति की. यू तो देश में   मंदी छायी हुई है जिसके कारण न तो कोई रोजगार का निर्माण हो रहा है . जिसके चलते आधे से ज्यादा लोगों ने अपनी नौकरी गंवा दी है . दूसरी तरफ देश में लगातार मुद्दा का मूल्य कम हो रहा है जिसके कारण मंहगाई बढ़ रही है जो चीज दस की आती वो बीस से पच्चीस रूपये की हो गयी है. जिसका असर लोगों पर यह पड़ा है कि लोगों की सैलरी तो नहीं बढ़ी लेकिन उसमें कटौती जरूर हो गयी है और उन्हें दो रोटी खाने की वजह एक रोटी से ही काम चलाना पड़ रहा है. आज जहाँ एक तरफ अमीर वर्ग और अमीर होता जा रहा है वही गरीब और भी गरीब होता जा रहा है. आज उन मध्यम वर्ग की हालत खराब हो गयी है जो पहले सुधरी थी. और सबसे नीचे तबके की  हालत और भी बुरी हो गयी है. दोस्तों ये न तो मुझे मालूम और न आपको कि कोरोना वायरस का वैक्सीन कब बनेगा और कब हमको लगेगा. किन्तु तब तक हमें उचित सामजिक दूरी तो रखनी होगी. साथ ही साथ  अपने घर को चलाने के लिए   अपने उन गुणों ...

परीक्षा

परीक्षा एक ऐसा शब्द जिसके लिए हर कोई बहुत गम्भीर होता है यू तो परीक्षा के मायने बहुत बदल गए हैं लेकिन आज भी परीक्षा क ई के लिए उनकी जिंदगी होती है. वैसे तो हम सब ने अपने बोर्ड परीक्षा को बहुत गम्भीर माना है किन्तु  आज हम केवल परीक्षा पढ़ाई के क्षेत्र में ही नहीं दे रहे हैं बल्कि हम हर उस क्षेत्र में दे रहे हैं जहाँ पर हम ये जानते हैं  कि वो काम सरल नहीं है किन्तु तब भी हम उसे करते हैं इसे हम ऐसे समझ सकते हैं कि हमारे सामने क ई बार ऐसी परिस्थिति आकर खड़ी हो जाती है जहाँ एक तरफ कुंआ तो दूसरी तरफ खायी होती है चारों तरफ परेशानी ही परेशानी  होती है और फिर हमें इस परीक्षा से स्वयं उबरना पड़ता है . आज इस विषय पर बात करते हुए मुझे  याद आया  है कि मैंने क ई साल पहले पढ़ा जिसमें  लिखा था " कि हमें अपने इम्तिहान का परचा स्वयं बनाना होता है और चेक भी स्वयं ही करना होता " जिसे में तब तो नहीं समझ पायी थी लेकिन अब कुछ इसके बारे में समझी हूँ.

किसी चीज की शुरुआत करना

कहते हैं कि जो काम करो उसे दिल से करो तब ही उसमें सफलता मिलती है लेकिन किसी काम को करने के लिए पहले किसी काम की शुरुआत करनी पड़ती है जो सबसे कठिन होता है एक महान लेखक ने कहा है कि व्यक्ति हर काम कर सकता है लेकिन उसे करने के लिए उसको जरूरत होती है किसी काम की शुरुआत करना. हम अक्सर अपने दिमाग में ये सोचते हैं कि हम ये करेगे वो करेगे किन्तु जब हम करने बैठते हैं तो हमारे सामने अनेक परेशानी आकर खड़ी हो जाती है और हम उन परेशानी में उलझते चले जाते हैं. आज इस समय में जब कोरोना वायरस महामारी वैसे ही हमारे ऊपर चन्द्र ग्रहण लगा चुका है ऐसे में हम सब की ये जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने आप को इस काबिल बन ले कि हम हर परेशानी का सामना कर सके.

Thought

1. Learning best in life your self always grow. 2.Time not money but time management always you give money.   3. Don't forget your failure day because this day always aware your mind by struggle. 4.Life not impossible things Depending your inner soul. 5.time always demand hard work. 6. your thoughts depends your work ,your work depends your mind ,your mind depends your  thinking , your thinking depends  learning. 7. creativity not a art it's is a dedicated  a work. 8. always listen your soul.

आवाज

आवाज बनों अपनी तब ही कुछ होगा यू कहने से कुछ नहीं करने से होगा थोड़ा थोड़ा ही कदम   बढ़ाओं आगे तुम , तुम्हारे करने से ही कल कुछ बेहतर होगा आज नहीं कल करेगें ऐसा कहने से बस  थोड़े ही कुछ होगा, हर जख्म को सह के ही लेकिन आगे चलना   तो होगा आवाज बनों अपनी क्यों कि रास्ता तुम्हें ही चलना  होगा, आगें पीछे   कोई नहीं जानता कैसा समय खड़ा होगा अपनी आवाज तुम्हें ही बनना होगा एक दो तीन नहीं अब तो सीधे ही तुम्हें अपने शब्द कहना होगा, आवाज बनों खुद की क्योंकि अपने वजूद के लिए तुम्हें ही आगे बढ़ना होगा.

लिखने का अपना ही महत्व है

यू तो आज हिन्दी और अग्रेजी दोनों का उपयोग बढ़ चढ़कर किया जा रहा है किन्तु बहुत कम ही जगह हम इनका उपयोग  इतना अच्छा देखते है जहाँ हम ये कहने को विवश हो जाते है कि आज इसके लेखन ने तो इस क्षेत्र में कलम ही तोड़ दी है जिसका  अर्थ कि उसने बहुत ही अच्छा लेखन किया है. इसके अलावा एक और बात जो सबसे महत्वपूर्ण है आज हम भले ही किसी भी क्षेत्र में अच्छा काम करना चाहते हैं लेकिन हमें से बहुत कम ही लोग ऐसे है जो अपना ध्यान केवल एक ही स्थान पर लगाएं है   जिन पर ये कहावत बहुत सही सी लगती है एक सधै, सब सधै, सब साधै  सब जाय जिसका   अर्थ है कि उसे अपना ध्यान किसी एक ही काम में लगाना चाहिए  . "आज समकालीन समय में जब प्रतियोगिता इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है जिस कारण हम सब को ये जरूरी हो गया है कि हम अपने काम के प्रति उत्तरदायी हो क्यों कि न समय हमारा इंतजार कर रहा है न ही लोग."

आज हम

कहने को तो केवल इस कोरोना वायरस ने हमें बदला हमारे सामने उन बदलावों को लाया जिनकी हमें जरूरत थी पर हमने कभी उसे नहीं अपनाया  आईए आज बात करते हैं इन पहलूओं पर १. हमारी शिक्षा प्रणाली - यू तो नयी शिक्षा जल्द ही हम सब के लिए आने वाली है किन्तु अभी उसे   लागू होने में बहुत  वक्त है . आज भले ही हम  अपने आप को विश्व गुरु समझे किन्तु आज भारत की शिक्षा प्रणाली में बहुत विविधता है जिस कारण बच्चे बारहवीं तक भले ही किसी बोर्ड से पास होए किन्तु कालेज लगभग सबका साथ होता है. किन्तु मुझे दक्षिण भारत की शिक्षा प्रणाली बहुत अच्छी लगी जहाँ बच्चे को बचपन से ही पढ़ाई के अलावा एक किसी क्षेत्र को चुनना होता है जिसमें उनकी रूचि होती और उसको लगन से सीखना होता. जिसके चलते बच्चे आगे जाकर अपने रूचि के क्षेत्र में भी अपना करियर बना लेते हैं. किन्तु हमारे क्षेत्र में बच्चे केवल पढ़ाई ही करते . २. शिक्षा व्यावसायिक रूप में होना   - हमारी शिक्षा ऐसी होनी जरूरी  है जो किसी एक क्षेत्र में विशेषज्ञता दिलाएँ. ३. तकनीकी का ज्ञान - यू तो आज हम फोन और लेपटाॅप का उपयोग ...

Women equality day

आज जहाँ  गूंजन सक्सेना जैसी लड़कियां आसमान तक पहुँच गयी है वही आज कुछ लड़कियाँ  अपने घर से अकेले भी नहीं निकल पायी है उनके सपनों को पूरा करने की तो दूर की बात है.   लैंगिक समानता में   भारत की रै क 112 वीं है  इसके अलावा महिलाओं की  उपस्थिति बाकी क्षेत्र  की तुलना में सबसे ज्यादा  एयरपोर्स में है तो वही सबसे प्रतिष्ठित सिविल सिविस में 2019 में    केवल 23.7% ही महिला प्रतिभागी इसमें चुनी गयी है .  आज सभी महिलाओं को ग्लास सिलिंग से निकलने की जरूरत है. जिसके लिए जरूरी है कि वो अपने ज्ञान को बढ़ाए और  खुद के अस्तित्व को बनाए रखें. आज समकालीन समय में भले ही महिलाओं की स्थिति में पहले की तुलना  बदलाव क्यों  न आए़ं  हो किन्तु आज भी उनके साथ भेदभाव कम नहीं होता है आज जरूरी है समाज को अपने  चेहरे से उस चश्मे को निकालना जिसने सदा उसके बारे में गलत ही सोचा है . " जो सुबह होती है तो शाम भी होना जरूरी है, जो बेटे की हर बात मानते बेटी को सुनना  भी जरूरी है, तुम से भीख नहीं मांग रही वो अपने हक के ल...

Thought

𝗔. दूसरे के लगातार किसी काम को  करने पर मालूम चलता हैं उसकी काम के प्रति कितनी ईमानदारी है . B. दूसरे के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए जीना सीखों दिखावे कि जिंदगी दो दिन की ही रहती है. C. तुम से ज्यादा नजर दूसरे की तुम पर होती है कि तुम आगे क्या करने वाले हो इसलिए थोड़ा सावधान हो जाओं. D.  अक्सर बाहर से सुंदर दिखने वाली चीज उतनी अच्छी नहीं होती जितनी कि वो दिखाई देती है. E.  खूबसूरती का मतलब आज भी कुछ  लोगों के लिए केवल बाहर की सुंदरता ही है. F. थाली में उतना ही लो जितनी भूख क्योंकि क़ोई है जो दो वक्त की  रोटी के लिए भी तरस रहा हैं. G. कितना भी हम कह दे  कि हम उसका दर्द समझते हैं लेकिन हम केवल तब  ही उसका दर्द समझते हैं जब  हमने वह अनुभव किया हो. H. खुद के सामने जब लगातार परेशानी आकर खड़ी हो जाएं तब ही अपने जुनून की पहचान होती है.

कभी कभी

अक्सर हम ये सोचते हैं कि हमें हर बड़ी चीज से लगाव है और हम केवल अच्छा ही सबकुछ देखना चाहते हैं लेकिन कई  बार हमारे सामने जब विपरीत परिस्थितिया आकर खड़ी हो जाती है तब हमें मालूम  चलता है कि उस चीज कि अहमियत क्या है. इस चीज को हम ऐसे समझ सकते हैं कि एक ऐसा इंसान है जिसके पास हर चीज सीमित से भी सीमित मात्रा में है .  जिसके कारण वो ये सोचता है कि उसे बड़ी जगह पर सुकून मिलेगा .  लेकिन जब वो उस बड़ी चीज को देखता है तब उसे अपने उसी छोटी चीज की अहमियत मालूम चलती है जहाँ पर उसे समय के बारे में मालूम चलता है जहाँ  सूरज निकलने से लेकर सूरज ढलने तक उसे  ये मालूम रहता है कि आज उसका काम किन चीजों को करने में लगा. 'सुख कहाँ है  किसी ने कहाँ सुख पैसे में है तो किसी ने कहा सुख  बड़ी चीजों में है,  सुख असली में तो वहीं है जहाँ  दुख है  क्योंकि दुख और सुख जीवन में यही कही है' "आज जो लोग खुद से ये बहाने करते हैं न कि उनकों वक्त ही नहीं मिलता खुद के लिए कि  वो कुछ करें उनको शांति वाली जगह ही नहीं मिलती कि वो क्या करें. इन तमाम बहाने के अलावा हम कुछ...

दोस्ती से भी बढ़कर है ईमान पंच परमेश्वर

 'न्याय ' सब के लिए समान  है लेकिन बहुत कम ही जगह ये देखा जाता है कि जब दोस्त ही आपका न्याय करने वाला हो . " प्रेमचंद की पंच परमेश्वर जुम्मन की कहानी में हम सब को यही संदेश मिलता है कि "न्याय सबसे ऊपर है जब व्यक्ति न्याय करने के पद पर हो तो उसे कोई दोस्त या दुश्मन नहीं दिखता बल्कि केवल न्याय ही दिखाई देता है." प्रेमचंद की कहानी पंच परमेश्वर में भी यही होता है जब जुम्मन शेख  के मामले  में उसके मित्र पलगू को पंच परमेश्वर बनाया जाता है   पहले तो वो इसके लिए राजी नही होता  लेकिन बाद में  उसे एहसास होता है कि पंच सबसे ऊपर होते हैं उसके लिए कोई दोस्त या दुश्मन नहीं होते हैं वो गलत को गलत और सही को सही कहता हैं. आज समकालीन समय जब दोस्ती के आगे झूठ और  सच सब बराबर है तब  सच को आंच न आने दी जाएं ये हम सबके के लिए बहुत जरूरी है. "Truth fear no examination"

गणेश चतुर्थी

  "बालक मृणालिनी ज्यों तोरि डारै सब काल, कठिन कराल त्यों अकाल दीह  दुख को" केशवदास   जिसका अर्थ कुछ इस तरह से है कि जिस तरह बालक कमल की डाल को किसी भी समय आसानी से तोड़ देता है ठीक उसी तरह गणेश असमय में आए विकराल दुख को दूर कर देते हैं. आज गणेश चतुर्थी है जिसे आप सब अवगत होगे आज गणेश जी की मूर्ति घर घर स्थापित होगी. आमतौर पर यह  त्यौहार सभी जगह पर मनाया जाता है लेकिन महाराष्ट्र में इसकी सबसे ज्यादा लहर दिखाई देती है. आईए जानते हैं आज गणेश जी के बारे में कुछ न ए पहलू जिन पर हमें जरूर विचार करना चाहिए. * . एकदन्तं गणेश - जिसमें हमें वो जीवन की परेशानी का सामना करना बताते हैं. * बुध्दि के देवता गणेश  - यू तो हम सब जानते हैं कि गणेश मूसक की सवारी करते है लेकिन बहुत कम ही ये जानते हैं  इसके पीछे भी एक पौराणिक कहानी जुड़ी हुई है जब कार्तिक और सभी देवता और गणेश की प्रतियोगिता रखी थी  जिसमें सब को पूरे पृथ्वी के तीन  चक्कर लगाने थे  जिसे स्वयं सूर्य भगवान भी शामिल थे जिस कारण धरती पर अंधकार छा गया था तब गणेश ने  कैलाश लोक में द...

Thought

           1.  कितनी अजीब बात है न कि वैसे तो हमें अपने   स्वास्थ्य का जरा भी ध्यान नही रहता लेकिन जैसे ही हम बीमार पड़ते हैं तो अपने स्वास्थ्य रहने के मायने  मालूम चलते हैं. 2.  अगर खुद को बेहतर   बनाने की ठानी है तो जरा सी बारिश से डर मत जाना. 3.  आज ज्यादा धनी वो है जो अपने स्वास्थ्य और ज्ञान को तालमेल बैठाया हुआ है. 4.   फर्क  इससे नहीं पड़ता है कि आप ने अपने लिए क्या किया, फर्क  इससे पड़ता है कि वो काम किस परिस्थितियों में किया. 5.  कभी कभी कुछ चीज का जबाब मांगने से मिलता है. 6.    संघर्ष का एक नाम दर्द सहना भी है. 7.  बारिश हो गर्मी दोनों की अति अच्छी नहीं होती है.

राजीव गांधी

कुछ लोग जो जिंदा रहकर भी मरे समान  रहते हैं तो कुछ  लोग मरकर भी हमारे बीच जीवित है उनमें से एक है राजीव गांधी. जो भारत के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों से लिखे जाएगें. जिनके काल में आईआईटी तकनीक से लेकर पीली क्रांति आयी . जिन्होंने युवा की शक्ति को समझा और वोट  डालने की  उम्र 21 से 18 कर दी और अनुसूचित जाति और  अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को आरक्षण प्रदान किया. जो भारत में सबसे ज्यादा विदेशी यात्रा करने वाले प्रधानमंत्री रहे हैं. जो वैश्विक बाजार को बढ़ने में भी आगे रहे हैं. जिन्होंने निस्त्रीकरण को भी बढ़ावा दिया उनका मानना था कि अगर विकसित देश के पास परमाणु हथियार रहेगे तो वो  विकासशील देश को दबाकर रखेगें इसलिए  निरस्त्रीकरण बहुत अहम माना जाता है  आज समकालीन समय में हमें किसे  श्रेष्ठ मानना  है और किसे अपना आदर्श मानना है ये इस बात पर निर्भर करता है कि हम किसी चीज का कितना ज्ञान  है और हमारी सोचने की क्षमता क्या है.

रास्ता बड़ा लम्बा है इस लेखन का

रास्ता बड़ा लम्बा है इस लेखन का लेकिन तब भी थोड़ा  लिखना जरूरी है, रोते हंसते ही जिंदगी कटती है लेकिन लिखना फिर भी जरूरी है इसलिए नही मुझे लोग जाने इसलिए कि मुझे लेखन को जानना जरूरी है लम्बा है तो क्या हुआ जब तक सांस है तो तब इस लेखन की प्यास हो किसी और से नहीं बल्कि मुझे खुद से ही खुद पर इतना विश्वास हो तुझें लिखने का जुनून देना मुझे भले फिर भी मेरे साथ कितनी परेशानी साथ हो  , कहते हैं एक अच्छा दोस्त ही समझ सकता है आपको लेकिन अब तो किताब में ही मशहूर ऐसी दोस्ती हो, क्योंकि दोस्ती करना सरल है लेकिन  निभाना   कठिन है रास्ता लम्बा ही सही साथ चलने का तेरा मेरा साथ हो.

विश्व फोटोग्राफी दिवस

  आज विश्व फोटोग्राफी दिवस है जिसके बारे में आप सब जानते ही होगें. आज बात करते हैं फोटो के बारे में कहते हैं कि एक फोटो हजार शब्द से भी ज्यादा अपनी फोटो के जरिये कह देती है जिसके जरिये हम बहुत सी चीजों को अपनी फोटो में कैद कर  लेते हैं. समय तो निकल जाता है जल्दी  लेकिन इस फोटो के जरिये उसकी यादे हमारे पास हमेशा   रहती  है. आज भलें ही कैमरे से ज्यादा उपयोग लोग अपने फोन के कैमरे का करते हो लेकिन आज भी  डीएसएलआर जैसे कैमरे की फोटो के अपने ही जलवे होते हैं. आज समकालीन समय में हमारे पास एक ऐसी चीज हमारे हाथ में है जिसके जरिये  हम अपनी हर वो चीज कैद करके रख सकते हैं जिसे हम  देखना चाहते हैं . आज हमारे फोन की  गैलरी और घर के फोटो एलबम में बहुत ऐसी चीज है जिसे आज भी जब हम देखने बैठते है तो यकीन नहीं होता कि ये हम ही है जिसके बचपन की ये फोटो है . आज भले ही समय बदल गया हो लेकिन वो दिन भी हमें याद होना चाहिए। जब हम फोटो खिंचवाने के लिए किसी स्टूडियो में जाते थे और लोग फोटो को एक बहुत बड़ी चीज मानते थे. किन्तु आज  के समय भी इसका मह...

एक परिभाषा ऐसी भी

   तुम लिखों एक कहानी एक राजा था एक रानी एक चौराहा जिस पर कई राहगीरों कि चलती   एक कहानी, बूंद - बूंद से भरता जैसे घड़ा वैसे ही जिंदगी में होती संघर्ष की कहानी कभी दर्द तो कभी खुशी की जुबानी, जिंदगी भी हो जाती आधी  भरी बोतल की तरह जिसमें केवल  किसी  को जुनून की प्यास होती, लेकिन फिर भी  काली रात न जाने कितनों के लिए बुरी  होती एक चिड़िया के घोसले की तरह   तो किसी के   घर की छत  होती, पूर्णिमा के चन्द्रमा की तरह क्या सच में किसी की जिंदगी पूरे चन्द्रमा की तरह होती, किसी के लिए तो घर पर ही काफी जंजीरे होती किसी के संग उसकी परछाई बन कोई साथ खड़ी होती, "जिंदगी की परिभाषा सबके लिए अलग होती" किसी क़ो गर्व होता उसके काम से तो किसी के लिए तो हर परिस्थिति एक गहरे कुए की तरह होती, ढेरों सवाल के जबाब मिल भी जाए लेकिन फिर भी किसी की जिंदगी की कहानी कभी न सुनी और देखी अनकही  सी होती, घड़ी के सुई की तरह ही हर समय की अपनी एक अलग कहानी होती बाजार में बिकता तो हर वो चीज है जो बिकाऊ है, लेकिन खुद के ख...

संघर्ष

  संघर्ष हर कोई करता पर कहते हैं कि अगर इरादें मजबूत हो तो हर मुकाम को पाया जा सकता है और हर मुश्किल  से लड़ा जा सकता है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण हमारे सामने एम एस धोनी है जिन्होंने अपने संघर्ष को एक ऐसे मुकाम तक पहुंचाया जहाँ तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत होती है. यू तो हर कोई आज किसी न किसी चीज के लिए संघर्ष कर रहा है लेकिन अब कम ही ऐसे लोग ह़ोते है जिनके बारे में इतिहास उनके काम से ही रचा जाता है आज समकालीन समय में जब हमारे युवा पीढ़ी के हीरों अलग अलग लोग है किसी का हीरों कोई फिल्मकार है तो किसी का कोई क्रिकेटर   है लेकिन सबका अपना महत्व है . 

सुविचार

१. जीवन में कुछ करना है तो उसके लिए कोशिश जारी रखनी होगी. २. आज से अब बेहतर हो उसके लिए मेहनत करनी होगी. ३. कोशिश करते समय केवल हार न मानने  का हौसला रखना होगा. ४. दूसरे से नहीं बल्कि खुद की गलतियों से सीखना होगा. ५.  केवल  अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा. ६. कम साधन में बहुत कुछ सीखना होगा. ७. समय की कीमत समझनी होगी. ८. बोलना कम और करना ज्यादा होगा. ९. तुम्हारी क्षमता केवल तुम जानते हो  इसलिए खुद पर विश्वास करना होगा. १०. नींद खुलते  और रात को सोते वक्त अपने सपनों को याद रखना होगा.

स्वाधीनता दिवस

भारत   जिसको आजादी बड़ी मुश्किल से मिली है जिसने  क ई वीरों को खोकर आजादी पायी  है ये आजादी हमे ऐसे ही नहीं मिली  इसके लिए अनेक वीरों ने अपनी जान गंवाई है जब हमने आजादी पायी है. जहाँ कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी भारत माता एक कह लायी है, किसी ने दिया जय जवान जय किसान का नारा, तो किसी ने करो या मरो के लिए हर वीर ने अपनी जान गंवाई है. जहाँ अनेकता में एकता की बात   है कि जाती जिसके लिए भारत ने पूरे विश्व में अपनी पहचान बनायी है. स्वाधीनता के लिए उसने बहुत चोटें खायी है. आज समकालीन समय में भारत में जब आत्मनिर्भरता का नारा तेजी से चल रहा है  तब हम सभी नागरिकों को इसका अर्थ समझना होगा अगर हम विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो हमें तकनीक को समझना होगा. और  हम पत्रकारिता के क्षेत्र में है तो हमें लिखना और बोलने के अलावा अपने ज्ञान को और बढ़ाना होगा. आज इस पर बात करते हुए मुझे महात्मा गांधी का वो कथन याद आ गया जब उन्होंने कहा था कि भारत ने अगर अग्रेजों से आजादी पा भी ली तब भी वो आजाद तब तक नहीं कहलाता जब तक कि वो अपने विचार आचार व्यवहार ...

सोचने की बात है

  एक प्रसिद्ध लेखक ने कहा है कि स्वतंत्रता वही है जहाँ पर शक्ति नहीं है जिसका मतलब स्पष्ट है कि स्वतंत्रता का शक्ति से कोई मेल नहीं है स्वतंत्रता हमारा मौलिक अधिकार है शक्ति हमारा निजी विषय है जिसे हम अपने नजरिये से देखते है कोई शक्तिशाली का मतलब मानसिक रूप से मज़बूत मानता है तो कोई शारिरिक रूप से हष्टपुट को शक्तिशाली मानता है . लेकिन बहुत कम ही लोग ये मानते हैं कि शक्तिशाली का मतलब केवल शारीरिक और  मानसिक ही नहीं बल्कि बौद्धिक भी है. भारत     आज भारत की ये सुंदरता है कि उसने अनेकता को एकता के सूत्र में पिरोया है  जो असली रूप में विजय विवेक को मानता है  जहाँ सभी संस्कृति अलग होकर भी एक ही रास्ते पर ले जाकर खड़ी होती है. सुंदरता जहाँ भारत के सभी लोग एक झड़े के नीचे खड़े होते हैं वो दूसरे देशों में जब घूमने जाते हैं तो उन्हें केवल भारतीय कहकर पुकार जाता है. विविधता भारत भारत एक विविधता वाला देश है जहाँ पर हर जगह विविधता दिखाई देते हैं जहाँ अलग भाषा और धर्म के लोग रहते हैं . जब जीरो दिया मेरे भारत दुनिया तब गिनती आयी धरती और चांद की दूरी का ...

आज ज्यादा काम करने की जरूरत है

आज जहाँ हम सभी युवा इस दौड़ में लगे हुए हैं कि हमें ऐसा कुछ पढ़ना है जिसे हमारी एक बड़ी नौकरी लग जाएं और हमारी एक अच्छी जिंदगी हो लेकिन इसकी वास्तविक ता कुछ अलग ही है आज अगर आप एक पुलिस की नौकरी के लिए ही पेपर देने जाएं तो उसमें पद अगर 8000 है तो उसके लिए आवेदन 15 लाख  युवा ने किया है ऐसे में हम युवा वर्ग समझ सकते हैं कि आज भारत में  बहुत ही काम्पटिशन है जहाँ हर कोई खुद को बेहतर करने में लगा है लेकिन इसमें एक बहुत छोटा सा युवा प्रतिशत ही ऐसा युवा है जो अपने उन सपनों को पूरा कर रहा है जिसे उसने देखे थे बाकी अधिकांश वर्ग या तो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है या तो कोई अच्छी प्राईवेट नौकरी की तैयारी कर रहा है .  आज समकालीन समय में उन लोगों को मेहनत करने की जरूरत है जो लोग इस आशा में बैठे है कि डिग्री तो मिल ही गयी है नौकरी अपने आप मिल जाएंगी.

विचार

*मैं कौन हूँ से ज्यादा फर्क आज इस बात से है कि मैं क्या हूँ * जब कोई काम करना ही है तो क्यों न उसे दिल से किया जाएं. * कभी कभी हमें अनुभव भी बहुत कुछ सीखाता है. * विपरीत परिस्थितियों में जो काम किया जा सकता है वो सामान्य परिस्थितियों में भी करना मुश्किल सा होता है. *  समय की अपनी अलग ताकत है. * आज से अब होने में एक वक्त का  फासला है लेकिन ये हम पर निर्भर करता है कि हम इसे कैसे करते हैं.

अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस

युवा जिसमे असम्भव कार्य को सम्भव करने की शक्ति होती है युवा अवस्था सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है इसलिए तो कहा जाता है इस समय एक युवा का काम केवल अच्छे से पढ़ना होना चाहिए जो शिक्षा वो ले रहा है उसका वो अपने  दैनिक जीवन में उपयोग कर सके ऐसी शिक्षा उसे मिलनी चाहिए  आज , इस दिवस पर हम सभी युवा पीढ़ी को अपनी ताकत को समझनी होगी क्योंकि ' एकता में ही बल है ' आज समकालीन समय में  युवा पीढ़ी को हर जगह एक नयी सम्भावनाएँ देखनी चाहिए  और उसे अपनी क्षमता को ओर बढ़ना चाहिए . स्वामी विवेकानंद के कथानुसार " सम्पूर्ण शक्ति तुम्हारे भीतर है वरन् तुम उसकी अपेक्षा हजार गुना अधिक." आज हमारे देश की युवा पीढ़ी को जीवन में जोखिम लेने से पीछे नहीं हटना चाहिए . छोड़ देंगी मार्ग तेरा विध्न बाधाएं सहम कर काल अभिनदंन करेगा आज तेरा समय सादर. गगन गायेगा गरज कर पर्व से तेरी कहानी वृक्ष पर पदचिह्न लेगी धन्य हो धरती पुरानी कर रहा तू गौरवोज्जवल त्याग मय इतिहास निर्मित विजय है तेरी  सुनिश्चित. ***विण्णुकांत शास्त्री***

क्या होगी एक ऐसी सुबह

    आज भी हमारे देश में कुछ ऐसे लोग है जिनके सपने तो बड़े है लेकिन उनकी पहुँच बहुत कम है जिसका एक कारण पैसा है तो दूसरा जानकारी का अभाव होना  . आज हमें से ज्यादा लोग अपनी परेशानी को लेकर बैठे है हमें ये परेशानी है वो परेशानी है लेकिन क्या हमने सोचा ऐसे बच्चे के बारे में जो आज इस कोरोना महामारी में स्कूल से हमेशा के लिए दूर हो गया  है  जिसके  माता - पिता   मजदूरी करते हैं   आज समकालीन समय में हमें इस विषय पर विचार करने की जरूरत है कि भले ही हमारे संविधान में हमें  मौलिक अधिकार में  अनुच्छेद 21 के तहत शिक्षा का अधिकार प्राप्त है लेकिन अफ़सोस आज भी क ई बच्चे इस से वंचित है. "आज सभी स्टूडेंट को  खुद इतना बेहतर करने की जरूरत है कि हम ऐसे किसी एक बच्चे को पढ़ा सके. क्योंकि शिक्षा का असली मतलब अच्छे से  अच्छे  ज्ञान को लेकर किसी वंचित वर्ग को देना है." *क्या होगी एक ऐसी सुबह जब हर बच्चा पढ़ेगा *.

माखन चोर कृष्ण कन्हैया

  कृष्ण जो अपनी माँ देवकी की आठवीं संतान थे  पौराणिक कथा  के अनुसार  कृष्ण का जन्म मुख्यतः अपने  मामा को मारने के लिए हुआ था. महाभारत के समय श्री कृष्ण अर्जुन के सारथी बने थे जब अर्जुन अपने संगे सम्बन्धी से युद्ध करने को मना कर देते हैं तब कृष्ण  अर्जुन को गीता का मर्म बतते  है और कहते हैं कि "यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत : अभ्युत्थानमधर्मस्य  तदात्मानं सृजाम्यहम् " जिसका अर्थ  हे अर्जुन, जब जब धर्म की ग्लानि - हानि होगी और अधर्म में वृद्धि होती है, तब तब  मैं  श्रीकृष्ण धर्म के अभ्युत्थान के लिए स्वयं की रचना करता हूँ अर्थात मैं अवतार लेता हूँ. आज वर्तमान समय की परिस्थितियों में ये गीत आज की दशा को स्पष्ट रूप से कृष्ण के ( गोविन्द ) बताता है. आज कलयुग मे ले के अवतार ओ गोविन्द अपने भक्तों की सुनले पुकार हो गोविन्द अपने भक्तों की सुनले पुकार हो गोविन्द

Today motivation

①निराशा  के बीच भी आशा छूपी  हुई होती है ②हमें हमेशा अपनी सफलता के लिए प्यासा होना चाहिए. ③ जुनूनी होना बहुत जरूरी है. ④ ज्ञान का असली मतलब अपने मस्तिष्क का नियंत्रण करना है. ⑤ कभी अपनी असफलता से नहीं डरना चाहिए. ⑥व़ो इंसान  ज्यादा गरीब है जिसके पास कोई नया विचार नहीं है. ⑦वो व्यक्ति जिसने जीवन में कभी जोखिम नहीं लिया उसकी आजादी हमेशा दूसरे के हाथ में होती है ⑧इतने काबिल बनो कि तुम्हारा काम तुम्हारे बेहतर होने की सिफारिश करें.

आज इसे समझने की जरूरत है

हमारे देश में क ई ऐसी जनजाति पायी जाती है जो अपने स्तर पर न केवल अपना भरण पोषण कर रही है बल्कि व़ो पर्यावरण को भी सुरक्षित करने में अपना योगदान दे रही है . उदाहरण के तौर पर मध्यप्रदेश की सहरिया जनजाति जिसका आज अपना अलग महत्व है ये जनजाति मुख्य रूप से जड़ी - बूटी की खेती करती है. बता दे कि सहरिया शब्द की उत्पत्ति फारसी भाषा के सहा से हुई है जिसका अर्थ 'वन ' से है इसका मुख्यालय शिवपूरी, गुना और ग्वालियर है. आज समकालीन समय हमें उन जनजाति से सीख लेने की जरूरत है जो  पर्यावरण को बचाने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं .

भारत छोड़ों आंदोलन

तुम कोशिश तो करों

  आज समय आ गया है कि हम अपनी गलतियों को सुधारें मैं जानती हूँ कि ये एक दिन में नहीं होगा. भले ही ये लिखना  और बोलना ही क्यों न हो लेकिन एक दिन जरूर बेहतर होगा इसके लिए हमें अपने आज को बेहतर करना होगा. कहते हैं कि आपकी ताउम्र  आपके साथ आपकी अच्छी आदते रहती  है इसलिए तो कहते हैं कि बचपन अच्छा करो युवा अवस्था में लगन के साथ मेहनत करो क्यों कि अब समय आ गया है कुछ बेहतर करने का अपने लिए  एक और कदम बढ़ने का. मैं नहीं कहती कि तुम कुछ सीखोगे तो तुम्हे असफलता हाथ नहीं लगेगी किन्तु अगर तुम दिल से करोगे तो तुम्हे एक दिन जरूर सफलता हाथ लगेगी फिर भले ही ये दुनिया तुम्हारे काम में कितने ही रूकावटे ही क्यों  न डालेगी तुम कर सकती, तुम कर सकते हो इसकी आग अपने दिल में रखना एक दिन सूरज की रोशनी की तरह तुम्हारी सफलता तुम्हारे भविष्य को रोशन करेगी तुम कोशिश तो करे.

जब समस्या ही

हम अक्सर अपने दोस्तों से या अपने किसी ऐसे खास इंसान से अपनी मुश्किलें कहते   रहते हैं जैसे सिर्फ हमारी ही जिंदगी में केवल समस्या है और बाकी कि जिंदगी में तो कुछ नहीं .  जबकि हम इस बात से बिल्कुल अनजान होते हैं कि जिस दोस्त से हम ये सारी बातें कह रहे हैं उसकी जिंदगी में भी परेशानी के काले बादल हो सकतें है. आज हमें कुछ चीजों पर जरूर   विचार करना चाहिए कि क्या आज सच में हम जिन्हें   परेशानी समझ रहे हैं क्या वो सच में हमारी परेशानियां है. कि हम बेवजह ही इसे परेशानी मान बैठे हैं दोस्तों में जितना अपने आस पास रहे लोगों को समझ पायी जिनमें भले ही वो  मेरे  दोस्त हो, मेरे अपने  मैंने सबसे बात कर ये पाया कि सबकी जिंदगी में कुछ न कुछ ऐसा है जो कि उसे लगता है कि बहुत बड़ा और एक बहुत बड़ी परेशानी है   . जबकि सच्चाई इसे विपरीत ही है आज हमें उन लोगों के बारे में विस्तार से जानने और समझने की जरूरत है जिनकोे देखकर हमें ये लगता है कि" इनकी जिंदगी तो कितनी अच्छी है किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है " दोस्तों हर सिक्के के दो पहलू होते हैं ...

रवींद्र नाथ टेगोर

साहित्य दो तरह का होता  है एक जो  समाज की वास्तविता को बताए तो दूसरा वो जो  समाज के वर्ग को शिक्षित करने का काम करे और एक नयी राह की ओर समाज को ले जाएं. एक ऐसा ही लेखन ही रवींद्र नाथ टेगो र का है जिनके साहित्य  आनंद मठ से भारत का राष्ट्रीय गीत  "जन गण मन अधिनायक" लिया गया है जो मुख्य  रूप से  बांग्लाभाषा के लेखक हैं. आज समकालीन समय में  लेखन के  अलग- अलग रूप है लेकिन बहुत कम ही लोगों के लेखन ऐसे है जो    कि "तमसोमाज्योतिर्ग मय"   की तरह  है जिसका हिंदी तरह  अंधकार को दूर कर प्रकाश की ओर ले जाना  है.

विचार

  १. जब लगता है न कि किसी ने तुम्हे समझ लिया है तब ही मालूम चलता है तुम्हें समझने वाला  कोई  भी नहीं है. २.आपको आप से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता. ३. किसी चीज को खोने के बाद ही उसकी कीमत मालूम चलती है. ४. जरूरी नहीं कि बड़ी चीज से है   से ही सुकून मिले छोटी चीज भी कभी कभी सुकून देने वाली होती है. ५.किसी पर ज्यादा भरोसा करना  सेहत के लिए  हानिकारक होता है. ६. जब काम खुद को ही करना है तो क्यों न उसे बेहतर करें. ७. कभी कभी मन न होने पर कुछ काम न करना ही अच्छा होता है.

आज आवश्यकता है

आज  हमें जरूरी है कि हम लोगो की जरूरत को समझे और उनको पूरा करने की कोशिश करे क्योंकि 'आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है 'इसे हम ऐसे समझ सकते हैं कि हमारे आस पास बहुत से ऐसे  लोग  है  जिनको आज बहुत सी ऐसी चीजों की जरूरत है जो कि हम पूरी कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर  इस कोरोना वायरस की महामारी के बीच करोड़ बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है   अगर हम किसी एक बच्चे को भी शिक्षित कर सके तो ऐसे में हम हजार लोग  कई  बच्चे के भविष्य को सुधार सकते हैं और  इसके साथ अपने ज्ञान को भी बढ़ा सकते हैं . आज समकालीन समय में एक न ए विचार  के साथ खुद को प्रकट करने की जरूरत है. खुद के ज्ञान को किसी वंचित व्यक्ति तक पहुँचने की जरूरत है.

हिन्दी फिल्म के गीतों में भी रही

 राम के नाम की उपस्थिति  राम जिसके शब्द की परिभाषा ही  मर्यादा को बता देने वाली रही है जिसके कारण उसे मर्यादा 'पुरुषोत्तम राम 'भी कहते हैं  आज से ही नहीं बल्कि   भारत  ने जब आजादी पायी थी  तब से ही उसकी भारत  में उपस्थिति रही है जब  हिन्दी सिनेमा की शुरुआत हुई तब से ही  राम के ऊपर कई गीत लिखे गए हैं  जो  आज पुराने भले हो गए हो लेकिन उनका महत्व आज भी उतना ही है जितना कि कल था  जैसे - "राम चन्द्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा  हंस चुगेगा  दान  दुनका ,कौव  मोती खायेगा  जिसके गाने में मुख्यता कलयुग मे आए परिवर्तन को बताया  जा रहा है वैसे केवल गाने ही नहीं    बल्कि दोहों से भी गीत बने है जैसे  "मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदशरथ अचर बिहारी राम सिया राम सिया राम जय जय राम." वही दूसरी और जिंदगी की वास्तविक ता पर राम को जोड़कर गीत लिखे गए हैं  **सुख के सब साथी दुख में न कोई  मेरे राम, मेरे राम  तेरा नाम एक सांचा दुजा ना कोई.** इसी कड़ी  में अपने समय की सफल फिल्म ...

एक नज़र इस पर भी

आखिर क्या है अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर की कहानी? भारत 15 अगस्त 1947को  आजाद हुआ उस समय जम्मू कश्मीर के राजा हरीसिंह थे जो जम्मू कश्मीर को आजाद ऱखना चाहते थे जिस कारण  उन्होंने  जम्मू कश्मीर को किसी  के साथ विलय नहीं किया  लेकिन  पाकिस्तान जम्मू कश्मीर को पाना चाहता था जिस कारण से  कबालियों के साथ मिलकर 22अगस्त 1947  को    जम्मू कश्मीर पर हमला किया. 24 अगस्त 1948 को जम्मू कश्मीर के राजा हरीसिंह ने भारत सरकार से सहायता मांगी थी और  जम्मू कश्मीर को भारत में विलय करने को कहा 23अगस्त 1948 को भारत सरकार ने इसे  स्वीकार किया और जम्मू कश्मीर में सैनिक सहायता भेजी । बता दे कि जम्मू कश्मीर के राजा हरीसिंह ने उसी विलय पर साईन किये थे जिस पर बाकी सभी रियासतों के राजाओं ने साईन किए थे. इस विलय पत्र के अनुसार ,भारत सरकार  केवल जम्मू कश्मीर के प्रति रक्षा, दूरसंचार और विदेशी मामले में ही हस्तक्षेप करेगी और  शेष मामले के लिए    जम्मू कश्मीर राज्य  को स्वयं निर्णय लेने की आजादी होगी. बता दे कि सन् 1954 ...

इस बार की राखी कुछ ऐसी भी

राखी जब लड़कियां ससुराल से अपने मायके जाती है और माँ को इस बात की खुशी होती है कि उनकी बेटी  राखी पर घर  आ रही है. लेकिन इस बार की  राखी पर न तो माँ के घर   बेटी आयी और न  ही उसकी डाक आयी जिस कारण आज कुछ बहन ने अपने भाई   को विडियो काल  के जरिये जहाँ देखा वही कुछ बहन ने आनलाईन ही राखी  बांधी. आज में उन सभी लोग से बोलना चाहूंगी जिन्होंने  इस बार राखी उसी तरह मानई जिस तरह व़ो हर साल मनाते है  तो वो इसका सम्मान करे .  और  में सभी भाईयों और बहनों की प्यारी छोटी बहन से कहना चाहूंगी कि इस बार भाई और बहन की तरफ से पहले  की तुलना में  मिले थोड़े    सस्ते गिफ्ट   पर नाराज न होएं बल्कि  उसका सम्मान करे. "क्योंकि राखी भाई और बहन के रिश्ते का त्यौहार है "

आज क्यों भूल रहे हैं तुझे

संस्कृत  जो  समस्त भारतीय भाषाओं की मांं   है   हमारे पुराने ग्रन्थ, साहित्य  और  कलाओं का ज्ञान  भी इसी  भाषा में उपलब्ध है. संस्कृत   व्याकरण प्रधान भाषा है  जिसे  देववाणी भी कहा जाता है जिस कारण  अनेक देवी देवताओं की वंदना भी संस्कृत भाषा में ही की गई है . संस्कृत शब्द मुख्य रूप से 'सम्' उपसर्ग  तथा कृ धातु एवं क्त्  प्रत्यय  से मिलकर बना है  संस्कृत शब्द का शाब्दिक  अर्थ ' संस्कार की हुई ' जिसका  अर्थ उसके संशोधन  से है   इसे वेद भाषा और 'आदि भाषा' के नाम से   जाना जाता है. आपको बता दे कि इसके जनक स्वयं  पाणिनी  है इनके द्वारा लिखे गए ' अष्टाध्यायी ' नामक संस्कृत ज्ञान  है जिसमें  अनेकों सिध्दांत और सूत्र है जिसे 'संस्कृत व्याकरण' का नाम दिया गया है संस्कृत भाषा  जो   कम शब्दों में  भी बहुत कुछ कह देती  है  जैसे 'विद्या  विनयम् ददाति विद्यया पात्रता याति'. जिसका हिन्दी अर्थ विद्या हमें विनय द...

थोड़े बदलाव की जरूरत है

आज जहाँ आधे से ज्यादा लोगों की नौकरी खतरे में, आधे ज्यादा को नौकरी से निकाला जा चुका है तब हम सब युवा के सामने एक ही प्रश्न खड़ा है कि हम कैसे अपने काम को करे. वैसे तो आज हर किसी सपना एक अच्छी नौकरी पाने का है लेकिन बहुत कम  ही लोग ऐसे है जो ये सोच रहे हैं कि वो अपना व्यापार स्वयं खोलेंगे और दूसरों को नौकरी देगें . आज हमारी शिक्षा का मतलब केवल डिग्री नही  है बल्कि इसका अर्थ हम जिस क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे हैं उसमें हमारी निपुणता होना भी  है. वर्तमान समय में जब हर किसी के सामने रोजी रोटी का प्रश्न खड़ा हो गया है तो ऐसे में उसके सामने केवल एक ही विकल्प बचता है कि वो अपने काम में इतना काबिल और जुनूनी हो जिसे लोग उसे काम पर लेने के लिए खोजे . 

जरूरी है

जो आज भी अपना ज्यादा समय पढ़ने में देते हैं जिनका वक्त फोन में कम और किताबों के पेज पलटने में ज्यादा लगता है  उनके लिए आज भी  जिंदगी दूसरे की तुलना में थोड़ी अलग होती है. जिसे न केवल उनका ज्ञान बढ़ता है बल्कि वो हमेशा एक नई विचार पूर्ण जिंदगी भी जीता हैं इसे हम ऐसे देख सकते  हैं कि कुछ लोग समस्या देखते उसे न करने को सोचते हैं जबकि कुछ  लोग  उसे किसी  भी हाल में  करने की सोचते  हैं . जब कोई व्यक्ति   किताब पढ़ रहा होता हैं  तो उसकी जिंदगी में कुछ वक्त के लिए ठहराव सा आता है जो कि उसे अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में एक पल  ठहरने का मौका तो देता है साथ ही साथ समस्या से निपटने के लिए उसका दिमाग भी   मजबूत करता है. Learning gives creativity, Creativity leads to thinking, Thinking provides  knowledge, knowledge makes you great.