Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2025

Today Thought

हर समय एक जैसा नहीं रहता। कल तक जो चीज हमें सामान्य लगती है एक समय के बाद वहीं चीजें हमारे लिए असाधारण हो जाती है।  जहां आज के समय में हर कोई अपने आप को श्रेष्ठ बताने में लगा है। ऐसे समय में भी जिन्हें सब आता है वो शांत हैं। 

Today Thought in Hindi

करने वाले के लिए हर जगह काम है। न करने वाले के लिए कुछ भी नहीं।  जिंदगी की आधी जीत हमारे जोखिम उठाने पर निर्भर करती है।  दूसरों के मन मुताबिक काम करना जितना मुश्किल है उससे कहीं अपने मन के भटकाव को कम करके काम करना है‌।  अनुभव एक ऐसी चीज है जो इंसान जब करता है तब ही वो दूसरों को समझ पाता है उससे पहले तो उसे सब सामान्य ही लगता है। 

Why do daughters break the shackles: आखिर क्यों बेड़ियां तोड़ती बेटियां

बेटी एक परिवार का मान सम्मान। जो घर की इज्जत का प्रतीक मानी जाती है। जिसके नन्हें कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी रख दी जाती है।  जब तक समझती है वो दुनिया दारी को तब तक उसे उसकी सीमाएं बता दी जाती है।  जब वहीं सीमाओं को तोड़ वो अपने लिए कुछ करती है तब वो घर से भागी हुई लड़की के नाम से जानी जाती है। जहां उसके अपने तोड़ लेते हैं उससे अपना नाता जहां वो घर से भागी बेटी बन समाज की नजरों में सबसे बुरी बन जाती है।  भले ये समाज दहेज के लिए मार दी गयी लड़कियों के लिए ज्यादा कुछ न बोले लेकिन घर से भागी लड़कियों के लिए वो न्यायधीश बन जाता है। शायद इसलिए समाज और परिवार से डर वो लड़कियां भाग जाती है। क्योंकि उन्हें मालूम रीति रिवाज के नाम पर उनको बेड़ियों में बांध दिया जाता है। 

Today Thought

हर व्यक्ति अपनी जगह पर संघर्ष कर रहा है। फर्क महज इतना सा है कुछ का संघर्ष दिखाई दे देता है कुछ का नहीं। चार लोग चार तरह की बातें बनाएंगे। ये हम पर निर्भर करता है कि हम अपनी सुनते हैं या उन चार लोगों की।  कई बार हम वहां नहीं बोल पाते जहां सबसे ज्यादा जरूरत थी बोलने की। 

real life poetry in hindi

अब समझ आती है जिंदगी  कितना कुछ सिखाती है जिंदगी जहां हर चीज की चुकानी होती है कीमत जहां हर चीज का लगाना होता है दावा जहां कदम कदम ठोकर देकर चलाना सीखती है जिंदगी जिंदगी का असली मतलब क्या है ये जब पैसा कमाने निकलो तब सीखती है जिंदगी। 

Today Thought

सच में आज जमाना बदल गया है जहां इंसान दूसरों को मूर्ख खुद को सबसे बड़ा समझता ज्ञानी है।  फर्क इससे नहीं पड़ता की किसे कितना ज्ञान है फर्क इससे पड़ता है कि उसने उस ज्ञान से कितने का इस्तेमाल अपने लिए किया है। 

Today Thought

किसी चीज का रास्ता कठिन है इसमें कोई बात नहीं बात तब ज्यादा बुरी है जब हमें मालूम ही नहीं चले की हमें किस रास्ते जाना है। चारों तरफ जब भटकाव का बाजार है ऐसे समय में किस ओर मुड़ जाना है ये केवल हम पर निर्भर करता है।  लोग वही सुनें और देखेंगे जो वो देखना चाहते हैं इसलिए  ऐसे लोगों से समझने में अपना समय न गवाएं।  कीमत हर चीज मांगती है फर्क ये है कुछ चीजों की कीमत हमें मालूम चल जाती है कुछ की कीमत चुकाने के बाद समझ आती है। 

Nikki Murder Case

आखिर कब तक  आखिर कब बेटियां दहेज की भेंट चढ़ेगी कब तक यू ही   आग के हवाले कर दी जाएगी आखिर कब तक लड़कियां  दहेज के नाम पर सारी परेशानी सहेगी केवल इसलिए उन आरोपियों को मुंह मांगा दाम नहीं मिला इसलिए लड़कियां हर तरह की परेशानी सहेगी अर्चना, सोनम पर बात करने वाले निक्की जैसी लड़कियों पर आखिर कब तक मौन धारण करेंगे। 

SC: सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों पर तो अकुंश लगा दिया लेकिन

आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने कुत्तों को लेकर बड़ा अहम फैसला सुनाया है..जिसमें कोर्ट ने कहा है कि...आवारा कुत्तों की नसबंदी करके उन्हें उनकी जगह पर छोड़ दिया जाएगा.. जहां पर वो पहले रहते थे..केवल उन कुत्तों को शेल्टर होम में रखा जाएगा जो रेबीज जैसी बीमारी से पीड़ित है..कोर्ट के इस फैसले से पेट लवर्स में काफी खुशी देखी जा रही है.. इसी बीच एक सवाल जैसे हर लड़की के मन में उठ रहा है... कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर तो अपना फैसला सुना दिया..लेकिन उन लोगों का क्या..जो इंसान कहलाने के लायक ही नहीं  है..जिनके चलते कोई भी लड़की महिला सुरक्षित नहीं है..जिन लोगों ने सड़क चलती लड़कियों का जीना हराम कर दिया है... ऐसे लोगों को शेल्टर होम  में भेजने की पहली प्राथमिकता है..ताकि लड़कियों को एक बेहतर वातावरण मिल सके..   

Supreme Court Stray Dogs Hearing

SC ने आवार कुत्तों पर तो अंकुश लगा दिया लेकिन सड़क पर घूमते उन कुत्तों पर कब अंकुश, लगेगा जिन पर किसी का भी अंकुश नहीं है जिनके चलते कोई सुरक्षित नहीं है

today thought in hindi

‌ सबकुछ आसान हो जाएगा ये सोचना थोड़ी मूर्खता होगी पर पहले से कुछ बेहतर हो सकता है ये हम पर निर्भर करता है कि हम किस रास्ते का चयन करते हैं उस रास्ते पर कितनी निष्ठा से चलते हैं उस बीच क्या क्या सहते हैं ये केवल हम पर निर्भर करता है‌। 

Today Thought

बहुत आसान है किसी की मजबूरी को उसका बहाना मान लेना। पर उससे कहीं अधिक मुश्किल है उस जगह पर खड़े होकर उसके जैसा सोचना। जहां उस मजबूरी के चलते उसे कितना कुछ खोना पड़ रहा है ये वो ही जानता है। बहुत आसान है किसी को मतलबी कह देना पर वो ऐसा क्यों हुआ ये केवल वो ही जानता है। 

Life Emotional Quotes In Hindi

इंसान को संघर्ष हर जगह करना पड़ता है फर्क महज इतना सा होता है। कि वो संघर्ष अपने व्यक्तिगत हित के लिए कर रहा है। या दूसरों की भलाई के लिए।  बिना कुछ जाने दूसरों से तुलना करना आसान है लेकिन उससे कहीं मुश्किल है उसकी जगह पर खड़ा होना। 

Today Thought

हर चीज कीमत मांगती है ये  हम पर निर्भर करता है कि हम उसे चुकाने की हिम्मत रखते हैं की नहीं। 

Today Thought in Hindi

अपने लिए तो हर कोई सोचता है जो दूसरों के लिए सोचे वो असल में असली इंसान होता है।  कीमतें समय के मुताबिक बढ़ती है वो चाहे किसी चीज कि हो या इंसान की।  हम सब में अपने बारे में हर कड़वा सच सुनने की हिम्मत होनी चाहिए।  संघर्ष के मायने सबके लिए अलग हो सकते हैं लेकिन इसका, मतलब ये नहीं कि उनकी जिंदगी में संघर्ष है ही नहीं। 

क्या सच में आजाद है हम

क्या सच में आजाद है हम  ये सोचना जरूरी है जहां आजादी के 78 साल हमने मना लिए पर अब 79 वे साल में ये सवाल करना जरूरी है जहां देश की आधी आबादी क ई तरह की बंदिशे  में बंधी है जिसके आफिस जाने का समय भले निश्चित न हो पर आफिस से आने का समय निश्चित है जहां रात सड़कों पर निकलती लड़की हर किसी को लगती   पब्लिक प्रापर्टी है। 

independence day poem in hindi

कौन है भारत जहां अनेकता में एकता का सारा है जहां दो कोष पर बदलता पानी दो कोष पर बदल जाती बोली जहां धरती को भी मां कहते  वो मेरा भारत है जो बड़ी बड़ी महाशक्ति न कर सकी हमने करके दिखाया है बात चाहे सबको वोट देने के अधिकार की हो या सबसे बेहतर संविधान बनाने की सब में शीर्ष पर भारत है जो लोकतंत्र की एक मिसाल है वो मेरा भारत है। 

happy independence day poem in hindi

माना की आजाद है हम पर अभी हमें बहुत सी चीजों से आजाद होना बाकी है जहां आपस में न हो भेद का भाव जो हो सब एक जहां काम से घर लौटते वक्त घड़ी न देखना पड़े लड़की को ऐसे वातावरण की हमें जरूरत है जहां सम का हो भाव वो आजादी अभी बाकी है यू तो आजाद हो गए है हम पर अभी हमें बहुत सी चीजों से आजाद होना अभी बाकी है। 

meaningful reality life quotes in hindi

हर चीज हर समय अच्छी नहीं होती। कुछ चीजें एक समय के बाद सही हो जाती है। जिस चीज़ को कल तक हम अपने लिए परेशानी मान रहे थे। वही एक वक्त के बाद हमारा हौसला बन जाती है। 

Prejudice against women

  खबर से लेकर समाज में उसके लिए इतने पूर्वोग्रह क्यों कहते हैं इस संसार को चलाने के लिए स्त्री पुरुष का साथ होना जरूरी है फिर स्त्री के लिए हर चीज में इतना पूर्वोग्रह क्यों भागते दोनों है अपने सपनों के साथ  पर सिर्फ लड़की भागी लड़का बहू लेकर आया है ऐसा कहते क्यों लड़की सोनम, हो या श्रद्धा अर्चना उनकी खबरों को प्रमुखता बाकी हर दिन मौत के घाट उतार दी जाती स्त्री पर आखिर मौन क्यों और पढ़ाओं लड़कियों को तो वो तो हाथ से निकल जाएगी पर लड़के अपनी हर ख्वाहिश पूरी करें इसलिए उनका हाथ से निकल जाना सही क्यों क्यों सिर्फ एक पक्ष पर सवाल दूसरे पक्ष पर सिर्फ मौन क्यों। 

Today Thought

हर चीज धैर्य और वक्त मांगती है कोई भी चीज ऐसी ही महान नहीं होती।  वक्त हर चीज की अहमियत बताता है।  जब वक्त नहीं मिलता तब वक्त की कीमत समझ आती है।  बात में नरमी बहुत कुछ बता देती है। 

raksha bandhan thought in hindi

कितना मुश्किल वो पल रहा होगा। जब बहन की राखी भाई की कलाई पर न  होकर एक तस्वीर पर बंधी होगी। जहां वो‌ भाई नहीं महज उसकी यादें होगी। जहां रक्षाबंधन पर किसी की आंखें नम हुई होगी। 

Happy Raksha Bandhan: बहन ने भाई की कलाई पे प्यार बांधा

बहन ने भाई की कलाई पे प्यार बांधा है..प्यार के दो तार से संसार बांधा है..रेशम की डोरी से, रेशम की डोरी से संसार बांधा है..बहन ने भाई की कलाई पे प्यार बांधा है.. ये महज एक गाने के बोल नहीं बल्कि भाई बहन के प्रेम को दर्शन वाला भाव है..जिसे गीतों के जरिए पिरोया गया है..या कहा जाए कि भाई बहन के प्रेम को सुंदर अंदाज में व्यक्त किया गया है.. कल रक्षाबंधन का त्योहार है..जिसकी धूम पूरे देश में दिखाई दे रही है.बाजारों में जहां राखियों की बहार है..वहीं दूसरी तरफ भाईयों को अपनी बहनों का इंतजार है.जो उनकी सूनी कलाई पर कल राखी बंंधेगी..ये सिर्फ त्योहार बनकर न रह जाए इसके लिए जरूरी है कि भाई बहन इस पवित्र रिश्ते को समझे..एक दूसरों को वहां सहारा दे जहां पर वो अकेले खड़े हो..क्योंकि ये रेशम की डोरी से बंधा एक प्यार है..

Rabindranath Tagore’s:एकला चलो रे

एकला चलो रे जब समझने वाला कोई न हो, जब बात बात पर तुम्हें खुद  को सिद्ध करना पड़ जाए तब तुम्हें अकेले ही चलना चाहिए।  जब लगे की लोग तुम्हारी अच्छाई के काबिल नहीं तब अकेला ही निकल जाना चाहिए। जब लगे कि तुम्हारा कोई नहीं तुम्हें समझने वाला कोई नहीं तब तुम्हें अकेला चलना चाहिए।  आज के समय में जब हर चीज में स्वार्थ छिपा है। ऐसे समय में अकेला ही चलना चाहिए। 

raksha bandhan: आज के समय में रक्षाबंधन मतलब क्या

रक्षाबंधन जिसे हम राखी के नाम से जानते हैं। जो भाई बहनों का त्योहार होता है। इस त्योहार में जहां एक तरफ बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बाधती है। वही दूसरी तरफ भाई अपनी बहन को उसकी रक्षा का वचन देता है।  आज के समय में जब हर चीज बहुत तेजी से बदल रही है। ऐसे में इस त्योहार के मायने भी बदल रहे हैं। जो सिर्फ महज एक त्योहार बनकर न रह जाए इसके लिए जरूरी है कि हम इस त्योहार के महत्व को समझें आज हर बहन को जरूरी की। वो आर्थिक रुप से मजबूत हो। ताकि उसे एक सुरक्षा पूर्ण माहौल मिले। जो एक सम्मानीय जिंदगी जीने के लिए जरूरी है। 

Kubereshwar Dham Stampede Tragedy: कुबेरेश्वर धाम में भगदड़

आज विज्ञान ने भले जितनी प्रगति कर ली हो। लेकिन उसके बावजूद बहुत सी ऐसी चीजें है जिन पर लोगों का विश्वास पहले की अपेक्षा ज्यादा बढ़ा है जो कहीं न कहीं एक सवाल खड़ा करता है कि आखिर आज भी लोग क्या इतने भोले भाले है। जो श्रद्धा के नाम एक ऐसी भीड़ का हिस्सा बन जाते हैं। जो कि दिशा हीन है। जो खुद भक्ति में ओत प्रोत होते कब एक ऐसी चीज का हिस्सा बन जाती है। जिसके बारे में सिर्फ कह गया है।  अब बात कुबेरेश्वर धाम की ही ले लो। जहां पर सावन के माह में रुद्राक्ष वितरण का काम किया जाता है। जिसकी श्रद्धा से ज्यादा अव्यवस्था की खबरें ज्यादा आती है। जहां पर भगदड़ होना आम सा हो गया है। जो कहीं न कहीं श्रद्धा के बीच अव्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। 

Today Thought

इतनी भी आसान नहीं ये दो कौड़ी की नौकरी करना जहां काम कोई नहीं सिर्फ गलतियां देखी जाती है। जहां कई बार मन न हो तब भी इसलिए काम करना पड़ता है कि कोई सैलरी न काटे जहां कई बार बिना गलती के भी लोगों की बातें सुननी पड़ती है। इतनी भी आसान नहीं ये दो कौड़ी की नौकरी करना जिसे करते इंसान ये भूल ही जाता है कि उसकी अपनी भी कोई जिंदगी है। 

Happy Friendship Day: यारा तेरी यारी को मैंने तो खुदा माना

Happy Friendship Day "यारा तेरी यारी को मैंने तो खुदा माना  याद करेगी दुनिया तेरा मेरा अफसाना। " दोस्ती के लिए वैसे तो अब तक बहुत कुछ लिखा जा चुका है बहुत कुछ कहा जा चुका है। लेकिन जो चीज इस दोस्ती को खास बनाती है। वो है इसका खुलपान जहां इंसान रिश्तों की बंदिशों से निकल एक अलग तरह की जिंदगी जीता है। जो बात वो किसी से नहीं कह पाता वो बात वो अपने दोस्त से कह देता है। जहां हम से खत्म होकर बात तु तुम्हारे से शुरू होती है। ये दोस्ती होती है खास जो इंसान को जीने का एक अलग नजरिया देती है। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..