दो बूंद जिंदगी की


आज विश्व पोलियो दिवस है हम सब ने बचपन में पोलियो की दवा पी है किन्तु आप क्या जानते हैं आज भी कुछ ऐसे बच्चे हैं जिन्हें पोलियो की दवा न मिलने के कारण वो बच्चे विकलांगता का शिकार है 

वैसे तो आज हम सब इसको लेकर जागरूक है कि पोलियो की दवा हमारे लिए कितनी जरूरी है किन्तु क्या आप जानते हैं कि इस कोरोना काल में कितने ऐसे बच्चे हैं जो इस दवा से दूर हो गए हैं जिसका एक कारण इसके उत्पादन में कमी तो दूसरा वैश्वीकरण की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण कई देशों में ये बच्चे की पहुंच से दूर है.

आज मौजूदा समय में हम सब को अपने आस पास रह रहे लोगों को इसके बारे में न सिर्फ बताना चाहिए बल्कि साधन हीन लोगों को नजदीकी अस्पताल में ले जाकर इसकी दवा पिलानी चाहिए.

Comments