जिस देश में गंगा बहती, गंगा तेरा पानी अमृत, गंगा मैया में जब तक के पानी रहे, जैसे गीत हम सब ने सुने है ∣ ज़ो गंगा के महत्व को बताते हैं ∣ आज भी गंगा के जल को सबसे पवित्र जल की श्रेणी में रखा गया जिसमें स्नान करने से व्यक्ति अपनी सभी गलतियाँ का प्रायश्चित कर लेता है ∣
आज गंगा सप्तमी है पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक आज ही के दिन गंगा को धरती पर लाया गया था ∣ जिसमें भगीरथ की भूमिका अहम मानी जाती है ∣ जिन्होंने अपने तपस्या के बल पर गंगा को धरती पर लाने को मजबूर किया और शिव ने इसमें अहम भूमिका निभाई ।
वर्तमान समय में देखे तो आज गंगा को लगातार मैला किया जा रहा है।
Comments