Skip to main content

Posts

Showing posts from 2022

Happy new year🎊

साल का पहला दिन जिसे हम सब न ए साल के रूप में जानते हैं ∣ जो हम सब के लिए बेहद ही खास होता है ∣  जो हमें मौका देता है अपनी गलतियों को सुधार कर कुछ बेहतर करने का,  अपनों संग साथ चलने का , जो लोग हमारे अपने है उनके साथ हमने जीवन को जीने का हमें वक्त देता है ∣ ये साल हमें सिखाता है कि हर समय की कद्र करो ∣ जो मिला है उसके साथ जीवन को जिओ ∣ अपनों संग जीवन की भागदौड़ के बीच कुछ जश्न करों ∣ आने वाले कल के लिए एक सकरात्मक विचार रखों उसके अनुरूप कर्म करों ∣

अक्सर लड़ना जरूरी होता है

जिंदगी में अक्सर लड़ना  जरूरी होता है जिंदगी की परिस्थितियों से जब बात हमारे सम्मान की होती है ∣ अक्सर इम्तिहान देना जरूरी होता है जिंदगी का जब सवाल हमारे धैर्य का होता है ∣ आसान नहीं होता है जीवन की हर अच्छी बुरी परिस्थितियों में चलना  फिर भी चलते जाना होता है ∣ एक समय के बाद बिल्कुल जरूरी नहीं होता  क्या पा लिए हम केवल चलते जाना जरूरी होता है ∣

राजेश खन्ना

कहते हैं कि इंसान की शख्सियत कैसी है ये उसके काम से ही पहचानी जा सकती है ∣  इस तरह का जज्बा लिए मशहूर कलाकार राजेश खन्ना थे जिनकी अदाकारी की इस कदर दुनिया दीवानी थी कि चाहे जीवन की कितनी व्यस्तता हो किन्तु उनकी मूवी को देखने जाना वो नहीं भूलती थी   ∣ अपने समय के बेहतरीन कलाकारों में से एक राजेश खन्ना भले ही आज हमारे बीच न हो किन्तु उनकी मूवी देखने और गीतों को सुनने पर ऐसा लगता है जैसे वो हमारे बीच अभी कहीं मौजूद है ∣ जो हमें अपने गाने 'जिंदगी के सफर गुजर जाते हैं' से जैसे हमें कोई संदेश दे रहे हैं कि जीवन में समय की कितनी अहमियत होती है ∣ जो हमारे पास आज है वो कल भी रहे बिल्कुल भी जरूरी नहीं होता है ∣  

जिन्दगी के सफर गुजर जाते हैं

 जिंदगी में अक्सर हमें किसी भी शख्स की अहमियत तब ज्यादा समझ आती है ∣ जब वो हमेशा दूर जाने लगता है जिसे हम चाहकर भी अपने पास नही ला पाते हैं ∣ ठीक उसी तरह हमारी जिंदगी होती है ∣ जब वो सामान्य सी चल रही होती  है ∣ तब हम उसे जीने के अलावा सब कुछ करते हैं ∣ जो कि बिल्कुल भी जरूरी नहीं होता है ∣ हमें वो सब सामान्य सा लगता है जबकि इसके विपरीत, जैसे ही हमारे जीवन में मुश्किलें आ खड़ी हो जाती है ∣ हम अपने जीवन के उस पल को याद करने लगते हैं ∣ जब हम खुश थे हमारे पास जीने का एक खास जरिया था ∣ जीवन के बहुत से ऐसे पल होते हैं ∣ जो चाहकर भी कभी वापस नहीं लिए जाते हैं केवल उन्हें उसे समय जिया  जाता हैं ∣

साल जाने से पहले

ये साल जाने को है अपने संग अच्छी बुरी यादें छोड़   ये साल जाने को  है   ∣ इसके बावजूद मत भूल जाना  वो जिंदगी का अनुभव जिसने तुम्हें जीना सिखाया जिसने तुम्हें बताया  ये जीवन और मृत्यु क्या है?  अनुभव के इस क्षण को तुम  मत भूल जाना जिसने तुम्हें जिंदगी से लड़ना सीखाया ∣

हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले

जिंदगी और ख्वाहिश का एक अजीब सा नाता है ∣ जो एक दूसरे के बिना अधूरा है ∣  ख्वाहिश हर किसी की होती है कुछ बेहतर करने की , अपने सपनों को पंख देने की किन्तु इसे पूरा करने में कुछ ही सफल हो पाते हैं ∣  हर किसी को नहीं मिलती उनकी मंजिल केवल कुछ ही अपना नाम कमाने का दम रख पाते हैं ∣ मिर्जा गालिब की मशहूर गजल "हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले"  हमें अपनी ख्वाहिश पूरा करने की एक नयी वजह देती है ∣ आज के समय में आसान नहीं है खुद की ख्वाहिश को पूरा करना इसके बावजूद उसके साथ जीने की एक नयी उम्मीद देती है ∣

फिर भी हम कहते हैं कि

जिंदगी का कोई ठिकाना नहीं आज है जो कल मिलेगा नहीं  समय जो आज हमारे लिए है कल रहेगा की नहीं?  जो दिन आज है वो कल नहीं होगा दो दिन की जिंदगी है उसमें एक हमारा आज तो एक कल होगा तब भी हम अहम करें  खुद की काबिलियत और पेसे का तो इस दुनिया में हम से ज्यादा मूर्ख भला क्या कोई होगा  ?   दो दिन की जिंदगी है उसमें भी हम एक दूसरे से ईष्या करें तो भला उसमें क्या कुु छ खास होगा?         

प्रभु यीशु आएं

  प्रभु यीशु आएं  प्रभु यीशु आएं पापियों को पाप से बचाने ∣    प्रभु यीशु आएं दुनिया को मानवता का पाठ पढ़ाने  प्रभु यीशु आएं दुनिया को सीख सीखने न हो लालच , न हो ईर्ष्या प्रभु यीशु आएं पापियों को पाप से बचाने  झुमों नाचों गाओं प्रभु यीशु आएं ∣   

दिया तले अंधेरा

ये किस्मत भी बड़ा अजीब सा खेल खेलती है ∣   कुछ की जिंदगी तो दीपक तले अंधेरा सा होती हैं ∣ हमें लगता है कितना कम है हमारे पास हर वक़्त दूसरे से ज्यादा पाने की इच्छा हमें होती है ∣ किन्तु इसके विपरीत कुछ लोगों को दो वक्त की रोटी भी कहां नसीब होती है ?  हमारी तरह नहीं होते उनके बड़े -बड़े सपने वो तो केवल दो वक्त की रोटी का ख्वाब देखते हैं ∣ बांटते हैं रोशनी दूसरे के जीवन में  पर अफसोस अपने जीवन का अंधकार खत्म नहीं कर पाते हैं ∣ बेचते  हैं पैन पेंसिल गली -गली पर खुद के लिए कुछ कहां लिख पाते हैं ? सबकी किस्मत नहीं होती सिर्फ आराम और अच्छे से रहने की∣  कुछ की तो रात तो भरी ठंड में भी सड़कों पर ही बीतती है ∣ 

जीवन की अनिश्चितता के बीच

कितनी अजीब बात है न इस दुनिया में इतनी अनिश्चितता के बावजूद हम सब ऐसी चीजों के पीछे दौड़ रहे हैं ∣ जो प्रतिशत और अंकों के माध्यम से हमारी सफलता और असफलता को अभिव्यक्त करती है ∣ जो हर किसी को नहीं कुछ ही लोगों को मिलती है ∣ इसके बावजूद भी हम कहते हैं कि इस दुनिया को समझ गए हैं जबकि इस दुनिया के बहुत थोड़े अर्थ को हम समझ पाते हैं  ∣ कुछ लोग में तब ही ये अहम होता है ∣ कि वो सबकुछ जानते हैं उनसे महान तो इस दुनिया में कोई नहीं है ∣

कोरोना वायरस का कहर

कोरोना वायरस का कहर क्या फिर छाने वाला है दुनिया में करीब तीन साल के बाद कोरोना का बदलता हुआ स्वरूप एक बार फिर दुनिया को डराने सा लगा है ∣  इस वायरस का सामना कर रहे चीन का अभी बुरा हाल है जहां पर लोग कोरोना वायरस से बुरी तरह से पीड़ित है∣ वहीं दूसरी ओर अब कोरोना का नया वैरिएंट BF. 7 के मामले अन्य देशों में भी पाए जाने लगे हैं ∣  ऐसे में सवाल उठता है क्या दुनिया इस वायरस से निपटने के लिए तैयार है ?  जहां एक ओर रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते दुनिया की आर्थिक स्थिति चरमारा सी गयी है∣ वहीं चीन में बढ़ते कोरोना के मामले अब दुनिया को डराने से लगे हैं ∣ भारत में अब तक इस न ए वैरिएंट के कुछ चार मामले पाए गए हैं ∣ वहीं दूसरी ओर जापान में भी इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं ∣ आपको को बता दें कि वैरिएंट BF. 7  ओमिक्राॅन वेरिएंट के BA. 5 का नया स्वरूप है ∣ जो कि बहुत तेजी से फैलता है ∣ एक संक्रमित व्यक्ति करीब 10 से 18 लोगों को इससे संक्रमित रखने की क्षमता रखता है ∣

समय की माया

दिन जाते देर नहीं लगती है ∣ आज जो समय हमारे पास मौजूद है वो कल भी मौजूद रहेगा ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं है ∣  ये समय अक्सर इंसान को उसकी अहमियत समझा देता है ∣ ये समय ही है जो व्यक्ति को राजा से रंक तो कभी मूर्ख से चतुर बना देता है ∣ इसलिए जरूरी होता है कि हम अपने समय का सदुपयोग करें ∣ आज का काम आज ही करने की आदत डाले ∣

Man proposes, God disposes

   अक्सर जीवन में बिल्कुल जरूरी नहीं होता है कि जिस तरह का हम सोचा रहे हो वैसा ही हमारे साथ हो ∣ क ई बार जीवन में सारी तैयारी एक तरफ रह जाती है ∣ दूसरी तरफ हमारे साथ ऐसा कुछ घटित हो जाता है जिसके बारे में  हमने क सोचा नहीं  होता है  ∣   जीवन में कुछ चीजें पहली बार ही होती है  ∣ किन्तु वो  हम सब को कभी न भूलने वाला ऐसा दर्द दे जाती है  जिसे हम ताउम्र नहीं भूल पाते हैं ∣     

न जानें कल हम कहां

आज यहां कल वहां न जाने फिर हम कहां हम सब का जीवन अनिश्चितता से भरा हुआ है ∣ जहां पर कल क्या हो जाएं ?किसी को कुछ नहीं पता नही है ?  ऐसे में जरूरी है कि हम अपने काम और जीवन की उन चीजों को लेकर गंभीर हो जाएं करें जो हमारे जीवन में बहुत महत्व रखती है ∣ आज करेगें कहकर कल पर छोड़ने वाली गलतियों से हम बचें ∣ अपने समय का उपयोग उन चीजों पर करें ∣ जो कल को हमें एक बेहतर इंसान बनकर दुनिया के सामने ला सकती है ∣

पेनाल्टी शूट आउट से विश्व कप जीता अर्जेंटीना

  आखिरकार लंबे इंतजार के बाद फीफा विश्व कप की ट्राफी किस देश को जाएगी? इसका निश्चय आज हो गया ∣ एक तरफ़ जहां फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच जबरदस्त मुकाबला चला जहां कभी अर्जेंटीना तो कभी फ्रांस आगे निकलता हुआ दिखाई दिया   ∣ वहीं  मैच उस समय ज्यादा रोमांचक मोड़ पर आ गया ∣ जब लियोनल मेसी ने 3-2 एक गोल कर फ्रांस को पीछे कर दिया ∣ वहीं इसके जबाव में फ्रांस की ओर से खेल रहे किलयन एम्बाप्पे ने 117 मिनट में गोल कर मैच को 3-3 से बराबरी पर ला दिया  ∣ इसके बाद  पेनाल्टी शूट आउट से  विश्व कप का परिणाम निकाला गया  ∣  इसमें अर्जेंटीना ने मैच अपने नाम किया∣  क्या है पेनाल्टी शूट आउट दरअसल पेनाल्टी शूट आउट तब किया जाता है∣ जब कोई मैच टाई हो जाता है ∣ ऐसे में कौन सी टीम क़ो विजय मना जाएं  ∣  इसके लिए पेनाल्टी शूट आउट का उपयोग किया जाता है ∣   इसके तहत दोनों टीम को अतिरिक्त समय दिया जाता है ∣ दोनों टीम के पास 5 शॉट होते हैं  जिसे अलग किक करने वाले खिलाड़ी द्वारा लिया जाता है ∣ जो कि विरोधी टीम को रोकना होता है ∣  सबसे अधिक गोल क...

मेल टच पर मजबूती से बात रखती है डॉक्टर जी मूवी

क्या हो जब एक महिला रोग विशेषज्ञ एक महिला न होकर एक पुरुष हो ∣  आमतौर पर जब बात एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की आती है ∣ तब हमारे सामने एक महिला डॉक्टर ही दिखाई देती है ∣ इसी पर तंज कसते हुए डॉक्टर जी मूवी बनाई गयी है जिसमें एक  स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला नहीं बल्कि पुरुष डॉक्टर है ∣ जो उनकी डिलेवरी से लेकर उनकी सब तरह की परेशानी का इलाज करता है जो कि स्त्री विशेषज्ञ से आशा की जाती है ∣  इसी विचार को अनुभूति कश्यप के निर्देशन में ये डॉक्टर जी मूवी बनी है ∣ जो हमारे समाज में फैले उस टैबू पर बात रखती है ∣ जहां डाॅक्टर से पहले ये जरूरी है कि वो महिला हो या पुरुष ∣  इन्हीं सब चुनौती के इर्दगिर्द घूमती ये मूवी है ∣ जो   मूवी के अंत में एक गहरा संदेश देती है कि डॉक्टर केवल डॉक्टर ही होता है ∣ उससे इसे बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है कि वो किसी महिला या पुरुष का इलाज कर रहा है ∣ उसके लिए वो केवल उसका एक पेशेंट होता है ∣ अगर हम इसके कारण पर जाएं कि ये मूवी क्यों देखी जानी चाहिए? तो इसका कारण इस मूवी का नाम और थीम है जिस पर आमतौर मूवी नहीं बनती है ∣  वहीं इस मूवी में आयुष्मा...

मेल टच पर मजबूती से बात रखती है डॉक्टर जी मूवी

आमतौर पर जब बात एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की आती है ∣ तब हमारे सामने एक महिला डॉक्टर का चेहरा दिखाई देता है ∣ इसी पर तंज कसते हुए डॉक्टर जी मूवी बनाई गयी है जिसमें एक स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला नहीं बल्कि एक पुरूष डॉक्टर है ∣  अपने इसी अलग सोच को लेकर अनुभूति कश्यप के निर्देशन में ये मूवी बनायी गयी है ∣   जो हमारे समाज में फैले उस टैबू पर बात रखती है ∣ जहां डाॅक्टर से पहले ये जरूरी है कि वो महिला है ∣  डॉक्टर जी मूवी इन्हीं सब चुनौती पर हम बात बेबाकी से अपनी बात रखती है ओर मूवी के अंत में एक गहरा संदेश देती है कि डॉक्टर केवल  डॉक्ट ही होता है ∣ उससे इसे बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है कि वो किसी महिला या पुरुष का इलाज कर रहा है ∣ उसके लिए वो केवल उसका एक पेशेंट होता है ∣ अगर हम इसके कारण पर जाएं कि ये मूवी क्यों देखी जानी चाहिए तो इसका कारण इस मूवी का नाम और थीम है जिस पर आमतौर मूवी नहीं बनती है ∣  वहीं इस मूवी में आयुष्मान खुराना की  शानदार एक्टिंग  रकुल प्रीत और शैफाली शाह का नया रूप देखने के लिए ये मूवी देखी जानी चाहिए ∣ x

कुछ सपने जो हमारी जिंदगी होते हैं

हम सब का एक सपना होता है ∣ कि हम कुछ ऐसा करे जिससे न केवल हमारा बल्कि हमारे अपनों का भी नाम हो ∣ इसके लिए क ई बार हमें रातों की नींद तो त्यागनी होती है ∣ इसके अलावा बहुत कुछ छोड़ना होता है ∣ जो हमारी एक समय तक मनपसंद चीज थी ∣ इसी बीच शुरू होता है संघर्ष जो हमारा और हमारे मन का होता है ∣  हम दो तरह से लड़ाई लड़ रहे होते हैं एक बाहर से एक खुद से दोनों ही लड़ाई में हमें सफल होना होता है ∣ क ई बार आसान नहीं होता है जिंदगी की राहों में चलना फिर भी लगातार चलते जाना होता है ∣   

राजकपूर

" जीना यहां मरना यहां इस के सिवाय जाना कहां " इस गीत को सुन आज भी हर किसी का राजकपूर के प्रति प्रेम सा उमड़ जाता है ∣ राजकपूर की जब भी कोई मूवी देखें, तो एक अलग ही इंसानियत हमारे अंदर जन्म ले लेती है ∣ समझ आती है कि एक असली अदाकरी क्या होती है? बहुत कम ही वो शख्सियत होती है जो हमारे बीच से तो चली जाती है किन्तु उनकी मधुर यादें आज भी हमारे बीच रह जाती है ∣

Today Thought

Su अपने क्रोध पर जिसने नियंत्रण कर लिया उसने आधी दुनिया को जीत लिया ∣ cc नाम कमाने के लिए मेहनत  के अलावा त्याग की सारी हदें पार करनी होती है ∣ e मेहनत तो केवल करने वाला ही जानता है बकि तो केवल ईर्ष्या कर सकते हैं ∣ ss खुद की ईमानदारी को हर हाल में बनाएं रखना क ई बार बहुत मुश्किल सा हो जाता है ∣ 

मेहनत का परिणाम बेहतर ही होता है

मेहनत बचपन से लेकर बड़े होने तक हम सबको यहीं सिखाया जाता है  ∣ कि हमें अपने कल के लिए मेहनत  करनी होगी  ∣ हमें उसे पाने के लिए हर हालात में प्रयत्न करना होगा ∣ हमें लगातार  मेहनत करते रहना होगा ∣  इसी बीच हमें क ई बार खुद पर संदेह भी होने लगता है कि क्या हम बेहतर कर पाएगें कि नहीं? ऐसे समय में हमें अपना हौसला बनाएं रखना होता है ∣  अपने उस संघर्ष को याद रखना होता है ∣  जिसने हमें यहां तक पहुंचाया  ∣  इस इच्छा के साथ हमें आगे बढ़ते रहना होता है ∣

लिखने के लिए जरूरी है

आज के समय में जितना ज्यादा लेखन करना मुश्किल है उससे कहीं ज्यादा  मुश्किल अपना पाठक खोजना है∣ जो हमारे लिखे हुए को पढ़ सके ∣ ऐसे समय में ऐसा कुछ लिखा जाने की जरूरत है ∣ जो लोग पढ़ना चाहते हो, लोग जिससे समझना चाहते हो ∣ ऐसे समय में अपना पाठक खोजने के अलावा के अच्छा लिखना भी उतना ही जरूरी है ∣ जो हमारे लिखे हुए को पढ़ कुछ बेहतर महसूस कर सके ∣ हमें एक ऐसी प्रेरणा मिल सके जो हमें आगे चलने की प्रेरणा दे ∣

जुनून ए जिंदगी

इस जिंदगी में जुनून की एक अलग ही बात होती कितनी भी मुश्किलें आ जाए़ फिर भी ये जिंदगी बहुत खास होती∣  समय के साथ बदल जाती है जिंदगी की परिस्थितियां  रह जाती है केवल कुछ स्मृतियां  फिर भी जुनून संग चलने का आनंद ही कुछ खास होता  समय के साथ जुनून का स्तर है बदल  जाता फिर भी हर मोड़ पर चलते जानें का आनंद ही कुछ खास होता ये जुनून ही तो है जो हमें  हर परिस्थितियों में चलने की ताकत देता है हर मुश्किल समय में खुद को आगे बढ़ने का  हौसला देता है ∣

सरोज वेंकट श्याम

रंगों के जरिए प्रकृति की बारीकियों को बताती हैं सरोज वेंकट श्याम  कहते हैं कला का मतलब उसकी अभिव्यक्ति होता है ∣ कला मतलब जीवन, कला मतलब साधना होता है ∣ ये कला ही तो होती है जो हमें एक पल के लिए सबकुछ भूलाकर एक अलग दुनिया में प्रवेश कर देती है ∣ इसी कला के जरिए  आज मध्यप्रदेश की गोण्ड चित्रकार सरोज वेंकट श्याम देश विदेश में अपनी पहचान बना रही है∣   ∣ अपने साथ वो अपने आस पास की महिलाओं को भी चित्रकारी सिखा उन्हें एक नयी पहचान दिला रही है ∣  वो कहती है कि मैंने बचपन से ही प्रकृति में हो रहे बदलावों को नजदीक से देख है ∣ इसके चलते में प्रकृति से जुड़े हुए चित्र को बनाती हूं मेरे लिए प्रकृति ही सबसे बड़ी है जिसने हमें खाने को भोजन रहने को घर और ये सुंदर वातावरण दिया ∣ रंगों के माध्यम से मैं प्रकृति की बारीकियों को बताने की कोशिश करती हूं ∣ इसके लिए मैं केवल चार से पांच रंग का उपयोग करती हूं   ∣ मैं ज्यादातर प्रकृति और मिथकों पर चित्र बनाती हूं जिसमें प्रकृति को बचाने का संदेश छिपा हुआ होता है∣  

कला और जीवन

कला महज एक शब्द नहीं बल्कि एक ऐसी चीज है जिसके दम पर इंसान अपनी पहचान बनाता है ∣ कुछ लोगों में लिखने की कला होती है कुछ में बोलने की कला तो कुछ लोगों में चित्रकारी की कला होती है ∣  ये कला ही तो है ∣ जो इंसान को अभिव्यक्ति का नया जरिया देती है ∣ वैसे तो हर इंसान में कोई न कोई कला जरूर होती है ∣ किन्तु उसे एक आयाम देने के लिए  व्यक्ति को उसमें बहुत मेहनत करनी होती है ∣ इस आशय से की वो अपनी कला के माध्यम से एक सुंदर अभिव्यक्ति कर सके ∣  कला मतलब जीवन कला मतलब साधना इसके बिना जीवन है अधूरा ये नहीं तो  सब कुछ है अधूरा कला मतलब जीवन ∣

संवाद करने की कला का महत्व

जिस तरह तु बोलता है उस तरह तु लिख अपने से बड़ा बनकर तु दिख भवानीप्रसाद मिश्र की ये पंक्ति आज के समय में भी संवाद और लेखन की कला के महत्व का सबसे बेहतर उदाहरण है ∣     आज हमारे संवाद करने की कला का असली महत्व हमें तब मालूम चलता है∣  जब हम कोई कठिन चीज किसी को आसान भाषा में बताते हैं ∣     संवाद का असली महत्व तब ही तो समझ आता है ∣ आसान नहीं होता है संवाद करना जब हमें किसी को  ऐसे विषय पर बताना पड़ता है जिसको लेकर हमारा भी ज्यादा कुछ अनुभव न हो∣ कुछ चीजें केवल मौखिक संवाद से, तो कुछ केवल लिखित संवाद से ही समझायी जा सकती है ∣ इसके बावजूद अगर कोई व्यक्ति लिखित और मौखिक दोनों तरह का संवाद कर लेता है ∣ तो ये उसके जीवन की बहुत बड़ी सार्थकता होती है ∣

लिखने की लिए

लेखन कला में माहिर होना अक्सर टेढ़ी खीर के समान सा लगता है  ∣ आसान नहीं होता है लगातार लेखन कार्य करना फिर भी हमें उसे लगातार करना पड़ता है ∣ लिखने के लिए बहुत कुछ होता है पूरे दिन में किन्तु उससे चयन कर किसी एक विषय में लिखना चुनौती पूर्ण सा लगता है  ∣  हर किसी के लेखन का उद्देश्य एक ही हो ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं है ∣ कुछ के लिए लेखन सिर्फ जुनून तो कुछ के लिए उसकी पूरी जिंदगी होता है ∣  अपने दृष्टिकोण को व्यापक कर एक व्यक्ति कुछ और लिखने की कोशिश करता है ∣ 

Today Thought

किसी महान शख्सियत के पीछे केवल उसका नही बल्कि उसके उन अपनों का भी हाथ होता है ∣ जो उसे दिल से दुआ और मन से ताकत देते हैं बेहतर करने की ∣ अपने नजदीक किसी को इतना लाना ही नहीं चाहिए कि उसके दूर जाने पर दर्द हो∣ मुकाम पाने के लिए अक्सर भूलना पड़ता है आराम  ∣ जिंदगी में कम पर बेहतर इंसान रखना ∣ हर किसी को हम पसंद आएं ये जरूरी नहीं क्योंकि हीरा रखने की हर किसी की दम नही होती है ∣

बला की पैदाइश समझी जाने वाली लड़की की जात

आज भी जब बात लड़का और लड़की की आती है तो एक आवाज आती है अरे लड़का ही होगा ∣ ये आवाज कभी किसी घर तो कभी किसी समाज से आ रही होती है जो कि हमारे समाज के एक बड़े भाग प्रतिनिधित्व कर रही होती है ∣  जो आज के युग में भी भले चाहे कितना भी आधुनिक बनने की कोशिश क्यों न करें किन्तु उनकी रूढ़िवादी  सोच मालूम ही चल जाती है ∣ अफसोस तो तब होता है जब उसका समर्थन खुद एक स्त्री करती है ∣ जो लड़के के इस दुनिया में आने का मतलब ही सबकुछ अच्छा होना समझती है ∣ आज भी हर घर में बैठी एक लड़की के मन में ये सवाल आत है काश मैं भी लड़का होती तो मेरे जन्म को भी अच्छा समझा जाता है ∣ सबकी जरुरत और सेहत का ध्यान रखने वाली का उस समय कोई अस्तित्व जैसे नहीं होता है ∣ लड़के को जरा सी चोट लगा जाएं तो सारा घर सिर पे उठ जाता हैं ∣ लड़की बीमार भी हो जाएं तो जैसे आम बात होती है ∣ ये सोच तब तक नहीं बदल सकती है ∣ जब तक खुद एक स्त्री खुद के जन्म को व्यर्थ मानती केवल लड़के के जन्म पर खुशियां बांटती रहेगी  ∣ 

जानें मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध लोककथा

  हर राज्य की अपनी कुछ लोकथा  होती है जिनका अपना महत्व होता है ∣ जो केवल लोक रूचि ही नहीं अपितु जनसामान्य के जीवन के लिए भी उपयोगी होती है आज में आपको मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध लोककथा के बारे में बताने जा रही हूं∣ 1. बितयानी बितयानी एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसका भाग्य उससे बहुत ही ज्यादा रूठा हुआ है ∣ बचपन में ही उसके माँ बाप के इस दुनिया से जाने के बाद उसके मामा मामी ने उसकी जीवन नरक बना दिया है ∣ जो उनके लिए एक मुफ्त का नौकर के अलावा और कुछ भी नहीं है ∣ जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं ∣ एक समय की बात है जब बितयानी को उसके मामा मामी जान से मारने की कोशिश करते हैं ∣ वो कोई ऐसा उपाय खोजते जिससे सांप भी मर जाएं और लाठी भी न टूटे ∣   बितयानी को गांव से शहर में खराब मांस बेचने को भेजते हैं जिससे कि वो लोगों से धोखा देने के जुर्म में मरा जाएं लेकिन उसके भाग्य के चलते वो अपनी चतुराई से उस खराब मांस को भी बेचा आता है ∣ इसके चलते मामा लालच वश बाजार में फिर खराब मांस बेचने जाता है ∣ तो उनका मांस कोई नहीं खरीदता ∣ वो बितयानी पर बहुत क्रोध करते है ∣ और कहते है अब तो इसे जान से मर द...

शब्दों के संसार में

शब्द एक जरिया इसके माध्यम से हम अपने अनुभव को व्यक्त कर पाते हैं ∣ हर चीजों को शब्दों में बयां करना क ई बार बहुत मुश्किल हो जाता है ∣ जब हम उसे महसूस तो कर लेते हैं किन्तु उसे अभिव्यक्त करने की कोशिश नहीं कर पाते हैं ∣ मुश्किल हो जाता है कभी कभी शब्दों के साथ खेलना अपने अनुरूप शब्दों का चयन करना जब हम कुछ नया नहीं सोच पाते हैं ∣ आसान नहीं होता शब्दों के संसार में खुद की जगह बनना जहां हर दिन चुनौती भरा सा जीवन होता है ∣∣

एक खौफनाक मंजर बना भोपाल गैस कांड

सुना है मैंने क ई लोगों की जान ली है किन्तु मैं तो पहले ही लापरवाही से मर चुकी थी,  आज से ठीक तीन साल पहले एक प्रोजेक्ट के सिलसिले से हम सब को भोपाल गैस कांड की बरसी पर यूनियन कार्बाइड की फैक्ट्री में जानें का मौका मिला ∣  जो अवसर कम चुनौती ज्यादा था∣ हम सब ने अब तक उस फैक्ट्री के बारे में बहुत सी बातें और जानकारी पढ़ रखी थी  ∣ इसके अलावा भोपाल गैस कांड पर बनी मूवी भी हमने देख रखी थी  ∣ पर अब हम उस फैक्ट्री में रिपोर्टिग के लिए जा ही रहे हैं ∣ इसके चलते हमारी बैचेनी हद से ज्यादा बढ़ रही है ∣ पर काम तो काम होता है भला उससे पीछा छुड़ाकर हम सब जाते भला कहां?   हम सब हिम्मत कर अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़े चले क्योंकि फैक्ट्री पुराने भोपाल में स्थित है इसलिए हम सब को उसका रास्ता ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी ∣  सबसे अजीब तो तब हुआ∣ जब हम उस फैक्ट्री बाहर से ही विदा कर दिए गए ∣  पर आखिर हमें तो वहां जाना था इसलिए हम सब कलेक्टर  ऑफिस में जाकर उनसे मंजूरी लेने की कोशिश की ∣  हम सब कार्यालय पहुंचे  जहां हम सब की पूरी जांच पड़ताल और फैक्ट्री जाने ...

Whatapp हैक होने से पहले कर ले ये काम

आज के डिजिटल युग में अगर हमारे पास फोन हैं तो उसमें सबसे जरूरी चीज Whatapp जैसे सोशलमीडिया प्लेट फार्म भी मौजूद है ∣  जो हमारे जीवन को आसान बना रहे है ∣ किन्तु इसी बीच आज सोशलमीडिया अकाउंट हैक होने  जैसे आम बात हो गयी है ∣ ऐसे में हम अपने Account को हैक होने से कैसे बचा सकते हैं इसके बारे में हम आपको बताने वाले है? तो चलिए जानते हैं  हम सब के फोन में आज whatsApp, Instagram, twitter, और Facebook जैसे सोशलमीडिया प्लेटफार्म मौजूद है ∣ इन सब में  Two Step Verification मौजूद है ∣ जो हमारे  सोशलमीडिया Account को हैक होने से बचा सकते हैं ∣  इन स्टेप्स से  whatsApp में करें Two Step Verification    1.इसके लिए  सबसे पहले आप अपने  Whatapp की Setting  पर जाएं  ∣  2.इसके बाद उसमें Privacy के ऑप्शन पर क्लिक करें ∣ 3.इसके बाद  Two Step Verification के ऑप्शन पर क्लिक करें  ∣ 4 . इस फीचर को Whatapp में ऑन करने लिए 6 डिजिट का एक पासवर्ड बनाएं   ∣ 5.इसके बाद अपना नंबर या ईमेल डाले  ∣ 6.इस प्रक्रिया के बाद आपके ...

स्वतंत्रता आंदोलन में मध्यप्रदेश के पत्रकार और समाचार पत्रों की भूमिका

भारत को आजादी दिलाने में स्वतंत्रता आंदोलन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है∣ इसे हम सब बखूबी जानते हैं  ∣  बात चाहे गांधी युग के समय हुए असहयोग आंदोलन की हो या भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की इन सब का भारतीय स्वतंत्रता में अहम योगदान रहा है ∣ वहीं जब हम मध्यप्रदेश के पत्रकार और समाचार पत्रों की स्वतंत्रता आंदोलन में  भूमिका देखते हैं तो पाते हैं भारत में पहला अखबार जेम्स ऑगस्टस हिक्की के द्वारा 29 जनवरी 1780 में निकाला गया था  ∣    जबकि इसके विपरीत 'हदय प्रदेश' के नाम से मशहूर मध्यप्रदेश में  जेम्स ऑगस्टस हिक्की के द्वारा निकाले गए अखबार' हिकीज गजट' के पूरे 69 साल बाद 6 मार्च 1849 में इन्दौर से 'मालवा अखबार' का प्रकाशन किया गया था  ∣ जो आगे चलकर मध्यप्रदेश का पहला अखबार  हुआ था ∣   इस अखबार को लेकर    खुद वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट पारित कर रहे लार्ड लिटिन ने कहा था कि "सबसे अधिक साहसी राजद्रोह उत्तर भारत के भारतीय भाषाओं पत्रों में लिखा जा रहा है ∣ एक मराठी राजधानी  (इंदौर) से प्रकाशित 'मालवा अखबार' बहुत चुभता है ∣ इसमे...

समय के साथ

कोशिश कम मेहनत ज्यादा  करना एक समय के बाद जरूरी होता है ∣ इस लिए नहीं कि तुम्हें आगे बढ़ना है ∣ बल्कि इसलिए कि तुम्हें अपना अस्तित्व बनाएं रखना है ∣ समय के साथ तुम्हारे व्यवहार में परिवर्तन आ जाता है ∣ इसलिए नहीं कि तुम बदल चुके हो बल्कि इसलिए कि तुम्हारी परिस्थितियां बदल चुकी होती है ∣ एक समय के बाद तुम बात करना कम कर देते हैं क्योंकि लोगों के द्वारा तुम्हारे लिए बहुत बातें की जा रही होती है ∣ समय के साथ तुम्हें फर्क नहीं पड़ता है धूप और छाव से क्योंकि तुम्हारी जीवन की चुनौतियां कम नहीं होती है ∣  इस दुनिया का सच किन्तु कड़वा है अगर अपनी पहचान बनाना चाहते हो तो समय के साथ खुद पर काम करों वरना यहीं समय तुम्हारे लिए परेशानी खड़ा कर देगा  ∣

दाग

'लगा चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे' रानी मुखर्जी के द्वारा अभिनीत मुख्य फिल्मों में से एक है ∣ आज में एक दूसरे दाग की बात कर रही हूं जिसकी फ्रिक हर माह लड़कियों को होती है कि कहीं उनके कपड़ों में उसका दाग न लग जाएं  वरना लोग क्या कहेगें  ∣   सच आज भी हम इस दाग को लेकर बिल्कुल नहीं बदले है  हमारी वहीं पुरानी सोच  है  ∣   इस सब का शिकार होती है वो लड़कियां जिनके कभी स्कर्ट पर कभी चुनर में दाग लगा जाता है  ∣ 

देसी से टाइगर बने डाइवर की कहानी को बताता है वाइट टाइगर उपन्यास

' वाइट टाइगर ' एक बलराम हलवाई उर्फ की कहानी है ∣ जो एक चाकर, चिंतक से किस तरह एक हत्यारा बनता है ∣ सात रातों के बीच ये अपनी कहानी बताता है कि वो चाय की दुकान पर काम करने वाले से किस तरह देसी डाइवर आगे चलकर वाइट टाइगर बना ∣ जो गांव से निकलकर कहीं दूर जाना चाहत है अपने सपनों की उड़ान भरना चाहता है ∣ जो आगे चलकर  एक ऐसे स्थान पर खड़ा होता है ∣  जहां एक तरफ कुंआ दूसरी तरफ खाई है ∣  इस उपन्यास को पढ़ने का कारण ये भी है जब हम इसके कुछ पन्नों को पढ़ते हैं ∣ तब उस डाइवर की कहानी के जरिए बहुत से ऐसे रहस्मयी किस्से सुनते हैं ∣ जो कहीं न कहीं हमारे देश का सच है जिसे हम केवल नजर अंदाज कर सकते हैं ∣ किन्तु हम कतई भी इसे झुठला नहीं सकते हैं ∣  जहां एक ओर इस उपन्यास में शहर की हवा का जिक्र किया गया है∣ वहीं गाँव की उस बदसूरती पर इस उपन्यास ने अपनी कलाम चलायी है ∣ जो कहीं न कहीं  हमारे गाँव एक सच है ∣ अगर हम कुछ नया और सस्पेंस भर पढ़ने का सोच रहे है तो ये उपन्यास बहुत ही सही चयन होगा  ∣

लेखन की प्रक्रिया के बीच

लेखन करना अत्यंत मुश्किल भर काम होता है। जब हम किसी भी विषय पर  लेखन करते है । तब बड़ा मुश्किल हो जाता है विषय और उसकी शैली का चयन करना बड़ा सोच समझकर कर हम फिर कुछ लिखने की चेष्टा करते है।  जब  हम  कुछ पढ़ते है तब कुछ ग्रहण करते है । बड़ी सुंदर होती है ये यात्रा जहां पर हम नए -नए किरदारों से मिलते है। महसूस कर पाते है किसी का रोना , किसी का हंसना किसी के जीवन में खो सा जाते है जहां पर होते  तो केवल काले काले शब्द  किन्तु उसको पढते वक्त अपने जीवन के सुख दुख भूल सा  जाते है।  अपने जीवन के अनुभव के मुताबिक हम साहित्य को समझते है। एक एक कर हम दूसरे की जिंदगी से अपने जीवन के अनुभव को महसूस कर पाते है । इसके माध्यम से हम एक अलग ही दुनिया में प्रवेश करते जाते है। कौन कहता है कि लिखना आसान होता है हर अनुभव से अभिव्यक्ति कर हम शब्द को गढ़ते है। कुछ लिखने के लिए हमें बहुत कुछ पढ़ना होता है।  शब्दों की कीमत हम तब ही तो समझ पाते है । 

दुख और सुख के बीच जीवन

बिना दुख के आनंद न होगा न शांति बिना प्रलाप। आज के समय में हम सब अपने जीवन में फूल की कामना तो कर लेते है ∣ किन्तु ऐसा करते हुए ये भूल जाया करते है।  कि सुख और दुख हमारे जीवन का अमूल्य हिस्सा है। जो हम सबके जीवन में आता और जाता है ∣ इसे हम पाकर सीखते और जीवन के एक नए पहलू को जानते हैं ∣ तब वास्तविक रूप में महसूस कर पाते हैं ∣   जिंदगी जीना सच में बहुत मुश्किल है।  इसके बावजूद हमें अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए सुख दुख को सह आगे चलते जाना होगा।

लेखन

" जिस तरह तु बोलता है उस तरह तु लिख अपने से बड़ा बनकर दिख" भवानी प्रसाद मिश्र के द्वारा कहीं गयी ये बात लेखन पर बिल्कुल ठीक बैठती है ∣ आज लेखन की गुणवत्ता में कमी आने का ये भी कारण है ∣ कि हम में से ज्यादा लोग किसी भी विषय पर सोचते तो बहुत है ∣  किन्तु जब उस पर कुछ लिखने बैठते हैं ∣ तब वो नहीं लिख पाते हैं ∣ जिस दिन हमने अपने सोचे हुए को पूरी तरह लिखना सीख लिया उस दिन एक अलग तरह की अभिव्यक्ति होगी ∣ वो बहुत अनोखा होगा जिस पर इसकी की पूर्ण अभिव्यक्ति होगी ∣

इस दुनिया में अगर

एक वक्त के बाद लोग ही तुम्हारी कीमत समझ ही जाएंगे। इस दुनिया में अगर तुम सबको खुश करने चलोगें तो वापस दुखी हो के आओगे।   ज्यादा  फ्रिक करोंगे लोगों की तो   दूसरों का सिर दर्द बन जाओंगे  कुछ  ही लोग होगें जो तुम्हें सफलता के कदम चूमने  के लिए तुम्हारा मनोबल बढ़ाएगें ।  जबकि कुछ लोग तुम्हें हर पल महसूस कराएगें  कि तुम काबिल नहीं इसके तब भी अगर तुम खुश रहे  तो तुम्हें जलील करने का कोई  दूसरा मौका वो खोजने आएंगे इसलिए तुम सबके लिए नहीं खुद के लिए जो अच्छा हो वो काम करो  ।   एक वक्त के बाद लोग ही तुम्हारी कीमत समझ ही जाएंगे।

चलती का नाम जिंदगी है

एक समय के बाद हम में से ज्यादात्तर लोगों को यहीं लगता है। कि अब हमें मेहनत कम करनी होगी। केवल आगे बढ़ते जाना होगा। अब हमारेे जीवन में केवल कामयाबी के फूल होगें। अब हमें छांव में बैठ जाना होगा। जबकि ऐसा होता नहीं है। जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत करनी होती है ।  कई बार बहुत मुश्किल हो जाता है आगे चलते जाना फिर भी खून का घूंट पीकर आगे बढ़ते जाना होता है। जीवन में संघर्ष की जगह बदल जाती है किन्तु आगे बढ़ने के लिए लगातार चलते जाना होता है। संघर्ष कभी खत्म नहीं होता है जीवन की आखिरी सांस तक फिर भी चलते जाना  होता है। एक समय के बाद मायने नहीं रह जाता है क्या जरूरी है हमें केवल बेहतर पाने के लिए सब कुछ सह आगे निकल जाना होता है।