Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2025

Happy Friendship Day: आज के समय में सच्चे दोस्त का मतलब

आज के समय में जब हर चीज मतलब से होती है...ऐसे में आपकी दोस्ती सच्ची है भी या सिर्फ मतलब की है.. इसे आप इन चार चीजों से समझ सकते है.... 1. दोस्त जो आपकी बात सुनता है - आज के समय में जब किसी के पास वक्त नहीं ..ऐसे में भी अगर आपके पास कोई ऐसा इंसान है..जो आपकी बातों को सुनता है..बिना जज किए आपको समझता है..जिसके आगे आपको अपने काम की सफाई नहीं देनी पड़ती..जिसके आगे आप दिल खोलकर अपनी बात कह सकते है..यकीन मानिए वो आपका सच्चा दोस्त है.. 2. सिर्फ तारीफ नहीं- ये बात थोड़ी अजीब लग सकती है.. लेकिन आज जमाना बेस्ट का है..जहां हर कोई बेस्ट बनना चाहता है..ऐसे में अगर आपका दोस्त आपकी सिर्फ तारीफ न करके आपको बेहतर बनने की प्रेरणा देता है..आपका आत्मविश्वास बढ़ाता है..तो वो आपका एक अच्छा दोस्त है.क्योंकि वो वास्तव में आपको बेहतर देखाना चाहता है.. 3.  केवल मतलब नहीं- हम सब की जिंदगी में ऐसे कई लोग है जो हमें केवल तब याद करते है..जब वो मुसीबत में होते है..उसमें कोई बुराई नहीं है.. लेकिन सिर्फ काम के लिए याद करना सच्ची दोस्ती नहीं कहा जा सकता..क्योंकि वो दोस्ती से ज्यादा व्यापार बन जाती है.. 4. जो आपक...

You Make Stronger: अपनी मजबूती के लिए

अपनी मजबूती के लिए तुम्हें विश्वास खुद पर रखना होता है चाहे कुछ भी हो पर लगातार चलना पड़ता है हर परिस्थितियों में खुद को बेहतर बना आगे बढ़ना होता है  जहां अपने दृढ़ निश्चय को मजबूत बनाना आगे बढ़ना होता है।  लोग तो कुछ भी कहेंगे लेकिन तुम्हें अपनी बेहतरी के लिए  लगातार संघर्ष करना होता है। 

Today Thought

किसी चीज का घमंड करें। पद का, धन‌ का, अपने कौशल का जहां हर किसी से बेहतर कोई बैठा है। जहां उसके अलावा उसका कोई नहीं है। फिर आखिर घमंड किस बात का। 

APJ Kalam Death Anniversary: आज जरूरत है कलाम के विचारों की

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जिनका नाम आते ही हमारे सामने सबसे पहले जो आता है.. वो है उनका संघर्ष..सपनों को पाने की जिद्द ..जिन्होंने उन्हें मिसाइल मैन बनाया..एक झोपड़ी से निकलकर जिन्होंने राष्ट्रपति पद तक पहुंच हम सबको ये बताया..कि इस दुनिया में कोई चीज इतनी भी मुश्किल नहीं जिसे पाया न जा सके..जरूरत है केवल उसे पाने के लिए संघर्ष करने की... भारत दुनिया का सबसे वाला युवा वाला देश है..इस बात को बराबर बराबर रेखकिंत करना जैसे सूरज को रोशनी  दिखाना है..इसके बावजूद आज भारत में उतनी प्रगति नहीं हो रही जितनी की उनकी चाहिए..जिसकी वजह युवाओं का सही दिशा न मिलना है..जहां वो मंहगी डिग्री तो पा गया..लेकिन अपने अंदर वो कौशल विकसित नहीं कर पाया जिसकी समय को जरूरत है.. आज हम कलाम के आदर्श को चलाने के लिए कलाम को पढ़ाना होगा..उनसे सीख लेनी होगी..सिर्फ सरकार और सिस्टम को दोष देना से कुछ नहीं होगा..हमें सपने देखने होंगे..उन्हें पूरा करने के लिए असफलता का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा..क्योंकि असफलता ही सफलता का रास्ता दिखाती है..जो हारा नहीं वो जीत का स्वाद चाख ही नहीं सकता..   

आखिर क्यों चर्चा में है अनिरुद्धाचार्य का बयान

शर्मनाक है अनिरुद्धाचार्य का बयान एक तरफ देश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है..दूसरी तरफ हमारे देश के कुछ लोगों के द्वारा कुछ अपवादों को लेकर पूरे महिला समाज को गाली देने का काम किया जा रहा है..उन पर बंदिश लगाने की कोशिश की जारी है... हमेशा महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बयान देने वाले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य एक बार फिर विवादों में आ गए है..जिसको लेकर महिला संगठन अनिरुद्धाचार्य पर कार्रवाई की मांग कर रही है...दरअसल एक कथा के दौरान अनिरुद्धाचार्य ने कुछ ऐसा कह दिया..जिसको लेकर पूरा महिला समाज आक्रोशित नजर आ रहा है..आपको बता दे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अपने एक बयान में कहा कि... 25 साल की अविवहित लड़कियों का चरित्र ठीक नहीं होता है..इसलिए 14 साल की आयु में ही लड़कियों की शादी कर देनी चाहिए...जिससे वो परिवार में वो घुलमिल जाती है....जिस बयान को लेकर लोग दो पक्ष में बट गए है..एक पक्ष वो है..जो उनके बयान को सही मान रहा है.दूसरा पक्ष वो है.जो उनके उस बयान को लड़कियों का अपमान बता बाल विवाह का समर्थन करने वाला बता रहा है... लेकिन इस बीच जो ब...

Today Thought

एक समय के बाद पता चलता है उस पैसे की कीमत जिसके लिए तुम्हें दिन रात मेहनत करनी होती है उसके बाद भी तुम्हें तुम्हारे मेहनत की कीमत मिले ये जरूरी नहीं होता है।  एक लड़की का कमाना एक पुरूष के कमाने से भी ज्यादा जरूरी है। ताकि उसे उसकी हैसियत न बताई जाए। 

poems about making mistakes

गलती करना बुरा नहीं  गलती करना बुरा नहीं बुरा है उसे न मानना उसे जानकार भी अनजान बनना  उसे स्वीकार न करके दूसरों पर दोष मढ़ना गलती करना बुरा नहीं बुरा है उसे स्वीकार करने की कोशिश न करना खुद से झूठ कहना सबसे बुरा है। 

best motivational in hindi

जिस तरह बिना धूप में निकले गर्मी का एहसास नहीं हो सकता ठीक उसी तरह बिना अनुभव लिए संघर्ष का मतलब नहीं समझा जा सकता है।  इंसान केवल अपने ज्ञान से ही नहीं बल्कि अपने बोलने के तरीके से भी जाना जाता है कि वो किस तरह से लोगों से बात करता है। 

Today Thought

बहुत आसान है दूर से खड़े होकर जज मेंटल बनना उसके बारे में कुछ भी कह देना। पर बहुत, मुश्किल है उसकी जगह पर खड़े होकर कुछ सोचना। जहां वो ही जानता है कि वो कितना कुछ सह रहा है । ये दो कौड़ी की नौकरी असल में क्या चीज है केवल वो ही जानता है।  जिसके लिए हर दिन वो खुद को खत्म कर रहा है। छोटी सी सैलरी और खुद को बनाए रखने के लिए कितना कुछ सह रहा है। 

ife is uncertain: जब जिंदगी ही निश्चित नहीं

जिंदगी  कितनी अजीब बात है न..इस दुनिया में कुछ भी निश्चित नहीं..ये जानते हुए हम लोग जीवन में निश्चितता के लिए लगातार कई तरह के जोखिम उठाते है..कई तरह के संघर्ष करते है.. इस बीच कई बार हम अपने आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंच देते है..केवल ये सोचकर की आज हमारा वक्त नहीं है..हमारी जिंदगी में अभी बहुत सी अनिश्चितता चल रही है...जबकि जिस अच्छी जिंदगी के लिए हम ये सब कर रहे है..वास्तव में वो जिंदगी निश्चित ही नहीं ये सब जानते हुए हम जिंदगी की अनिश्चितता के बीच निश्चितता के लिए भागते रहते है..केवल ये सोचकर की हमें कुछ अच्छा मिलेगा..कुछ स्थायी मिलेगा..जबकि वास्तव में ऐसा कुछ होता नहीं है.. वो आज के समय में जब बिगड़ती लाइफस्टाइल और खराब खान पान शैली के चलते हार्ट अटैक के मामले आम हो गए है...जहां कब कौन बेहोश होकर सदा के लिए सो जाए किसी को नहीं पाता..इसके बावजूद हम सब लोग निश्चितता के पीछे भाग रहे है..केवल एक निश्चितता के लिए...

Today Thought

अब समझ आता है कितना मुश्किल होता होगा उसके लिए जो घर से बाहर कमाने जाता होगा‌ कितना कुछ वो उसके पीछे त्याग करता होगा। सैलरी के अलावा वो सब कुछ खोता जाता है। जिसका हिसाब वो कुछ नहीं दे पाता है। 

कॉरपोरेट जगत क्या है

कॉर्पोरेट जगत जहां के आकर्षण को देखकर अक्सर लोग उसके पीछे की सच्चाई भूल जाते हैं। जो बाहर से एक दम पेशेवर नजर आता है। लेकिन उसके पीछे होता है वो जिसकी शायद आप कल्पना ही नहीं कर सकते हैं।  जहां कोई किसी का सगा नहीं है । हर चीज के पीछे एक स्वार्थ छिपा है। जो उन्हें कॉर्पोरेट की घटिया राजनीति सहने को मजबूर करता है। क्योंकि आखिर सवाल भी तो दो रोटी और तोड़ी शान शौकत का होता है।  जिसके चलते वो‌ अपनी सैलरी से दुगुना तनाव झेलता है। जहां इस तनाव को कम करने के लिए वो सिगरेट पे सिगरेट का इस्तेमाल करता है। जो उसके तनाव को कम तो नहीं करता लेकिन उसे थोड़ा तनाव सहने की हिम्मत देता है । और जो बची कुची कसर होती है उसे वो अपने से जूनियर पर गुस्सा निकालकर खत्म कर लेता है।  इस सब राजनीति के बीच सबसे बुरा जो फंसता है वो एक कारपोरेट में आया फेशर जो एक मजदूर से भी कम की सैलरी में इस जगत की हर तरह की परेशानी को सहता है। जिसकी सैलरी भले न बढ़े लेकिन वक्त के साथ उसके काम जरूर बढ़ते हैं। जिसका कोई संगा नहीं होता है ।

Today Thought

हमें लगता है कि एक बार सफलता पा लेने पर सबकुछ आसान हो जाता है। जबकि वास्तविकता में ऐसा कुछ होता नहीं है कि हमें कदम पर कदम पर खुद को साबित करना होता है। 

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 अवॉर्ड: स्वच्छ भारत का इरादा

स्वच्छ भारत का इरादा..गाड़ी वाला आया कचरा निकला जैसे गानों से हम सब की सुबह होती है...ये केवल गाने नहीं बल्कि स्वच्छता के लिए हमें जागरूक बनाते है..गंदगी के दुष्परिणाम से हमें अवगत कराते है... स्वच्छता कहने के लिए छोटा सा शब्द है..लेकिन हमारी जीवन के लिए बहुत जरूरी चीज है..जिसके जरिए हम न सिर्फ अनेक बीमारी से बच सकते है..बल्कि अपने आस पास की सौदर्यता को भी बढ़ा सकते है...ऐसा नहीं है कि लोगों को स्वच्छता पसंद नहीं है..लेकिन लोग सफाई केवल अपने घरों तक सीमित रखना चाहते है..जिसके चलते हमें स्वच्छता जैसे अभियान चलाने पड़ते है.. आज केंद्र सरकार ने  स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अवॉर्ड  घोषित कर दिए है..जिसमें हर बार की तरह इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहला स्थान मिला है.. जबकि बड़े शहरों  में अहमदाबाद पहले, भोपाल दूसरे, लखनऊ को तीसरा स्थान मिला है..जो हम सब के लिए हर्ष का विषय है.. लेकिन अभी स्वच्छता के लिए और प्रयास किये जाने की जरूरत है..जिसके लिए केवल सफाई कर्मियों की नहीं बल्कि स्थानीय लोगों की भी भागीदारी की जरूरत है.ताकि स्वच्छता सिर्फ नारा बनकर न रह जाए..

odisha student death

जब कानून अपनी अंतिम सांसें गिन रहा हो तो सवाल जरूरी है जब कानून अपनी अंतिम सांसें  गिना रहा हो तो सवाल जरूरी है कि आखिर कब तक कोई लड़की न्याय की आश लिए   आएगी और न्याय न मिलने पर  खुद को ही इस दुनिया से खत्म करने की कोशिश करेगी आखिर कब तक वो लड़की संघर्ष करेगी किसी दोषी को सजा दिलवाने की कोशिश में खुद को ही खो बैठेगी ।  आखिर कब तक वो  सिस्टम के आगे दम तोड़ देगी सवाल करना जरूरी है कि आखिर क्या वो न्याय पाएगी। 

Shubhanshu Shukla: शुभांशु का शुभ आगमन

20 दिन की लंबी यात्रा के बाद आखिर आज शुभांशु शुक्ला का धरती पर आगमन हो चुका है..जो भारत के लिए एक ऐतिहासिक जीत है..गौरतलब है कि शुभांशु शुक्ला का ये मिशन एक्सिओम 4 के तहत किया गया था..जिसमें शुभांशु ने न सिर्फ वैज्ञानिक प्रयोग किए..बल्कि वैज्ञानिक अनुभव भी जुटाया.. आपको बता दें कि शुभांशु ने अपने मिशन के तहत ये देखा है..कि अंतरिक्ष यात्रा के दौरान बिना गुरूत्वाकर्षण के  मांसपेशियां आखिर कैसे कमजोर होती है..इसके बारे में शुभांशु ने अध्ययन किया है...इसके अलावा शुभांशु ने ऐसे बहुत से प्रयोग किए है..जो धरती पर मानव को होने वली बीमारियों से मुक्ति दिलाएगे..

Today Thought

समय समय की बात है एक वक्त होता है जब हमें उस इंसान की बातें कड़वी लगती है जो सच कहता है जिसकी बात हमें चुभती है। एक वक्त ऐसा भी आता है जब उन कड़वी बातों के चलते जिंदगी हमारी सुधारती है। वरना झूठी तारीफ तो हमें बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं करती है।  ऊंचाई तक पहुंचने के लिए बहुत कुछ सहना होता है। ऐसे ही कोई चीज कहां नसीब होती है।  अपनी आलोचना सुनने के लिए हिम्मत चाहिए। 

Radhika Yadav Murder Case : राधिका हत्याकांड

राधिका हत्याकांड राधिका का मर जाना सामान्य नहीं हो सकता राधिका का मरना सामान्य नहीं उसे सिर्फ उसके पिता ने नहीं मारा बल्कि हर उस इंसान ने उसे मारा जिसके सोच में लड़की का मतलब सिर्फ एक बोझ था जहां बेटी की कमाई खाने वाला पिता ही खराब था जहां बेटी बंदिशों में अच्छी लगती ये हर किसी का ख्याल था।  राधिका का मर जाना सामान्य नहीं वो समाज के मुंह पर वो तमाचा है जो दिखाता कि ये समाज सिर्फ पुरुष के लिए बनाया पुरुष ने चलाया और उसको ही सबकुछ करने का अधिकार था अगर कर कुछ बेहतर करने की कोशिश एक लड़की तो ये समाज का ताना बाना होता है खराब इसलिए वो समाज विवश कर देता है एक पिता की वो अपनी बेटी की कर देता हत्या है। 

शर्मनाक है महाराष्ट्र के ठाणे जिले से आया मामला

पीरियड्स एक नेचुरल प्रक्रिया जो किसी भी महिला या लड़की के लिए जरूरी होता है..जिसका होना उसके अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक होता है.. लेकिन जब यहीं पीरियड्स उसके लिए शर्मिदगी की वजह बन जाए तब सवाल करना जरूरी हो जाता है..आखिर कब तक पीरियड्स हमारे लिए एक टैबू बना रहेगा ... महाराष्ट्र के ठाणे जिले के स्कूल  से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है...जहां पर स्कूल के बाथरूम से मिले कुछ खून की धब्बे ने लड़कियों को न सिर्फ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी..बल्कि हमारे समाज का वो कुरूप चेहरा भी दिखा दिया है..जिसको अक्सर वो छिपा कर रखता है.. हुआ यू कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक स्कूल के बाथरूम में खून के कुछ धब्बे मिले..जिसकी शिकायत स्कूल के कर्मचारियों ने स्कूल के प्रिंसिपल से की..जिसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल और महिला कर्मचारियों ने स्कूल की लड़कियों को बुलाकर उनसे पूछा..कि किस किस के पीरियड्स चल रहे है... जिसके बाद जो हुआ वो शर्मसार करने वाला था..जहां लड़कियों के कपड़े उतारवाकर उनके पीरियड्स  चल रहे है कि नहीं इसकी जांच की गयी.. जिस घटना ने एक बार फिर समाज का कुरूप चेहरा दिखा दिया है.....

life thought in hindi

किसी भी मजबूत व्यक्तित्व का निर्माण ऐसे ही नहीं होता है उसके लिए उसके लिए उसे काफी ज्यादा संघर्ष करना होता है।  सच हमेशा कड़वा होता है ये हम पर निर्भर करता है कि हम उसे कैसे लेते हैं।  सबकुछ तो है आज हमारे पास सिवाए उस सुकून और संतोष के जिसकी तलाश में इंसान अपनी जिन्दगी निकाल देता है। जहां इंसान को कितना भी मिल जाए उसे कम ही लगता है। 

guru purnima poem in hindi

गुरु वो जो खुद पर गुरूर करना सीखाए जो खुद को चुनौतियों से लड़ना सीखाए जो हर परिस्थितियों के लिए तुम्हें मजबूत बनाए वो हर शख्स गुरु ही तो है जो तुम्हें आज से अब बेहतर  बनाएं। 

Today Thought

एक नाइंसाफी हजार खामियों को उजागर कर देती है।  इस दुनिया में तुम्हारे लिए जो सोच सकता है उसमें सबसे पहले केवल तुम हो। 

Barish

बारिश केवल एक मौसम नहीं बल्कि शासन प्रशासन की लेता परीक्षा है। जो जनता के प्रतिनिधि को उनके काम याद दिलाता है।  जो करोड़ों की लागत से बनाए गए ब्रिज, सड़कों की गुणवत्ता की जांच करता है। बरसात एक ऐसा मौसम जब इंसान को प्रकृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।

Today Thought

बहुत देर में पता चलती है उस समय की कीमत जिसकी  कीमत हम कभी समझ ही नहीं पाते हैं। जिंदगी में सफल होने के लिए पहली लड़ाई हमें किसी और से नहीं बल्कि खुद से लड़नी होती है। 

motivational quotes for success

इतनी हिम्मत हम सबके पास होनी चाहिए कि हम अपना विश्लेषण कर सके। जहां हम गलत को गलत सही को सही कह सके। भले इस बीच हमें खुद को असहनीय दर्द क्यों न देना पड़े। 

क्यों हम कभी किसी चीज के परे नहीं सोच पाते

जो मिल गया केवल वहीं श्रेष्ठ है ये सोच अक्सर इंसान की जिन्दगी नरक बना देती है। जहां वो एक ऐसे स्थान पर खड़े हो जाता है। जिसका आदि अंत दोनों ही उसके नियंत्रण से हटकर किसी और के हाथों चल जाता है।  पर अफसोस इंसान किसी चीज के परे कहां कुछ सोच पाता है। वो तो उसी स्थान पर आकर टिक जाता है उसे लगता है जो मिला वहीं श्रेष्ठ है जो अक्सर उसे तबाहा कर डालता है।  इसके बावजूद जो लोग लड़ते हैं अपने आज से एक बेहतरी की तलाश में वो जिंदगी में बहुत कुछ श्रेष्ठ कर पाते हैं। 

time is money

इंसान खोया हुआ धन पा सकता है। पर खोया हुआ समय वो चाहकर भी पा नहीं सकता है। शायद य ही कारण है कि हमारे यहां समय को कभी ज्यादा महत्व दिया गया है। हर चीज का एक समय निर्धारित किया गया है।  जिसने इस समय का सही सदुपयोग कर लिया। उसने अपने जीवन को सही दिशा दे दी। पर जीवन के उतार चढ़ाव के बीच समय का सही सदुपयोग करना कहां आसान होता है। जहां पर अक्सर परिस्थितियां हमारे जीवन के विपरीत चल रही होती है। इसके बावजूद जो लोग समय का सही उपयोग करते हैं। वो लोग जीवन में कभी पछतावा नहीं करते हैं‌।      

बारिश का कहर

बारिश मतलब बाढ़, जलभराव जैसी समस्या। जो हम आए दिन देखते हैं। अभी बारिश को थोड़ा ही वक्त हुआ है। और सड़कों पर जलभराव की समस्या ने जन्म ले लिया है। जिसके चलते लोगों की समस्या बढ़ गयी है।  कहीं नदी नाले उफान पर आ गए हैं । तो कही बाढ़ ने सबकुछ तहस नहस कर दिया है।   जो सरकार के तमाम दावों की पोल खोलती है। जिनके दम पर वो जनता के दिल पर राज  करना चाहती है। पर अफसोस जनता उस विषय को कभी असल मुद्दा बना ही नहीं पाती है। वो धर्म और जाति के नाम पर वोट देखकर खुद सच्चा देशभक्त समझने लगती है। 

Ae Dil Hai Mushkil

आज के समय में जब लोग किसी भी हाल में अपनी मोहब्बत को पाना चाहते हैं। जिनके लिए प्यार का मतलब ही एक दूसरे का साथ देना है। फिर चाहे वो इच्छा से हो या अनिच्छा से। ऐसे में 'ए दिल है मुश्किल' मूवी हमें मोहब्बत का एक अलग अर्थ बताती है। जहां प्यार का मतलब एक दूसरे को पाने से ज्यादा उन्हें समझना है। जहां जुदा होकर भी एक दूसरे से प्रेम करना है।