Skip to main content

इस महामारी के समय में





उम्मीद है ,आप सब अच्छे होगें और जो अच्छे नहीं है वो जल्द अच्छे हो ऐसी आपकी सलामती के लिए दुआ करती हूँ जैसा की आप सब अवगत है│ देश एक बार फिर कोरोना वायरस की कैद में जकड़ चुका है और दूसरी ओर अब तो एक नयी आफत सी आ गयी है ∣ गांव में भी कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा हैै  जिसे रोकने के प्रयास शासन के द्वारा किये भी जा रहें हैं और नहीं भी ,

वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस को रोकने में कारगर बताएं जानें वाले टीके की शहर में किल्लत होनें लगी हैं │ जिस कारण क ई लोग अपना दूसरा डोज नहीं लगवा पा रहे हैं  और वहीं 18 वर्ष से ऊपर वालों को कोरोना वायरस लगाए जानें की पहल चालू की गयी है │ज़ो सराहनीय हो सकती है अगर तेजी से सभी युवाओं को वैक्सीन लगवा दी जाए  

वहीं कोरोना का म्यूटेशन 𝘉 1,617 लगातार अपने अलग -अलग में रूप दिख रहा है   अब कोरोना से रिकवरी हुए वो लोग जिन्होंने पहले से कोई बीमारी थी वो लोग ब्लैक फंगस का शिकार हो रहे हैं जो कि एक चिंता विषय है ∣ जिसके लिए मध्यप्रदेश अभी से तैयारी में जुट गया हैं │ कि इसे पीड़ित लोगों को इलाज दें सके इसके लिए जरूरी हो गया कोरोना से पीड़ित लोग जब रिकवरी हो जाए तो वो लोग जिन्हें पहले से कोई बीमारी है  वो लोग सावधानी रखें और अगर उन्हें ऐसा लगता है कि उन्हें ब्लैक फंगस हो सकता है तो नजदीकी केन्द्र में जाकर डाक्टर से सलाह लें 


वहीं घर के सबसे मुख्य लोग बूढ़े और छोटे बच्चे जिनके ख्याल रखने की जिम्मेदारी हमारी हैं │ उनका ध्यान हम रखें बच्चे और बूढ़े को केवल आपसे प्रेम चाहिए बच्चे के लिए सबसे बड़ी टाफी आप ही  है∣  अगर समय मिलें तो उनके साथ खेलें उन्हें कुछ कहानी सुनाए उनके प्रश्नों के उत्तर दें और अपने घर के बूढ़ों का ख्याल रखे क्योंकि अक्सर उनकी कीमत हम जब समझते हैं │   जब हम इन्हें खो देते हैं और हम दादा दादी शब्द कहने से समय को मुक्त कर लेते हैं अगर वो आपको किसी चीज के लिए गुस्सा करते हैं तो उसे खा ले  

और अंत में मेरे शुभचिंतक सभी माता पिता, देश के युवा और टीचर जो इस कोरोना काल में भी अपना काम लगातार कर रहे हैं │ सबसे पहले तो उन सब को मेरा सलाम क्योंकि इस परिस्थिति में घर पर भी काम करना आसान नहीं है और अंत वो माता पिता जो इस कोरोना में भी बाहर अपने काम में जा रहे हैं  भले वो   डॉक्टर  के रूप में हो या नर्स के रूप में या एक शिक्षक के रूप में हो या एक ऐसे माता पिता के रूप में जिनका हर दिन जाना जरूरी है ∣

और मेरे दोस्तों , साथियों आप लोग से इतना ही कहूंगी कि अगर आपके घर में सब कुछ ठीक है अभी तक कोरोना से कोई संक्रमित नहीं हैं वो आगे भी संक्रमित न हो ऐसी में दुआ करूगीं ऐसे लोगों की जिम्मेदारी बनती है ∣  कि पूरे दिन में अपने घर में एक ऐसा काम जरूर करें जो आपके परिवार के लिए अच्छा है भले ही व़ो क्यों न ये समझाना हो कि इस कोरोना में अगर वो किसी शादी में नहीं जाएगे तो कुछ नहीं होगा,   

इसी उम्मीद के साथ अगर आप इसे पढ़ रहे हैं  │  तो अपने फोन या पसर्नल डायरी अपना एक अनुभव, या सीख जरूर लिखे जो जिंदगी जीने का नया नजरिया देती है ∣ जो जिंदगी जीने की नयी वजह देती है ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..