Skip to main content

14 सितंबर ही सिर्फ हिंदी के लिए क्यों


14 सितंबर एक ऐसा दिन जब हम सब ये दिखाने की कोशिश करते है कि हम हिंदी को भूले नहीं है..ये भाषा आज भी हमारे जेहन में है..हम इस भाषा से आज भी इतना ही प्रेम करते है..जितना की पहले करते थे..हिंदी केवल हमारी राजभाषा नहीं बल्कि हमारी मातृभाषा भी है..जिससे हम भला कैसे दूर हो सकते है..साल के केवल एक दिन हम सब ये दिखाने की कोशिश करते है..
बाकी दिन तो हम अंग्रेजी भाषा के गीत गाते रहते है..उस भाषा का गुणगान करते है..जैसे अंग्रेजी भाषा ने ही हमें असली क्रांति दिलायी हो..वहीं हमारी उद्धारक रही हो..
हमें हर भाषा का सम्मान करना चाहिए..उसे पढ़ना चाहिए..और जब बात अंग्रेजी को तब तो हमें उसे जरूर सीखना चाहिए।.
लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि हम अपनी भाषा कोे पराया कर दे..उसे भूल जाए..अपनी भाषा को घृणा की नजर से देखने लगे..
आज हिंदी की हमने वहीं गति कर दी है..जो हमारे देश में नदियों की हो रही है..जो मनाते तो हम माता है..लेकिन हम उसे हर तरीके से कर रहे सिर्फ प्रदूषित है..कहीं ऐसा न हो कि हम अपनी पहचान ही खो दे..अब भी समय है..हमें अपनी भाषा को महत्व देना होगा..वो हमारे लिए मायने रखती है..ये किसी और से हमें नहीं सीखना होगा...

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..