आज के समय में जब लोग किसी भी हाल में अपनी मोहब्बत को पाना चाहते हैं। जिनके लिए प्यार का मतलब ही एक दूसरे का साथ देना है। फिर चाहे वो इच्छा से हो या अनिच्छा से। ऐसे में 'ए दिल है मुश्किल' मूवी हमें मोहब्बत का एक अलग अर्थ बताती है। जहां प्यार का मतलब एक दूसरे को पाने से ज्यादा उन्हें समझना है। जहां जुदा होकर भी एक दूसरे से प्रेम करना है।
कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है। आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो।

Comments