मर्दानी 2
कलाकार : रानी मुखर्जी, विशाल जेठवा, विक्रम सिंह चौहान, श्रुपि बापना, राजेश शर्मा, दीपिका अमीन
निदेशक : गोपी पुथरन
निर्माता : आदित्य चोपड़ा
मर्दानी 2 मूवी में रानी मुखर्जी को सच की मर्दानी बना दिया है जिसका कद भले थोड़ा कम हो किन्तु उसका आत्मविश्वास बहुत ऊंचा है 丨
कुछ कुछ होता, से लेकर राजा की आएगी बारात, मर्दानी 1,और अब मर्दानी 2 रानी मुखर्जी के जीवन में मील का पत्थर बनकर आयी है जिसने उन्हें एक सफल अभिनेत्री के तख्त पर बैठा दिया है 丨
मर्दानी 2 मूवी की मुख्य रुप से एक रेपिस्ट के और एक एसपी को केन्द्र में रखकर बनाई गई है 丨 जिसमें एक ऐसी एसपी को लाकर खड़ा कर दिया गया है जिसके सूंघने की क्षमता इतनी ज्यादा है丨
कि वो तथ्य को देखकर ये बता देतीं हैं कि कोई अपराध किस तरह से किया गया है? जो भले ही खाकी पोशक में एक तेज तरार दिखाई देती है किन्तु अंदर से भी वो उतनी नरम दिल की हैं जिसके लिए उसका सबसे बड़ा फर्ज केवल अपनी जिम्मेदारी को निभाना है
मूवी जैसे बढ़ती वैसे -वैसे जिज्ञासा बढ़ती जो इस मूवी को देखने को विवश करती है कि किस तरह एसपी इस रेपिस्ट को कानून की हाथ कंडी लगाएगी इस मूवी की एडिटिंग मनीषा बल दावा ने काफी अच्छी की तो वही इसकी सिनैमैटोग्राफी जिश्रु भट्टाचार्य ने बड़ी अदब के साथ की है 丨 साथ ही मूवी में निदेशक गोपी पुथरन और निर्माता आदित्य चोपड़ा दोनों ने अपने काम को बखूबी निभाया है 丨

Comments