खुद क़ो बेहतर करने के लिए


कहते हैं कि मुकाबला बराबरी का ही अच्छा लगता है क्योंकि कांटे की टक्कर में जो ताकत है व़ो अलग ही है.

हम अक्सर जिंदगी में बड़े छोटे फैसले लेने के लिए तैयार रहते हैं कभी कभार तो फैसले इतने जल्दी लेने पड़ते हैं जितनी जल्दी शायद कभी हमने काम न किया हो.

दोस्तों हम आज जिस युवा अवस्था में जी रहे हैं जिसमें हमारे सामने बहुत सारे आकर्षण है जिनके चलते हम कुछ चीजों को भूल रहे हैं तो कुछ चीजों को अपना रहे हैं किन्तु इस आयु में हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि हम " खुद को हर दिन बेहतर दिशा की ओर ले जाएं" और इस दिशा में जाते वक्त   हमें बहुत सी चीज को छोड़नी पड़ सकती है किंतु फ़िर भी हम एक कदम आगे का रखें क्यों कि जिंदगी में भले ही समय की अधिकता हो " किंतु अक्सर हमें उस समय की कमी महसूस होती है

जब हम किसी नए काम की शुरुआत करते हैं जो हमारे लिए  सबसे जरूरी है ".

आज हम सबको एक निर्णय लेने की जरूरत है कि हम अपनी जिंदगी को अच्छे ढंग से जीना चाहते क्या कुछ काम करके उसे और बेहतर करना चाहते हैं क्योंकि अक्सर अवसर निकलने के बाद यहीं खुशी भरी जिंदगी जहाँ पर हमने कोई जोखिम नहीं लिया वो कांटे की तरह हमें चुभती है और हम केवल अफसोस ही कर पाते हैं 

आज अवसर है कि हम अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ ऐसे निर्णय ले जो हमें आगें कुछ बेहतर करने की सी ख दे.

"दोस्ती दुश्मनों का मतलब

तुम जो भी समझते हो, 

किन्तु अक्सर दोस्त वो लोग बन जाते हैं

जो तुम्हे तुम्हारे बेहतर बनाने के लिए

कोई नसीहत दे जाते हैं 

समय की भाग दौड़ में , 

वो पल हमेशा 

याद आतें है 

जिसमें हम समय के साथ 

आगे निकल आते हैं."

Comments