Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2020

नारी तू नारायणी हैं

आज का दिवस हम सब के लिए बहुत ही खास है जहाँ एक तरफ आज भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है तो वही दूसरी तरफ भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की आज पुण्य तिथि है दोनों ही का भारत के विकास में बहुत योगदान है जहाँ एक तरफ वल्लभ भाई पटेल ने क ई रियासतों को भारत में शामिल किया जिसमें हैदराबाद , जूनागढ़ भी हैं जिसे लौह पुरुष कहा जाता है जिसके जीवन की सादगी उसे शिखर की उस चोटी पर पहुंचाती है जहाँ पर जाना असंभव सा है जिसके जन्म दिवस को आज 'एकता दिवस' के रूप में मनाया जाता है .  तो वहीं श्रीमती इंदिरा गांधी ने नारियों की एक अलग परिभाषा गढ़ी और बताया कि नारी हर चीज में अपना योगदान दे सकती है राजनीति के क्षेत्र में भी उसका योगदान हो सकता है बाग्लादेश के निर्माण से लेकर सोवियत संघ से भारत की मित्रता कराने में इंदिरा गांधी की भूमिका बहुत अहम है. किन्तु उनके द्वारा लगाई गयी आपातकाल को भूला नहीं जा सकता जिसने आम जनता से लेकर प्रेस तक की आज़ादी में प्रतिबंध लगा दिया जो भारत में एक काली परछाई के रूप में क ई समय तक रहा है. इसके अलावा अगर उनके युग क...

ऐसा नहीं

 ऐसा नहीं कि तुम ही बरसात सह रहे हो  थोड़ी बरसातें हमने भी काटी है  ज्यादा नहीं थोड़ी पर हमने भी दुख भरी रातें काटी है यू ही नहीं मिलता सबकुछ एक झटके में,  "उसे पाने के लिए कितनी बरसातें बिना छतरी के हमने भी काटी है" तुफान से कब डर नहीं लगा हमें किन्तु क ई तुफान की सौगात जिंदगी में आना अभी बाकी है,  क ई आसूं क ई गम पीकर बड़े होते हैं हम  क्या तुम्हारी आंखों में आसूं अभी बाकी है परहेज कर लो थोड़ा रोने से क्योंकि थोड़ी आसुओं की बाढ़ अभी बाकी है,  इम्तिहान देते सब है इस जिंदगी में क ई तरह के  सभी लोग किन्तु किसी की जिंदगी को देख  उस पर हंसना क्या वाजिब है सब अपनी परिस्थितियों से लड़ते झगड़ते  किसी के लिए तो थोड़े आसूं अभी बाकी है  ऐसा नहीं है जिंदगी के इम्तिहान नहीं देते हम  क्या करे अब थोड़ा मुश्किलें छुपाना वाजिब है  ऐसा नहीं है हम कुछ करते वक्त गिरते और ठोकर खाते नहीं  किन्तु थोड़ा चलना अभी बाकी है कुछ नहीं तो अनुभव तो मिलेगा जिंदगी में खुद के लिए लड़ना अभी बाकी है.

ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मग्न

मीराबाई जो एक कवयित्री है जिनका जन्म राजस्थान के मेवाड़ में हुआ था जिन्होंने बचपन में ही अपने पति के रूप श्री कृष्ण को मान लिया था किन्तु परिस्थितिवश उनका विवाह राणा सांगा के पुत्र भोजराज के साथ हो गया कुछ समय पश्चात मीरा ने खुद को कृष्ण मय बना लिया और वो संतों के साथ बैठकर कृष्ण की भक्ति में लग गयी. उन पर अनेक तरह के अत्याचार कि ए गए हैं किन्तु वो कृष्ण की भक्ति में लीन रही. और कृष्ण की दीवानी के रूप में जानी जाने लगी. उनकी भाषा राजस्थानी मिश्रित भाषा है भारत के हिन्दी पघ साहित्य में भक्तिकाल की सगुण भक्ति धारा की कृष्ण भक्ति सखा में रैदास के बाद उनका महत्वपूर्ण स्थान है. मीरा बाई भले ही आज पंचतत्व में विलीन हो गयी हो किन्तु उनकी भक्ति और श्रद्धा आज भी हमारे आस पास दिखाई देती है उनके भजन हमें श्री कृष्ण की भक्ति करने को मजबूर करते हैं. आज मौजूदा समय में भगवान राम की उत्पत्ति होना तो मुश्किल है किन्तु कृष्ण की उत्पत्ति आज हुई है. आज उनकी भक्ति हमें सीखा रही है कि मानों तो गंगा माँ है न मानो तो बहता पानी.

अब तो आंखों से ही मुस्कुराना सीख लो

एक अच्छी मुस्कुराहट देख किसका मन अच्छा नहीं हो जाता और अगर सुबह की पहली मुलाकात किसी के मुस्कुराते चेहरे से हो तो वो तो सोने में सुहागा हो जाता है. किन्तु वर्तमान समय में जब लोग कोरोना वायरस की महामारी झेल रहे हैं ऐसे समय में उनके मुँह पर मास्क होना उन सब के लिए थोड़ी परेशानी खड़ी कर रहा है जिनकी मुस्कान के कई दीवाने होते हैं भले वो एक छोटा बच्चा ही क्यों न हो  "आज मास्क वाले चेहरे में हम सभी को अपनी आंखों से मुस्कुराना सीखना होगा."

विचार

  आज लड़कियो का स्कूल कॉलेज भेजना लोगों को खुद को आधुनिकता प्रतीक कहना है किन्तु वहीं आधुनिकता तब कहाँ चली जाती है जब उसे घर पर ही ये सीखाया जाता है कि ऐसी बातें जोर से नहीं किया करते घर के पुरूष के सामने तो बिल्कुल भी नहीं, और ऐसे वक्त में उस लड़की से कुछ घरों में तो ऐसा व्यवहार किया जाता है जैसे वो कोई अपवित्र वस्तु है जिसे छूना अपवित्र माना जाता है, उस समय उस लड़की के स्वास्थ्य को बिना जाने केवल उसे अनजान जैसा व्यवहार किया जाता है. अगर आप लोगो के घर में ऐसी बाते बिना किसी संकोच के पुरुष के सामने कर दी जाती है तो आप थोड़े आधुनिक तो कहे ही जा सकते है. आज महिला अपराध लगातार बढ़ रहे है जिसका एक कारण स्त्री की समस्या को गुत्त रहना , तो दूसरी ओर वही सारी चीजें डिजिटल माध्यम में बिना किसी बाधा के मिलना है जिस पर रोक लगाना अब जरूरी हो गया है. आज समय हम से कह रहा है कि हम सब को बदलना होगा इसके लिए ये भी जरूरी है कि लड़के भी इस चीज को समझे अगर लड़की किसी चीज को लेकर मना कर रही है तो उसे न करे और इतना ध्यान रखें आप जितना दर्द एक साल में नहीं सहते हैं उतना वो हर माह झेलती है फिर...

एक नजर इस पर भी

रोज हम लोग आईने या कैमरे के सामने जाते हैं और खुद को उसमें देखते हैं और लगातार खुद को देखते रहते हैं भले ही जब हम कुछ नहीं बोल रहे होते किन्तु उस समय हम से कई लोगों की आंखों उनके काम का जुनून बोल रहा होता है कि उन्होंने क्या करना है और व़ो खुद को कैसे बेहतर कर सकते हैं. हम से कुछ लोग आज भी सपने खुली आंखों से देखते हैं जिसें वो पूरा करने की सोचते हैं जिसके लिए वो मेहनत करते हैं खुद को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करते हैं और खुद को तराशने के लिए खुद को ही चुनौती देते हैं और जब आईने के सामने जाते हैं तो एक अलग ही चमक उनकी आंखों में दिखाई देती है.

जरूरत बड़ी है

  जरूरत बड़ी है आसमानों की  आज हम सब जब कुछ न कुछ पढ़ रहे हैं एक युवा के रूप में एक विद्यार्थी के रूप में तब हम सब को कहीं न कहीं अपने भविष्य की एक तरफ चिंता है तो वहीं दूसरी ओर हम सब खुद भी ये जान और समझ रहे हैं कि जिस रास्ते पर हम जा रहे हैं भले वो प्रबंधन के क्षेत्र में, वाणिज्यि के क्षेत्र में, विज्ञान के क्षेत्र में, या फिर पत्रकारिता के क्षेत्र में जो हम कर रहे हैं वो पर्याप्त नहीं है हमें बहुत कुछ सीखने की जरूरत है जिस तरह किसी घर को बनाने के लिए सबसे पहले हमें एक नक्शे की जरूरत होती है ठीक उसी तरह हम सब को अपने भविष्य के लिए एक ऐसी रूपरेखा तैयार करने की जरूरत है जहाँ पर हम वो काम भी कर सके जो हमारे क्षेत्र से जुड़ा है आज वो समय है जब एक ही इंसान में हर तरह के गुण होना जरूरी है फिर चाहे वो प्रबंधन करते हुए प्रशासन और संगठन की जानकारी रखना और करना ही क्यों न हो क्योंकि अब हजार को केवल एक नोट के रूप में देखा जाने लगा है. आज मौजूदा समय में भले ही हमें बहुत कुछ करने के लिए समय मिला हो किन्तु हमने वही काम किया जिसमें हमारी रूचि हो जो केवल हमारे क्षेत्र से जुड़ा हो बाकि स...

सृजन

  सृजन का मतलब किसी चीज का केवल निर्माण ही नहीं है बल्कि वो एक ऐसी कल्पना है जिसे आज तक किसी न सोची और न की है वो अनोखा है जिसके बारे में लोगों को जानने की जिज्ञासा हो. सृजन ये है तो बहुत कठिन प्रकिया किन्तु इसे करना बहुत आनंदमय होता है. इसमें होती है एक ऐसी कहानी जहाँ न राजा न रानी, जहाँ तक मनुष्य की सोच न हो वहाँ तक ले जाता है सृजन. सोचने को मजबूर करता है सृजन कभी किसी कहानी के जरिये कभी किसी किताब के जरिये, कभी किसी इतिहास के जरिये, कभी किसी के भविष्य के जरिये  जो न सोचा और न लिखा गया हो,  जो अनकही कहानी हो व़ो सृजन है.

समय नहीं बदलता

  समय नहीं बदलता किसी के रोने से  तेरे रहने न रहने से समय तो चलता जाता है आगे बढ़कर फर्क नहीं पड़ता तेरे होने न होने से दिक्कत नहीं खत्म होती तेरे रोने से  बदलाव आना है तो आएगा  उसे फर्क नहीं पड़ता तेरे होने न होने से तेरे हंसने से न तेरे रोने से समय को नहीं कोई फ्रिक नहीं  तेरे इस दुनिया में होने न होने से.

दो बूंद जिंदगी की

आज विश्व पोलियो दिवस है हम सब ने बचपन में पोलियो की दवा पी है किन्तु आप क्या जानते हैं आज भी कुछ ऐसे बच्चे हैं जिन्हें पोलियो की दवा न मिलने के कारण वो बच्चे विकलांगता का शिकार है  वैसे तो आज हम सब इसको लेकर जागरूक है कि पोलियो की दवा हमारे लिए कितनी जरूरी है किन्तु क्या आप जानते हैं कि इस कोरोना काल में कितने ऐसे बच्चे हैं जो इस दवा से दूर हो गए हैं जिसका एक कारण इसके उत्पादन में कमी तो दूसरा वैश्वीकरण की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण कई देशों में ये बच्चे की पहुंच से दूर है. आज मौजूदा समय में हम सब को अपने आस पास रह रहे लोगों को इसके बारे में न सिर्फ बताना चाहिए बल्कि साधन हीन लोगों को नजदीकी अस्पताल में ले जाकर इसकी दवा पिलानी चाहिए.

समय प्रबंधन

समय प्रबंधन जो किसी भी सफल व्यक्ति की पहचान होती है हम में से कुछ इस मामले में बहुत ईमानदार होते हैं जिनके लिए समय प्रबंधन एक ऐसा नियम होता है जिसे तोड़ने की हिम्मत वो नहीं करते हैं प्रकृति भी समय से अपना काम करती है समय से सूरज उगता और समय से ढ़लता है मौसम की समय अनुसार बदलता है. ऋतु परिवर्तन के चलते गर्मी, सर्दी, बरसात जैसे मौसम होते हैं. जो एक निश्चित समय के अनुसार बदलते हैं. जब प्रकृति समय के अनुसार अपने काम को करती है फिर हम तो इंसान है हमें तो समय का प्रबंध और भी करना चाहिए. आज मौजूदा समय में वैसे तो हम सबको समय पर जागने के लिए एक अदृश्य अर्लाम घड़ी है जो हमें हर काम करने के लिए समय के महत्व को बताती है अक्सर हम इसकी आवाज सुनना भूल जाते हैं और जब फिर सुनना शुरू करते हैं तो तब बहुत देर हो जाती है.

सोचने वाली बात है

आज हम सच में बदल चुके है या हमें बदला जा रहा है जहाँ हमारी सोचने की क्षमता इतनी कम होती जा रही है जहाँ हम ये नहीं समझ पा रहे हैं कि क्या हमारे लिए अच्छा है और क्या हमारे लिए बुरा है, और हम उसका किस तरह से उपयोग कर रहे है?  आज हम युवा जिस युग में जी रहे हैं उस युग में 4 जी डाटा हमें इतना सस्ता मिल रहा है जिसे खत्म करने की होड़ में हम खुद को खत्म करते जा रहे हैं हम ये नहीं समझ पा रहे है कि हमारे लिए क्या सहीं है  और क्या गलत है हमारा लक्ष्य कुछ है कि नहीं. आज मौजूदा समय में हम युवा पीढ़ी को ये निर्णय लेना है कि हमें कैसे याद किया जाएगा एक दिशाहीन युवा की तरह या एक लक्ष्य सिद्ध युवा की तरह ये निश्चित हमें ही करना होगा.

विचार

आज हम सब सुबह उठते वक्त चाहे भले किसी भी काम को महत्व दे और पूरे दिन में उसे पूरा करने की सोचें किन्तु कोई ऐसा काम ज़ो जरूरी होने के बावजूद न कर पाऐं हो और फिर एक दिन की फिर उसे कर ले वो दोपहर से ज्यादा शाम खुद को सीख देने वाली होती है कि आज अंततः उस काम को कर ही लिया जिसे कब से करने की सोच रहे थे. आज मौजूदा समय में हम सब की अपनी पसंद और नापसंद चीजें विचार है फिर भी वो चीजें जो हमारे लिए जरूरी है और हमें पसंद नहीं है फिर भी हमें उसे करना चाहिए क्योंकि पसंद और नापसंद से भी ज्यादा जरूरी कभी कभी आपका वो हित जरूरी होता है जो आपको कभी इस बात के लिए खेद न कराएं कि नापसंद होने के कारण उसे नहीं किया " आज समय बदलाव का है " .

खुद क़ो बेहतर करने के लिए

कहते हैं कि मुकाबला बराबरी का ही अच्छा लगता है क्योंकि कांटे की टक्कर में जो ताकत है व़ो अलग ही है. हम अक्सर जिंदगी में बड़े छोटे फैसले लेने के लिए तैयार रहते हैं कभी कभार तो फैसले इतने जल्दी लेने पड़ते हैं जितनी जल्दी शायद कभी हमने काम न किया हो. दोस्तों हम आज जिस युवा अवस्था में जी रहे हैं जिसमें हमारे सामने बहुत सारे आकर्षण है जिनके चलते हम कुछ चीजों को भूल रहे हैं तो कुछ चीजों को अपना रहे हैं किन्तु इस आयु में हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि हम " खुद को हर दिन बेहतर दिशा की ओर ले जाएं" और इस दिशा में जाते वक्त   हमें बहुत सी चीज को छोड़नी पड़ सकती है किंतु फ़िर भी हम एक कदम आगे का रखें क्यों कि जिंदगी में भले ही समय की अधिकता हो " किंतु अक्सर हमें उस समय की कमी महसूस होती है जब हम किसी नए काम की शुरुआत करते हैं जो हमारे लिए  सबसे जरूरी है ". आज हम सबको एक निर्णय लेने की जरूरत है कि हम अपनी जिंदगी को अच्छे ढंग से जीना चाहते क्या कुछ काम करके उसे और बेहतर करना चाहते हैं क्योंकि अक्सर अवसर निकलने के बाद यहीं खुशी भरी जिंदगी जहाँ पर हमने कोई जोखिम नहीं लिया वो कां...

न मिला तो

आज कुछ लोग इस विचार में लगे हैं कि अभी इस के बाद और भी समय उन्हें मिलेगा और वो अपने काम को फिर एक नयी ऊर्जा के साथ कुछ समय के बाद में करेगें. दोस्तों हमें समय जीवन में आगे बहुत मिलेगा किन्तु जिस काम के लिए आज हमें समय मिल रहा है उस काम के लिए हमें कल भी समय मिले ये जरूरी तो नहीं इसलिए जिस काम के लिए आज समय मिला है उसे आज करों कल किसने देखा.

Monday motivation

१.कभी ज्यादा पढ़ना और अधिक जानना व्यर्थ नही जाता. २.तुम्हारी तुलना सिर्फ तुमसे ही की जाती है कि तुम कौन थे और आगे क्या बन गए.  ३.समय न आज तेरा है न कल तेरा होगा किन्तु तुझे उसे अपने अनुसार बनाना होगा. ४.अधिक जानने की चाहत रखना उतनी ही जरूरी है जितनी की सफलता की भूख होना. ५.लोगों की बातें जितनी बुरी हो किन्तु आईना हमें अक्सर वो ही दिखाती है.

जब बदल जाओं तुम

कहते हैं कि बदलाव करना जिंदगी के लिए जरूरी है क्योंकि यहीं बदलाव हमें और बेहतर बनने में हमारी मदद करता है. शिकायत तो हर किसी को रहती है खुद की जिंदगी से  की उसकी जिंदगी में कष्ट की कमी नहीं रहती है. किन्तु ऐसा नहीं है एक माँ गर्भ अवस्था में शिशु के लिए कितना दर्द सहती है आज हमें अगर कुछ करना है तो हमें अपनी उन चीजों को बदलना होगा ज़ो हमारे लिए बहुत जरूरी है क्योंकि हम अपनी आलोचना होना नहीं रोक सकते हैं किन्तु हम अपनी गलती को सुधार सकते हैं जब आप लगातार ऐसा करते रहेंगे तो कुछ समय पश्चात आप बिलकुल उन चीजों को करना छोड़ देगें जो आपके लिए सही नहीं है.

बेटियों का भाग्य

  आज से भारत में नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं जिसे मध्यप्रदेश से लेकर कोलकाता तक बड़ी धूम धाम से मनाते हैं. इसे शारदीय नवरात्र भी कहते हैं और जगह जगह घट की स्थापना की जाती है सामूहिक गरबा आयोजित किया जाता है जिसकी धूम अहमदाबाद में सबसे अधिक होती है पंचमी से घरों घरों में कन्या भोज कराया जाता है जिसमें नौ कन्या ( लड़की) और एक लंगूर (लड़के) को खाना खिलाया जाता है जो नवमी तक चलता है  औरत और पुरूष दोनों ही इसका उपवास बड़ी श्रध्दा के साथ करते हैं .  पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव की पत्नी जिन्हें गौरी के नाम से जाना जाता है उनके नौ रूप है जिनमें शैलपुत्री , ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिध्दिदात्री इन नौ दिनों अलग अलग देवी की पूजा की जाती है. और घरों घरों में भजन और झाकी पंड़ालो  में जागरण किया जाता है. बचपन में एक भजन ज़ो मुझे आज भी याद है वो आज की नारी की परिस्थिति को बहुत सही ढंग से कहता है  बेटियो का भाग्य मैया तूने कैसा बनाया है, सीता जैसी नारी को रावण ने सताया है, उनके पति ने उनको घर से निकाला है, बेटियो...

World Food day

आज विश्व खाद्य दिवस से है जो कि 150 से भी अधिक देशों के द्वारा मनाया जाता है इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को कुपोषण, भुखमरी जैसी समस्या के प्रति लोगों को जागरूक करना है साथ ही इसे कम करने हेतु प्रयास करना है. इस कोरोना काल में सबसे ज्यादा गरीब देश खाद्यान की समस्या से जूझ रहे हैं जिसका एक कारण पैसे का अभाव है. आज बहुत सारे बच्चे कुपोषण का शिकार है तो वही भुखमरी से भी लोग परेशान है हम सब की एक नागरिक होने के नाते ये जिम्मेदारी बनती है कि हम लोगो को कुछ दे सके उनका पेट भर सके इसके लिए हम पहले स्वयं सक्षम हो और फिर दूसरे को सक्षम करें. भारत में जब अकाल पड़ा था तब हिन्दी के प्रसिद्ध कवि नागार्जुन ने अकाल पर एक कविता लिखी थी  जिसकी चंद पंक्ति इस तरह से है  "कई दिनों तक चूल्हा रोया चक्की रही उदास क ई दिनों तक कानी कुतिया रही उसके पास क ई दिनों तक चूहो की हालत रही गस्त  दाने आए घर के अंदर आए  घुआ उठा घर के अंदर  क ई दिनों के बाद."  आज मौजूदा समय में ऐसी स्थिति न बने इसके लिए हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि हम व्यर्थ में खाद्य का दुरूपयोग न करे जितनी भूख...

विचार करना जरूरी है

आज हम सब को ये सोचना जरूरी है कि हम आखिर में किस दिशा में जा रहे हैं और हम क्या करने की सोच रहे हैं दूसरे की देखा- सिखी में हम काम एक दो दिन कर सकते हैं किन्तु अगर पूरी जिंदगी हमें ये कहा जाऐं तो हम इसे नहीं कर पाएगे क्यों कि न इसमें हमारा जुनून होगा न कोई दिलचस्पी. आज इस भागदौड़ भरी जिंदगी में एक प्रतिशत से भी कम लोग है जो अपनी तरह से काम करना चाहते वो दूसरे की नकल करके नहीं बल्कि खुद के तौर तरीके से अपना काम करना चाहते हैं.  वैसे तो हम सब लोगों के कोई न कोई आदर्श व्यक्ति होते हैं जिनके आदर्श पर हम चलना चाहते हैं किन्तु हम चल नहीं पाते. आज हम सब को ये निर्णय लेना होगा कि हम किस राह पर चल रहे हैं और जो काम हम कर रहे हैं वो हमारे द्वारा ही सोचा गया था न किसी दूसरे व्यक्ति की देखा सिखी तो हम वो काम नहीं कर रहे हैं क्योंकि आज आवश्यकता संख्या से ज्यादा गुणवत्ता की है .

विचार

  बहुत पहले मैंने कलाम की आत्मकथा अग्नि की उड़ान पढ़ी थी जिसमें कई ऐसी बात लिखी थी जिसने मुझे सोचने को विवश कर दिया था. कलाम किस भी क्षेत्र में सफल होने के लिए कहते हैं "अपने मिशन में सफल होने के लिए आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त होकर समर्पित होना चाहिए"   पेशेवर बनना सबसे कठिन होता कलाम इस पर अपने विचार को रखते हुए कहते हैं कि  "जो लोग अपने पेशे में शीर्ष पर पहुंचना चाहते हैं, उनके भीतर पूर्ण वचनबद्धता का मूलभूत गुण होना बहुत जरूरी है" आज हर कोई अपने क्षेत्र में ऊंचाई पर पहुंचना चाहता है इस पर कलाम कहते हैं कि  "शीर्ष पर पहुंचने के लिए दृढ़ इच्छा - शक्ति की जरूरत होती है चाहे वह माउंट एवरेस्ट हो या आपके कार्यक्षेत्र का शीर्ष." आज हमें से ज्यादा लोग दूसरों की क्षमता और ऊंर्जा को देखकर स्वयं को कम समझने लगते हैं और ये मान बैठते हैं कि हमें तो वो बात है ही नहीं इस पर कलाम कहते हैं  "हर व्यक्ति अलग -अलग ऊर्जा लेकर जनमा है और जो सबसे पहले प्रयास करेगा और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल करेगा , वही सबसे जल्दी अपने जीवन को सुव्यवस्थित कर पाएगा."

तमिलनाडु की शान डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम

असफलता दिखाती है नयी राह इस शीर्षक में वो बात है जो अक्सर हम नहीं देख पाते कलाम की अग्नि की उड़ान पढ़ने पर ये मालूम चलता है कि कलाम का संघर्ष कभी न रूकने वाला था जिसमें व़ो क ई चीज को पाने में असफल हुए किन्तु उन्होंने कभी हार नहीं मानी परिस्थितियों से लड़ा और जीवन को बेहतर किया. डॉ कलाम का जन्म वैसे तो 15 अक्टूबर 1931 में तमिलनाडु के रमेश्वरम् जिले में हुआ था किन्तु उनका संघर्ष उन्होंने ऐसी ऊंचाई पर ले गया जहाँ पर वो कलाम से मिसाइल मैन कहलाएं. जो न सिर्फ एक अभियंता इंजीनियर रहे बल्कि व़ो भारत के 11 वें राष्ट्रपति के रूप में भारत की जनता के बीच आएं. सयुंक्त राष्ट्र ने कलाम के 79 वें जन्मदिन को विश्व विद्यार्थी दिवस घोषित किया. कलाम ने  भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान pslv - 3 के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 17 जुलाई 1983 को रोहिणी उपग्रह को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित भी किया. "अग्नि मिसाइल और पृथ्वी मिसाइल का सफल परीक्षण उनकी देन है" भारत में 1998 में पोखरण का दूसरा सफल परीक्षण उनकी उपस्थिति में हुआ. कलाम भारत को व़ो दे गए जिसकी कल्पना आज भी करना मुश्किल स...

क्या रखा है जिंदगी में

क्या रखा है जिंदगी में आज के मिले कल नहीं मिलते लोग खेद पूर्ण जिंदगी क्यों  आखिर जीना,  दोस्त हो या अपने सब से थोड़ा अच्छे से पेश आना दो पल की जिंदगी है,  आज यहाँ तो कल वहाँ अफसोस न रह जाएं जिंदगी में कल है किसने देखा मैं यहाँ तुम वहाँ.

नजरिया

  कई बार हम किसी के बारे में जैसे सोचकर उसे मिलने जाते हैं वो वैसा नहीं होता है. इसे हम ऐसे देख सकते हैं कि हम में से कुछ लोग आज भी किसी व्यक्ति से मिलते वक्त उसके कपड़े उसके रहन सहन पर ज्यादा ध्यान देते हैं वजऐ उसकी बातचीत और उसके बोलने के ढंग से. और कुछ चीजों में तो हम अक्सर गलती कर ही देते हैं अगर हमें कोई व्यक्ति ज्यादा मजाकिया सा दिखाई देता है तो हम उसके बारे में एक अलग तरह का नजरिया बना लेते हैं वहीं अगर हमें कोई गम्भीर व्यक्ति मिल जाता है तो हम उसके बारे में सबसे पहला ख्याल यहीं करते हैं कि ये इंसान बहुत पकाऊं होगा. जबकि अक्सर सच्चाई इसे भिन्न ही होती है और हमें बहुत बाद में ये समझ आता है कि हमारा नजरिया उसके बारे में बहुत गलत है. आज मौजूदा समय में हम किसी का बोलना और बात करने के ढंग को तो नहीं सुधार सकते किन्तु हम अपना उसके लिए सोचने का नजरिया जरूर बदल सकते हैं .

विचार करना जरूरी है

                         न आना इस देश मेरी लाडो बहुत पहले कलर्स पर एक कार्यक्रम आता था जो एक ऐसे गाँव की कहानी को प्रस्तुत करता था जहाँ पर लड़की का जन्म लेना ही पाप होता था भूल से भी अगर वहाँ पर लड़की पैदा हो जाती थी तो उसे मार दिया जाता था  आज पहले की तुलना में बालिका मृत्यु दर में कमी आयी है किंतु अभी भी देश में उस गाँव जैसे अपवाद एक दो जगह देखने को मिलते है .  आज कहने को तो ये बहुत सरल है 'बेटा और बेटी में कोई फर्क न करना' किन्तु इसे निभाना उतना ही कठिन है भारत में उतर भारत की तुलना में दक्षिण भारत में सबसे सकरात्मक परिणाम देखने को मिले हैं जहाँ बालिका मृत्यु दर में न सिर्फ कमी आयी बल्कि लोगों की सोच भी काफी हद तक बदली ऐसा नहीं है कि उत्तर भारत में ऐसा इसके लिए प्रयास नहीं किये जा रहे है किन्तु अभी उसमें और भी प्रयास करने की जरूरत है. आज मौजूदा समय में हम तकनीक के साथ खुद को तेजी से बदल रहे हैं हमारे काम करने के तौर तरीके में भी काफी अंतर आ रहा है अब आवश्यकता है कि हम अपनी सोच को भी बदले जिसकी आज समय ...

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाती है सत्याग्रह मूवी

" अपना करो सुधार तभी मिटेगा  भ्रष्टाचार" सत्याग्रह मूवी जो मुख्य तौर पर सरकारी तंत्र में हो रहे भ्रष्टाचार को बताती है. इसके  निर्देशक प्रकाश झा है ये मूवी  अंबिका पूर की है जहाँ पर अभिताभ बच्चन का बेटा अखिलेश इंद्रनील सेन गुप्ता है इसमें एक पत्रकार की भूमिका में    करीना कपूर  है तो वहीं अखिलेश के दोस्त के  पात्र में अजय देवगन है जो एक बिजनेस टायकून है तो वही अखिलेश की पत्नी के भूमिका में अमृता राव है. इस  मूवी की कहानी कुछ इस तरह से है जहाँ अभिताभ बच्चन के बेटे  अखिलेश इंद्रनील की है जो एक इंजीनियर है जिस पुल का डिजाइन  वो करता है व़ो टूट जाता है और एक दुघटना में उसकी मौत हो जाती है मंत्री बलराम अखिलेश के परिवार को मुआवजे के 25 लाख रूपये देते हैं किन्तु  भ्रष्टाचार के चलते व़ो उन्हें नहीं मिल पाते और फिर भ्रष्टाचार के विरोध में पहली आवाज उठती है पर उनको न्याय नहीं मिलता और फिर इस परिवार का साथ अखिलेश का दोस्त अजय देवगन, अमृता राव, अर्जुन रामपाल, और एक पत्रकार के रूप में यास्मीन ( करीना कपूर) देती है और सत्याग्रह शुरू होता है. ...

मरना तो है ही एक दिन

मरना तो है ही एक दिन  क्यों मरते हो तुम हर दिन तुम क्यों भ्रम में जी रहे हो कि तुम भीष्म हो तुम तो हो एक पेड़ जो आज हरा कल सूख जाएगा मरना तो है ही एक दिन,  आज तो तुम उस पेड़ की तरह हो जिस पर फल लगने पर कितने पत्थर पड़ते हैं क्या वो जीना छोड़ देता है जो प्रगति की ओर बढ़ता है उसी पर तो दुख का पहाड़ टूटता है,  वो जिंदगी को क्या जीना कहेगे जहाँ न दी तुमने किसी  कुछ सीख,  तो जीवन भी क्या जीवन  जहाँ जीने और मरने नहीं है कोई अंतर शेष,  जीने के लिए दम चाहिए क्या दीपक ने साहस जुटाया हवा तो आती रहती जोर शोरो से किन्तु दीपक फिर भी न बुझ पाया, हवा तूफान से डरना कैसा  इसी ने तो जीवन जीना सिखाया मरना तो है एक दिन आज फिर दीपक  जोरों की हवा से बूझ न पाया .

Louise gluck

इस साल अमेरिका की कवयित्री लुईस ग्लूक को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला है .  नोबेल पुरस्कार शांति,भौतिकी, साहित्य, रसायन, चिकित्सा के क्षेत्र में दिया जाता है   ये पुरूस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फेड नोबेल की याद में दिया जाता है अल्फेड नोबेल ने कुल 355 आविष्कार किए है जिसमें डायमाइट का आविष्कार भी शामिल हैं. भारत में सन् 1912 में रवींद्र नाथ टेगोंर को      गीतांजलि के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था .  लुईस ग्लूक ने के द्वारा लिखी किताब इस तरह है A village life : poems, proofs theories, The Triumph of AChillES, vita Nova है उन्होंने अब तक क ई पुरस्कार से भी नवाजा गया है जिसमें pulitzer prize of poetry (1993) , Bollingen prize ( 2001) , US poet laureate (2003-2004) ,National Book Award ( 2014),  National Humanities Medal ( 2015 ) ,Nobel Prize in literature (2020)  लुईस ग्लूक के लेखन में एक अलग किस्म का जादू है जो पाठकों को उनके लेखन से जोड़ता है और उनकी कविता से एक तरह का सम्बन्ध बनाता है इनकी किताब A village life...

प्रेमचंद

  कहते हैं कि व्यक्ति जिंदा नहीं रहता है किन्तु उसकी लेखनी सदैव जिंदा रहती है प्रेमचंद पर ये बिल्कुल सटीक बैठती है   आज हम उनकी प्रसिद्ध कहानी और उपन्यास के बारे में जानते हैं जो आज भी अमर है. *गोदान - प्रेमचंद का सबसे प्रसिद्ध उपन्यास है जो किसान की समस्या पर आधारित है  *निर्मला - ये उपन्यास नारी की समस्या पर आधारित है जिसमें एक लड़की का विवाह उसके पिता की उम्र के व्यक्ति से कर दिया जाता है. *बड़े घर की बेटी - प्रेमचंद ने इस कहानी के जरिये बताया है कि बड़े घर की बेटी बड़ी केवल इसलिए नही है कि उसके पास पैसा है बल्कि सहजता, स्वभिमान ही उसकी सुंदरता है. *सेवासदन - ये एक वेश्या की कहानी पर आधारित है. *कफन - पैसे के अभाव में व्यक्ति किस तरह से मानवता की सारी हदों को पार कर देता है ये इस उपन्यास का केन्द्रीय भाव है. * पूस की रात - एक किसान की समस्या को दिखाती है जो पूरी ठंड की रातों में अपनी फसल की देखरेख जाग   कर करता है  * ईदगाह - एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अपनी दादी के साथ रहता है ईद पर वो अपनी दादी को उनकी सबसे जरूरत की चीज चिमटा लाकर देता है. *...

दोस्ती और सपनों की अहमियत बताती है काई पोचे मूवी

* काई पोचे मूवी चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित है जिसे अभिषेक कपूर ने बनायी है  *काई पोचे का मतलब गुजरात में जब कोई किसी दूसरे की पतंग को काट लेता है तो वो खुशी में काई पोचे कहता है. * ये अमित साध और सुशात सिंह की पहली मूवी है. ये फिल्म तीन दोस्तों पर आधारित है जिसमें गोविन्द ( राजकुमार राव) इशांत ( सुशात सिंह राजपूत) और ओमी ( अमित साध) है इस फिल्म की खूबसूरती यहाँ है कि इसमें कहीं भी बनावटी पन नहीं दिखाई देता है इसमें कोई भी हीरों के रूप में न होकर एक आम इंसान है जिनका सपना कुछ करने का है इसांत जो एक ओपनर बनना चाहता है तो गोविन्द हर काम के प्रबंधन से लेकर गणित का काफी अच्छा टीचर है ओमी का सपना कुछ नहीं है किन्तु गोधरा कांड के बाद वो अपने मामा के साथ इलेक्शन से लेकर बदला लेने तक उनका साथ देता है .  इसके तीनों किरदार परिस्थितियों से लड़ते दिखाई देते हैं .  तो वहीं इसमें एक नायिका   की भूमिका  विद्या ( अमृता पूरी )  है जो इस फिल्म में इंशात की बहन और गोविन्द की प्रेमिका है जिसे गणित नहीं पसंद है किन्तु बायोलॉजी उसकी पसंदीदा है विद्या एक अच्छी बहन...

तुने ही सिखाया है समानता का सार

संविधान एक देश की जान होता है जिसके अनुसार कोई देश चलता है भारत का संविधान सभी देश के संविधान से कुछ चीजों को लेकर बना जैसे भारत ने अमेरिका से नागरिकों के मौलिक अधिकार लिए तो वही आयरलैंड से राज्य के नीति निदेशक तत्व लिए दोनों की अपनी शक्ति है जहाँ मौलिक अधिकार नागरिकों को विवेक पूर्ण जीवन जीने की ताकत देता है तो वही राज्य के नीति निदेशक तत्व राज्य को ये शक्ति देता है कि वो उसे लागू करे या न करे. आज हमारे आस पास क ई ऐसी घटना घटित हो रही है जो लोगों का कानून से विश्वास कही हद तक खत्म कर रही है तो वहीं संविधान को जानने समझने वाले लोगों का मानना है कि आज एक फिर हम सब को संविधान पढ़ने की जरूरत हुयी है जिसे हम सब अपने अधिकारों को तो जाने ही साथ साथ ही ऐसे लोगों के अधिकारों का सम्मान करें जिनके हित के लिए संविधान ने उन्हें विशेष अधिकार दिए है. आज मौजूदा समय में हम सब को संविधान को पूरी तरह से समझने की जरूरत है जिससे एक ऐसे लोकतंत्र का निर्माण हो जो एक मिशाल बन सके और संविधान के अस्तित्व को बनाएं रखने में अपना योगदान दे. " जब हमारे संविधान ने किसी को बड़ा या छोटा नहीं समझा तो हम फि...

अंग्रेजी माध्यम का भम्रजाल

  इसके लेखक संक्रान्त सानु है इसका हिन्दी में अनुवाद  सुभाष दुआ के द्वारा किया गया है. ये किताब लेखों का संकलन  है इसकी भूमिका में ही बताया जाता है कि भारत में केवल 4% लोग ही अंग्रेजी अच्छी तरह से लिखना और बोलना जानते हैं तब भी भारत में इस भाषा का बहुत महत्व है   जिसके चलते आज भारत में हिन्दी से ज्यादा अंग्रेजी सीखने का चलन बढ़ रहा है. और हिन्दी भाषा उपेक्षित हो रही है  आज भारत में    डॉक्टर और इंजीनियर जैसी पढ़ाई अंग्रेजी भाषा में ही होती है जिसके चलते बच्चे पढ़ाई तो कर लेते है किन्तु नवाचार इस क्षेत्र में न के बराबर है भारत में अंग्रेजी का वर्चस्व दिन दिन बढ़ता जा रहा है ये किताब अंग्रेजी भाषा का उपयोग, हिन्दी की अवहेलना, दूसरे देशों के तुलना भारत में अपनी राजकीय भाषा के उपयोग जैसे विषयों एक साथ जोड़ती है.  लेखों के बीच में एक लेख हम सब को गहन विचार करने को मजबूर करता है कि बच्चों को भले ही प्राथमिक शिक्षा हिन्दी और अन्य मातृभाषा में दी जाऐ किन्तु  कॉलेज अंग्रेजी भाषा में ही करना पड़ता है जिसके कारण हिन्दी और अन्य मातृभाषा मे...

विचार

१.गलती करना सामान्य बात है लेकिन उस  न द़ोहरना  बहुत असाधारण है. २.आपके अच्छे काम को कोई किसी को नहीं बताएगा लेकिन बुराई हर कोई बता देता है. ३.कभी कभी खुद के सिध्दांतों पर खड़े रहना बहुत मुश्किल हो जाता है. ४. समय समय की बात है कभी  जिस चीज़ पर खुद पर गर्व करते हैं परिस्थिति वश  उसे ही समझौता भी करना पड़ता है.

नारी की शक्ति को बताती है गुलाब गैग

गुलाब गैग मूवी नारी को एक ऐसे रूप में बताती है जिस रूप में अक्सर हम लोग उसे नहीं देख पाते. इस मूवी की मुख्य पात्र माधुरी दीक्षित  ( रज्जो) और  जूही चावला( सुमित्रा) है इसके निर्देशक सौमिक सेन है और  निर्माता अनुभव सिन्हा, अभिनय देव है  इस मूवी की कहानी एक  ऐसे गाँव की है जहाँ एक लड़की का पढ़ने की जिद्द करना उसको मंहगा पड़ जाता है लेकिन वो तब भी पढ़ना नहीं छोड़ती आगे चलकर वो एक ऐसा गाँव बनाती है जहाँ पर  महिला और बेटियों को शिक्षित किया जाता है और वो अपनी एक पार्टी बनती है जिसका नाम " गुलाब गैग " रखती है जिसकी अपनी ही ताकत होती है  रज्जो का सपना अपने  गाँव में लड़कियों के लिए एक स्कूल खोलना होता है  जिसके लिए उसे सरकारी तंत्र और राजनीति के नेता से कई तरह कष्ट मिलते है जिसमें सुमित्रा की भूमिका मुख्य रहती है जिसके सामने रज्जो चुनाव के लिए खड़ी होती है लेकिन सुमित्रा इसमें जीत जाती है और रज्जो की गैग को मारने के लिए पुलिस और गुडों को भेजती है दूसरी तरफ रज्जो को एक संस्था से स्कूल खोलने के लिए 10 लाख का चंदा मिलता है मूवी के अंत रज्जो और सुमित्रा...

नाच्यौ बहुत गोपाल बताती है कि प्रेम जाति नहीं पूछता

नाच्यौ बहुत गोपाल  - अमृत लाल नागर  'नाच्यौ बहुत गोपाल' अमृत लाल नागर के द्वारा लिखित  प्रसिद्ध उपन्यासों में से एक है  ∣  इस उपन्यास का मुख्य पात्र  एक पत्रकार शर्मा है ∣ जो अब तक सभी जाति के ऊपर कुछ  न कुछ लिख चुका है ∣ अब वो अनुसूचित जनजाति के लोगों पर लिखना चाहता है ∣ इसके लिए  वो अपने नगर की सबसे प्रतिष्ठित निर्गुनियां से साक्षात्कार करना चाहता है ∣ जो इस उपन्यास की रीढ़  की हड्डी  है ∣  पत्रकार शर्मा काफी मशक्कत के बाद निर्गुनियां से  एक साक्षात्कार ले पाता है ∣ इस साक्षात्कार के माध्यम से  निर्गुनियां अपने जीवन के उन रहस्यों का खुलासा करती है ∣ जो उसे लिए एक बुरे सपने की तरह है∣ जो इस उपन्यास को जिज्ञासु बन पढ़ने को पाठकों को मजबूर करता है ∣ जैसे जैसे निर्गुनियां साक्षात्कार के जरिए अपनी  कहानी कहती है∣  वैसे वैसे पाठकों की दिल की धड़कन बढ़ जाती है ∣  आखिर कहानी में आगे क्या होने वाला है?  इस उपन्यास को पढ़ने का मुख्य कारण है कि ये उपन्यास केवल एक कहानी नही बल्कि हमारे समाज के एक वर्ग के उस दुख क...

गांधी

आज महात्मा गांधी की जयंती पूरे देश में जोर शोर से मनायी जा रही है आज हम  महात्मा गांधी  के उन गुणों के बारें जानते  है जिनसे हम कुछ सीख सकते हैं. १.सत्य के पथ पर चलना _ महात्मा गांधी ने बचपन में 'राजा हरिश्चन्द्र' का नाटक देखा था जिससे उन्होंने भविष्य में कभी झूठ न बोलने  का वचन लिया. २.अपना काम स्वयं करना - गांधी जी का मानना था कि हम अपने काम को स्वयं करे जिससे हम 'आत्मनिर्भर'  होगें  साथ ही साथ हमारी दूसरे के ऊपर से निर्भरता भी काफी हद तक खत्म होगी.  ३.अहिंसा पर जोर देना - गांधी जी का मानना था कि जो काम अहिंसा के बल पर किया जा सकता है उसे हिंसा करके नहीं पाया जा सकता इसलिए आज गांधी जी के जन्म दिन को ' अहिंसा दिवस' के तौर पर मनाया जाता है. ४. छुआछुत का विरोध - गांधी जी हमेशा इस बात पर जोर देते थे कि सब आपस में एक समान है कोई जाति धर्म के आधार बड़ा या छोटा नहीं है. ५.कमजोर की आवाज बनना - गांधी जी का मानना था किसी भी कानून को बनाने से पहले हमें ध्यान रखना चाहिए कि वहाँ अंतिम पक्ति में बैठे व्यक्ति के लिए भी वह कारगार हो. ६.गलत के लिए आवाज उठाना- गां...

सुनो लो बेटी

  अगर तुम देखती हो ख्वाब  ऊंचाई पर चढ़ने की तो  कड़क कर लो अपने हाथ जिन हाथ में तुमने कभी चुड़ियाँ पहनी थी ,  उनमें अब तुम कड़क पना रख लो जिन पैर में कभी पायल पहनी थी  उनमें ऐसे चप्पल पहना लो जो तुम्हारी सुरक्षा कर सके क्योंकि आज न तुम्हारा  अपना न पराया कोई नहीं है  इतना विश्वास करने वाला,  अब वक्त आ गया है अपनी सुरक्षा करने का जिम्मा स्वयं लेने का  जागों मेरी नन्ही दुलारी बेटी

विचार

  १. संतोष होना भी जरूरी है क्योंकि इंसान को मिलता तो बहुत कुछ है किन्तु बहुत कम ही लोग होते हैं जिनको ये लगता है कि उन्होंने बहुत कुछ पा लिया है. २.हमेशा तुलना अपनी बराबरी से करनी चाहिए क्योंकि आसमान और धरती में बहुत अंतर है. ३. अच्छा दोस्त अगर मिला जाएं तो वो दुनिया जन्नत से कम नहीं. ४.आज को देखकर जीने का अपना ही आनंद है . ५. दिखावा करना किसी चीज का बहुत आसान है बजाय उसे अपने जीवन में उतरना. ६.दर्पण हर कोई रोज देखता है नहीं देख पाता तो वो खुद को .