Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2021

National memorial Day

आज राष्ट्रीय स्मृति दिवस है जो की अमेरिका के द्वारा मनाया जाता है ∣  बता  दे कि ये दिन अमेरिका के गृह युद्ध में मारे जानें वाले महिला और पुरुष सैन्य कर्मचारियों  की याद में मनाया जाता है ∣  इस दिन लोग उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं ∣ जो लोग गृह युद्ध के दौरान मारे ग ए थे∣ पहले ये केवल गृह युद्ध में मारे ग ए लोगों की याद में मनाया जाता था ∣ किन्तु प्रथम विश्व युद्ध के बाद अमेरिका इस दिवस को सैन्य कर्मचरियों  की याद में प्रत्येक वर्ष म ई के आखिर सोमवार को मनाने लगा ∣ जो कि युद्ध के दौरान शहीद हुए इस दिन उन लोगों की कब्र को फूलों से सजाया जाता है ∣

क्या कहे तेरे दस्तुर को

जब लगे कि जिंदगी में सब कुछ सही हो गया है ∣ तो आती है एक ऐसी आंधी कि मालूम चलता है जिंदगी में सबकुछ बिखरा हुआ है ∣ हम रोज सोकर उठते इसमें नया क्या है? पर क ई बार हम अपने जीवन की दिनचर्या को पूरा करने ऐसे असमर्थ हो जाते हैं ∣  तब हमें मालूम चलता है ∣ दैनिक दिनचर्या की करने की अहमियत, जिसे हम अक्सर नजर अंदाज कर देते हैं जरूरी नहीं हर सुबह हर दिन जैसी हो  क ई बार उसे पूरा करने में  ही हम असमर्थ हो जाते है जब केवल लेटे रहने के अलावा कुछ नहीं हम सोच पातें है तब मालूम चलती है जिंदगी की एक ओर वास्तविकता की हम केवल बाहर ही नहीं खुद से भी अंदर  लड़ते हैं ∣ जब शरीर का दर्द आगाह करता है हमने क्यों उसका ध्यान नहीं दिया  ? परीक्षा में ज्यादा नंबर आ जाए तो बड़ा गर्व करते है हम, पर जब मेडिकल रिपोर्ट में आ  जाए शरीर में किसी चीज की कमी  तो क्यों नजर अंदाज करते हैं हम खुद को पाने के चक्कर इस शरीर को भूल जाते है हम जिंदगी में आती है अनेक परीक्षा क्या हर परीक्षा को पास कर जाते है हम ? कुछ परीक्षा  में तो हम जाते ही नहीं है और कुछ परीक्षा के  लिए हमारी ...

अलग सिरे से देखती है जिंदगी

अक्सर हमें लगता है कि जिंदगी कितनी आम है ∣ रोज का सोना जागना, और अपनी दिनचर्या को पूरा करना   किन्तु हर दिन अगर आज जैसा हो तो बात ही क्या हो पर ऐसा होता कहाँ है आज से हमारा  दिन भले  थोड़ा ही अलग हो किन्तु होता जरूर है जिसका पता  हमें तब मालूम चलता है जब वो बदलाव अपना आकार बढ़ाने लगता है   जिंदगी भी ऐसी ही है ∣ हर दिन हमें एक नया विचार तो सोचने को एक नया विषय देती है ∣ कभी किसी शाम हम अपनी जीत का जश्न तो कभी हार का दुख मना रहे होते हैं ∣

समय समय की बात है

अक्सर जब हमारे पास समय होता है ∣ तो हमें उसकी कीमत नहीं होती है ∣ तब हमें समझ ही नहीं आता है कि हम उसका उपयोग किस तरह से करे      किन्तु उसके विपरीत जब हमारे जीवन में किसी कारण थोड़ी व्यस्तता आती है ∣ तो केवल हम  अपने साथ पछतावा ही रख पातें है ∣ कि उस समय क्यों हमने समय का उपयोग नहीं किया जब हमें समय में मिला था   ∣ उसी तरह हमारी जिंदगी है जब हम उसे नहीं समझते तो वो हमें बोझ लगने लगती है ∣ और जब हम उसे गहराई से समझने लगे तो हम ही उससे दूर जाने लगते हैं ∣ और अनिश्चितता के भंवर में ऐसे फंस जाते हैं ∣ कि समय का पता ही नहीं रहता है कब हफ्ते, महीने और सालों निकल जातें  हैं  ∣

अब नहीं समझोगें तो कब

अ धिकार की बात करने वाले कर्तव्य पर चुपी साध लेते हैं अक्सर जब बात आए महिलाओं के अधिकारों की तो मुंह बंद कर लेते हैं ∣ नहीं जानते क्या तुम इतिहास रानी लक्ष्मीबाई का जिसने चलाए शस्त्र किया युद्ध बचाने भारत की भूमि को क्या भूल गए तुम अहिल्याबाई बाई होल्कर को जिसे पढ़ने के लिए देनी पड़ी थी परीक्षा पूछा गया था उससे कठिन पहेली का उत्तर एक सिक्के में क्या भर सकते हो तुम एक कमरे को ?  दिया था, अहिल्याबाई ने क्या खूब उत्तर एक दीपक से कर दिया था प्रकाश सारे कमरे पर क्या अब तुम हो अनजान नारी की महिमा से जो उठाते सवाल उनकी काबिलियत पर जरा पूछों खुद से सवाल  काबिल हो तुम  उनसे प्रश्न करने के लिए जो हमेशा हर चीज को पहले लिए कहते हैं बराबरी सब की होनी चाहिए भले ही हर बार हो परीक्षा केवल नारी की ∣ अब नहीं समझोगें तो कब तुम्हारे पढ़ने से घर में आएगी डिग्री उनके पढ़ने से होगा शिक्षित समाज और सुधरेंगी जीवन शैली ∣ 

गौर कीजिएगा

जिंदगी में हम पेशेवर रूप में किस जगह पर खड़े है और उम्र के किस पड़ाव में है ∣  ये हम अक्सर ध्यान देते हैं ∣ किन्तु एक अरसे के बाद हम भूल जाते हैं ∣  जिंदगी में बहुत को पीछे छोड़ आते वक्त से ज्यादा आगे आते हुए हम खुद में खो जाते हैं ∣ हमें मतलब नहीं होता है हमारे उस दोस्त से जिसके साथ हम ने पहली क्लास पढ़ी थी  हम अनजान हो जाते हैं ∣ जिसके साथ हमने जीने मरने की कसमें खायी थी ∣ वो टीचर भी हमें एक समय के बाद याद नहीं होता है ∣ जिसके नाक में दम करने में हमने कोई कसर न छोड़ी थी वो क्लास बंक करने वाले दोस्तों की भी हमने फिर कभी जानकारी नहीं ली जिनके चलते हमने कभी जिंदगी की कुछ खुशी चुराई थी  वो कॉलेज में बना सबसे अच्छा मित्र उसके बारे में पूछने की हमने कोई जरूरत ही नहीं समझी थी ∣ उस टीचर को जिससे हमने तो कॉलेज में भी डांट खायी थी ∣ न पूछे सके कभी दुबारा  उसके बारे में जिसने हमारी खूब लगाई थी ∣ सबकुछ पहले से शुरू हो ये हम सब की दिली ख्वाहिश रही ∣ किन्तु हम ये जानना ही भूल गए कि जो इतना सब धूम धड़के के साथ शुरू हुआ ∣ वो खत्म कैसे हो गया हम में तो केवल  आगे ...

क्या पर्यावरण को भूल चूके है आज हम ?

  जहाँ एक तरफ पूरा  विश्व कोरोना  वायरस की महामारी से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ कई  देश  आपदा जैसी  चीजों  को झेल रहे हैं. जिसमें  बाढ़ ,भूकंप   जैसी  घटनाएं  शामिल  है    जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण  बिहार   और  असम में आयी बाढ़ से हम देख  सकते हैं  एक आंकड़ों के मुताबिक असम  के  काजीरंगा नेशनल पार्क   में अब तक  116 वन्यजीवों की जान जा चुकी है और   अब मेघालय में बाढ़ का कहर शुरू हो गया है  आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे कि ब्रह्मपुत्र नदी का पानी 175 गांवों में पहुँच  गया है जिससे 1.7 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है वहीं  90 फीसदी डूबे  असम के  काजीरंगा नेशनल पार्क   में अब तक  116 वन्यजीवों की जान जा चुकी है . तो वहीं दूसरी तरफ  बिहार के चंपारण जिले में उफनी  गंडक नदी के बाढ़  का पानी जिले के करीब 70 गांवों में फैल गया . इसके विपरीत  रूस के साइबेरिया में  जंगलों की आग फैलती जा र...

राजकुमार केसवानी

राजकुमार केसवानी जो हर उस पत्रकार, लेखक के लिए प्रेरणा थे जो अपने पाठक को देखकर लेखन करा करते थे। जिनकी शख्सियत इतनी खास थी  ।  कि एक बार कोई उन्हें देख ले तो उनकी शक्ल को न भूले जिनकी  लेखनी हर किसी को बहुत प्रभावित करती थी  ।  जिन्होंने गैस कांड से पहले ही प्लांट की गड़बड़ी की सूचना शासन को देने की कोशिश की थी  ।  किन्तु अफसोस किसी ने उनकी बात न सुनी फिर उन्होंने उसकी खराबी के लिए लेख लिखना शुरू हो गया किन्तु अफसोस वो भोपाल को गैस त्रासदी की लपटों से बचा नहीं पाएं  , जिसने भोपाल की शक्ल बिगड़ा दी । बात चाहे अखबार निकालने की हो या खबर लिखने की वो अपना काम इतने बेहतर ढंग से करते थे  । कि आज भी जब पाठक उनके रसरंग के  कॉलम  में फिल्मी दुनिया पर आएं लेख को पढ़ने की बात आती थी ।  तो वो इसका बेसब्री से इंतजार करते थे कि कब आएगा इतवार जब करेगें वो अपने पसंदीदा लेखक के लेख दीदार आज वो लेखक वो पत्रकार हमारे बीच में नहीं है किन्तु फिर वो भी हमारे बीच में मौजूद है कही मुगले आजम की किताब में लिखे हुए छोटे किस्सों में जिसमें उन्हें उस...

जब जिंदगी जीना ही है तो

जब जिंदगी जीना ही है तो क्यों मायूस होकर काटे दिन ?  जब चलना ही रास्ते पर तो क्यों लंगड़ा कर चले हम?  जब कर लिया है खुद से वादा  खुद को बनाने का  तो औरों के खातिर  अपने सपनों को कुर्बान करे क्यों?  थोड़े दर्द थोड़े आसूं सब को मिलते जिंदगी में किन्तु रोते रोते दिन काटे क्यों?  जब मिली है जिंदगी जीने को तो   ज्यादा पाने के चक्कर में खुद को बांटे क्यों ?  जब जिंदगी जीना है तो क्यों न उसे खुश होकर जीएं  किसी को उदासी बांटे क्यों?  राह में नहीं मिलते किसी को फूल किन्तु कांटो को देकर दूसरों को दर्द बांटे क्यों?  यू ही जिंदगी में नहीं मिलता कुछ किसी भी चीज क़ो पाने के लिए  किम्मत है देनी पड़ती किन्तु उस कीमत का डंका  हर किसी को पीटे क्यों ?  जब जीना ही जिंदगी थोड़े दुख और थोड़े सुख के साथ तो चेहरे के गम को  किसी और को दिखाए क्यों?  चले करे कोशिश एक नयी सुबह  थोड़ी धूप से पांव पीछे क्यों?

स्वास्थ्य की कीमत

अक्सर हम अपने स्वास्थ्य की अहमियत तब समझते हैं ∣ जब हम उस स्वास्थ्य को खोने लगते हैं । तब हमें उसकी कीमत समझ में आती है ∣ इसलिए हमें भले एक घंटे ही किंतु उसके लिए समय देना चाहिए ∣ जिससे हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहे और हम अपना काम करें ।

नहीं रहे चिपको आंदोलन के प्रणेता

आज देश ने चिपको आंदोलन के प्रतीक माने जाने वाले सुंदर लाल बहुगुणा को खो दिया । जिसने पर्यावरण के संरक्षण के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया । बात चाहे छोटी जाति के लोगों को मंदिर में प्रवेश दिलाने की हो या शराबबंदी की उन्होंने अपनी आवाज  को उस बुलंदता से उठाया की वो कब आदोंलन में तब्दील हो गया किसी को खबर ही न रही । सुन्दरलाल बहुगुणा के अनुसार पेड़ों को काटने की अपेक्षा उन्हें लगाना अति महत्वपूर्ण है। बहुगुणा के कार्यों से प्रभावित होकर अमेरिका की फ्रेंड ऑफ नेचर नामक संस्था ने  1980 में इनको पुरस्कृत भी किया। इसके अलावा उन्हें कई सारे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। और उन्होंने वृक्षों की बचाना क्यों जरूरी है उसके लिए यहाँ वाक्य गढ़ा जो जन जन का घोष बन गया  "क्या हैं जंगल के उपकार, मिट्टी, पानी और बयार। मिट्टी, पानी और बयार, जिन्दा रहने के आधार।" जिसके प्रभाव के चलते भारत सरकार ने चिंतनीय  विषय में पर्यावरण का संरक्षण डाला  । पर्यावरण को स्थाई सम्पति माननेवाला यह महापुरुष आज 'पर्यावरण गाँधी' बन गया है ।

रौद्र

" श्री कृष्ण सुने वचन  अर्जुन क्रोध जलने लगे  सब शोक अपना भूलकर करतल युगल  मलने लगे संसार अब देखों  मेरे शत्रु रण में मृत पड़े करते हुए घोषणा वो उठकर खड़े." हिन्दी साहित्य में रस का बहुत महत्व है ∣ यहाँ तक की तुलसीदास के द्वारा लिखित रामचरितमानस में भी सभी रस को उपयोग किया जाता है ∣ जिनमें श्रृंगार, भयानक और वात्सल्य , रौद्र रस की अहम भूमिका है ∣  रौद्र रस जिसका स्थायी भाव  क्रोध है ∣ जिससे सबसे अच्छे से परिभाषित रामचंद्र शुक्ल ने अपने  निबंध क्रोध में किया है ∣ जो कालजयी निबंध हुआ है ∣ आज वर्तमान समय में जब देश की आधी आबादी स्वास्थ्य क्षेत्र की बदहाली के चलते अपनों को खो रही है  हर जगह राग दरबारी का स्वर है ∣ तब आम जनता में शासन के प्रति ही एक अलग आक्रोश है ∣

निश्चय हमें करना है

  अगर की है अरजू  खुद का एक आशियाना बनाने की  तो कांटो पर तुम्हें चलना  अगर जीतना है जिंदगी के इम्तिहान  तो चलने का साहस तुम्हें ही करना है।  अनजान क्या कहे  तुम्हें?   सबको नजरअंदाज करना है  हर कदम संभल कर चलना है ∣  थोड़ी बारिश से तुम न घबरा जाना  अभी तो भंयकर तूफान का सामना तुम्हें करना है  चिड़िया की आजादी उसके उड़ने तक ही होती है  खरगोश की ताकत चलने तक ही होती है   ।  किन्तु मनुष्य की ताकत तो  गिरकर उठने में भी होती है ∣  जो भी जलील करे तुम्हें  कुछ न बोलना तुम  वक्त बड़ा तेज चलता है  क्या जानें कल उसे और  तुम्हें जिंदगी से क्या मिलता है ∣  जो लोग तुम्हें समझे उनका अपना कहना  जो न समझें उसे अपने से भी ज्यादा अपना  कहना  कितनी भी शिकायत हो तुमको जिंदगी से  किन्तु तुम जिंदगी को  खुद से अलविदा न कहना   क्योंकि अक्सर जो लोग मरने की सोचते हैं  उन्हें कायर कहा जाता है  जो हर दिन मरकर भी जीते हैं  जिंदगी का  उन्हें...

जानें छिपकली के बारें में

एक तूफान ने अभी सभी लोगों की नाक में दम करके रखा है जिसका नाम ताऊ  ते है जिसका असर महाराष्ट्र और गुजरात में कहर बनकर बरसा है ∣ इस को लेकर मौसम विभाग ने पूर्व अनुमान लगाया है जिसमें उसने बताया है ∣ कि पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में 23 म ई तक कम दवाब का क्षेत्र बनेगा जो पूर्वी तट तक की और बढ़ते हुए तूफान में बदल सकता है ∣  किंतु अगर कम दवाब का क्षेत्र नहीं गहराया तो तूफान पैदा होने से पहले खत्म भी ह़ो सकता है ∣  अगर इस तूफान से जुड़ी अन्य जानकारी की ओर हम अपना रूख करें तो जानेगें  कि प्रेस और आपदा प्रबंधन के लिए तूफान आसानी से समझने के लिए हर एक तूफान को नाम दिया जाता है ∣ जिसका नाम विश्व के बड़े -बड़े मौसम विभाग जिसमें भारतीय मौसम विभाग भी शामिल हैं ∣ उनके द्वारा तूफान की तीव्रता को समझते हुए उसका नामकरण किया जाता है ∣ इस बार जिस तूफान जिसे आप ताऊ तूफान के नाम से जान रहे हैं उसका नाम म्यांमार ने दिया है   यह एक वर्मी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ छिपकली है ∣ बता दें कि 2018 के बाद इसे सबसे गंभीर चक्रवात की श्रेणी में रखा गया है ∣ इससे पूर्व भारत में 2018 में ...

गंगा

  जिस देश में गंगा बहती, गंगा तेरा पानी अमृत, गंगा मैया में जब तक के पानी रहे, जैसे गीत हम सब ने सुने है ∣ ज़ो गंगा के महत्व को बताते हैं ∣ आज भी गंगा के जल को सबसे पवित्र जल की श्रेणी में रखा गया जिसमें स्नान करने से व्यक्ति अपनी सभी गलतियाँ  का प्रायश्चित कर लेता है ∣  आज गंगा सप्तमी है पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक आज ही के दिन गंगा  को धरती पर लाया गया था  ∣ जिसमें भगीरथ की भूमिका अहम मानी जाती है ∣  जिन्होंने अपने तपस्या के बल पर  गंगा को धरती पर लाने को मजबूर किया और शिव ने इसमें अहम भूमिका निभाई  ।  वर्तमान समय में देखे तो आज गंगा को लगातार मैला किया जा रहा है।

लिखने की आज़ादी

आज एक कविता को पढ़कर सच में ये लगा  । कि आज भी चलों कुछ चीज सरकार की सेंसरशिप से बची हुई है  । नहीं तो आज भी शासन की नजर  हर पत्रकार हर लेखक पर पड़ी है ∣ न लिखने के दर्द से हर  रोज   गुजरते   जो लोग,क्या सोचा तुमने आज भी कितने अपनी अभिव्यक्ति को देने के कारण  सलाखों के पीछे आ जाते हैं  ∣ केवल उनकी गलती इतनी होती है । कि वो कुछ लिखने की बगावत करते हैं ।

मर्दानी का असली अर्थ बताती मर्दानी 2 मूवी

मर्दानी 2 कलाकार     : रानी मुखर्जी, विशाल जेठवा, विक्रम सिंह चौहान, श्रुपि बापना, राजेश शर्मा, दीपिका अमीन निदेशक : गोपी पुथरन निर्माता : आदित्य चोपड़ा मर्दानी  2 मूवी में रानी मुखर्जी को सच की मर्दानी बना दिया है जिसका कद भले थोड़ा कम हो किन्तु उसका आत्मविश्वास  बहुत ऊंचा है  丨  कुछ कुछ होता, से लेकर राजा की आएगी बारात,  मर्दानी 1,और अब मर्दानी 2 रानी मुखर्जी के जीवन में मील का पत्थर बनकर आयी है जिसने उन्हें  एक सफल अभिनेत्री के तख्त पर बैठा दिया है   丨    मर्दानी  2 मूवी  की मुख्य रुप से एक रेपिस्ट के और एक एसपी को केन्द्र में रखकर बनाई गई है  丨   जिसमें एक ऐसी एसपी को लाकर खड़ा कर दिया गया है जिसके सूंघने की क्षमता इतनी ज्यादा है 丨  कि वो तथ्य को देखकर ये बता देतीं हैं कि कोई अपराध किस तरह से किया गया है? जो भले ही खाकी पोशक में एक तेज तरार दिखाई देती है किन्तु अंदर से भी वो  उतनी नरम दिल की हैं  जिसके लिए  उसका सबसे बड़ा फर्ज केवल अपनी जिम्मेदारी को निभाना है...

इस महामारी के समय में

उम्मीद है ,आप सब अच्छे होगें और जो अच्छे नहीं है │  वो जल्द अच्छे हो ऐसी आपकी सलामती के लिए दुआ करती हूँ जैसा की आप सब अवगत है│ देश एक बार फिर कोरोना वायरस की कैद में जकड़ चुका है और दूसरी ओर अब तो एक नयी आफत सी आ गयी है ∣ गांव में भी कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा हैै   जिसे रोकने के प्रयास शासन के द्वारा किये भी जा रहें हैं और नहीं भी , वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस को रोकने में कारगर बताएं जानें वाले टीके की शहर में किल्लत होनें लगी हैं │ जिस कारण क ई लोग अपना दूसरा डोज नहीं लगवा पा रहे हैं  │  और वहीं 18 वर्ष से ऊपर वालों को कोरोना वायरस लगाए जानें की पहल चालू की गयी है │ज़ो सराहनीय हो सकती है अगर तेजी से सभी युवाओं को वैक्सीन लगवा दी जाए   │ वहीं कोरोना का म्यूटेशन 𝘉 1,617 लगातार अपने अलग -अलग में रूप दिख रहा है  │   अब कोरोना से रिकवरी हुए वो लोग जिन्होंने पहले से कोई बीमारी थी वो लोग ब्लैक फंगस का शिकार हो रहे हैं जो कि एक चिंता विषय है ∣ जिसके लिए मध्यप्रदेश अभी से तैयारी में जुट गया हैं │ कि इसे पीड़ित लोगों को इलाज दें सके...

𝙵𝚛𝚒𝚍𝚊𝚢 𝚝𝚑𝚘𝚞𝚐𝚑𝚝

हर दिन जरूरी नहीं कल जैसा हो, किन्तु वो आपके लिए अच्छा होगा या नहीं ये आप पर निर्भर करता है| हमारा व्यवहार किस तरह का है? ये हमें जब मालूम चलता है जब हम अनजान लोगों से मिलते हैं  | किसी काम को जब करें तो इस विश्वास के साथ करें की आप से अच्छा इसे कोई नहीं कर सकता  | दूसरे को समझना भले सब सीख जाते हैं किन्तु स्वयं को समझ कुछ लोग ही पाते हैं  | एक प्रशिक्षित व्यक्ति से कुछ समय वार्तालाप करके जितना व्यावहारिक चीजों का ज्ञान मिलता है उतना व्यावहारिक किताब से नहीं    | एक अच्छा दोस्त व़ो ही है जो आपकी व्यस्तता और ईमानदारी  पर शंका न करें  |

ईद मुबारक हो

कल ईद का त्यौहार मनाया जाएगा जिसका सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे  । ईद का त्यौहार एक ऐसा पर्व होता है ।   जब लोग एक साथ मिलकर नमाज अदा करते हैं एक दूसरे से गले मिलते हैं  । ईद मनाए जाने के कारण पर अगर हम गौर फरमाए तो जानेगें   ऐसा माना जाता है कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी। इस जीत की खुशी में सबका मुंह मीठा करवाया गया था, इसी दिन को मीठी ईद या ईद-उल-फितर के रुप में मनाया जाता है   । बता दे कि ईद की शुरुआत सुबह दिन की पहली प्रार्थना के साथ होती है। जिसे 'सलात अल-फ़ज़्र ' भी कहा जाता है। इसके बाद पूरा परिवार कुछ मीठा खाता है। वैसे ईद पर खजूर खाने की परंपरा है। फिर नए कपड़ों में सजकर लोग ईदगाह या एक बड़े खुले स्थान पर जाते हैं, जहां पूरा समुदाय एक साथ ईद की नमाज़ अदा करता है। प्रार्थना के बाद, ईद की बधाईयां दी जाती है। उस समय ईद-मुबारक कहा जाता है। ये एक दूसरे के प्यार और आपसी भाईचारे को दर्शाता है। "हो सब की बरकत मिले सब को सुकून की रोटी कोई न सोए भूखा चलों करे मदद किसी गरीब की ईद मुबारक हो."

𝐈𝐧𝐭𝐞𝐫𝐧𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐍𝐚𝐫𝐬𝐞 𝐝𝐚𝐲

आज विश्व नर्स दिवस है l ज़ो की प्रत्येक साल   फेलोरिंस नाइटिंगेल  के जन्म तिथि  पर  मनाया जाता हैl बता दें कि फेलोरिंस नाइटिंगेल नर्सिंग की संस्थापक मानी जाती हैं l नर्स डे मनाने का उद्देश्य  सभी नर्सों  के महत्व को समझाना हैl क्योंकि  इनके सहयोग बिना स्वास्थ्य सेवाएं अधूरी हैंl अगर हम वर्तमान परिस्थितियों में गौर फरमाए  तो पाएगें भारत कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा हैl उस समय स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहे  लोग ही है  जो हर दिन इस भयंकर गर्मी में पीपीई यानी पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट  किट  पहनकर मरीजों का इलाज कर रहें है lजिसमें नर्स की भूमिका भी अहम हैl

रिकॉर्ड बनाने में

हर कोई व्यक्ति अपनी कीर्तिमान स्थापित करने के लिए मेहनत कर रहा है l जहाँ उसे इसके के लिए मेहताना मिल रहा है lतो कही वो मुफ्त में ही अपनी सेवा दे रहा हैl तो कही वो खुद को बेहतर साबित करने के लिए लगातार मेहनत कर रहा हैl बात चाहे सचिन के रिकार्ड्स की हो या मैरी कॉम की   हर किसी को केवल उनके  जीवन की चमक दिखाई देती है ,   किंतु उस कीर्तिमान को बनाए रखने के लिए वो हर दिन कितनी मुश्किलें झेलते हैl इसकी खबर केवल उनको होती हैl अगर आप भी चाहते हैं कि हर कोई जानें आपको आपकी  भी हो प्रसिद्धि तो शुरू हो जाए आज से लग जाइए किसी ऐसे काम में जो लगातार आपको न ए आयाम तक ले जाए l

ऐसे ही नहीं बनती कोई खास शख्सियतें

अक्सर जिंदगी की निराशा और आशा की बीच में हम फंस सा जाते  हैं और खुद से ही कही दूर चले जाते हैं 𝙡 हम लड़ते  है क ई लड़ाई अपने आप से, किन्तु बाहर जो हम कर रहे होते हैं वहीं सिर्फ लोगों को नजर आते हैं ऐसा नहीं है, हर कोई सुकून की नींद सोता है𝙡 हर किसी की जिंदगी में एक पल निराशा भरा भी होता है 𝙡 अक्सर हमें झूठा  वहम सा होता है 𝙡 सिर्फ मेरी जिंदगी में ही सारे गम है𝙡 मेरी जिंदगी ही चुनौतियों से भरा सितम है,  हर कोई खुशी की ही जिंदगी जी रहा हो ऐसा   जरूरी नहीं होता है व़ो भी पीता है क ई बार  खून के घूंट जो अक्सर  हमारी आंखों से ओझल  होता है 𝙡 हर दिन जिंदगी में कुछ नया होता कुछ पुराना फिर से न ए में तब्दील होता है𝙡 कुछ भर जाते हैं गम  कुछ हर दिन खरोंचे जाते हैं,  कुछ तो बोल कर भी नही बोल पाते हैं   ,  शिकायत एक बार सबकी खुदा से  होती है, क्यों मेरी ही जिंदगी  सारे दर्द  से भरी हुई होती है𝙡 किन्तु ऐसा भी क्या होता हर किसी की जिंदगी में कुछ न कुछ मुश्किलें से भर पड़ाव  जरूर होता है, जो हर दिन उसे जीक...

कुछ ऐसी शख्सियत हमारे जिंदगी में

हमारी जिंदगी में कुछ लोग ऐसे होते हैं丨 जो  बे स्वार्थ हमारे काम करते हैं और साथ में  अपनी जिम्मेदारी भी निभाते  हैं  丨   और जब कुछ  अपने लिए तोहफे मांगने की बारी आती है तो वो कुछ ऐसा  मांग लेते हैं जो सबके लिए हितकारी है या कहें तो जो सब को लाभ पहुंचाता हो 丨 किन्तु अक्सर हम अपनी जिंदगी में मौजूद  उन लोगों की कद्र नहीं करते क्योंकि हमें लगता है  丨   कि उन से ज्यादा हम अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, जबकि इसकी सच्चाई कुछ अलग है  丨

World red Cross day

red Cross एक ऐसी संस्था जो आपदा के समय में लोगों की मदद करती है │   साथ ही उनको सुरक्षित स्थान पर ले जाती है  │ इसका मुख्य उद्देश्य किसी भयंकर आपदा से जूझ रहे लोगों की मदद करना है│  आज हम जानेगें, क्यों मनाया जाता है? World red Cross day क्या है? इसके पीछे की प्रासंगिकता आपको बता दें कि रेड क्रॉस संस्था की शुरुआत जॉन हेनरी डिनैंट ने की थी जिसके बाद उनके जन्मदिवस के मौके पर वर्ल्ड रेड क्रॉस डे मनाया जाता है │   जिसकी हर साल एक थीम भी होती है इस साल इसकी थीम 'हम अजय हैं'. है ∣ वहीं इस संस्था का मुख्य उद्देश्य युद्ध या विपदा के समय होने वाली कठिनाइयों से लोगों को राहत दिलाना है │     बता दे कि रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी डिनैंट को मानव सेवा के कार्यों के लिए साल 1901 में पहला शांति नोबेल पुरस्कार मिला था │ रेड क्रॉस के सिद्धांत मुख्य रूप से निष्पक्षता, मानवता,और स्वतंत्रता, तटस्थता, एकता जैसे मूल्य पर आधारित है ∣

अनिश्चितताओं के दौर में

आज हर इंसान की जिंदगी में इतनी अनिश्चितता बढ़ गयी है  कि उसे खुद भी ये नहीं मालूम कि कल उसका क्या होने वाला है ?  हर चीज में वो गर्मी के मौसम की तरह लगातार बढ़ती जा रही है │ जिसके कारण मनुष्य किसी काम को कुछ समय तक न करना ही श्रेष्ठ समझ रहा है  │  और कुछ का तो जीवन ही अनिश्चित नाव में सवार हो गया है ,जो बैठ तो गया है नाव में किन्तु उसे नहीं मालूम नाव को किस ओर ले जाना है  │ किन्तु इस अनिश्चितता के दौर में भी कुछ लोगों का जीवन बहुत निश्चित है   │ ऐसे लोग सच में काली अंधेरी रात में भी तारे की तरह टिम टिमा रहे हैं   │ वर्तमान समय में किसी भी चीज को करने के लिए योजना होना बहुत जरूरी है, क्योंकि जिनका प्रबंधन अच्छा है    │   वो ही आने वाले समय में अच्छे से जीवन यापन कर सकते हैं  │  वैसे भी सफलता कभी निश्चित नहीं होती,  असफलता कभी अंतिम नहीं होती   │

Thursday thought

 A. हमेंशा अपना ध्यान और समय किसी न किसी काम में लगाए रहना चाहिए कौन जानें आपको कुछ ऐसा मिल जाएं जिसकी आप खोज कर रहे हो.      B. अक्सर हमें लगता है कि हमें ज्यादा पैसा और आलीशान चीजें  आराम देगी किन्तु वो अक्सर हमारी अशांति का कारण बन जाती है.  C. हवा एक समय तक चलती है बारिश एक निश्चित समय तक होती है किन्तु मनुष्य का सोचना उसके जीवित होने तक चलता है.  D. अगर दिन भर समय आराम करने को मिले तो वो भी रास नहीं आता.  E. लगातार हमें अपने दिमाग को चलाते रहना चाहिए नहीं तो उसमें भी बर्तन की तरह धूल लग जाती है.

21 वीं शताब्दी के युग में भी

आज जिस विषय पर बात करने वाली हुं अक्सर हम उस  पर आकर चुप हो जाते हैं  ये इतना गम्भीर होता है या विषय को समझने वाले ही इतने गम्भीर होते हैं कि उसका नाम आने से पहले ही उस  पर अपनी चुपी साध लेना ज्यादा उचित समझते हैं ये समझना थोड़ा मुश्किल है?  किन्तु फिर भी आज इस विषय पर लिखने का साहस जुटा पायी हुं उम्मीद है जिनके लिए लिखा  हैं वो लोग इसे समझे,  'Periods poverty' इस से आप सब अवगत होगें और जो  इससे  अवगत  नहीं है उनके लिए बताना चाहुंगी मासिक धर्म के दौरान periods से जुड़ी हुई चीजों को न खरीद पाना जैसे sanitary napkin जो भले सामान्य लगे किन्तु गाँव , कस्बे में आज भी लड़कियों इसके उपयोग से वंचित है और अब जब स्कूल बंद है तो उन लड़कियों को  स्कूल  से भी sanitary napkin नहीं मिल पा रहे हैं जो हम सब  के लिए भले अचिंतीयनीय लगे किन्तु यहाँ स्वच्छता की दृष्टि से गम्भीर परेशानी है  कल ही World hand hygiene day था जो दिवस बाकी दिवस की तरह प्रकाश में भले ही न आया हो किन्तु आलोक को क्या भला कोई मिटा पाया है ?कि इस गूढ़ सत्य को मिटा ...

वक्त के बीत जाने में

अक्सर जिंदगी में हमें उस खुशी का अंदाज़ा ही नहीं होता है ∣     जिसे हम हर दिन तोड़े सुख दुःख के साथ जीते हैं ∣    जिसके एक पल बिछड़ जाने से हमें उसके दूर होने का दर्द होता है ∣ सूरज भी जब ढलने लगता है तो वों प्रकाश करता है किन्तु जिंदगी में किसी का साथ पीछे छोड़ देने का पर क्या वो जाते -जाते चमकता है?  नहीं, जिसका ख्याल जिंदगी में हम उस पल नहीं करते उसके पीछे  छूट जाने पर सबसे ज्यादा वो पल ही सिर्फ याद रहता है. जब उन यादों को हम वास्तविकता में जीते हैं तो उसका महत्व हमें कहाँ मालूम चलता है ? जैसे- इसमें क्या ही सुख है सिवाय कष्ट के , किन्तु जिंदगी में उससे बिछड़ने के बाद ही उस खास लम्हे का महत्व मालूम होता है  ∣ जिंदगी में रह जाता है हर दिन सोना- जगना,  छूट जाता है तो कुछ लोगों का साथ ,  जिंदगी को जितना हम जीते हैं हम उतना ही जिंदगी से सीखते हैं ∣ रह जाती है एक सपने की तरह खट्टी -मीठी यादें जिन्हें हम एक पल जीते हैं  ∣ हर वक़्त बीतता है जब ये हम सोचने बैठते है उस पल को तो केवल यादें ही रह जाती फोन की गैलरी में ,  न होती य...

जरूरी है

इस कठिन परिस्थितियों में हम सब को अपने लिए नहीं, तो अपने के लिए अपनी सेहत का ध्यान बहुत ज्यादा देना होगा जिससे हम किसी भी हाल में बीमार न पड़े 丨 और हम अपने हमारे परिवार के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें ये फर्ज केवल और केवल हमारा है  丨 किसी का कुछ नहीं जाएगा, नुकसान हमारा होगा   丨 सब को अपनी अपनी पड़ी है आज हमें अपनों की फिक्र करनी होगी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वयं ही आगे आना होगा  丨

महामारी का सच

एक तरफ आती बारात  है तो दूसरी तरफ पसरा मातम है एक तरफ सजती दुल्हन दूसरी तरफ एक सुहागन का  बिखरा सिंदूर है एक तरफ बेखर होते बच्चे दूसरी तरफ बनता परिवार है एक जगह बजते नगाड़े दूसरी तरफ रोने का शोर है एक ओरभूख से खिलबिलाते बच्चे तो दूसरी ओर सामंतों के घर पर अन्न भरपूर है जिंदगी की सच्चाई रूबरू होने का दर्द ही अलग मशहूर है.

इंसान और समय

  इंसान थक जाता है अक्सर काम करने से किंतु जिंदगी का इम्तिहान नही है थकता, सूरज भले ढलने लगता किन्तु ढलते हुए भी अपनी रोशनी कम न करता है,  जीवन के साथ समय बदलता है अक्सर समय हाथ से ऐसे निकल जाता है किन्तु कुछ मालूम नहीं चलता है कुछ अपनों का साथ बीच में छुट जाता है  किन्तु समय उसी तेज गति से चलता है  सुबह होती भले कितनी अच्छी हो पर अक्सर शाम ढलने पर छोड़ जाती है जिंदगी के अनेक प्रश्न ,इन प्रश्न के बीच इंसान रह जाता है  अक्सर समय जिंदगी में एक पल आकर ऐसे लगता है कि वो रूका सा गया है किन्तु तब भी समय चलता है दिन ढलता रात आती है समय का पहिया चलता है.  एक समय होता है जब दिन ओर रात का फासला मालूम न चलता  एक समय जब आता है  जब दिन रात का हर समय न कटता  न चलता न रूकता है  ज्यादा बोलने वाले लोग भी जब बोलना है छोड़ देते  तब दिन दिन  न होकर रात  आती है  कुछ पल  जिंदगी में ऐसे आते हैं  जब रात न कटती  न दिन ढलता है  जब समय का पहिया चलता है.

World press freedom day

आज विश्व प्रेस दिवस है जिसे मनाने का उद्देश्य निष्पक्ष पत्रकारिता को बनाए रखना है।   पत्रकारिता के मूल्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करना है  । जिसका विश्लेषण  एक रिपोर्ट के द्वारा जिसे वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम कहते ।  पेश की जाती है जिसका आधार मीडिया  की आजादी, स्वंतत्र पत्रकारिता , अपनी बात कहने की आजादी, लिखने या छापने की कितनी आजादी है यह संस्था इसी आधार पर सभी देशों की रेटिंग करती है बता दे कि भारत का इसमें 142 वां स्थान है । आज समकालीन समय में हम अगर  देखे जब भारत में कोरोना वायरस की खतरनाक लहर का सामना पूरा देश कर रहा है।   ऐसे समय में  पत्रकारिता का मुख्य काम जनता की आवाज को शासन तक पहुंचाना है  । और जनता की साथ देना है उसकी समस्या को सुनकर प्रशासन तक पहुंचाना है जो आज केवल और केवल आदर्श स्थिति बनकर रह गयी  है ।

चुनाव

एक लोकतांत्रिक देश की सबसे बड़ी पहचान है कि उस देश की जनता अपनी सरकार को स्वयं चुन सकती है। किसे उसे वोट देना और किस नहीं ये केवल और केवल उस व्यक्ति पर निर्भर करता है ?  भारत के संविधान में चुनाव के सम्बन्ध में एक पूरा निर्वाचन का पाठ है जिसमें चुनाव कब कराया जाना है ?चुनाव आयोग की स्थापना और मतदाता के कर्तव्य के बारे में जानकारी लिखी गयी है। जैसा की आप सब अवगत है । कि भारत में हर कार्य जो की सरकार के द्वारा किया जाता है। उसे सुचारू रूप से करने के लिए एक कमेटी बनती है। वैसी ही कमेटी हम चुनाव आयोग को समझ सकते हैं । जिसमें एक सबसे मुख्य चुनाव आयोग का अध्यक्ष होता है जो ये देखता है । कि कोई काम सही से कर है कि नहीं  आज जैसा की आप सब अवगत है। आज पांच राज्य के चुनाव के नतीजे आने है । जो आज हर घर में एक चर्चा का विषय है । कि किसकी सरकार आएगी ? 

जिंदगी के अलग है रंग

जिंदगी की अनिश्चित इतनी ज्यादा है कि कोई भी इस पर फिदा हो जाए जो हर समय एक नया मोड़ ले लेती है ।   इस जिंदगी में किसी के आने में भर जाते हैं जहाँ  जिंदगी में अनेक  रंग तो वहीं किसी के चले  जानें से हो जाती है जिंदगी बेरंग  । खुशकिस्मत  है वो दीवारे जिसमें भरे जाते हैं  अनेक रंग । एक रंग हर शख्स को भरना चाहिए अपने जीवन में  वो है खुद की खुशी का रंग जिसे महसूस कर तुम खुश हो सको एक ख्वाब होना चाहिए    तुम्हारा जिसे पूरा करने की जिद्द तुम रख सको  एक इच्छा होना चाहिए  तुम्हारी  जिसे मरने से पहले पूरा तुम कर सको एक दोस्त होना चाहिए  तुम्हारा जिसे हर बात तुम कह सको एक सुकून  भरी जगह होनी चाहिए  जहाँ तुम दम भर सको एक जुनून होना चाहिए ।तुम्हे खुद को  आगे ले जाने का जिसे तुम हर हालात में पूरा कर सको.