Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2025

mahagauri mata

 महागौरी से सीखें संयम का गुण  जिस तरह एक अच्छा जीवन जीने के लिए अनुशासन की जरूरत है। ठीक उसी तरह जीवन को सरल और तनाव मुक्त बनाने के लिए संयम की जरूरत है। जिसके न होने से हमारा जीवन बेपटरी हो जाता है। इसलिए अगर हम बेवजह की परेशानी से बचना चाहते हैं।तो हमें अपने जीवन में अपनी बोली, अपने रहन सहन में संयम बरतने की जरूरत है। जो न सिर्फ हमारे लिए अच्छा होगा बल्कि हमारे कारण दूसरे लोगों को होने वाली असुविधा से भी बचाएगा।

world heart day: दिल तो बच्चा है जी

दिल जिसका धड़कन हमारी सांसों के चलने जितना जरूरी है। जिस दिन हमारे दिल ने धड़कना बंद कर दिया। उस दिन हमारे जीवन खत्म हो जाएगा। इसलिए इस दिल का ख्याल रखना हमें जरूरी है। हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि जब हम कोई काम दिल से करते हैं तब हमें उसके परिणाम अच्छे मिलते हैं इसके बावजूद हम अपने दिल की न सुनकर सबकी सुनते हैं। जिसके कारण हम अपने जीवन में न तो सफलता प्राप्त कर पाते हैं न ही कोई मुकाम हासिल कर पाते हैं। इसलिए अगर वाकई हम अपने लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं तो हमें अपने दिल की सुनना होगा। और फिर उसके मुताबिक काम करना होगा। जिंदगी में परेशानियां आती जाती रहेगी।पर इस बीच हमें खुद को मजबूत बनाकर रखना होगा।दिल को समझाना होगा कोई बड़ी परेशानी नहीं है। और हंसते मुस्कराते जिंदगी को जीना होगा। आज के समय में जब बिना तनाव के कोई भी काम नहीं हो रहा है। जहां हर चीज का तनाव, खराब लाइफस्टाइल ने हम सब की जीवन शैली खराब कर दी है। ऐसे में हमें अपने दिल का ख्याल रखना होगा।

IND vs PAK Live: भारत ने एशिया कप में पाक को दी मात

एशिया कप के फाइनल में भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से पाक को धूल चटा दी है। भारत ने एशिया कप के फाइनल में पाक को 5 विकेट से हरा जीत अपने नाम कर ली। अगर हम इस मैच का विश्लेषण करें तो मैच शुरू से ही काफी रोमांचक रहा है। जहां पर पाकिस्तान ने पहले बैंटिंग कर भारत को 147 रन का लक्ष्य दिया था। मैच के शुरू में जब भारत बैंटिंग कर रहा था मात्र 20 रन ही बने थे लेकिन भारत ने 3 विकेट गंवा दिया था।उस समय थोड़ा निराशा तो लगी थी।पर कहते हैं न जहां चाह वहां राह। जिस मैच की जीत का श्रेय  तिलक वर्मा  को जाता है जिन्होंने मैच के अंत तक अजेय रहते हुए लक्ष्य का पीछा किया वहीं जीत का अंतिम चौका रिंकू सिंह ने लगाया । जहां मैच की गति के साथ दर्शकों के दिल की धड़कनें बढ़ रही थी। पर टीम इंडिया ने अपने धैर्य और बेहतरीन खेल से जीत अपने नाम कर ली।  

Surpanakha dahan

  शौक से जलाना शूर्पणखा तुम  पर पहले उन्हें दफ़ना जिनके चलते बेटी न तो मां के गर्भ में  न क्रब में कहीं भी सुरक्षित नहीं है ।

kathal movie review

मनोरंजन के साथ एक गहरा संदेश दे जाती है 'कटहल' मूवी मनोरंजन के साथ एक गहरा संदेश दे जाती है कटहल मूवी।जो अपने नाम को पूरी तरह से परिभाषित करती है। कटहल की चोरी से शुरू हुई पुलिस की इन्वेस्टिगेशन एक बेहद की गंभीर विषय को उठाते हुए मीडिया और पुलिस को एक अच्छा संदेश दे जाती है।जो अक्सर वास्तविक मुद्दों को छोड़ ऐसे विषयों पर काम करती है जिसका जनता से  दूर दूर तक कोई सरोकार ही नहीं है। फिल्म की पटकथा काफी बेजोड़ है जो हास्य के साथ समाज की बुराई दिखाती है जो कभी समाज के बनाए हुए नियमों पर तंज कसती है।तो कभी हम सब से सबसे सवाल करती है। जिसे देखते हुए हम कहीं भी बोर नहीं होंगे। अगर आप कुछ नया देखना चाहते हैं जो‌ आपको मनोरंजन के साथ कुछ बेहतर सिखाएं।तो कटहल मूवी जरूर देखी जानी चाहिए। अगर फिल्म के डायरेक्शन की बात करें तो वो भी बेहतरीन है जिसे यशोवर्धन मिश्रा ने डायरेक्ट किया है जिसमें सान्या मल्होत्रा महिमा पुलिस लेडी का मुख्य किरदार निभाया है तो वहीं राजपाल यादव ने पत्रकार का किरदार निभाया है जिनकी बेहतरीन अदाकारा ने फिल्म में चार चांद लगाया है।

deep quotes about life in hindi

बुराई कुछ न जानने में नहीं है। बल्कि बुराई कुछ नया न जानने की इच्छा रखना है। लोग हमारे बारे में उतना ही समझेंगे जितना उनकी बुद्धि होगी। इसलिए दूसरे लोगों को अच्छा दिखाने के लिए गलत फैसले नहीं लेना चाहिए ‌।

Today Thought

दो कौड़ी का असली मतलब नौकरी बताती है। जिसे करने के लिए इंसान को कितना कुछ सहना होता है‌।  नौकरी है साहब कुछ तो परेशान करेगी ही। वरदान थोड़ी न है की आनंद मिलेगा। 

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

rocky rani movie

बहुत कुछ कहती है रॉकी और रानी मूवी की कहानी " हमारे यहां औरतों को अपनी जागीर नहीं समझते। बहुत किस्मत से मिलती है ऐसी फैमिली " रॉकी रानी की मूवी का ये डॉयलॉग बहुत कुछ बताता है। जो इस फिल्म को देखने की असली वजह दे जाता है। जिसमें नारीवाद का असली अर्थ बताया गया है।  आज 71 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है । जिसमें रॉकी रानी फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। जो हमें इस फिल्म को देखने का कारण दे जाता है । जहां सदियों से चली आ रही एक था राजा एक थी रानी की कहानी से अलग ऐसा बहुत कुछ दिखाया गया है। जो वास्तव में हमें देखने और समझने की जरूरत है‌। 

navratri real meaning

आज से देशभर में नवरात्रि की शुरुआत हो गयी है। जो पूरे नौ दिन तक चलने वाली है। ये नौ दिन का त्योहार हम सब के लिए माँ की उपासना करने के लिए होगा।  लेकिन जब नवरात्रि के त्योहार को हम मना रहे हैं। तब हमें इसके वास्तविक अर्थ को नहीं भूलना चाहिए । नवरात्रि जुड़ा है देवी शक्ति। महिषासुर का वध करने वाली देवी से है। जिनकी उत्पत्ति ही तीनों देव ब्रह्मा, विष्णु, महेश की शक्ति से हुई है।  जो बुराई का नाश कर अच्छाई को लेकर आती है। वो देवी हमें हमारे अंदर एक ऊर्जा का संचार करती है। जिसका हम सही उपयोग करें।   

Motivational Quotes in Hindi

अगर इंसान चाहे तो हर वक़्त उसे कुछ न कुछ सिखाता है।  दुनिया की आधी चीज हम केवल लोगों के डर से नहीं करते हैं। फिर भले वो हमारे लिए कितनी अच्छी क्यों न हो।  दुनिया में लोग हम से कैसा भी व्यवहार करें। लेकिन हमें अपना व्यवहार नहीं भूलना चाहिए। क्योंकि जब हम उसके लेवल पर आकर व्यवहार करते हैं तब हम अपनी शिक्षा पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हैं।  कितनी भी विपरीत परिस्थिति क्यों न आ जाए। हमें अपना विश्वास खुद से नहीं डगमगाने देना चाहिए। 

Navaratri festival real mean

नवरात्रि का नाम लेते ही हमारे मस्तिष्क में जो सबसे पहले तस्वीर आती है..वो शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा, काली की आती है..जिनके हाथ में शस्त्र, शरीर में लाल वस्त्र जो मुख में एक तेज लिए हमारे मन मस्तिष्क में एक सकारात्मक ऊर्जा भर जाती है..नवरात्रि जो हमें देवी की शक्ति का आभास करा जाती है.. ये महज एक त्योहार नहीं..बल्कि नारी शक्ति का परिचायक है..जो बताता है..नारी आम नहीं..उसमें असीम क्षमताएं है..जिसका उपयोग करके वो हर मुश्किल काम को कर जाती है... आज के समय  में जब महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है..ऐसे समय में हमें महिला का सम्मान करने की जरूरत है....उसे एक सुरक्षित वातावरण देने की जरूरत है..ताकि हम जिस त्योहार को नौ दिन मानते है..उसका वास्तविक अर्थ समझे..

deep quotes about life in hindi

नौकरी सिर्फ इंसान को काम नहीं सिखाती। बल्कि उसे दुनियादारी भी बताती है।  नौकरी एक ऐसी चीज है जिसे न करने वाला असामाजिक करने वाला दुनिया दारी समझ जाता है।  पैसा कमाना क्या है ये नौकरी करने वाले से ज्यादा कोई और नहीं समझ पाता है। 

deep quotes about life

बहुरूपिए बनते लोग हम सब के दो रूप है..एक वो जो हम सबको दिखाते है..एक वो जो हम सबसे छिपाते है..जो रूप हमारा कभी कभी ही सामने आता है..और जब आता है..तब हम हैरान हो जाते है..ये रूप अच्छा हो ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं कई बार इसके चलते हमें परेशानी का भी सामना करना पड़ता है..जो हमारा वास्तविक रूप दिखाता है..जो हम सबसे छिपाते है..जिसके आने से हम दुनिया के बीच एक अलग ही रूप में आते है...

why are sensitive are dead

मरती संवेदनाएं और खत्म होते हम अगर पूछे कि ऐसी कौन सी चीज है.जो इंसान को इंसान बनाती है..तो इसमें संवेदना की बड़ी अहम भूमिका बन जाती है..जो इंसान को इंसान होना सिखाती है..जब ये संवेदनाएं मरने लगती है..तब एक अलग ही त्रासदी जन्म लेती है... आज के समय में कहीं न कहीं हमारी संवेदनाएं खत्म हो रही है..जहां हम हंसना रोना भूल ही गए है..सबसे अजीब बात तो ये है..कि अब हम किसी चीज को समझना नहीं चाहते है..हम इंसान कम मशीन ज्यादा हो गए है.. विकास की अंधी दौड़ में हम ये सोचना ही भूल गए है..कि हम इंसान है.जो समूह के साथ रहता है..एक दूसरे पर विश्वास करता है..वो आज थोड़ी थोड़ी बातों पर आक्रामक हो जाता है..जो गुस्सा करने लग जाता है..जिसमें चेतना की सबसे ज्यादा कमी है..जो इंसान कम जानवर ज्यादा हो गया है.. जिस पर हमें विचार करने की जरूरत है..कहीं ऐसा न हो कि बहुत देर हो जाएं..  

importance of money

पैसे की कीमत बात छोटी पर गहरी है..कि क्या तुम जितना कल पैसा खर्च करने में नहीं सोचते थे..क्या आज भी तुम उतना ही पैसा खर्च करने के बारे में नहीं सोचते हो..जब तुम पैसा कमाने लगे हो..तुम्हारे हाथ में हर महीने सैलरी के नाम पर कुछ राशि आती है.. इसका उत्तर तुम न ही दोगे..क्योंकि जब तुम्हारे हाथ में सैलरी आ रही है..तब तुम सैलरी को सैलरी जैसा समझकर खर्च करते हो..जिसे तुम्हें पूरे माह चलाना है.. इस बीच तुम अपने बड़े बूढ़े के द्वारा कहीं वो बात याद रखते हो..कि जिस दिन पैसा कमाओंगे..उसे दिन जानेगे कि पैसा आखिर चीज क्या है.. जो तुम आज अच्छी तरह से जान चुके हो..जहां तुम पैसा खर्च करने में बात बात पर सोचते हो..लोग कितना भी कहे पर तुम अब उन्हें खिलाने के लिए दस बार सोचते हो..सच कहूं तो तुम आज पैसे का असली मोल समझते हो...

best version of yourself

2 जी से 5 जी में प्रवेश कर इंसान आज किसी चीज का भूखा है..तो वो है.. कम समय में उपलब्धि.. कम समय में दुनिया को अपना फैन बना देना..लेकिन ऐसा करना इतना भी आसान नहींं..जितना की हमें लग रहा है.. जिसकी पहली शर्त ही खुद को भूलकर एक ऐसा काम में  लग जाना है.जिसमें या तो वो जीतेगा या तो वो हारेगा..इसके बावजूद उसे खुद को कम नहीं आंकना है..उसे अपना बेस्ट से बेस्ट वर्जन देना है.. ये तब ही संभव होगा..जब वो खुद को मैं से निकलकर देखेगा..वो क्या कर सकता है..उसे ज्यादा उसके जीवन में कितनी संभावनाएं है उसे ये देखना होगा..फिर चाहे इसके लिए उसे थोड़ा शारीरिक कष्ट क्यों न उठाना हो..

short story in hindi

मौन हर दिन की तरह आज भी वो अपने काम को करके घर आने की तैयारी कर रही थी..ऑफिस में सब से हंसबोल रही थी....पर आज जैसे उसे कुछ और ही सीखना था..जो उसके लिए लाईफ का एक चैप्टर जैसा था... हुआ यू कि सबकी की तरह उसने भी अपने ट्रस्क को पूरा करके थोड़ा आराम चाहा..जिसके लिए उसने अपने बोस से पूछा थोड़ा बाहर जाने के लिए  अनुमति मांगा..पर आज उसे जो उत्तर मिला उस उत्तर की उसने अपेक्षा न की थी.. जैसे ही उसने अपने बॉस से कहा कि वो 10 मिनट में आ रही है..फौरन उसने बॉस ने उसे कहा 10 मिनट में आओं या 20 मिनट में मुझें क्या..अपना सा मुंह लिए वो चाय पीने के लिए ऑफिस से निकल गयी.. उसने हर रोज की तरह चाय की टपरी में जाकर चाय का लुत्फ उठाया और ऑफिस आ गयी..और अपने काम पर  वापस लग गयी.. जहां कुछ मुहफट लोगों से उसकी थोड़ी बहस भी हो गयी...जिसमें वो कम दूसरे मुंहफट लोगों की बकवास ज्यादा थी..कुछ देर के बाद उसने बोलना बंद कर अपना काम करना शुरू कर दिया.. इस बीच उसे याद आय़ा कि उसकी शिफ्ट का समय खत्म होने में अभी एक घंटा है..सो उसने अपना काम करना शुरू कर दिया.. इस बीच कई बार उसे ऐसा लगा कि उसके जवाब का उत्तर लोगों ...

14 सितंबर ही सिर्फ हिंदी के लिए क्यों

14 सितंबर एक ऐसा दिन जब हम सब ये दिखाने की कोशिश करते है कि हम हिंदी को भूले नहीं है..ये भाषा आज भी हमारे जेहन में है..हम इस भाषा से आज भी इतना ही प्रेम करते है..जितना की पहले करते थे..हिंदी केवल हमारी राजभाषा नहीं बल्कि हमारी मातृभाषा भी है..जिससे हम भला कैसे दूर हो सकते है..साल के केवल एक दिन हम सब ये दिखाने की कोशिश करते है.. बाकी दिन तो हम अंग्रेजी भाषा के गीत गाते रहते है..उस भाषा का गुणगान करते है..जैसे अंग्रेजी भाषा ने ही हमें असली क्रांति दिलायी हो..वहीं हमारी उद्धारक रही हो.. हमें हर भाषा का सम्मान करना चाहिए..उसे पढ़ना चाहिए..और जब बात अंग्रेजी को तब तो हमें उसे जरूर सीखना चाहिए।. लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि हम अपनी भाषा कोे पराया कर दे..उसे भूल जाए..अपनी भाषा को घृणा की नजर से देखने लगे.. आज हिंदी की हमने वहीं गति कर दी है..जो हमारे देश में नदियों की हो रही है..जो मनाते तो हम माता है..लेकिन हम उसे हर तरीके से कर रहे सिर्फ प्रदूषित है..कहीं ऐसा न हो कि हम अपनी पहचान ही खो दे..अब भी समय है..हमें अपनी भाषा को महत्व देना होगा..वो हमारे लिए मायने रखती है..ये किसी और से हमे...

life poem in hindi

दूसरों से अलग होना  तुम्हारा दूसरों से अलग होना  उतना भी बुरा नहीं  जितना की लोग मानते हैं क्योंकि केवल तुम ही खुद को जानते हो तुम वास्तव में क्या हो ये तुम पहचानते हो तुम्हारा भूत तुमने जाना भविष्य तुम्हें जानना होगा अपने आप को केवल तुम्हें ही पहचानना होगा इसलिए तुम अलग हो ये जब कोई तुम से कहे ये तुम अपनी कमजोरी न समझना तुम खुद को पहचानना तुम अलग हो ये सुन खुद को कमजोर न समझना। 

revolution poem in hindi

क्रांतिया जब जब आएगी जब हम आजाद होंगे गुलामी से अपने विचारों की लंबाई से जब हम गलत और सही में फर्क करना सीखेंगे पर इस बीच हम भूल न जाए मूल क्रांति किसे के लिए की जानी चाहिए किस के लिए नहीं इसका समझना होगा मूल। 

today thought in hindi

दुनिया सिर्फ गोल नहीं ये होशियार का पुलिंदा है किसी ने बिल्कुल सच कहा है आज दुनिया साधारण लोगों की नहीं। बल्कि चापलूसों की है। जहां जो जिसकी जितनी चापलूसी करें। वो उतना आगे जाता है। ऐसे में आज के समय में आपके पास दो ही रास्ते हैं एक या तो उनकी तरह चापलूस बन जाए। या फिर वहां से निकल जाए। 

best thoughts in hindi

आज हम इंसान तो नहीं है। जहां हर वक़्त हम दूसरों को नीचा गिरने के लिए खुद नीचे गिरते जा रहे हैं।  आज जो जितना धूर्त उतना अच्छा जो जितना सीधा वो उतना मूर्ख बन गया है।  इंसान लोमड़ी जैसी चालाकी सीखते कुत्ते जैसी वफादारी भूल गया। 

life poem in hindi

सिर्फ किताब नहीं अनुभव भी बहुत कुछ सीखता है क्या तुम्हारा क्या पराया इसमें करीब से फर्क बताता है जो हर राह पर तुम्हें आईना दिखाता है सिर्फ किताब नहीं अनुभव भी तुम्हें बहुत कुछ सीखता है सही गलत में फर्क बताता है । 

life lesson quotes in hindi

जिंदगी में कोई भी चीज़ मुफ्त में नहीं मिलती है जो मिलती है उसकी एक समय के बाद कीमत जरूर अदा करनी होती है।  किसी को देखकर उसका मूल्यांकन करना बहुत आसान है पर उसे समझना काफी ज्यादा मुश्किल है।  जो चीज हमारी नजरों में संघर्ष है वो किसी के लिए एक यात्रा हो सकती है। सबकुछ नजरिये का खेल है‌। 

disaster poem in hindi

आपदा जब आती है आपदा जब आती है संग अपने बहुत कुछ ले जाती है छिन लेती है चैन सबका जब आपदा आती है अपने साथ लेकर विनाश आती है आपदा जब आती है तब संग अपने बहुत कुछ लाती है आपदा जब आती है.

teacher day motivational thoughts

Happy Teachers Day उन्हें भी जिन्होंने हमें दुनियादारी का असली अर्थ बताया । जिन्होंने हमें अपने और पराये में फर्क समझाया। जिनको मनाते थे हम अपना उन्होंने भी हमें अपना और पराये का फर्क बड़े करीब से समझाया। जिनको समझते थे हम यार उन्होंने हमें दुनिया क्या चीज है ये बताया। जिन्होंने इस मतलबी दुनिया में हमें रहने लायक बनाया। जहां चीज मतलब से होती है हमें ये सिखाया । 

Today Thought

परिस्थितियां इंसान को सबकुछ सीखा देती है। कहां बोलना कहां नहीं बोलना।  जीवन की विषम परिस्थितियों में इंसान जितना कुछ सीख लेता है उतना सामान्य परिस्थितियों में भी नहीं सीख पाता है।  धैर्य रखना मुश्किल है जिसे रखना सीख लिए उसने जिंदगी की एक बड़ी लड़ाई जीत ली।

Creativity के नाम पर मतलब कुछ भी

कला मतलब जीवन। कला वो जिसके जादू में इंसान खो जाता है। जो उसे जीने का नजरिया देता है। लेकिन जब उसी कला का उपयोग करके आस्था के साथ खेला जाए तब सवाल करना जरूरी हो जाता है। कि कहीं कला के नाम पर हम अपने आप से तो खिलवाड़ नहीं कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं आजकल की संस्कृति की आधुनिकता के नाम अपने भगवान को मनुष्य रूप में देने की कोशिश करना। इतना काफी न था कि हम उन्हें कॉर्टून का रूप देने लगे। बाजारीकरण और लाभकारी सोच के चलते हम अपने आस्था से ही खिलवाड़ करने लगे। जिस प्रवृत्ति पर हमें अकुंश‌ लगाने की जरूरत है कहीं ऐसा न हो कि हम खुद को ही खो बैठे। 

Motivational Thought

अपना संघर्ष वो ही जानता है बाकी सबको तो वो सिर्फ कहानियां लगती है।  जिसके पास जितना ज्ञान वो उतना समझेगा इसलिए दूसरों को समझाने में हमें अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए ।