Skip to main content

अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस


युवा जिसमे असम्भव कार्य को सम्भव करने की शक्ति होती है युवा अवस्था सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है इसलिए तो कहा जाता है इस समय एक युवा का काम केवल अच्छे से पढ़ना होना चाहिए जो शिक्षा वो ले रहा है उसका वो अपने  दैनिक जीवन में उपयोग कर सके ऐसी शिक्षा उसे मिलनी चाहिए 

आज , इस दिवस पर हम सभी युवा पीढ़ी को अपनी ताकत को समझनी होगी क्योंकि ' एकता में ही बल है '

आज समकालीन समय में  युवा पीढ़ी को हर जगह एक नयी सम्भावनाएँ देखनी चाहिए  और उसे अपनी क्षमता को ओर बढ़ना चाहिए .

स्वामी विवेकानंद के कथानुसार

" सम्पूर्ण शक्ति तुम्हारे भीतर है वरन् तुम उसकी अपेक्षा हजार गुना अधिक."

आज हमारे देश की युवा पीढ़ी को जीवन में जोखिम लेने से पीछे नहीं हटना चाहिए .

छोड़ देंगी मार्ग तेरा विध्न

बाधाएं सहम कर

काल अभिनदंन करेगा आज तेरा समय सादर.

गगन गायेगा गरज कर पर्व से तेरी कहानी

वृक्ष पर पदचिह्न लेगी धन्य हो धरती पुरानी

कर रहा तू गौरवोज्जवल त्याग मय इतिहास निर्मित

विजय है तेरी  सुनिश्चित.

***विण्णुकांत शास्त्री***


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..